110070
दिल्ली के महिपालपुर में सीवर समस्या से परेशान हुए नागरिक
New Delhi, Delhi:दिल्ली के महिपालपुर इलाके में सीवर का गंदा पानी गलियों और सड़कों पर बह रहा है। जिसके चलते स्थानीय निवासी बीमारियों के खतरे से चिंतित हैं। वहीं विधायक और निगम पार्षद को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। आपको बता दें कि नेताओं की अनदेखी से क्षेत्र की स्थिति बिगड़ती जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिंड में हनी ट्रैप गैंग भंडाफोड़; बुजुर्गों से रंगदारी वसूल, महिला समेत दो गिरफ्तार
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो बनाकर बुजुर्गों से करते थे वसूली, एक महिला समेत दो गिरफ्तार। मध्यप्रदेश के भिंड जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, देहात थाना पुलिस ने बुजुर्गों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले एक खतरनाक 'हनी ट्रैप गैंग' का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गैंग के दो अन्य सदस्य फिलहाल फरार हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित बुजुर्ग ने देहात थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पीड़ित के अनुसार, करीब 15 दिन पहले एक अनजान महिला का फोन आया, जिसने खुद को रिश्तेदार बताकर मीठी-मीठी बातें कीं और मिलने के बहाने सर्किट हाउस के पास बुलाया। इसके बाद चाय पिलाने के बहाने महिला बुजुर्ग को अपने घर ले गई। पहले से रची साजिश के तहत गैंग के सदस्यों ने बुजुर्ग का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल करने, बलात्कार और SC/ST Act के झूठे केस में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख की रंगदारी मांगी गई। डर के मारे पीड़ित ने 2 घंटे के भीतर 1 लाख रुपये दे भी दिए। लेकिन और रुपयों की माँग पर परेशान होकर बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भिंड के देहात थाना क्षेत्र का मामला है, जहां कृष्णा नगर की रहने वाली बेबी जाटव पर हनीट्रैप में फंसाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, पहले फोन पर बातचीत के जरिए किसान से दोस्ती बढ़ाई गई और फिर 5 अक्टूबर को उसे घर मिलने के लिए बुलाया गया। आरोप है कि किसान के घर पहुंचते ही उसका निजी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर एक लाख रुपये नकद वसूल लिए गए। ब्लैकमेलिंग का सिलसिला यहीं नहीं थमा। आरोप है कि ममता बघेल, बबलू उपाध्याय और विश्ववीर सिंह बिस्से भी किसान को फोन कर धमकाने लगे। कोई खुद को परिचित तो कोई परिजन बताकर किसान पर दबाव बनाता रहा। जब दोबारा पैसों की मांग की गई, तो पीड़ित ने डर के आगे झुकने के बजाय पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया गया। किसान की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बेबी जाटव और विश्ववीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ममता बघेल और बबलू उपाध्याय की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरोह कथित तौर पर अधेड़ और बुजुर्ग उम्र के लोगों को निशाना बनाता था, ताकि सामाजिक प्रतिष्ठा और बदनामी के डर से पीड़ित पुलिस तक पहुंचने की हिम्मत न जुटा सकें। भिंड में चार महीने के भीतर हनीट्रैप का यह दूसरा मामला सामने आने से ऐसे अपराधों को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह मामला एक बार फिर चेतावनी देता है कि अनजान लोगों से फोन पर दोस्ती और निजी मुलाकात के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है। वहीं, ब्लैकमेलिंग का शिकार होने पर डरकर पैसे देने के बजाय पुलिस से शिकायत करना ही सही कदम है।0
0
Report
कंगना रनौत ने राहुल गांधी के भड़काऊ भाषण पर आरोप, 10 तारीख को प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने INDIA गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन पर कहा, "राहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भड़काऊ भाषा बोल रहे हैं... लोगों को वे अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसा रहे हैं लेकिन कहीं न कहीं लोग उनके झांसे में आने वाले नहीं है। 10 तारीख को भी ऐसे ही प्रदर्शन का आह्वान किया गया था लेकिन कोई नहीं आया था। जो लोग प्रदर्शन करने आए थे, उन्हें हटा दिया गया था क्योंकि उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी।"0
0
Report
अनुप्रिया पटेल: अस्थिरता फैलाने वाले संविधान का सम्मान नहीं करते
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "आज कुछ लोग देश के अंदर अस्थिरता लाने के लिए उत्पात और हंगामा कर रहे हैं और ऐसे लोग अपने हाथों में संविधान की पुस्तक रखते हैं। वे जनता को गुमराह करते हैं और देश के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ़ गलत प्रचार फैलाते हैं। उन्हें न तो लोकतंत्र में भरोसा है और न ही वे सच में संविधान का सम्मान करते हैं। अगर वे संविधान का सम्मान करते या लोकतंत्र में विश्वास रखते, तो उन्होंने जनता के जनादेश को स्वीकार कर लिया होता..."0
0
Report
Advertisement
रायपुर में आरपीएफ का 42वां स्थापना दिवस: परेड और पदकों की बड़ी धूम
Begun, Rajasthan:रायपुर आरपीएफ का 42वां स्थापना दिवस आज आज रायपुर में होगा रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस समारोह रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड में आयोजित होगा भव्य समारोह दिखेगा आरपीएफ का अनुशासन और कार्यकुशलता आरपीएफ की महानिदेशक सोनाली मिश्रा सहित रेलवे और छत्तीसगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल भव्य परेड में महिला दस्ता, कमांडो टीम CORAS, डॉग स्क्वॉड और सेगवे दस्ता दिखाएंगे अपनी क्षमता उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आरपीएफ अधिकारियों और जवानों को दिए जाएंगे प्रतिष्ठित पदक 3 राष्ट्रपति पुलिस पदक और 30 पुलिस पदक से होंगे अधिकारी-जवान सम्मानित वर्ष 2024 में रेल यात्री की जान बचाने के लिए एक जवान को मिलेगा जीवन रक्षा पदक0
0
Report
भोपाल के कन्या छात्रावास में इल्ली मिलने का मामला: 7 नमूनों की लैब रिपोर्ट का इंतजार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कन्या छात्रावास के भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 7 नमूने भोपाल के पंचशील नगर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत के बाद विभाग ने की जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के 7 नमूने जांच के लिए लिये प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद नियमनुसार कार्रवाई होगी निरीक्षण में रसोईघर में साफ-सफाई और खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध मिली छात्राओं ने पेयजल की गुणवत्ता, कमरों की सफाई और चौकीदारों के व्यवहार को लेकर भी समस्याएं बताईं वार्डन मनीषा चौधरी को खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण और भोजन की स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश0
0
Report
भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय के भोजन में छिपकली मिलने से हड़कंप, निरीक्षण जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली मिलने की सूचना से हड़कंप शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रात में किया निरीक्षण रसोई में मिलीं स्वच्छता संबंधी कई गंभीर खामियां फर्श और दीवारों की टाइल्स टूटी मिलीं, भोजन परोसने की जगह पर रोशनी की कमी पेस्ट कंट्रोल के रिकॉर्ड और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी नहीं मिले खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए 9 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए लैब रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई, फिलहाल जांच जारी0
0
Report
Advertisement
फर्जी पासपोर्ट मामले में सातवें आरोपी की गिरफ्तारी, गुलाब राव गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल फर्जी पासपोर्ट मामला फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 70 फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता मामले में सातवां आरोपी की रफ्तार गुलाब राव को ग्वालियर लक्ष्मीगंज मंडी से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार आरोपी ने ऐसे लोगों के पासपोर्ट बनवाए जिनको वह जानता भी नहीं था फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने में मुख्य आरोपियों की थी मदद एसटीएफ अब तक सात आरोपियों की कर चुकी है गिरफ्तारी0
0
Report
नवरात्रि पर माँ ब्रह्मचारिणी के आशीर्वाद से जीवन में धैर्य व सदाचार लौटे
Noida, Uttar Pradesh:दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जगज्जननी माँ भगवती के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी को कोटि-कोटि नमन। तप, त्याग और संयम की अधिष्ठात्री माँ की कृपा से सभी के जीवन में धैर्य एवं सदाचार का संचार हो, यही प्रार्थना है। जय माँ ब्रह्मचारिणी।0
0
Report
जोधपुर के कचरा प्लांट में आग, दमकलें मौके पर पहुंची
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. केरू स्थित नगर निगम के कचरा प्लांट में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके से धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया, जो दूर-दूर तक नजर आया। रविवार रात 8.30 सूचना मिलते ही दमकल विभाग अलर्ट हुआ। जिसके बाद नागौरी गेट से 2, बासनी से 2, चौपासनी से 2 और शास्त्री नगर से 1 दमकल वाहन सहित कुल 7 गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। चीफ फायर ऑफिसर जय सिंह चौहान और सहायक अग्निशमन अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान मौके पर मौजूद हैं।0
0
Report
Advertisement
DMRC: सुबह 6 से शाम 4 बजे तक इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
Noida, Uttar Pradesh:DMRC- सुरक्षा कारणों से 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 06:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक नीचे दिए गए मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी.... 1. पटेल चौक 2. जनपथ 3. राजीव चौक 4. मंडी हाउस 5. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट 6. बाराखंबा रोड0
0
Report
दिल्ली में मौसम बदला, राजधानी पर बारिश ने बदली तस्वीर राजोकी क्षेत्र के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Delhi Weather Change, Rain Lashes The National Capital/ Visuals From Rajokri Area0
0
Report
UP government exempts retiring employees from Census-2027 phase-two duties
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: तीन माह में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को जनगणना-2027 के दूसरे चरण की ड्यूटी से राहत。 यूपी सरकार ने अगले तीन माह में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को जनगणना-2027 के दूसरे चरण की ड्यूटी से मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं。 कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के संयुक्त सचिव कृपा शंकर यादव ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं。 जनगणना का कार्य केवल प्रशिक्षित कार्मिकों से कराया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद विशेष परिस्थितियों को छोड़कर ड्यूटी से छूट नहीं मिलेगी。 जिला स्तर पर कार्मिकों की सूची तैयार कर प्रशिक्षण दिया जाएगा और बड़े गणना ब्लॉकों को छोटे हिस्सों में बांटा जाएगा。 मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को जिले में अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी बनाया जाएगा। वे स्व-गणना, कार्मिकों की उपलब्धता और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभालेंगे。 प्रयागराज में फील्ड ट्रेनरों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। ये ट्रेनर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना प्रक्रिया और डिजिटल तरीके से आंकड़े दर्ज करने का प्रशिक्षण देंगे。 स्व-गणना 16 से 30 नवंबर तक, जनसंख्या गणना 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक और पुनरीक्षण कार्य 5 से 9 जनवरी तक होगा। छावनी परिषद के अलावा किसी अन्य इकाई को विशेष इकाई नहीं माना जाएगा।0
0
Report
Advertisement
धर्मपाल सिंह ने एटा में कहा: मोदी-योगी के नेतृत्व में यूपी बीजेपी की विजयी धारा
Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग… उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का राज्य सभा के लिये निर्वाचित होने के बाद पहली बार एटा आगमन पर बड़ा बयान दिया गया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह की सोच को लेकर उत्तर प्रदेश में उनकी ध्वज पताका फहराने का काम करूँगा। उन्होंने कहा कि राज्य सभा निर्वाचन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसे 80/20 कहा है। उन्होंने कहा कि ये राजनीति का स्वर्णिम युग है जिसमें मोदी कर्मयोगी हैं और योगी जी जन्म योगी है; ये योगियों की सरकार है भोगियों और ढोंगियों की नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने यू पी में ही नहीं दुनिया भर में जो मंदिर टूटे हुए थे उन्हें बनाने का काम किया चाहे राम जन्मभूमि पर मंदिर हो या काशी कॉरिडोर हो या अन्य हों। उन्होंने कहा कि अखिलेश का PDP फ्लॉप है उनका PDP स्थिर नहीं है; अखिलेश निरंतर PDP की परिभाषा बदलते रहते हैं जबकि बीजेपी का PDA सफल है। 2017 में पी से पहली बार, 2022 में डी से दूसरी बार, 2027 में ए से अगली बार। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6 फीसदी लोधी है ये हमेशा से बीजेपी को ही वोट करता रहा है; ये भाजपा को वोट और सपोर्ट दोनों करेगा। कल्याण सिंह लोधियों के और उत्तर प्रदेश के सर्वमान्य नेता थे, इसीलिए जीत का प्रमाण पत्र लेकर मैं वीरांगना आवन्तिबाई लोधी को श्रद्धांजलि देने गया और प्रमाणपत्र को कल्याण सिंह के चरणों में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के तहत अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को घर बैठे न्याय मिल जाए, वो काम मोदी जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा एक भारत, श्रेष्ठ भारत और आत्म निर्भर भारत मोदी जी का लक्ष्य है। दिल्ली के जंतर मंतर में मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में CEJAI के प्रोटेस्ट पर कहा कि चुनाव आयोग की आलोचना को समाजवादी पार्टी ही नहीं पूरे विपक्ष के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गयी है। उन्होंने कहा कि फर्जी वोट हमेशा कटता है, जिसका वोट गलत बन गया वो कटेगा, तो ये सघन जांच हो रही है, ये जो फर्जी वोट कराते थे वो कट गया, गलत वोट कराते थे वो कट गया; इसलिए ये चुनाव हारेंगे, इसलिए चुनाव आयोग का विरोध करते हैं, बौखलाहट है ये।0
0
Report
नवरात्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ के Hazratganj चौराहे पर विशेष चेकिंग
Noida, Uttar Pradesh:बाइट: राघवेंद्र सिंह, एडीसीपी, ट्रैफिक, लखनऊ लखनऊ: नवरात्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हजरतगंज चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान महिला ई-रिक्शा में सवार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान एडीसीपी ट्रैफिक राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में लखनऊ में चेकिंग अभियान वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म की जांच कर पुलिस ने की कार्रवाई प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड लाइट लगे वाहनों पर पुलिस की नजर yatायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के काटे गए चालान चेकिंग के दौरान गाड़ियों में लगे हूटर भी निकलवाए गए पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के दिए निर्देश नवरात्र में महिलाओं और आम लोगों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना अभियान का उद्देश्य।0
0
Report
लखनऊ में मिशन शक्ति: पुलिस कमिश्नर ने महिलाओं की सुरक्षा का संदेश दिया
Noida, Uttar Pradesh:बाइट: तरुण गाबा, लखनऊ पुलिस कमिश्नर लखनऊ: मिशन शक्ति के छठवें चरण का शुभारंभ, पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने निकाली पैदल मार्च शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत हजरतगंज चौराहे पर बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी हुईं शामिल पुलिस लाइन से GPO तक निकाली गई जागरूकता पैदल मार्च जेसीपी बबलू कुमार और जेसीपी अपर्णा कुमार समेत कई अधिकारी रहे मौजूद मिशन शक्ति के जरिए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा का संदेश महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी- तरुण गाबा मिशन शक्ति अभियान 10 दिनों तक चलेगा, होंगे विभिन्न कार्यक्रम बहादुरी और उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित पिंक बूथ और मिशन शक्ति केंद्रों से जुड़े कार्यक्रम होंगे आयोजित मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को प्रशासनिक कामकाज का अनुभव कराया जाएगा 19 अक्टूबर तक छात्राएं जिलाधिकारी समेत प्रमुख पदों की संभालेंगी जिम्मेदारी छात्राओं को वित्तीय साक्षरता, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा की मिलेगी जानकारी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति भी किया जाएगा जागरूक बैंक और थानों का भ्रमण कर छात्राओं को दी जाएगी जरूरी जानकारी।0
0
Report
Advertisement
