110070
ARDSI दिल्ली चैप्टर ने अल्जाइरमर रोग और डिमेंशिया के बारे में बढ़ाई जागरूकता
New Delhi, Delhi:विश्वभर में अल्जाइमर रोग जागरूकता के लिए 21 सितंबर को मनाया जाता है और पूरा महीना इस रोग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित होता है। इसी क्रम में, दक्षिणी दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अल्जाइमर रोग के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लोगों को इस रोग के लक्षण और रोकथाम के उपायों के बारे में बताया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं शुरू
Panipat, Haryana:सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों के लिए होंगी पेंटिंग ड्राइंग और भाषण प्रतियोगAward महिपाल ढांडा शिक्षकों के हित में सरकार करेगी हरसंभव प्रयास महिपाल ढांडा टैबलेट की होगी जांच चालू रिपेयरेबल और कंडम का अलग अलग तैयार होगा डाटा HTET को लेकर शिक्षकों की नाराजगी पर बोले शिक्षा मंत्री- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण जरूरी हुआ पात्रता टेस्ट पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होने वाले एक माह के सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा के शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगनों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि विभाग की ओर से पेंटिंग, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताओं सहित कई कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प की भावना को मजबूत करना है। मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प लिया है। देश में विकास और प्रगति का वातावरण बन रहा है तथा विद्यार्थियों में भी आगे बढ़ने की भावना है। उन्होंने कहा कि देश के विकास से जुड़े प्रयासों में सभी को सहयोग करना चाहिए और निराशाजनक माहौल बनाने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जहां नए रोड, भवन या अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण हुआ है, वहां भी कार्यक्रम होंगे। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। HTET पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला HTET पास करने की अनिवार्यता को लेकर प्रदेश के शिक्षकों में नाराजगी के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह निर्णय राज्य सरकार का नहीं है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण HTET को लेकर यह व्यवस्था लागू हुई है। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों की पांच वर्ष से अधिक की सेवा बची है, उनके लिए HTET क्लियर करना जरूरी है। वहीं, जिनकी पांच वर्ष से कम सेवा बची है, उनके लिए भी सेवानिवृत्ति तक इसे क्लियर करना अनिवार्य बताया गया है। ऐसा नहीं करने पर पदोन्नति में दिक्कत आ सकती है। महिपाल ढांडा ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट का पूरे देश के लिए आदेश है, इसलिए इसे लेकर शिक्षकों के सरकार से नाराज होने की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परीक्षा परिणामों में सुधार शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है और शिक्षकों के हित में जो भी बेहतर संभव होगा, सरकार उस दिशा में प्रयास करेगी। खराब टैबलेट की मांगी गई रिपोर्ट वर्ष 2022 में विद्यार्थियों को वितरित किए गए टैबलेट के खराब होने और उनके काम नहीं करने के मामले पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग ने खराब टैबलेट की सूची मांगी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो टैबलेट रिपेयर हो सकते हैं, उन्हें ठीक करवाया जाए, जबकि पूरी तरह खराब यानी कंडम टैबलेट की संख्या अलग से दर्ज की जाए। मंत्री ने बताया कि विभाग इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसमें चालू हालत में मौजूद टैबलेट, रिपेयर योग्य टैबलेट और पूरी तरह कंडम हो चुके टैबलेट का अलग-अलग डाटा शामिल होगा। उन्होंने कहा कि पूरी तरह कंडम टैबलेट की संख्या बहुत अधिक नहीं है, जबकि रिपेयर योग्य टैबलेट की संख्या ठीक-ठाक है। बाइट महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री0
0
Report
जहांगीरपुरी थाने में गुलाब लेकर धरना, दुकानदारों ने पुलिस से ठोस कदम मांगे
New Delhi, Delhi:थाना जहांगीर पूरी पर गुलाब लेकर सांकेतिक धरना लगातार हो रही वारदात से दुकानदार परेशान Sho जहांगीर पूरी और दुकानदारों के बीच दिखी तीखी बहस स्थान : थाना जहांगीर पूरी एंकर : राजधानी दिल्ली के थाना जहांगीर पुरी पर ई ब्लॉक डीडीए मार्केट के दुकानदार हाथों में गुलाब लेकर सांकेतिक धरना देने पहुंचे, थाने के बाहर धरने पर बैठे लोगों से SHO जहांगीर पुरी मिलने पहुंचे, इस मौके पर थाने के बाहर हाथों में गुलाब लेकर बैठने पर SHO जहांगीर पूरी इसे राजनीति स्टंट बताते नजर आए, दुकानदारों ने उन्हें बीते दिनों में हुई कई वारदातों से अवगत कराया और कहा कि अगर पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठाएगी तो उन्हें मजबूरन अपनी बात को आलाधिकारियों के यहां धरना देकर रखना पड़ेगा। Sho जहांगीर पूरी ने आश्वासन देते हुए दुकानदारों के हाथों से गुलाब लेकर कहा कि यहाँ राजनीति न करे जल्द वह दुकानदारों के बीच जाकर उनकी समस्या को सुनेंगे और उचित कार्यवाही भी करायेंगे। बाईट : विनीत गौतम, दुकानदार बाईट : सुशांत, दुकानदार byte shorts0
0
Report
दिल्ली के GTB अस्पताल में 250 बेड वाला नया ट्रॉमा ब्लॉक शुरू होगा
New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग *दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला—GTB अस्पताल में बनेगा 250 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी कम ट्रॉमा ब्लॉक* 244.87 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया ट्रॉमा ब्लॉक पीएम स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) फेज-IV के तहत होगा निर्माण करीब 22,550 वर्ग मीटर में बनेगी सात मंजिला इमारत 250 नए बेड, 48 विशेषज्ञ OPD कमरे और 9 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर होंगे गंभीर मरीजों के लिए 77 क्रिटिकल-केयर बेड 24x7 इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर की सुविधा होगी CT स्कैन, MRI, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और लैब की सुविधा एक ही ब्लॉक में ब्लड बैंक और ब्लड स्टोरेज की भी होगी व्यवस्था 2028 तक परियोजना पूरी कर अस्पताल शुरू करने का लक्ष्य पूर्वी दिल्ली में गंभीर दुर्घटना और आपातकालीन मरीजों के इलाज की क्षमता बढ़ेगी निर्माण की निगरानी के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की समिति बनेगी समिति हर तीन महीने में निर्माण कार्य की समीक्षा करेगी0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में आदमखोर तेंदुए के हमले से महिला घायल, स्थिति गंभीर
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में फिर आदमखोर तेंदुए के हमले मे महिला हुई घायल, खेत मे चारा काट रही महिला पर आदमखोर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, गम्भीर रूप से घायल महिला निर्वेश देवी 37 साल की है, जो कांठ थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर गांव की है रहने वाली. आदमखोर तेंदुए के हमले मे महिला के सिर और मुहूँ पर आयी है गंभीर चोटे, घायल महिला मुरादाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती. घटना कल यानी मंगलवार शाम की है, जब महिला अपने परिजनों की मौजूदगी में जानवरों के लिए चारा काट रही थी, महिला पर हमले के बाद थाना पुलिस गांवो मे धार्मिक स्थलों के माइकों से ग्रामीणों से कर रहे सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ही खेतो मे ग्रुप मे जाने एवं सतर्कता बरतने की अपील, महिला के मुताबिक उसके साथ परिवार के आधा दर्जन सदस्य भी थे खेत मे मौजूद, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर किया उसे घायल, महिला पर हमले के बाद परिवार के लोगो ने हल्ला मचाया और घायल महिला उठकर भागी तो तेंदुआ मौके से भागकर निकला, तेंदुए के हमले के बाद गांव मे वन विभाग की टीमें कर रहीं कॉम्बिंग, मुरादाबाद के कांठ तहसील के गांव भरतपुर गांव का पूरा मामला। बता दें अब तक तेंदुए के हमले ने 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके जबकि 4 की मौत हो चुकी है, तो वहीँ वन विभाग अब तक कुल 17 तेंदुए रेस्क्यू कर चूका जिसे 14 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 2 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल है।0
0
Report
गोमतीनगर विस्तार में कार से लड़की कुचलने के मामले पर दीक्षा शर्मा बाइट जारी
Noida, Uttar Pradesh:कार से लड़की कुचलने के मामले में थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी दीक्षा शर्मा द्वारा दी गयी बाइट0
0
Report
वाराणसी से वडनगर: ऐतिहासिक बाइक सेवा यात्रा शुरू, 1000 युवा शामिल
Varanasi, Uttar Pradesh:17 सितंबर से वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा पर निकल रही ऐतिहासिक बाइक रैली। BJP युवा मोर्चा का बड़ा अभियान 17 सितंबर PM मोदी के जन्मदिन से से 7 अक्टूबर तक चलेगी ऐतिहासिक यात्रा। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के जनसेवा संकल्प को युवाओं तक पहुंचाएगा BJYM। वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पहुंची 250 बाईक, कार्यकर्ता दिखे उत्साहित। मुख्यमंत्री योगी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के CM चंद्र बाबू नायडू, चिराग पासवान, UP के दोनों डिप्टी CM कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद। काशी विश्वनाथ धाम में विधिवत वैदिक पूजा पाठ के बाद यात्रा का होगा शुभारम्भ। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री समेत एनडीए के नेता हरी झंडी दिखाकर सुबह 10:00 बजे बाईक यात्रा को करेंगे रवाना। काशी से शुरू हो रही इस ऐतिहासिक बाइक यात्रा पर 500 कार्यकर्ता 22 दिनों की यात्रा तय कर पहुंचेंगे बनारस से वडनगर। BJYM राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने बताया वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर, दोनों दिशाओं में एक साथ रवाना होगी सेवा यात्रा। यूपी, तमिलनाडु, असम, कश्मीरी और पूर्वोत्तर समेत देशभर से 1000 से अधिक युवा सेवा यात्री होंगे सहभागी। 10 राज्यों और 193 जिलों से गुजरेगी सेवा संकल्प अभियान यात्रा। 20 पवित्र नदियों के नाम वाले मार्गों से 10 राज्यों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों को कवर करेगी यात्रा। स्वच्छता, पौधरोपण, टीबी मुक्त अभियान, नशा मुक्ति और जल संरक्षण जैसे 25 कार्य किए जाएंगे। स्वागत से 2 दिन पहले स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान। गुजरात की नदियों के जल से बाबा विश्वनाथ और यूपी की नदियों के जल से हाटकेश्वर महादेव का होगा जलाभिषेक। यह महज बाइक यात्रा नहीं, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संकल्प है।0
0
Report
Advertisement
कपासन में नगरपालिका अध्यक्ष पद के नामांकन की प्रक्रिया पूरी, 21 सितम्बर मतदान
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। नगर पालिका परिसर में RO एवं उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका के समक्ष कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस की ओर से वार्ड 8 की पार्षद उर्मिला मोदी ने पर्चा भरा, जिनके प्रस्तावक वार्ड 21 के पार्षद रवि आचार्य रहे। PCC सचिव ललित बोरीवाल ने कांग्रेस का सिंबल RO के समक्ष पेश किया। वहीं भाजपा की ओर से वार्ड 3 की पार्षद सरोज बारेगामा ने नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक वार्ड 6 के पार्षद मनोज आचार्य रहे। इस दौरान भाजपा प्रभारी गब्बर सिंह अहीर और नगर अध्यक्ष राज विजयवर्गीय सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा।0
0
Report
MD ड्रग्स फैक्ट्री राजस्थान: खेतों से पब तक खुला नेटवर्क उजागर
Jaipur, Rajasthan:देश के पारम्परिक मादक पदार्थों के साथ ही पश्चिम का एक खतरनाक एक खतरनाक नशा अब राजस्थान में अपना नेटवर्क फैला रहा है...इसका नाम है एमडी ड्रग्स यानी मेफेड्रोन। इस नशे को कभी हाई-प्रोफाइल पार्टियों और पब कल्चर से जोड़कर देखा जाता था, वही अब राजस्थान में अवैध मैन्युफैक्चरिंग के बड़े नेटवर्क में बदल चुका है। ANTF और राजस्थान पुलिस की लगातार कार्रवाई में सामने आई तस्वीर बेहद चिंताजनक है। दावा है कि उत्तर भारत में जब्त की जा रही एमडी ड्रग्स का बड़ा हिस्सा राजस्थान से बरामद हो रहा है। जोधपुर से जयपुर तक... खेतों से लेकर बंद औद्योगिक परिसरों तक...आखिर कैसे चल रही हैं ये ड्रग्स की गुप्त फैक्ट्रियां ? कहां से आ रहे हैं केमिकल ? और कैसे तैयार हो रहा है युवाओं के लिए ये सफेद जहर ? देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट... राजस्थान अब सिर्फ एमडी ड्रग्स की खपत का बाजार नहीं...बल्कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई में सामने आया है कि प्रदेश के कई इलाकों में अवैध मैन्युफैक्चरिंग का नेटवर्क भी खड़ा हो चुका है। जोधपुर... बाड़मेर... पाली... सिरोही... भीलवाड़ा और जयपुर के बाहरी इलाके...सुनसान जगहों, कृषि फार्मों और बंद औद्योगिक परिसरों में चल रही कथित अवैध लैब्स पर ANTF और पुलिस ने लगातार शिकंजा कसा है। ANTF आईजी 48 से ज्यादा अवैध एमडी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के भंडाफोड़ का दावा किया गया है। और इन कार्रवाइयों में 800 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग्स की बरामदगी सामने आई है। यानि मरुधरा में अब सिर्फ रेत नहीं... ड्रग माफिया का काला कारोबार भी तेजी से पैर पसार रहा है। सबसे बड़ा सवाल...आखिर बनती कैसे है एमडी ड्रग्स? ANTF आईजी विकास कुमार का कहना है कि एमडी यानी मेफेड्रोन एक नया ड्रग है, जिसका यूरोप में आविष्कार माना जाता है। एक सिंथेटिक ड्रग है, जिसे प्रयोगशाला में तैयार किया जाता है। ड्रग नेटवर्क की सबसे बड़ी ताकत है, ऐसे केमिकल्स तक पहुंच, जिनका इस्तेमाल वैध औद्योगिक या दूसरे सामान्य कामों में भी होता है। इसी सप्लाई चेन का दुरुपयोग कर तस्कर इन्हें अवैध तरीके से प्रोसेस करने की कोशिश करते हैं। यानी... केमिकल वैध... लेकिन उसका इस्तेमाल गैरकानूनी। यही वो ग्रे एरिया है, जिसका फायदा उठाकर ड्रग नेटवर्क अपना कारोबार खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। 2017-18 के आसपास गुजरात में सामने आए मामलों के बाद एमडी के नेटवर्क राजस्थान में भी तेजी से फैलने लगा और अब इसके तार शहरी इलाकों से लेकर फार्महाउस और पार्टी कल्चर तक पहुंचने की जांच हो रही है। एमडी उत्तेजक ड्रग है जीवन में मजा लेना चाहता है पार्टियों में आनंद लेना चाहता है । आकर्षण में फंस कर इसे लेता है एक ग्राम से भी कम लेने से नशा आता है। यह प्रचुर मात्रा में मिल रहा है, इसलिए जो युवा पहले हीरोईन गांजा की आगाेश में था वह अब एमडी ड्रग की चपेट में है। जिसे युवा 'पार्टी ड्रग' समझकर शुरू करते हैं...वही धीरे-धीरे जिंदगी की सबसे बड़ी मुसीबत बन सकता है। ड्रग नेटवर्क के खिलाफ ANTF और राजस्थान पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कहीं खेतों में बने फार्म हाउस... कहीं बंद फैक्ट्री...तो कहीं किराए के कमरों में छिपाकर चलाए जा रहे ठिकाने...जांच एजेंसियां सिर्फ तैयार ड्रग्स तक पहुंचने की कोशिश नहीं कर रहीं...बल्कि केमिकल सप्लायर से लेकर मैन्युफैक्चरर, सप्लायर और पेडलर तक पूरी चेन तोड़ने पर फोकस कर रही हैं। क्योंकि एक लैब बंद होने से नेटवर्क खत्म नहीं होगा...जब तक उस नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन नहीं टूटती। राजस्थान बना जांच एजेंसियों के रडार पर। पुलिस और ANTF की कार्रवाई में लगातार नए ठिकाने सामने आ रहे हैं। लेकिन इस जहर की सप्लाई रोकने के साथ-साथ जरूरी है कि इसके डिमांड साइड पर भी प्रहार हो। यानी...घर, स्कूल, कॉलेज और समाज...हर स्तर पर जागरूकता जरूरी है। रेगिस्तान की जमीन पर...ड्रग माफिया ने अगर सफेद जहर की फैक्ट्रियां खड़ी करने की कोशिश की है...तो राजस्थान पुलिस और ANTF अब इन फैक्ट्रियों की जड़ तक पहुंचने में जुटी है। लेकिन लड़ाई सिर्फ पुलिस की नहीं...क्योंकि ड्रग्स की एक खेप पकड़े जाने से ज्यादा जरूरी है- एक युवा को इसकी पहली डोज लेने से रोकना। इसमें समाज और परिवार की भूमिका भी बड़ी है।0
0
Report
रीवा में कल्पना मिश्रा न्याय के लिए धरना समाप्त, परिजनों पर पुलिस कार्यवाही आरोप
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मृतक कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सिरमौर चौराहे पर पिछले 14 दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन को पुलिस द्वारा समाप्त करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि कल्पना मिश्रा के पिता लगातार धरना स्थल पर बैठे हुए थे, जिन्हें पुलिस अपने साथ लेकर गई और बाद में बिछिया अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं प्रदर्शनकारियों और परिजनों की ओर से पुलिस पर बलपूर्वक धरना समाप्त कराने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन को लेकर चर्चा में आए अनिल सिंह भी पिछले दो-तीन दिनों से धरना स्थल पर मौजूद थे। अनिल सिंह और विनोद शर्मा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान परिवारजनों और समर्थकों के साथ भी मारपीट की गई। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जबकि पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन पर हुई कार्रवाई ने रीवा में एक बार फिर मामले को गरमा दिया है。0
0
Report
Advertisement
करेली में बैंक फर्जीवाड़े: कुलदीप कौरव के खाते से 1.62 लाख घोटाला, 2 गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के करेली में बैंक अकाउंट के जरिए फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला नारगी गांव के रहने वाले कुलदीप कौरव के बैंक खाते से 1 लाख 62 हजार रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के दौरान करेली निवासी आलोक गुप्ता और विशाल कौरव को पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से चार एटीएम कार्ड, तीन पासबुक और दो मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि कथित फर्जीवाड़े में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में विवेचना जारी है।0
0
Report
निंबाहेड़ा में सभापति पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के नामांकन शुरू, मुकाबला तेज
Begun, Rajasthan:#निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा की ओर से वार्ड 33 से निर्वाचित शिल्पा भूतड़ा ने सभापति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड 15 से निर्वाचित गीता देवी वैष्णव और वार्ड 35 से निर्वाचित मुन्नी देवी ने भी सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। दोनों प्रत्याशी की ओर से कांग्रेस के फॉर्म ए और बी प्रस्तुत किए जाने से स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। निकाय चुनाव में भाजपा ने 45 में से 27 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 17 और निर्दलीय को एक सीट मिली। ऐसे में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। अब सभापति पद के चुनाव में नामांकन जांच और आगे की प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।0
0
Report
डूंगरपुर में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा; 81 कार्टन सहित चालक गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 8 लाख की शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सब्जियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी डूंगरपुर जिले में पुलिस की ओर से अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिछीवाडा थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है | पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा है | पुलिस ने ट्रक से 81 कार्टन अवैध शराब जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया है | सब्जियों की आड़ में शराब तस्करी की जा रही थी | जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। डूंगरपुर जिले के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि उदयपुर की तरफ से आ रहे एक आईसर ट्रक में गुप्त रूप से अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाई जा रही है। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। शुरुआती पूछताछ में चालक ने ट्रक में लौकी और सब्जियाँ भरी होना बताया। जब पुलिस ने ट्रक की गहनता से तलाशी ली तो ऊपर सब्जियों के कैरेट रखे मिले और उनके नीचे भारी मात्रा में शराब के कार्टन छिपाकर रखे गए थे। कैरेट हटाने पर पुलिस को अवैध शराब के कुल 81 कार्टन मिले| जिस पर पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए हरियाणा निवासी ट्रक चालक धर्मबीर वाल्मीकि को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया | जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
2,000 रु से ऊपर के UPI MDR से PhonePe और Google Pay बड़े लाभार्थी
Noida, Uttar Pradesh:अब सवाल उठता है कि 2,000 रुपए से ऊपर के Merchant UPI पेमेंट पर जो चार्ज लगाया गया है... उसके सबसे बड़े लाभार्थी कौन हैं? जवाब है- PhonePe Google Pay PhonePe और Google Pay का 86% मार्केट पर कब्जा है, ऐसे में MDR रेवेन्यू उनकी कमाई और वैल्यूएशन बढ़ाएगा. यानी इसका सबसे बड़ा फायदा PhonePe, Google Pay और Amazon Pay को होगा- ये सभी अमेरिकी कंपनियों से जुड़े पेमेंट प्लेटफॉर्म हैं。 मतलब भारतीयों की जेब से वसूली कर, अमेरिका की कंपनियों की तिजोरियां भरी जा रही है।0
0
Report
अलवर महापौर चुनाव: तीन नामांकन, स्क्रूटनी आज सुबह से शुरू
Alwar, Rajasthan:अलवर महापौर चुनाव के लिए 3 नामांकन दाखिल, 17 सितंबर को होगी स्क्रूटनी अलवर। नगर निगम महापौर पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। दोपहर 3 बजे नामांकन की समय सीमा समाप्त होने तक कुल तीन अभ्यर्थियों ने तीन नामांकन पत्र दाखिल किए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर अंबालाल मीणा ने बताया कि इनमें दो नामांकन जिनमें एक भाजपा प्रत्याशी सुमन अजय अग्रवाल है वही कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन कमलेश शर्मा ने भरा है ,जबकि एक नामांकन हाइब्रिड रिंकल गर्ग की ओर से दाखिल किया गया है। गौरतलब है रिंकल गर्ग वार्ड 36 से कांग्रेस प्रत्याशी थी जो भाजपा प्रत्याशी अपूर्वा शर्मा से चुनाव हार गई थी अब रिंकल द्वारा महापौर के लिए हाइब्रिड के तौर पर नामांकन भरा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है , बताया जाता है नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ परिवारिक संबंध है । अब नामांकन पत्रों की जांच के बाद महापौर चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होगी। एडीएम अंबालाल मीणा के अनुसार, तीनों नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी गुरुवार, 17 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस दौरान नामांकन पत्रों की वैधता के साथ आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव मैदान में शेष रहने वाले प्रत्याशियों को उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। महापौर पद के लिए मतदान 21 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। एडीएम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान की पूरी प्रक्रिया अलवर नगर निगम परिसर में ही संपन्न कराई जाएगी। मतदान से पहले पात्र पार्षद मतदाताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद पार्षद अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे。0
0
Report
श्रीमाधोपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के तीन नामांकन, तीनों दलों ने दाखिल किया पर्चा
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर श्रीमाधोपुर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन हुए। कांग्रेस से रामनाथ सैनी, भाजपा से शांति देवी सैनी और निर्दलीय सेडूराम सैनी ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 26 के पार्षद अजय कुमार शर्मा उनके प्रस्तावक बने। भाजपा ने शांति देवी सैनी के नाम की घोषणा की, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने उनके नाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते समय भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह खर्रा, उपाध्यक्ष बनवारीलाल यादव आदि मौजूद रहे। सेडूराम सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वार्ड 35 की पार्षद तीजा देवी उनकी प्रस्तावक बनीं। नगरपालिका में अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित है।0
0
Report
Advertisement
