गुरु पूर्णिमा पर दिल्ली में भंडारे का आयोजन
New Delhi, Delhi:देशभर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरु के महत्व को समझते हुए दिल्ली के वसंत कुंज में पूर्व निगम पार्षद मनोज महलवात ने अपने साथियों के साथ भंडारे का आयोजन किया। मीडिया से बातचीत में, पूर्व निगम पार्षद ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है, इसलिए सभी को अपने गुरु का आशीर्वाद लेना चाहिए और उनके मार्गदर्शन पर चलना चाहिए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
