110070
हरियाणा में बनेगी बीजेपी की सरकार- पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने दिया बयान
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली के बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने हरियाणा में हो रहे चुनावों को लेकर कहा है कि 8 तारीख को जो रिजल्ट आएगा, वह बीजेपी के पक्ष में होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नर्मदापुरम-खंडवा हाईवे की मरम्मत को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में घमासान
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे की मरम्मत को लेकर हरदा में बीजेपी और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए हैं। करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से 71 किलोमीटर सड़क की मरम्मत का काम शुरू होने के बाद इसका श्रेय लेने की होड़ दिखाई दे रही है। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने जहां सड़क मरम्मत का भूमिपूजन किया, वहीं कांग्रेस विधायक डॉ. आरके दोगने ने इसे लेकर सवाल खड़े किए हैं। विधायक दोगने अब 27 सितंबर को छीपाबड़ से हरदा तक पैदल यात्रा निकालने की बात कह रहे हैं। नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे लंबे समय से बदहाल स्थिति में था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से 71 किलोमीटर सड़क के मरम्मत कार्य की शुरुआत हुई है। लेकिन काम शुरू होते ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच इसका श्रेय लेने को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई है। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने सड़क मरम्मत का भूमिपूजन करते हुए विधायक आरके दोगने पर निशाना साधा। कमल पटेल ने आरोप लगाया कि विधायक बनने के बाद क्षेत्र में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ और पूर्ववर्ती सरकार के कार्यों का ही लाभ मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने विधायक पर तीखी राजनीतिक टिप्पणी भी की। वहीं, कांग्रेस विधायक डॉ. आरके दोगने ने प्रेसवार्ता कर कमल पटेल के दावों पर सवाल खड़े किए। दोगने का कहना है कि उन्होंने मार्च-अप्रैल में मुख्यमंत्री से चर्चा कर 71 किलोमीटर सड़क की मरम्मत के लिए 12 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं था, तो कमल पटेल किस अधिकार से सड़क का भूमिपूजन कर रहे हैं। विधायक ने कमल पटेल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का हिसाब देने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री विकास कार्यों में अड़चन पैदा करते हैं। दोगने ने कहा कि वे 27 सितंबर को छीपाबड़ से हरदा तक पैदल यात्रा निकालेंगे और सड़क के गड्ढों को लेकर जनता को वास्तविक स्थिति बताएंगे।0
0
Report
फूल को खोलने के लिए सही स्पर्श: नया तरीका सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
कोई समाचार सामग्री उपलब्ध नहीं थी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
बलिया तूफान अर्नव: आपदा कंट्रोल रूम निगरानी और स्कूल बंद, बिजली बहाल पर जोर
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में अर्नव तूफान पर आपदा कंट्रोल रूम की निगराणी; डीएम ने लिया जायजा. बलिया में तूफान के कारण लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. अब तूफान का असर कम हो रहा है, इसके बावजूद बलिया में शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली की सप्लाई बाधित हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से आपदा कंट्रोल रूम मौसम के बदलाव पर निगरानी रख रहा है. बलिया के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने बताया कि बलिया में आपदा प्रबंधन विभाग 24 घंटे लोगों की मदद के लिए तैयार है, सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर लोगों की सहायता के लिए प्रयास हो रहे हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि बलिया में दो बड़ी नदियाँ हैं पर जलस्तर खतरे के बिंदु से नीचे है; बावजूद सभी तटवर्ती इलाकों में प्रशासनिक तैयारी पूरी है. जिला प्रशासन की तरफ से Yellow alert जारी करते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. कई जगहों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित है, पर विद्युत विभाग बिजली सप्लाई को सुचारु करने के लिए प्रयासरत है।0
0
Report
बरेली के पुराना शहर में मंदिर दीवार गिरने से बड़ा हादसा टल गया, जनहानि नहीं
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में 2 दिन की बारिश से पुराना शहर बारादरी थाना क्षेत्र में ठाकुर जी विराजमान मंदिर की दीवार और लिंटर गिरने से बड़ा हादसा होते होते टला; गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. करीब शाम 7 बजे की घटना है. यह मंदिर काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है. गली के लोगों ने 112 को कॉल कर सूचना दी. स्थानीय पार्षद की बाइट.0
0
Report
गुमटी चोरी मामले: पिकअप चालक गिरफ्तार, दो साथी फरार, बरामद हुआ फ्रीज और ताला
Ansar Nagar, Jharkhand:गुमटी में चोरी कर सामान लेकर भाग रहा पिकअप चालक गिरफ्तार, दो साथी फरार, फ्रीज समेत चोरी का सामान बरामद.. चतरा : जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में गुमटी दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान, पिकअप वाहन और ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का सब्बल भी बरामद किया है। हालांकि इस दौरान उसके दो सहयोगी अजय यादव और घनश्याम यादव पुलिस को देखकर मौके से बाइक से फरार हो गए। सिमरिया के प्रभारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि विगत रात्रि गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरिया-बगरा रोड स्थित बनहे के पास गुमटी दुकान में कुछ लोग चोरी कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई। पुलिस ने बन्हे-हर्षनाथपुर मार्ग पर हर्षनाथपुर की ओर जा रहे पिकअप को रोककर जांच की। वाहन में दुकान का सामान बिखरा मिला। एसडीपीओ नें बताया कि पूछताछ में चालक ने पहले सामान के संबंध में टालमटोल की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात स्वीकार करते हुए अजय यादव और घनश्याम यादव के साथ वारदात में शामिल होने की जानकारी दी। हालांकि इस दौरान पुलिस के पहुंचते ही अजय और घनश्याम बाइक से मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस की टीम नें ने मौके से पिकअप वाहन, वोल्टास कंपनी का फ्रीज, कोल्ड ड्रिंक्स, कुरकुरे व अन्य स्नैक्स तथा ताला तोड़ने में इस्तेमाल सब्बल बरामद किया। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
रायपुर के मातृ-शिशु अस्पताल में सुरक्षा लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को ड्रिप लगाते वीडियो वायरल
Begun, Rajasthan:रायपुर रायपुर मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही. कालीबाड़ी मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल. सुरक्षा गार्ड द्वारा गर्भवती महिलाओं को ड्रिप लगाते वीडियो वायरल. गार्ड के कैनुला की कैपिंग करने का वीडियो वायरल.0
0
Report
दमोह में झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक्स सील, नकली दवाओं का पर्दाफाश
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का कहर जारी है और प्रशासन ने तीन क्लीनिक सील कर दिए हैं। तमाम दावों के बावजूद झोलाछाप डॉक्टरों से गलत इलाज के कारण लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। फुटेरा क्षेत्र के घुराटा गांव में दो दिन पहले हुई मौत के मामले ने सबको हिला दिया, जिसके बाद प्रशासन ने फिर से कार्रवाई शुरू कर दी। फुटेरा में प्रशासनिक टीम ने बंगाली डॉक्टर की क्लीनिक सील की, और टीम ने अन्य क्लीनिक्स पर भी छापा मारा और दो और अवैध रूप से संचालित डाक्टरों के अस्पतालों को सील किया गया है। जांच में पाया गया कि इन क्लीनिक्स के लिए ना लायसेंस लिया गया, न ही सूचना चिकित्सा विभाग को दी गई। मरीजों का इलाज कर रहे डाक्टरों के पास डिग्री भी नहीं हैं, फिर भी वे इन इलाकों में बेधड़क इलाज कर रहे हैं। बड़ी मात्रा में दवाएं भी जब्त की गईं, जिनमें नकली और प्रतिबंधित दवाएं भी हैं। जब्त दवाओं की और क्लीनिक्स की जांच जारी है।0
0
Report
रायपुर पहुंचे कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, तीन दिन का दौरा शुरू
Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज पहुंचेंगे रायपुर प्रभारी बनने के बाद सुखदेव भगत का पहला छत्तीसगढ़ दौरा तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत रायपुर पहुंचते ही राजीव भवन में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस इसके बाद पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में होंगे शामिल 28 सितंबर को जिला कांग्रेस अध्यक्षों, संगठन-विभाग प्रमुखों और कनेक्ट सेंटर टीम के साथ बैठक शाम को कांग्रेस विधायकों के साथ डिनर और चर्चा 29 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारियों, अनुशासन समिति और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक शाम को कोर कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में होंगे शामिल तीन दिवसीय दौरे में संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर करेंगे चर्चा0
0
Report
Advertisement
भोपाल: विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को सभी पर्यटन स्थलों पर निशुल्क प्रवेश
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल विश्व पर्यटन दिवस पर सरकार का बड़ा फैसला मध्य प्रदेश में विश्व पर्यटन दिवस पर सभी पर्यटन स्थलों पर 27 सितंबर को निशुल्क प्रवेश रहेगा0
0
Report
अशोक सिंघल जयंती: राम मंदिर निर्माण और सनातन संस्कृति की प्रेरणा
Noida, Uttar Pradesh:विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता और भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के संकल्प को अपनी जीवन-साधना बनाने वाले श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। 'राम, राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति' के प्रति समर्पित उनका तपस्वी जीवन सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्र-साधना की अमिट प्रेरणा बना रहेगा।0
0
Report
विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तर प्रदेश में पर्यटन स्थलों की स्वच्छता का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:विश्व पर्यटन दिवस की प्रदेश वासियों एवं सभी पर्यटन प्रेमियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं。 पर्यटन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक धरोहर एवं विविधताओं को विश्व पटल पर स्थापित करने का सशक्त माध्यम है。 आइए, हम सभी उत्तर प्रदेश सहित देश के पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें तथा 'अतिथि देवो भवः' की भावना को और अधिक सशक्त बनाएं।0
0
Report
Advertisement
बाली सीमा पर पैंथर की मौत, पोस्टमार्टम से खुलेंगे कारण
Pali, Rajasthan:बाली क्षेत्र के गुड़ा गुमानसिंह की सरहद में मृत मिला पैंथर. पैंथर के मृत मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप. ग्रामीण सुरेंद्रसिंह राणावत ने वन विभाग को दी सूचना. सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम. पैंथर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, कारण अज्ञात. पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच के बाद मौत का खुलासा.0
0
Report
208 साल की परंपरा: पाण्डेय परिवार की पुतरियो मेले में धर्म और कला का संगम
Sagar, Madhya Pradesh:208 वर्ष पुरानी मूर्तियों चित्रकला के माध्यम से होता जनजागरण, अनोखी हैं यह प्रदर्शनी। सागर जिले की रहली तहसील के एक छोटे से गाँव काछी पिपरिया में लगभग दो सौ आठ साल पुरानी परम्परा आज भी कायम है। भाद्रपद की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष गाँव में मेला लगता है जिसे पुतरियो के मेले के नाम से जाना जाता है। प्राचीन काल में यहाँ के पाण्डेय family द्वारा प्रारम्भ की गई मूर्तियो की झांकी की परम्परा चौथी पीढ़ी तक बरकरार है। पुराने समय में शिक्षा की कमी व संसाधनों के आभाव में धर्मजागरण मूर्तिकला एवं चित्रकला के माध्यम से झांकियो के द्वारा किया जाता था। लगभग 208 वर्ष पहले स्व. दर्गाप्रसाद पाण्डेय ने काछी पिपरिया गाँव में पुतरियो के मेले की शुरुवात की थी; वे मूर्तिकला एवं चित्रकला में पारंगत थे, उन्होंने लगभग एक हजार मूर्तियो का निर्माण कर अपने निवास को संग्रहालय बना दिया और कृष्ण लीलाओं की झांकियाँ सजाकर धर्मजागरण का कार्य शुरू किया। बाद में उनके पुत्र स्व. बैजनाथ प्रसाद पाण्डेय ने मेले को आगे बढ़ाया, तीसरी पीढ़ी के जगदीश प्रसाद पाण्डेय ने पूर्वजो की परम्परा को संजोकर आज तक इसे बनाए रखा। चौथी पीढ़ी भी पूरी समर्पण के साथ इस कार्य में भागीदारी कर रही है। पाण्डेय परिवार के द्वारा चार पीढ़ियों से झांकियो के माध्यम से धर्मजागरण के साथ व्यसनमुक्ति और गौ पालन का संदेश देने का पुण्य कार्य उनके अपने खर्चे और मेहनत से किया जा रहा है। आधुनिकता के दौर में भी मेले के प्रति लोगों का आकर्षण कायम है और पाण्डेय परिवार इसे आने वाली पीढ़ियों तक जारी रखने का इरादा रखता है।0
0
Report
छतरपुर नगरपालिका सामने शराबियों के तांडव से शहर में उठा सवाल, पुलिस क्या करेगी?
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के नगर पालिका के ठीक सामने शराबियों के तांडव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक कथित तौर पर शराब के नशे में राह चलते लोगों से बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि नशे में धुत युवक सड़क पर आते-जाते राहगीरों को रोककर उनके साथ बदसलूकी और मारपीट कर रहे हैं। एक युवक बेल्ट निकालकर लोगों पर हमला कर रहा है, जबकि उसके साथी लात-घूंसे चला रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि ये पूरी घटना नगर पालिका के सामने हुई, जो शहर का व्यस्ततम इलाका माना जाता है। इसके बावजूद युवक बेखौफ होकर मारपीट करते रहे। घटना के बाद छतरपुर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
