icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मकराना के खान विवाद में प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां चोसेरा रेंज स्थित खान संख्या 158 को लेकर विवाद गहरاتا जा रहा है। खान मालिक ने मकराना नगर परिषद के नवनियुक्त सभापति रियाज गौड़, उनके साथी उमर और स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वीओ - पीड़ित का दावा है कि उसके पास खान के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज, खनन विभाग के आवश्यक लाइसेंस और अन्य मंजूरियां मौजूद हैं। इतना ही नहीं, खान मालिक ने कोर्ट का आदेश होने की बात भी कही है। इसके बावजूद उसे अपनी ही खान में खनन कार्य करने और पत्थर निकालने से रोका जा रहा है। खान मालिक के आरोपों के मुताबिक, जब भी वह खान में खनन कार्य शुरू करता है, तब सभापति रियाज गौड़ और उनके साथी उमर कथित रूप से अपने लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर काम रुकवा देते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में पुलिसकी भूमिका भी सवालों के घेरे में है। उसका कहना है कि पुलिसकर्मी बार-बार खान पर पहुंचकर उन्हें धमकाते हैं और काम नहीं करने देते। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस के पास पहुंचा, तो उसकी सुनवाई करने के बजाय उसे कथित रूप से धमकाकर वापस भेज दिया गया। मामले में खान मालिक का दावा है कि उसने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ डीडवाना-कुचामन के पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर तक अपनी शिकायत पहुंचाई है, लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिली है। पीड़ित ने सभापति और उनके साथी पर राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल करने तथा पुलिस से मिलीभगत कर परेशान करने के आरोप भी लगाए हैं। इस मामले में खान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए हैं जिनमें पुलिस की गाड़ियां रेगुलर खान पर आते और निरीक्षण करते नजर आ रही है। जो पुलिस की दखल को साफ साफ दर्शाता है। इस मामले में खनन विभाग के अधिकारीयों के अनुसार सलीम गजधर के पास खनन के सभी अधिकार लीगल है और खनन विभाग द्वारा इसकी जांच कई बार की गई है। कोई तीसरा पक्ष अगर खनन में बाधा डाल रहा है तो यह हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इस मामले में हमने स्थानीय पुलिस अधिकारीयों से जब जानकारी चाही तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि खान मालिक के पास वैध खनन दस्तावेज और न्यायालय का आदेश मौजूद है, तो उसे खनन कार्य करने से किस आधार पर रोका जा रहा है? बाईट - फरीन गजधर (सह लीजधारक ) वीओ एफ - फिलहाल, इस मामले ने मकराना में खनन व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर पीड़ित को राहत दिलाते हैं या नहीं।
0
0
Report

खूंटी में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव, महिलाओं के सम्मान पर चर्चा

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग‌ - भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव । एंकर - खूँटी में भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले महिला मोर्चा और भ जपा कार्यकर्ताओं ने आज घेराव किया। जिसमें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पूर्व विधायक कोचे मुण्डा, जिला महामंत्री निखिल कण्डुलना समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर जम कर नारेबाजी की गयी और जेएनयू में महिला छात्रा के साथ हुए बलात्कार और दुर्व्यवहार के कथित आरोप कपर कांग्रेस का आरोपी को बचाव करने पर आपत्ति जताई । वहीं उन्होंने बलात्कार करनेवाले को बचाने और पक्ष लेने पर चार चरित्र और चेहरा का मामला उठाया। वहीं लोगों ने मुर्दाबाद और हाय हाय जैसे नारे बुलंद किये । मौके पर पूर्व विधायक कोचे मुण्डा ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करना भूल गयी है। बलात्कारियों का सहयोग करती है उसे शर्म आनी चाहिए और अपने चरित्र को देखना चाहिए कि महिराओ के साथ हो रहे घिनौनी हरकत पर वो कहां खड़ी‌ है। सरस्वती देवी ने बताई कि जिस प्रकार से कांग्रेस कर रही है अब दुर्गा और काली बना करके महिलाओं को आगे आना होगा और महिलाओं की शक्ति को पहचानना होगा। इस दौरान सरस्वती देवी ने बताई कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार उत्पीड़न कांग्रेस करती रही है और यह पक्ष लेकर अच्छा नहीं किया है। हमारा सम्मान करना नहीं जानती है इसलिए उन्हें भुगतना पड़ेगा।
0
0
Report

धनबाद कोर्ट परिसर में अधिवक्ता-आरपीएफ विवाद, हिरासत पर तनाव

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोर्ट परिसर में सोमवार को उस वक्त जमकर हंगामा हुआ, जब एक आरोपी को हिरासत में लेने को लेकर अधिवक्ता और आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। अधिवक्ता संतोष सिंह का आरोप है कि वह एक आरोपी को सरेंडर कराने के लिए कोर्ट लेकर जा रहे थे, तभी खुद को आरपीएफ का जवान बताने वाले व्यक्ति ने आरोपी को हिरासत में लेने पर जोर दिया। इसके बाद मामला बिगड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़, धनबाद, सरायढेला,धनसार और भूली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित आरपीएफ कर्मी को धनबाद थाना ले गई। वहीं घटना को लेकर धनबाद बार एसोसिएशन ने नाराजगी जताते हुए संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा कार्यालय में कई नेताओं ने पार्टी में सदस्यता ग्रहण कर संगठन मजबूत किया

Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में विभिन्न दलों को छोड़कर कई नेताओं और नेत्रियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की ओर से आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में इन नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबूलाल मरांडी ने इस सभी नेताओं का स्वागत किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सरायकेला, हजारीबाग, बोकारो एवं जमशेदपुर जिला के विभिन्न दलों के कई वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी शामिल हैं। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले कई नेता जनसंघ और भाजपा से जुड़े परिवारों की पृष्ठभूमि से आते हैं। इसलिए ये कोई नए सदस्य नहीं, बल्कि अपने परिवार में वापस आए सदस्य हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इनके जुड़ने से संगठन मजबूत होगा और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
0
0
Report

दिल्ली के जाफरपुर पीएम श्री विद्यालय कैंपस में करोड़ों के आभूषण चोरी

New Delhi, Delhi:दिल्ली के जाफरपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय के कैंपस में करोड़ों रुपये के चोरी का मामला सामने आया है। कैंपस में रहने वाली शिक्षिका ममता यादव के घर से करोड़ों रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई है। शिक्षिका के मुताबिक, चोरी हुए सामान में 160 तोला सोना, करीब 8 किलो चांदी और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने एक ही रात में कैंपस के तीन घरों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को शिक्षिका ममता यादव अपनी बहन के घर गई थीं। दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के चलते मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बाधित होने के कारण वह समय पर अपने घर नहीं लौट सकीं। इसके बाद 11 अक्टूबर को स्कूल की ओर से उन्हें फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी गई। ममता यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि चोरी हुआ सामान उनकी जिंदगी भर की कमाई थी। इसमें उनके बेटे और बहू को उपहार में मिले सोने के आभूषण भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि चोरी हुए आभूषणों में से करीब 90 प्रतिशत के कागजात उनके पास मौजूद हैं। इसके अलावा, घर से जरूरी दस्तावेज भी चोरी होने की आशंका है। मामले की जांच के लिए पुलिस और विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

नवरात्रि पर मिशन शक्ति: चंदौली में जागरूकता रैली से महिलाओं को सुरक्षा का संदेश

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - नवरात्रि पर मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण में तहत निकाली गयी संयुक्त जागरूकता रैली - पुलिस, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों ने लिया हिस्सा - महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक करना उद्देश्य - महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर - सुरक्षा को खतरा होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील - नवरात्रि के आगामी दिनों में भी विभिन्न विभागों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित - डीडीयू नगर स्थित महिला थाना से जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना.
0
0
Report
Advertisement

थानेसर अनाज मंडी में उठान विवाद; धान भीगा, रूके कारोबार के कारण लाखों नुकसान

Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र के थानेसर अनाज मंडी में उठान को लेकर राइस मिलरो ने दिया थानेसर मार्केट कमेटी कार्यालय में धरना, राइस मिलर बोले अधिकारी की उठान प्रक्रिया नहीं है सही, जिसके चलते धान बारिश में भीगा, उनको हुआ लाखों का नुकसान। इस समय धान का सीजन पूरे पिक पर है अनाज मंडी में धान की बंपर आवक हो रही है लेकिन कल हुई बरसात के चलते अनाज मंडी और बाहर रखी धान भीग गई है जिसके चलते अब राइस मिलर कमीशन एजेंट और किसानों को काफी नुकसान हुआ है। लिफ्टिंग में देरी होने के चलते ज्यादातर धान बोरियों में बंद भीगी हुई है। जिसके चलते राइस मिलरो थानेसर मार्केट कमेटी कार्यालय के अंदर धरना दिया। ज्वाल सिंह जिला राइस मिल प्रधान का कहना है कि विभाग और प्रशासन के द्वारा उठान प्रक्रिया बहुत धीमी की हुई है। अगर समय पर सही उत्थान होता तो धान इतनी زیادہ मात्रा में नहीं भीगती। सरकार को राइस मिलों के द्वारा एक क्विंटल धान पर 67 किलो चावल देना होता है अब भीगे हुए धान से चावल कब निकलेगा और उसकी गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होगी जिसके चलते एक राइस मिल को 15 से लेकर 20 लाख रुपए तक का नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी डॉक्यूमेंट में लिफ्टिंग ज्यादा मात्रा में है लेकिन धरातल पर ऐसा नहीं है लिफ्टिंग बहुत कम मात्रा में हुई है और खरीद ज्यादा हो चुकी है जानबूझकर लिफ्टिंग को ज्यादा दिख रहे हैं। नरेश कुमार फूड सप्लाई अधिकारी का कहना है कि अभी तक थानेसर अनाज मंडी में धान की आवक का 40% उठान हो चुका है। हालांकि राइस मिलों की कोटा बढ़ाने की भी मांग है जिस पर उन्होंने उनको कहा है कि वह इस बारे में विभाग और सरकार से बात करेंगे क्योंकि यह उनके हाथ में नहीं है। फिलहाल बातचीत जा रही है। अनाज मंडी थानेसर के मार्केट कमेटी प्रधान सुरेश सैनी का कहना है कि बरसात के चलते पूरे हरियाणा में नुकसान हुआ है हालांकि जब बोरी में अनाज भीगा हुआ है उसको सुखाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कमीशन एजेंट और राइस मिलों को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो इस बात को और लेकर ही उन्होंने यहां पर धरना दिया है की उठान प्रक्रिया धीमी थी अब हमने मंडी का दूसरा गेट भी खोल दिया है और उठान में अब बरसात के बाद तेजी आएगी उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का हल होगा। बाइट : सुरेश सैनी मार्केट कमेटी अध्यक्ष थानेसर बाइट : ज्वाल सिंह सिंगला राइस मिल एसोसिएशन प्रधान बाइट : नरेश कुमार फूड सप्लाई अधिकारी ,कुरूक्षेत्र
0
0
Report

सिद्धार्थनगर सख्त सुरक्षा और निगरानी के बीच ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू

VIKRANT SRIVASTAVVIKRANT SRIVASTAVFollow5m ago
Naugarh, Uttar Pradesh:सख्त पहरेदारी और कड़े सर्विलांस के बीच आज निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम की एफएलसी यानी फर्स्ट लेवल चेकिंग की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है।इस प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग के केंद्रीय ऑब्जर्वर, आयोग के कर्मचारी और ईवीएम निर्माता कंपनी के इंजीनियर मौजूद रहे। इसके साथ ही पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी FLC प्रक्रिया में शामिल हुए।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन करते हुए ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरी प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जा रही है।
0
0
Report

बीवी- जी-रामजी योजना के कार्यों का डीपीआर ओ ने किया स्थलीय निरीक्षण, मौके पर सभी मजदूर उपस्थित मिले

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow5m ago
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा, महराजगंज। विशेष अभियान के तहत जिला पंचायती राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने विकास खंड पनियरा के बेल्टीकरा गांव में बीवी-जी-रामजी योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर मस्टरोल के अनुसार मजदूर काम करते मिले। अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता को भी संतोषजनक पाया। जिला पंचायती राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर बीवी-जी-रामजी योजना के तहत श्रमिकों की उपस्थिति और कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में बेल्टीकरा गांव में मौके पर पहुंचकर कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मस्टरोल के अनुसार श्रमिक कार्य करते पाए गए तथा मौके पर कराए जा रहे कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक मिली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजना के तहत कार्यों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप काम सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अमित कुमार शशि, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राधेश्याम सिंह, सचिव ऋषिराज पटेल, सुनील कुमार गोड़, सूर्य प्रकाश रंजन, पंचायत सहायक समरू प्रसाद, रोजगार सेवक सुरेश यादव और नियाज अहमद सहित आदि लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

रामलीला मंच पर डांस वीडियो: मर्यादा पर उठा सवाल

Kasganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज की तीर्थनगरी सोरों शूकर क्षेत्र में रामलीला के दौरान राम दरबार के सामने डांस की प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो को लेकर धार्मिक आयोजन की मर्यादा और मंच की गरिमा पर सवाल उठ रहे हैं। जिस मंच से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और संस्कारों का संदेश दिया जाना अपेक्षित है, उसी मंच पर राम दरबार के सामने हुई इस प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान खींचा है। बताया जा रहा है कि रामलीला के उद्घाटन के अब बाद डांस हुआ है और जमकर ठुमके लगाए गए मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि धार्मिक आयोजनों में मंच की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? आस्था के मंच पर मर्यादा और सम्मान सर्वोपरि हैं। वायरल वीडियो की परिस्थितियों और प्रस्तुति के संदर्भ में आयोजकों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。 वायरल वीडियो
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top