icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बोकारो में मवेशी चोरी: ग्रामीणों ने एक चोर पकड़ा, 3 फरार

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत में बीती रात ग्रामीणों ने मवेशी चोरी कर वाहन से ले जाते एक व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ लिया. चारपहिया वाहन से लदा एक बाछी सहित तीन मवेशी बरामद किए गए. तीन अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए. घटना के बाद बालीडीह थाना को सूचित किया गया. पकड़े गए व्यक्ति तथा वाहन आदि बालीडीह थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिए गए. एक-डेढ़ वर्ष के अंदर गांव से 50 से अधिक मवेशी चोरी हो चुकी है. आनंद महतो ने कहा कि रात को फुलेश्वर महतो सहित कुछ घरों में मवेशी नहीं लौटने पर खोज शुरू हुई. रात के दौर में एक बाउंड्री के अंदर तीन मवेशियों को देखा गया, जिसका गेट बाहर से बंद था. ग्रामीणों ने आसपास की झाड़ियों में छुपकर चोरों को पकड़ने की कोशिश की. कुछ देर बाद एक बाइक सवार आया, पीछे से मारुति कंपनी का चारपहिया वाहन भी आया. ग्रामीणों ने मार्ग अवरुद्ध कर दिया. वाहन को दूसरी ओर लेकर भागने की कोशिश की, पर ग्रामीणों के जाल में फंसकर बाहर नहीं निकल पाए. अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. सिवनडीह निवासी सिराज अंसारी को पकड़ लिया गया. वाहन से बरामद तीन मवेशी में से दो भिखन महतो तथा एक आनंद महतो का है.
0
0
Report

DU कैंपस में पानी के मसले पर NSUI का प्रदर्शन, जल समाधान की मांग

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में पानी की किल्लत को लेकर एक बार फिर छात्र सड़क पर उतर आए। NSUI पदाधिकारी समर्थ बेनीवाल के नेतृत्व में छात्रों ने कैंपस में मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और VC को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की। छात्रों का आरोप है कि वाटर कूलर तो लगाए गए हैं, लेकिन कई चालू नहीं हैं और पानी की गुणवत्ता भी खराब है। परिसर में पढ़ाई और भविष्य के सपनों के लिए देशभर से छात्र पहुंचते हैं, लेकिन इन दिनों पानी की समस्या छात्रों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। NSUI पदाधिकारी समर्थ बेनीवाल के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कैंपस में लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई है। छात्रों को पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। NSUI का दावा है कि विश्वविद्यालय में लगाए गए कई वाटर कूलर या तो बंद पड़े हैं या उनमें पानी उपलब्ध नहीं है। जहां पानी मिल रहा है, उसकी गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ABVP का दावा है कि कैंपस में वाटर कूलर लगाए गए हैं, लेकिन NSUI का कहना है कि महज वाटर कूलर लगाने से समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि कई वाटर कूलर चालू हालत में नहीं हैं और छात्रों को अब भी पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि खराब पानी की वजह से उनकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पानी की गुणवत्ता की जांच कराने, पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने और खराब पड़े वाटर कूलरों को तत्काल चालू कराने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने वाइस चांसलर को ज्ञापन सौंपा और पानी की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि जब भी विश्वविद्यालय में चुनाव का समय आता है, पानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाता है। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाता। अब देखना होगा कि छात्रों के प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन इस समस्या पर कितना गंभीर कदम उठाता है। फिलहाल, पानी को लेकर DU कैंपस में छात्र संगठनों के बीच सियासत भी तेज हो गई है और सवाल यही है कि आखिर छात्रों को साफ और पर्याप्त पानी कब मिलेगा। रिपोटर - नसीम अहमद
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में बंद घर से 22 लाख के आभूषण चोरी, ताला टूटा मिला; जांच जारी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद थाना क्षेत्र के धैया लाहबनी में एक बंद घर से चोरों ने लगभग 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। यह घटना अस्पताल कर्मी तरुण सिंह के आवास पर हुई। तरुण सिंह अपने पिता के इलाज के लिए चार दिन पहले पूरे परिवार के साथ रांची गए हुए थे। चोरों ने घर बंद होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार को तरुण सिंह परिवार सहित रांची से धैया स्थित अपने आवास लौटे। घर के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही उन्होंने ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला और दो अन्य दरवाजों के ताले भी टूटे हुए थे। परिवार ने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। गृहस्वामी के अनुसार, चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये है। घटना की सूचना मिलने पर तरुण सिंह ने धनबाद थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास की गतिविधियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। गृहस्वामी तरुण सिंह ने बताया कि उनके पिता के इलाज के कारण पूरा परिवार चार दिनों से रांची में था। लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अलमारी से लगभग 22 लाख रुपये के गहने गायब थे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने यह नया घर दो साल पहले ही बनवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

दिंडीगड़ में मारपीट के बाद हिन्दू समाज ने पुलिस चौकी और बंदोबस्त की मांग की

Thane, Maharashtra:दिंडीगडावरील हाणामारी प्रकरण आता अधिक चिघळले आहे। स्थानिक युवकांवरील गुन्हे मागे घ्या और दिंडीगडावर कायमस्वरूपी पोलीस चौकी बसवा, इस मागणी के लिए सकल हिंदू समाजाने वडपे येथे तीव्र निदर्शने करत पोलिसांना निवेदन दिले आहे. गुन्हे मागे न घेतल्यास 30 ऑगस्टला तीव्र आंदोलनाचा इशारा देण्यात आला है। यामध्ये स्थानिक युवकांना बेदम मारहाळ झाली आणि नंतर रुग्णालयातही मारहाणीचा आरोप आहे। दिंडीगडावर यापूर्वीही गांजा पिणे, मोबाईल चोरी, हिंदू जोडप्यांवर चाकूहल्ला करून लुबाडणे असे प्रकार घडले आहेत. निवेदनात हा आरोप आहे की या घटनांनी दोन समाजात तेढ निर्माण करण्याचा कट आहे। दिंडीगडावर यापूर्वीही गांजा पिणे, मोबाईल चोरी, हिंदू जोडप्यांवर चाकूहल्ला करून लुबाडणे असे प्रकार घडले आहेत। या मुद्द्यावरूनभिवंडी तालुक्यातील सोणाळे, घोलगांव, वालशिंदसह पंचक्रोशीतील भूमिपुत्रांनी वडपे येथे निदर्शने केली। वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक हर्षवर्धन बारावे यांना निवेदन देऊन स्थानिकांवरील गुन्हे मागे घेण्याची, दिंडीगडावर इतर समाजाला प्रवेशबंदी करणे आणि 24 तास पोलीस बंदोबस्तासाठी कायमस्वरूपी चौकी उभारण्याची मागणी केली आहे.
0
0
Report

बिलासपुर गैस गोदाम में रिकॉर्ड बनाम स्टॉक के बीच 412 सिलेंडर का बड़ा अंतर

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। मगरपारा स्थित बालाजी गैस एजेंसी और महाराणा चौक स्थित गैस गोदाम में हुई औचक जांच के दौरान स्टॉक को लेकर बड़ा अंतर सामने आया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व, खाद्य विभाग और आईओसीएल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर ऑनलाइन रिकॉर्ड और मौके के वास्तविक स्टॉक का मिलान किया, तो रिकॉर्ड में दर्ज 864 भरे सिलेंडरों के मुकाबले मौके पर सिर्फ 452 भरे सिलेंडर मिले। यानी रिकॉर्ड और भौतिक स्टॉक में 412 भरे सिलेंडरों का अंतर पाया गया। वहीं रिकॉर्ड में 473 खाली सिलेंडर दर्ज थे, जबकि मौके पर 487 खाली सिलेंडर मिले। स्टॉक में सामने आए इस बड़े अंतर के बाद टीम ने मौके पर मौजूद 452 भरे और 487 खाली, कुल 939 गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया। जांच के दौरान एजेंसी के दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की भी पड़ताल की जा रही है। बताया गया है कि एजेंसी को लेकर उपभोक्ताओं से बुकिंग के बाद सिलेंडर नहीं मिलने और ऑनलाइन डिलीवरी दर्ज होने के बावजूद सिलेंडर नहीं पहुंचने जैसी शिकायतें भी सामने आई थीं। कॉल सेंटर और सीएम हेल्पलाइन 1076 में भी शिकायतें दर्ज होने की जानकारी जांच टीम को मिली है। टीम ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए हैं, जिससे अब जांच का दायरा सिर्फ स्टॉक के अंतर तक सीमित नहीं रह गया है। संयुक्त जांच टीम को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपनी है। इसके बाद जांच में सामने आने वाले तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि रिकॉर्ड में दर्ज 412 भरे सिलेंडरों और मौके पर मिले स्टॉक के बीच इतना बड़ा अंतर आखिर कैसे सामने आया और इसकी वास्तविक वजह क्या है? इसका जवाब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में राखी के मौके पर महिलाएं प्रशासन से सुरक्षा-सम्मान का भरोसा दिलातीं

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की अनूठी तस्वीर देखने को मिली सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीएम चर्चित गौड़ समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बांधी और अधिकारियों से सुरक्षा, सम्मान और न्याय का भरोसा लिया। वहीं डीएम ने भी बहनों को हर परिस्थिति में प्रशासन के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान महिलाओं के स्वावलंबन को बढ़ावा देने के साथ उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा की जानकारी भी दी गई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर नजर आई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को राखी बांधी। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी वागेश शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी राखी बांधकर महिलाओं ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूती देने वाला संदेश दिया। राखी बंधवाने के बाद जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और न्याय का भरोसा दिलाया। डीएम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी महिला को कोई परेशानी होती है तो प्रशासन उसके साथ खड़ा रहेगा। रक्षाबंधन के इस आयोजन में सिर्फ भाई-बहन का स्नेह ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की तस्वीर भी दिखाई दी। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं रोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही राखियाँ इसी आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं, जो उनके हुनर को बाजार से जोड़ने के साथ उन्हें अतिरिक्त आमदनी का जरिया भी दे रही हैं। च चर्चित गौड़, डीएम सोनभद्र स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक पांच हजार से अधिक राखियां तैयार कर बाजार में भेजी जा चुकी हैं, जबकि इस वर्ष करीब 25 हजार राखियां तैयार कर बाजार में बेचने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं के मुताबिक उनकी बनाई राखियों की बाजार में अच्छी मांग है। राखी निर्माण से जुड़ी दो दर्जन से अधिक महिलाएं अपने हुनर से रोजगार और आमदनी दोनों हासिल कर रही हैं। एक महिला करीब 50 हजार रुपये तक की राखियां तैयार कर लेती है और रक्षाबंधन के दौरान इससे अच्छी आमदनी हो जाती है। महिलाओं का कहना है कि सरकार की योजनाओं और सहयोग से उन्हें आगे बढ़ने का लगातार अवसर मिल रहा है। निर्मला देवी, स्वयं सहायता समूह की महिला रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी बड़ी पहल की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे महिलाओं और उनके परिवारों को इलाज के दौरान आर्थिक मदद मिलेगी और बीमारी की स्थिति में महंगे उपचार का बोझ कम होगा। महिलाओं ने भी सरकार की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार का आभार जताया। नीलम देवी, स्वयं सहायता समूह की महिला प्रदेश सरकार मिशन शक्ति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर लगातार जोर दे रही है। सोनभद्र कलेक्ट्रेट में रक्षाबंधन पर आयोजित यह कार्यक्रम भाई-बहन के स्नेह के साथ प्रशासन और महिलाओं के बीच भरोसे, सुरक्षा और सहयोग का मजबूत संदेश देता नजर आया।
0
0
Report

रक्षाबंधन से पहले प्रशासन ने मिठाई दुकानों पर छापेमारी की

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट :--- मोंo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग :--- रक्षाबंधन से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन... मिठाइयों की दुकान पर छापेमार कार्यवाही...! एंकर :--- आगामी त्यौहार के सीजन को देखते हुए सरकार के निर्देश पर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है... विकासनगर में तहसील प्रशासन के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने गोपाल स्वीट शॉप, अमर स्वीट शॉप सहित दर्जनों मिठाई की दुकान पर छापेमार कार्यवाही को अंजाम दिया... कार्यवाही शुरू होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया... कार्यवाही के दौरान कई दुकानों पर खराब और ज्यादा कलर वाली मिठाइयां पाई गई जिन्हें तुरंत डस्टबिन में डालकर नष्ट किया गया... कार्यवाही के दौरान मिठाई की दुकानों से इस टीम ने मिठाइयों के सैंपल भी सीज करते हुए लैब में भेज दिए हैं... जिनकी रिपोर्ट के बाद अगर मिठाइयों में खामी पाई जाती है तो स्वीट शॉप के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाएगी.. फिलहाल रक्षाबंधन के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम अलर्ट मोड पर नजर आ रही है...
0
0
Report

सुप्रीम कोर्ट ने बार एसोसिएशन की याचिका खारिज की, 72 चैंबरों पर नोटिस कायम

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ जिला कोर्ट परिसर के पास बने वकीलों के चैम्बर को लेकर लखनऊ सेंट्रल बार एसोसिएशन की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। इस याचिका में इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें लखनऊ जिला कोर्ट परिसर के पास बने वकीलों के 72 चैं chamberों को लेकर डेमोलिशन के नोटिस जारी करने को कहा गया था। आरोप है कि ये चैंबर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बनाए गए हैं और इनकी वजह से सड़क पर भी रुकावट हो रही है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया। जस्टिस विक्रम नाथ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई अवैध निर्माण सिर्फ इसलिए उसे बचाया नहीं जा सकता क्योंकि वहां वकील रहते या काम करते हैं।अगर अवैध निर्माण है, तो उसे हटाना होगा। वहीं इस मामले पर वकीलों ने कहा कि हम हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन सरकार से ये भी आग्रह करते हैं कि हमें दूसरी जगह अल्टरनेट जगह जब तक नहीं दी जाती तब यह कार्यवाही ना हो जिस तरह से अकबरनगर के लोगों को हटाकर दूसरी जगह जमीन दी गई वैसे हमारा भी हक है यह चैंबर 40 साल पुराने हैं अचानक से हटा देना ठीक नहीं होगा जब तक दूसरी जगह न दी जाए।
0
0
Report
Advertisement

इलाहाबाद HC: हिजाब इस्लामिक आस्था का अनिवार्य हिस्सा नहीं, यूनिफॉर्म जरूरी

Prayagraj, Uttar Pradesh:हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हिजाब इस्लामिक आस्था का अनिवार्य हिस्सा नहीं, निजी स्कूल में छात्रा को हिजाब पहनने की अनुमति की मांग को हाईकोर्ट ने खारिज किया। प्रयागराज के टीपीएस स्कूल की छात्रा सुकैना रिज़वी की याचिका के अनुसार उसने धार्मिक स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों के हवाले से हिजाब पहनने की अनुमति मांगी थी। डिविजन बेंच के फैसले में कहा गया कि किसी शैक्षणिक संस्थान की यूनिफॉर्म नीति जब तक निष्पक्ष, गैर-भेदभावपूर्ण और अनुशासन बनाए रखने के लिए लागू है, तब तक ड्रेस कोड अनिवार्य है। यह भी कहा गया कि समान यूनिफॉर्म का उद्देश्य सामाजिक समानता और धार्मिक/आर्थिक भेदभाव को मिटाकर एक धर्मनिरपेक्ष, सुरक्षित और अनुशासित माहौल बनाना है। यदि व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के आधार पर यूनिफॉर्म में बदलाव की छूट दी जाए तो ड्रेस कोड़ का मूल उद्देश्य खत्म हो जाएगा। याचिका-कर्ता का तर्क था कि हिजाब धर्मिक अधिकार, निजता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अंतर्गत संरक्षित है, पर हाईकोर्ट ने इन दलीलों को खारिज कर दिया। बाइट — एस ए नसीम, अधिवक्ता हाईकोर्ट
0
0
Report

राजस्थान चुनाव के दौरान साइबर ठगी से सावधान: पुलिस एडवायज़री जारी

Banswara, Rajasthan:राजस्थान में नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव के दौरान साइबर ठग मतदाताओं, चुनाव प्रत्याशियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को निशाना बनाकर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी और भ्रामक सूचनाएं फैला सकते हैं। इसके लिए राजस्थान पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर आमजन को सतर्क रहने की अपील की है। साइबर क्राइम शाखा द्वारा फर्जी लिंक, OTP, QR कोड, फिशिंग ई-मेल और डीपफेक/फेक न्यूज के प्रति सावधानी बरतने की अपील की गई है। वोटर लिस्ट में नाम देखें, ऐसे फर्जी लिंक से रहें सावधान.... जिला पुलिस अधीक्षक बांसवाडा ने कहा कि साइबर ठग WhatsApp या SMS के जरिए 'अपना नाम वोटर लिस्ट में देखें', 'आपका पोलिंग बूथ बदल गया है' जैसे संदेश भेजकर फर्जी लिंक पर क्लिक करवा सकते हैं। ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। मतदाता सूची अथवा मतदान संबंधी जानकारी के लिए केवल State Election Commission, Rajasthan और CEO Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। OTP मांगने वाला कोई भी 'अधिकारी' हो सकता है। बातचीत के दौरान OTP, बैंक विवरण, UPI PIN साझा न करें। वायरल वीडियो और ऑडियो पर तुरंत विश्वास न करें; सामग्री की सत्यता जाँचें। प्रत्याशी और कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखें; Two-Step Verification (2FA) सक्रिय रखें। चुनाव चंदे के नाम पर QR कोड से ठगी से बचें; UPI लिंक और QR कोड की अच्छी तरह जाँच करें। WhatsApp ग्रुप एडमिन भी सतर्क रहें; Only Admins विकल्प से प्रचार सामग्री के प्रसार को रोकें। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी निजी डिवाइस और Public WiFi से बचें; संवेदनशील जानकारी साझा न करें। ठगी होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं; राज्य में साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दें।
0
0
Report

दिल्ली निगम ने डेंगू आदि के लिए ड्रोन से एंटी-लार्वा छिड़काव शुरू किया

New Delhi, Delhi:दिल्ली में डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया को लेकर नगर निगम की तैयारी तेज हो गई है. दिल्ली में निगम दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव कर रहा है, दिल्ली के मेयर ने आज ड्रोन से दवा का छिड़काव की शुरुआत की है. मॉडल टाउन स्थित नैनी झील में ड्रोन के ज़रिए दवा का छिड़काव किया गया है. दिल्ली में हम जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं डेंगू मलेरिया और चिकनगुनिया के जो मामले हैं उनको और लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं, जहां पर कर्मचारी नहीं पहुंच पा रहे हैं वहां पर ड्रोन के जरिए छिड़काव किया जा रहा है। H1N1 के मामले को लेकर निगम की पूरी तैयारी हॉस्पिटल में अलग से बेड और इंतजाम किए गए है। अगर आप बाहर जा रहे हैं भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाए तो मास्क जरूर पहने हैंड सैनिटाइज करते रहें DBC कर्मचारी घर-घर जाकर कूलर, गमलों, और पानी की टंकियों में मच्छरों के लार्वा की जाँच करते हैं ताकि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। हम ड्रोन के जरिए छिड़काव करवा रहे हैं ताकि मच्छर ना पनपे, पूरी दिल्ली में ड्रोन के जरिए छिड़काव करेंगे जो इलाके ऐसे हैं जहां पर कर्मचारी नहीं पहुंच पा रहे हैं वहां पर, यमुना के किनारे या जलभराव के क्षेत्र में उनमें छिड़काव किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top