110070
बारिश के साथ-साथ दिल्ली वालों को जाम का सामना भी करना पड़ा घंटो फंसे रहे लोग जाम में
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में लगातार लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे थे, वहीं बीते बुधवार दोपहर के बाद दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई तस्वीर हम आपको दिख रहे हैं दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर इलाके की जहां पर दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले मार्ग पर बारिश के साथ-साथ लोगों को जाम का सामना करना पड़ा जहां एक तरफ राजधानी दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिली तो वही जाम में घंटों हो फंसे रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
120 फीट गहरे कुएँ से सिविल डिफेन्स ने बचाई एक व्यक्ति की जान
Jaipur, Rajasthan:Deepak goyal big 120 फीट गहरे कुएं में गिरे व्यक्ति का सिविल डिफेंस टीम ने किया सफल रेस्क्यू आज दिनांक 8 अगस्त 2026 को दोपहर 3:35 बजे कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट से सूचना प्राप्त हुई कि रघुनाथपुरा/खातिया की ढाणी, थाना कानोता क्षेत्र में एक व्यक्ति करीब 120 फीट गहरे कुएं में गिर गया है। सूचना के अनुसार व्यक्ति जीवित था और उसे तत्काल रेस्क्यू की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही उप नियंत्रक श्री अमित शर्मा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सिविल डिफेंस 팀 ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करते हुए सुरक्षित तरीके से कुएं में गिरे व्यक्ति तक पहुंच बनाई और उसे जीवित एवं सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सिविल डिफेंस टीम की तत्परता, साहस और त्वरित कार्रवाई के चलते एक व्यक्ति की जान बचाने में सफलता मिली।0
0
Report
नौगढ़ में दो घंटे में दो गोलीबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Varanasi, Uttar Pradesh:चंदौली के नौगढ़ में महज दो घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई...पहले मोबाइल दुकानदार को गोली मारी गई...और इसके कुछ ही देर बाद देसी शराब की दुकान पर गोलियों की गूंज सुनाी दी... एक ही शाम...दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग ने नौगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है...अब सवाल ये है कि आखिर इन दो फायरिंग की वारदातों के आरोपियों तक पुलिस कब पहुंचती है?0
0
Report
एटा में हर घर तिरंगा अभियान: डीएम ने तैयारियाँ समीक्षा की, 4 लाख तिरंगे फहराने का लक्ष्य
Etah, Uttar Pradesh:एटा में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, डीएम अरविंद सिंह ने अधिकारियों संग तैयारियों की समीक्षा की, 15 अगस्त तक जिले में 4 लाख तिरंगे फहराने का लक्ष्य तय, 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जागरूकता अभियान के जरिये लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा, डीएम ने आमजन से घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की,0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने विकासनगर के तीन अनाथ बच्चों को 51 हजार रुपये दिये
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट विकासनगर (वार्ता) अनाथ बच्चों की मदद के लिए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने मदद का हाथ बढ़ाया है. विकासनगर के भीमावाला गांव में रहने वाले इन तीन मासूम बच्चों के मां-बाप गुजर चुके हैं. बीते रविवार को हुई तेज बारिश ने इन मासूम बच्चों के सर से छत छीन ली. मिट्टी के कच्चे घर में ये मासूम रहते थे, जो बारिश से धराशाई हो गया. इन मासूम बच्चों की कहानी पता चलने पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने गाँव में पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की. उन्होंने मौके पर ही वक्फ बोर्ड की तरफ से 51 हजार रुपये का चेक देकर इन मासूम बच्चों की आर्थिक सहायता की. उन्होंने बताया कि सरकार और वक्फ बोर्ड जरूरतमंद परिवारों के साथ हमेशा खड़ा है. बच्चों की पढ़ाई, आर्थिक सहायता और आवास सहित अन्य जरूरतों में हर संभव मदद की जाएगी. मौके पर मौजूद स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी मासूम बेसहारा बच्चों की मदद का भरोसा जताया. जमीयत उलमा ए हिंद के प्रतिनिधिमंडल ने भी बच्चों से मुलाकात कर उनकी मदद का भरोसा दिया.0
0
Report
ABVP का मुख्यमंत्री आवास घेराव पुलिस ने बैरिकेडिंग से रोका
Ranchi, Jharkhand:आज एबीवीपी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री आवास पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस पूरे मामले पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से घेराव करने जा रहे थे, लेकिन उन पर लाठीचार्ज किया गया। आदित्य साहू ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरकार ने छात्रों और कार्यकर्ताओं से वार्ता क्यों नहीं की? उन्हें बुलाकर उनकी बात क्यों नहीं सुनी गई? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जोर-जबरदस्ती और तोड़फोड़ की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता और छात्र सब कुछ देख रहे हैं और इस तरह की कार्रवाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी。0
0
Report
सावन के पवित्र माह में आपत्तिजनक टिप्पणी पर अरुण साव की कड़ी कार्रवाई मांग
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।सावन के पवित्र महीने में सोशल मीडिया पर भगवान भोले बाबा को लेकर सामने आई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर कुछ लोगों की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई है, ऐसे में प्रशासन को पूरे मामले में सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। अरुण साव ने कहा कि सावन के पावन माह में इस तरह की टिप्पणी से धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत होती हैं और ऐसे कृत्य को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कार्रवाई ऐसी हो कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करने से पहले कई बार सोचे। उपमुख्यमंत्री ने लोगों से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय संयम बरतने और धार्मिक विषयों पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी से बचने की अपील भी की。0
0
Report
Advertisement
नंदूरबार में नाबालिगों के साथ अत्याचार: आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल साक्ष्यों से हड़कंप
Dhule, Maharashtra:नंदूरबार शहरात अल्पवयीन बालकांवरील अत्याचाराचा प्रकरण समोर आला आहे. गेल्या चार वर्षांपासून हा प्रकार सुरू असल्याचा आरोप असून पोलिसांनी तपासात अनेक धक्कादायक बाबी उघडकीस आणल्या आहेत. तब्बल 53 बालकांवर अत्याचार झाल्याची माहिती समोर आली असून आरोपीकडून 649 पेक्षा अधिक व्हिडिओ क्लिप्स आणि 1000 हून अधिक फोटो पोलिसांनी जप्त केले आहेत. पाहूया हा धक्कादायक प्रकार नेमका काय आहे. नंदुरबार शहरात या प्रकरणामुळे संपूर्ण जिल्ह्यात खळबळ उडाली आहे. गेल्या चार वर्षांपासून अल्पवयीन बालकांवर शारीरिक अत्याचार केल्याचा आरोप असलेल्या संशयित आरोपीला नंदुरबार पोलिसांनी ताब्यात घेतले असून, कोणतीही तक्रार समोर न आल्याने पोलिसांनी स्वतःहून गुन्हा दाखल करत तपासाला सुरुवात केली. तपासादरम्यान आरोपीकडून मोठ्या प्रमाणात डिजिटल पुरावे पोलिसांच्या हाती लागले आहेत. आणखी काही व्हिडिओ आणि फोटो मिळण्याची शक्यता पोलिस प्रशासनाने व्यक्त केली आहे. पोलिस कस्टडीत असलेल्या आरोपीची सखोल चौकशी केली जात आहे, या प्रकरणात आणखी काही पीडित समोर येतात का, याचा तपास केला जात आहे. देशातील सामाजिक कार्यकर्तेही या घटनेवर चिंता व्यक्त करत आहेत. पोलिसांकडून या प्रकरणातील डिजिटल पुराव्यांची तपासणी सुरू असून, आणखी किती पीडितांची ओळख समोर येते, याकडे आता सर्वांचे लक्ष लागले आहे. त्यामुळे नंदुरबारातील या धक्कादायक प्रकरणाचा तपास जसजसा पुढे जाईल, तसतसे आणखी गंभीर खुलासे होण्याची शक्यता आहे.0
0
Report
जमशेदपुर गोविंदपुर में स्कूल बस हादसे में बच्ची की मौत, गुस्साए लोग जाम
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: गोविंदपुर में स्कूल बस की चपेट में आकर बच्ची की मौत, 2 घायल जमशेदपुर में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इसमें एक बच्ची की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुआ. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़ी बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं. दोनों का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया और लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया. घटना के विरोध में सड़क को जाम कर दिया. भोला बागान निवासी रूही कुमारी (7) अपने परिवार के साथ अन्ना चौक के पास कार की धुलाई कराने पहुंची थी. इसी दौरान एसडी पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. अस्पताल जाने के क्रम में बच्ची की मौत हो गई. रेहान (11) और रोशन शर्मा (21) भी घायल हो गए. बस चालक को खदेड़ कर पकड़ा गया घटना के बाद बस चालक मौके से वाहन लेकर मौके से भाग निकला. गोविंदपुर थाना पुलिस ने आसपास के थानों को इसकी जानकारी दी.पुलिस की टीम ने हुरलुंग स्थित टेल्को बीएड कॉलेज के पास बस को रोक लिया. चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने बस जब्त कर ली है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर, हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग अन्ना चौक पर जमा हो गए. लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. लोगों ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है.0
0
Report
रिक्षाचालकों के लिए मराठी सीखना अनिवार, 15 अगस्त आख़िरी तारीख तय
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र परिवहन विभागाने रिक्षाचालक मालकांना मराठी भाषा शिकण्यासाठी 15 ऑगस्ट ही शेवटची मुदत दिली असून आता रिक्षा चालकांची मराठी भाषा शिकण्यासाठी गर्दी होताना दिसत असून ओशिवरा येथे मनसे पदाधिकारी संदेश देसाई व लक्ष्मण वाघमोडे यांनी आयोजित केलेल्या मराठी भाषा वर्गासाठी मुंबई उपनगरातील रिक्षा चालकांनी विविध भागातून प्रचंड गर्दी केलेली दिसून येत आहे0
0
Report
Advertisement
सीसीटीवी में कैद: परभणी में महिला से चाकू दिखाकर लूट
Hingoli, Maharashtra:परभणी ब्रेकिंग परभणीत महिलेला चाकूचा धाक दाखवून लुटलं.. परभणीच्या गंगाखेड शहरातील धकादायक घटना .. महिलेला चोरट्याने जमिनीवर पाडून लुटले दागिने चोरीचा संपूर्ण प्रकार सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद... परभणी जिल्ह्यात महिला असुरक्षित घटनेनंतर परिसरात भीतीचे वातावरण घटनेनंतर चोरट्याने घटनास्थळावरून काढला पळ....0
0
Report
भिवानी पहुंची रथ कांवड़ यात्रा, 60 किमी रोज़, 300 किमी सफर, 50 हजार खर्च
Bhiwani, Haryana:भिवानी भिवानी पहुंची रथ कांवड़ यात्रा, 50 हजार खर्च करके 12-13 घंटे में सजाया, प्रतिदिन 60 किलोमीटर सफर तय किया, 10 लोगों की टीम भिवानी में शनिवार को रथ कांवड़ यात्रा पहुंची। जिसे भिवानी के गांव मंढोली खुर्द के कांवड़ यात्री हरिद्वार से लेकर आए हैं। इस कांवड़ में करीब 50 हजार रुपए खर्च आया है और प्रतिदिन 60 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। गांव से 10 लोगों की टीम इस कांवड़ यात्रा को लेकर आई है। भिवानी के गांव मंढोली खुर्द निवासी अमित कुमार, रवि कुमार व सुरेंद्र आदि ने कहा कि वे 2 अगस्त को गांव से चले थे। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार पहुंचकर गंगा में स्नान किया। इसके बाद 3 अगस्त को रात करीब सवा 9 बजे उन्होंने कांवड़ वहां से उठाई। इसके अलावा उनकी टीम में गांव के करीब 10 लोग शामिल हैं, जो कांवड़ लेने के लिए गए थे और बारी-बारी से कांवड़ यात्रा चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन करीब 60 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। वहीं अब करीब 300 किलोमीटर का सफर तय करके भिवानी पहुंचे हैं। इसके अलावा अभी उन्हें करीब 70 किलोमीटर और चलना है। उन्होंने कहा कि वे दिन व रात दोनों समय चलते हैं। ताकि समय से वे कांवड़ गांव में पहुंचा सके। वे गांव में 11 अगस्त को कांवड़ चढ़ाएंगे और जलाभिषेक करेंगे। 12-13 घंटे में सजाई कांवड़ उन्होंने बताया कि इस रथ कांवड़ को सजाने में करीब 12-13 घंटे का समय लगा है। इसके अलावा इस रथ कांवड़ को सजाने के लिए 50-60 हजार रुपए का खर्च भी आया है। जिसको पूरे उत्साह के साथ सजाया गया है। उनका उद्देश्य है कि यह कांवड़ सुंदर लगे और एक झांकीनुमा कांवड़ लगे। वे पांचवीं बार कांवड़ लेकर जा रहे हैं। पूरे गांव के सहयोग से वे हर बार कांवड़ लेकर आते हैं। इसके अलावा इस कांवड़ यात्रा में उनकों करीब डेढ़ लाख रुपए का खर्च आया है। कांवड़ यात्रियों ने लोगों को नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार पूरी श्रद्धा के साथ जाएं। वहां कोई भी हुड़दंगबाजी या नशा ना करें। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहे। साथ ही कहा कि इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य गांव की सुख-समृद्धि है。0
0
Report
गोविंदगढ़ में बारिश से मकान की छत गिरना, बड़ा हादसा टला
Govind Garh, Ramwas, Rajasthan:गोविंदगढ़ में बारिश से मकान की छत ढही, बड़ा हादसा टला अलवर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते एक मकान की छत ढह गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया。 यह घटना नसवारी गांव की है। जानकारी के अनुसार, हरजिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह के पक्के मकान के एक कमरे की छत अचानक गिर गई। हरजिंदर सिंह जयपुर में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं。 छत गिरने से कमरे में रखा सारा घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है。 पटवारी जाहिद खान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके का जायजा लिया गया है। वहीं तहसीलदार रोहित मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पटवारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही क्षेत्र में जर्जर मकानों का सर्वे कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं。0
0
Report
Advertisement
जालोर में स्टांप वेंडर ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड किया, जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:जालोर में स्टांप वेंडर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड : जालोर कचहरी में कार्यरत था, पुलिस कारणों की जांच में जुटी। जालोर शहर की न्यू रामदेव कॉलोनी में शुक्रवार शाम को एक स्टांप वेंडर ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर जालोर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारा। घटना के बाद एम्बुलेंस चालक रफीक खान ने मृतक को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। जालोर कचहरी में कार्यरत था जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को एक स्टांप वेंडर ने अपने ही घर के पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। एंबुलेंसकर्मी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुकेश पवार (32) पुत्र मोहनलाल मेघवाल, मूल निवासी वेलार, बाली (जिला पाली) के रूप में हुई है। मृतक वर्तमान में जालोर कचहरी में स्टांप वेंडर के रूप में कार्यरत था। हालांकि अभी तक सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद मामले की पूरी जांच की जाएगी।0
0
Report
बेटी गर्भवती होने पर पिता ने सामाजिक बदनामी से तंग आकर बेटी की हत्या कर दी
एंकर बिना शादी बेटी हुई प्रेग्नेंट आप ने बदनामी के दर से चम्बल की नदी में बेटी को डुबोकर मार डाला लोकेशन साउथ दिल्ली तिगड़ी विजुअल पकड़े गई आरोपी के , घटना स्थल के ज़ी मीडिया के लिया विजय कुमार की रिपोर्ट खबर पर वॉकथ्रू 31.07.2026 को पुलिस स्टेशन टिगरी में एक PCR कॉल आई, जिसमें एक लड़की की उसके पिता द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया。 जांच में पता चला कि आरोपी पिता, लाखपत सिंह, को सामाजिक बदनामी का डर था क्योंकि उसकी बेटी शादी से पहले ही गर्भवती थी। उसने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर साजिश रची और उसे आगरा के बसोनी के पास चम्बल नदी के किनारे ले गया, जहाँ उसे जान-बूझकर डुबोकर मार डाला गया。 दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है。 काफी कोशिशों के बावजूद, अब तक लड़की का शव बरामद नहीं हो सका है। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों की मदद से गहन तलाशी अभियान जारी है。 ज़रूरत पड़ने पर आगे की जानकारी दी जाएगी。 डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट आनंद मित्तल ने बताया *PRESS NOTE* *PS Tigri | South District* On 31.07.2026, a PCR call alleging the murder of a girl, by her father was received at PS Tigri, leading to the registration of a case for abduction cum murder. Investigation has revealed that the accused father, लाखपत सिंह, fearing social stigma as his daughter was allegedly pregnant outside of marriage, conspired with his relative and took her to the bank of the Chambal River near Basoni, Agra, where she was intentionally drowned. Both accused have been arrested and further investigation is in progress. Despite best efforts, the body of the girl has not been recovered, thus far. However, intensive search efforts are ongoing with the help of local authorities. Further updates shall be shared as and when required.0
0
Report
Demonstration on Bhinmal-Raniwara Road; memorandum submitted for student union elections restoration.
Jaipur, Rajasthan:भीनमाल : छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन ट्रैफिक रोककर टायर जलाए,भीनमाल-रानीवाड़ा रोड पर लगा जाम, ABVP कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ लगाए नारे, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से की समझाइश, तहसीलदार रूपाराम ने छात्रों को कॉलेज परिसर पहुंचाया, कॉलेज प्रशासन को छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन。 जालोर-भीनमाल राजकीय जीके गोवाणी राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर शनिवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज के बाहर भीनमाल-रानीवाड़ा रोड पर यातायात रोककर सड़क पर टायर जलाए और छात्रसंघ चुनाव जल्द करवाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों के सड़क पर बैठने और यातायात रोकने से भीनमाल-रानीवाड़ा मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से समझाइश कर यातायात सुचारू करवाने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार रूपाराम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से समझाइश करते हुए उन्हें कॉलेज परिसर में पहुंचाया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन को मौके पर बुलाया गया। वहीं ABVP कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। बाद में छात्रों ने कॉलेज परिसर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा कि चुनाव जल्द बहाल किए जाएं,ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिल सके।0
0
Report
Advertisement
