110038
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के अंदर शुरू हो गई दावेदारी
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव है उसको लेकर अभी से आम आदमी पार्टी के अंदर दावेदारी के लिए नेता सामने आने लगे हैं। दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर विधानसभा के आया नगर गांव में एक सभा आयोजित करी गई जिसमें की आम आदमी पार्टी के सकरी कार्यकर्ता रोमी भाई को लोगों ने समर्थन दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई में पहली बार महिला IPS SDPO दीप्ति मोनाली ने पदभार संभाला
Jamui, Bihar:जमुई जिले में पहली बार महिला IPS अधिकारी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी यानि SDPO की जिम्मेदारी मिली है। 2024 बैच की तेज तर्रार IPS अधिकारी दीप्ति मोनाली ने मंगलवार को दिन के करीब दिन के 11:00 बजे के बाद जमुई SDPO की कमान संभाल ली है। उन्होंने साइबर डीएसपी सह प्रभारी SDPO अभिषेक कुमार से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नवनियुक्त SDPO को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त SDPO दीप्ति मोनाली ने कहा कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का सही तरीके से पालन कराया जाएगा। साथ ही अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दीप्ति मोनाली ने आगे कहा कि लंबित पुराने मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच better समन्वय स्थापित कर प्रभावी पुलिसिंग को मजबूत किया जाएगा। लिहाजा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ महिला सुरक्षा और जनविश्वास कायम करना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी。 आपको बता दें कि दीप्ति मोनाली इससे पहले सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात थीं। अब उन्हें जमुई SDPO की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जमुई को पहली बार महिला IPS SDPO मिली है। जिससे बेहतर पुलिसिंग की लोगों में काफी उम्मीद जगी है。0
0
Report
बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन में भोजन नहीं मिलने से संकट गहरा
Munger, Bihar:बाढ़ पीड़ितों को सामुदायिक किचन में खाना नहीं मिलने का आरोप। प्राथमिक विद्यालय जवाहरपुर में संचालित सामुदायिक किचन से भोजन नहीं मिलने की पीड़ितों ने कही बात मुंगेर : असरगंज प्रखंड के आमैया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय जवाहरपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन में भोजन नहीं मिलने का आरोप सामने आया है। पीड़ितों का कहना है कि बाढ़ का पानी घरों में घुस जाने से उनके सामने रहने और भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके बावजूद उन्हें राहत के तौर पर मिलने वाला भोजन नहीं दिया जा रहा है। अमैया की गुंजन देवी, रविता देवी और अकालु देवी ने बताया कि बाढ़ का पानी घरों में भर गया है। उनके पास रहने के लिए सुरक्षित जगह नहीं बची है। परिवार में चार से पांच सदस्य हैं। घर में खाना पकाने के लिए न तो राशन है और न ही चूल्हा या गैस की व्यवस्था है।पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि जब वे या उनके बच्चे विद्यालय में मिलने वाले भोजन के लिए गए, तो उन्हें मना कर लौटा दिया गया। इससे बाढ़ पीड़ित परिवारों के सामने भोजन का संकट और गहरा गया है। बाइट ;अकालू देवी ग्रामीण बाइट: गुंजन देवी ग्रामीण बाइट :रविता देवी ग्रामीण मालूम हो कि प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक किचन शुरू किया गया है, ताकि उन्हें भोजन उपलब्ध कराया जा सके। पीड़ितों ने प्रशासन से मामले की जांच कर सभी जरूरतमंद बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है।0
0
Report
खाचरियावास के निशाने पर राजस्थान: कानून-व्यवस्था और मुफ्त दवा योजना पर बवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर निकाय चुनाव 2026 कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था बुरी तरह चौपट हो गई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में पहले नंबर पर आया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो को लेकर खाचरियावास ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो रोड शो कर रहे हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए कि किस बात का रोड शो कर रहे हैं? खाचरियावास ने मुफ्त दवा योजना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मुफ्त दवा योजना को फेल कर दिया है। सरकारी अस्पताल में महिलाओं की मौत होने और सात महिलाओं की किडनी फेल होने का भी उन्होंने आरोप लगाया।सरकारी खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए खाचरियावास ने कहा कि आज जब निकाय चुनाव में वोट मांगने जा रहे हैं, तो लोगों को ध्यान रखना पड़ेगा कि सरकारी दवा खरीद में भी पैसे खाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जो पाप किया है, वह गलत है और चलने वाला नहीं है।खाचरियावास ने कहा कि इस समय एक-एक मुद्दे पर वोट आएगा। उन्होंने कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री निकाय चुनाव को लेकर सड़कों पर निकला है। मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं गए।जयपुर की सड़कों की स्थिति को लेकर खाचनरियावास ने कहा कि सांगानेर, विद्याधर नगर और झोटवाड़ा में सड़कों के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तौकीर रजा की बेल खारिज, नफरत फैलाने वालों को संदेश
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा तौकीर रजा की बेल खारिज करना यह साबित करता है कि हमारे राज्य में अभी भी बहुत से लोग हैं जो विवादित नारे लगाकर और आतंक फैलाकर उत्तर प्रदेश के सामाजिक माहौल को बदलना चाहते हैं। बेल खारिज करना एक संदेश है, कम से कम उत्तर प्रदेश में उन लोगों के लिए जो नफरत की राजनीति करते हैं और समाज को बांटने का काम करते हैं।"0
0
Report
लखनऊ क्लीन एयर सर्वे-2026 में टॉप, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नई उपलब्धियाँ
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ | क्लीन एयर सर्वे-2026 में लखनऊ के देश भर में टॉप पर आने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस राज्य ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। कल एक और नया मील का पत्थर तय हुआ... मैं सभी को बधाई देता हूं... यह सबकी कोशिशों का नतीजा है कि आज लखनऊ क्लीन एयर सर्वे में नंबर एक पर आया है..."0
0
Report
धमकी भरे पत्र के बाद कमल किशोर नागर की सुरक्षा मजबूत करने की मांग
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के सेमली स्थित श्री हाटकेश्वर धाम के प्रसिद्ध संत एवं कथा वाचक पंडित कमल किशोर नागर को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है। उनके समर्थक प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक शाजापुर को एवं सलसलाई थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर पंडित नागर और उनके आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। जांच करके आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। आवेदन में बताया गया कि 4 सितंबर 2026 को पंडित कमल किशोर नागर झाबुआ जिले के भूराडाबरा स्थित श्री गुरु कृपा शबरी गौशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित रात्रिकालीन सत्संग में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भेंट की गई सामग्री, शॉल और श्रीफल आदि के बीच एक कथित धमकी भरा पत्र मिला। आवेदन में पत्र की भाषा और विषयवस्तु को गंभीर बताते हुए सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। समर्थकों ने कहा कि पंडित नागर धर्मांतरण और गौ-तस्करी के खिलाफ जनजागरण तथा गौ-संरक्षण के कार्यों से जुड़े रहे हैं। एसपी को दिए आवेदन में धमकी की जांच कर पंडित नागर एवं आश्रम की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग गई है।0
0
Report
Advertisement
दादा मियां के 119वें उर्स में देशभर से हजारों जायरीन जुटे
Lucknow, Uttar Pradesh:दादा मियां में 119वें सालाना उर्स में पहूँचे हजारों जायरीन\n\nलखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह उर्फ दादा मियां में 119वें सालाना उर्स में हजारों अक़ीक़दमंद जायरीन पहूँचे कई अलग-अलग जगहों से पहूँचे जायरीनों ने बताया हर साल की तरह इस साल भी हम लोग इस उसमें पहुंचे हैं हम लोग की अक़ीक़द इस उर्स में है यहाँ हम लोग चादरपोशी करते है जो मन्नते हमलोग मानते है वो यहाँ पूरी होती है लोगो ने बताया कि दादा मियां ने हमेशा कौमी एकता और लोगों की भलाई का संदेश दिया उनकी दरगाह पर पूरे साल लंगर (भंडारा) चलता है। यहाँ सभी धर्मों के लोग आते हैं और लंगर खाते हैं।\n\nबता दे कि दादा मिया के उर्स में देशभर से लोग आते हैं उर्स में उत्तर प्रदेश के अलावा कोलकाता, महाराष्ट्र, राजस्थान और दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहूँचे है दिल्ली, गुजराज, बिहार से लोग यहाँ आये है\n\nदिल्ली शहर से जायरीनों ने बताया की उर्स में कुरान पढ़ना, मिलाद शरीफ, मुशायरा, ऑल इंडिया सेमिनार, महफिले समा, चादरपोशी और कव्वाली शामिल होती है, दादा मियां ने हिंदू मुस्लिम एकता का पैगाम दिया था यहाँ पर सभी धर्म के लोग आते हैं0
0
Report
बाढ़ का रौद्र रूप जारी,प्रशासन अलर्ट
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में घाघरा और सरयू खतरे के निशान से ऊपर बहते हुए रौद्र रूप धारण कर लिया है। अब तक 36000 परिवार बाढ़ से पीड़ित हो चुके हैं जिन्हें प्रशासन द्वारा लंच पैकेट राहत सामग्री और पशुओं को भूषा तथा नव की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जिले के तरबगंज और कर्नलगंज तहसील के सात राजस्व गांव इस समय टापू बने हुए हैं। बाढ़ से फसलों आवासों की क्षति होगी उसकी सरकार द्वारा भरपाई की जाएगी । उन्होंने कहा18000 की आबादी अब तक बाढ़ से प्रभावित है।घाघरा नदी में बाढ़ का पानी गांव चारों तरफ से भर जाने के कारण मगरमच्छों से भी खतरा बढ़ गया है इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है और लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है तथा ऐसे स्थानों पर बोर्ड भी लगाए गए हैं ,जिससे मगरमच्छ से किसी की जनहानि न हो।दोनों तहसीलो में 28 बाढ़ चौकिया और 31 बाढ़ शरणालय बनाया गया है। जहां बाढ़ से संबंधित कर्मचारियों को एक्टिव किया गया है। वही 350 पशुपालकों के पशुओं के लिए भूसा उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया की बाढ़ के देख रेख के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिसे बाढ़ के अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। और बाढ़ पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया गांव से एक दूसरे को जोड़ने के लिए नाव की व्यवस्था की गई है जिससे लोगों का आवागमन जारी रहे। उन्होंने कहा बाढ़ में जो भी क्षति होगी उसे शासन और सरकार द्वारा पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा घाघरा अभी 48 सेंटीमीटर और सरयू 35 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।0
0
Report
संभल । भाई का पक्ष लेने पर बेटी की हत्या के अभियुक्त को कोर्ट ने दी उम्र कैद की सजा ।
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । कोर्ट ने भाई का पक्ष लेने पर बेटी की हत्या के मामले के अभियुक्त को उम्र कैद की सजा का फैसला सुनाया है ,कोर्ट ने अभियुक्त पर 1500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। स्पेशल जज (एस सी एस टी एक्ट) रागिनी की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया । गुन्नौर थाना इलाके के गांव के रहने वाले अभियुक्त नेम सिंह ने 7 वर्ष पूर्व रात्रि में देर से आने पर बेटे से कहासुनी के दौरान भाई का पक्ष लेने पर 18 साल की बेटी नितेश कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी । संभल जिला न्यायालय चन्दौसी का मामला है।0
0
Report
Advertisement
सत्य निकेतन में बिल्डिंग 13 खाली: डिमोलिशन के आदेश, विद्यार्थी शिफ्ट
New Delhi, Delhi:सत्य निकेतन में बिल्डिंग हादसे के बाद बिल्डिंग नंबर 13 को खाली किया जा रहा है। निगम के कर्मचारी बिल्डिंग से सामान निकाल रहे है। सेफ़्टी के तौर पर बिल्डिंग के फ्रंट पर 4 लोहे के पिलर लगाए गए है ताकि बिल्डिंग को तोड़ते हुए कोई हादसा ना हो, 6 अगस्त को बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा किया गया और इसको खाली कर तोड़ने के आदेश दिए थे। छात्र अब अपने पीजी खाली कर जा रहे है, हादसे की बराबर की जो बिल्डिंग्स है उनको खाली कराया जा रहा है, छात्रों से बात की है जो उस वक्त अपनी बिल्डिंग में थे, अब पीजी छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे है।0
0
Report
दिल्ली में PG सुरक्षा के लिए MCD ने सर्वे शुरू कर दिया; ड्राइव आज
New Delhi, Delhi:Breaking *दिल्ली में पीजी की सुरक्षा को लेकर MCD एक्शन में* दिल्ली नगर निगम दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बने पीजी (PGs) का सर्वे शुरू करने जा रही है खतरनाक हालत में चल रहे पीजी की होगी पहचान, सूत्रों के मुताबिक आज ही सर्वे की शुरुआत कर दी जाएगी आज शकरपुर और विश्वास नगर में दो विशेष ड्राइव चलाकर सभी पीजी का सर्वे किया जाएगा, खराब हालत में पाए जाने वाले PG को चिन्हित किया जाएगा और फिर उन पर नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी हालिया मकान/बिल्डिंग हादसों के बाद MCD ने पीजी की बिल्डिंग की स्थिति, सुरक्षा मानकों और अन्य व्यवस्थाओं की जांच तेज कर दी है खतरनाक या असुरक्षित पाए जाने वाले पीजी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी दिल्ली सरकार पीजी और कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने के लिए नई पॉलिसी लाने की तैयारी कर रही है सर्वे के जरिए पीजी में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा, बिल्डिंग की स्थिति और संचालकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर फोकस0
0
Report
हरियाणा: 26 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले जारी
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा में हुआ IAS और HCS अधिकारियों का हुआ तबादला प्रदेश सरकार ने 16 IAS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले किए सरकार ने 26 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए0
0
Report
Advertisement
बदनौली गोलीकांड: दलित युवक दीपक की मौत के बाद यूपी में सियासत चरम पर
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के बदनोली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की मौत के बाद सियासी पारा हाई है. पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने जा रहे कांग्रेस के 26 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पुलिस-प्रशासन ने रास्ते में ही रोक दिया. पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, पूर्व विधायक गजराज सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेताओं को जिला कांग्रेस कार्यालय पर ही नजरबंद कर दिया गया. प्रशासन के इस तानाशाही रवैये पर भड़के कांग्रेसी नेताओं ने वहीं धरना शुरू कर दिया और पुलिस अधीक्षक को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. दरअसल, हापुड़ के बदनोली गांव में 4 सितंबर को पुरानी रंजिश में हुई अंधाधुंध फायरिंग में घायल दीपक ने रविवार को मेरठ में दम तोड़ दिया था. इस मामले में पुलिस नगोला चौकी प्रभारी और बीट सिपाही को सस्पेंड, नगर कोतवाल को लाइन हाजिर और 5 मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है. मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को रोके जाने पर पूर्व सांसद दानिश अली ने सूबे की कानून व्यवस्था और सरकार की नीयत पर तीखे सवाल दागे. पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर शांतिपूर्ण तरीके से पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन योगी सरकार की पुलिस ने हमें नजरबंद कर दिया. उत्तर प्रदेश में कानून का नहीं, जंगलराज चल रहा है. दबंगों ने बीच सड़क पर दलितों को गोलियों से भून दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी की मांग है कि मृतक दीपक के परिवार को 50 लाख का मुआवजा, सरकारी नौकरी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए. कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर पीड़ित परिवार को तत्काल 50 लाख का मुआवजा और आर्थिक सुरक्षा नहीं मिली, तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को लड़ेगी. उधर, सियासी हलचल और तनाव को देखते हुए बदनोली गांव में भारी पुलिस और पीएसी बल की तैनाती जारी है.0
0
Report
जालौन में तेंदुआ दिखने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेंदुआ दिखने की सूचना से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम, वन विभाग की टीम ने शुरू की तेंदुआ की खोजबीन, मौके पर नही मिला कोई, चारा काटने गए ग्रामीणों को अचानक तेंदुए जैसा दिखा था जंगली जानवर, जालौन के ग्राम पंचायत कुंठौंदा बुजुर्ग का मामला。0
0
Report
संभल वावा वहांउद्दीन शाह मस्जिद का ASI सर्वे टला, मुसाफ़िर खाने का सर्वे कर वापस लौटी ASI ..
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । बाबा वहां उद्दीन शाह मस्जिद का ASI सर्वे फिलहाल टल गया है .संभल पहुंची ऐसी कि टीम बाबा वहां उद्दीन शाह मस्जिद नहीं गई , ASI के अधिकारी, मनोकामना तीथ स्थल में बने मुसाफिर खाने की जांच पड़ताल कर वापस लौट गए । फिलहाल मस्जिद का सर्वे न किये जाने के मामले में ASI अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है ।0
0
Report
Advertisement
