110070
एएटीएस की टीम ने हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दक्षिणी पश्चिमी जिले की एएटीएस टीम ने हथियार सप्लाई के मामले में सुरेश उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया है, जो मंगोलपुरी का निवासी है। उसके पास से चार देशी पिस्तौल और एक जीवित कारतूस बरामद किया गया है। पूरे मामले की जानकारी दक्षिणी पश्चिमी जिले के डीसीपी रोहित मीणा ने दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
देवघर के बाजारों में दीपावली के लिए स्वदेशी सजावट और पूजा सामग्री की मांग बढ़ी
Deoghar, Jharkhand:देवघर दीपावली के त्योहार को लेकर देवघर के बाजारों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पर्व को लेकर लोग अपने घरों को सजाने-संवारने के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खासकर घरों की सजावट से जुड़ी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में आकर्षक फूलों की लड़ियां, रंग-बिरंगी सजावटी झालर, भगवान की सुंदर पोशाक और पूजा से जुड़े सामान लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार ग्राहक स्वदेशी और पारंपरिक सजावटी सामान को अधिक पसंद कर रहे हैं। वहीं चाइनीज सामान की बिक्री में पहले की तुलना में कमी देखी जा रही है। लोग भगवान के लिए आकर्षक वस्त्र, पूजा स्थल की सजावट और घरों को सुंदर बनाने वाले सामान खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। दीपावली नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीदारों की चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीदारी और तेज होगी।0
0
Report
सुरेश खन्ना: यूपी में चयन पारदर्शी, 9.5 लाख तक नौकरियां और 4500 नियुक्त पत्र जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, "उत्तर प्रदेश में नियुक्तियों को पारदर्शी तरीके से योग्यता के आधार पर और बिना किसी पक्षपात और सिफारिश के अंजाम दिया जा रहा है। आज लगभग 9.5 लाख लोगों को नौकरी मिल चुकी है। आज लगभग साढ़े चार हज़ार लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं।"0
0
Report
Advertisement
दीपावली पर देवघर मार्केट में मिठाईयों और सजावट वस्तुओं की तेज खरीदारी
Deoghar, Jharkhand:देवघर में दीपावली के अवसर पर बाजार में रौनक दिखने लगती है। घरों के सजावट के सामान से लेकर दीपावली के दिन बनाए गए छोटे घरौंदे में चीनी की बनी छोटी-छोटी हाथी-घोड़े की मिठाइयों की भी बिक्री जोरदार होती है। देवघर मार्केट में भी दीपावली की रौनक देखी जा रही है। घरों के सजावट के सामान बिक रहे हैं, तो दूसरी ओर चीनी की बनी छोटी-छोटी हाथी-घोड़े की मिठाइयां और लावा-बरभुजा की बिक्री हो रही है। दीपावली के दिन रंगोली बनाकर और मिट्टी के बर्तनों में लावा और मिठाइयां रखने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा मानी जाती है, यही वजह है कि लोग इन चीजों की खरीदारी जमकर करते हैं। इस बार बाजार में दुकानदारों को विक्री की उम्मीद है।0
0
Report
उदयपुर में 136 संदिग्ध मावे के डिब्बे पकड़े, जांच जारी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, त्यौहारी सीजन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर, फूड इंस्पेक्टर ने पकड़े 15-15 किलो वजन के136 से ज्यादा संदिग्ध मावे के डिब्बे, बीकानेर और गुजरात अहमदाबाद से आए मावे के डिब्बे, फूड इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह चौहान और सहायक कर्मचारी मोहम्मद सलीम ने की कार्रवाई, बस में आया मावा ऑटो से होना था दुकानों पर सप्लाई, टीम ने लिए मावे के सेम्पल, मौके पर बुलाया सभी व्यापारियों को, जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट,0
0
Report
तेज रफ्तार बेकाबू वाहन ने वृद्ध व्यापारी को टक्कर दी, चालक फरार
Bikaner, Rajasthan:तेज रफ्तार बेकाबू वाहन का कहर, वृद्ध व्यापारी को मारी जोरदार टक्कर हादसे में व्यापारी गंभीर रूप से घायल बालिका विद्यालय के पास हुआ हादसा व्यापारी को टक्कर मारने के बाद वाहन स्कूल की तारबंदी तोड़कर दीवार में घुसा हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर हुआ फरार स्थानीय लोगों ने घायल व्यापारी को नापासर उप जिला अस्पताल पहुंचाया सूचना पर कार्यवाहक थानाधिकारी जगदीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर फरार चालक की तलाश शुरू की घायल व्यापारी का अस्पताल में उपचार जारी0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में पहली RMU का लोकार्पण, 20 हजार उपभोक्ताओं को राहत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में जिले की पहली RMU का लोकार्पण, 20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली कटौती से राहत फर्रुखाबाद के सेंट्रल जेल चौराहे पर जिले की पहली रिंग मेन यूनिट (RMU) स्थापित की गई है। यह आधुनिक व्यवस्था आंधी-तूफान या किसी तकनीकी खराबी के चलते ट्रांसफार्मर अथवा फीडर में दिक्कत आने पर बिजली का लोड अपने आप दूसरे फीडर पर स्थानांतरित कर देगी, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या कम होगी और करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। जिले में दूसरी RMU ITI क्षेत्र में भी दो से तीन दिनों में स्थापित की जाएगी, जिससे शहर के साथ ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और आने वाली गर्मियों में बिजली कटौती की पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकेगी।0
0
Report
मैनपुरी में लेखपाल व बैंक मैनेजर गिरफ्तार, चेक से 4 लाख की ठगी
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर मोइनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर मुआवजे की जमीन में धोखाधड़ी करने के मामले में लेखपाल और बैंक मैनेजर गिरफ्तार डीएम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई डीएम की कार्रवाई से अधिकारियों में मचा हड़काम DM के आदेश पर पुलिस ने लेखपाल और बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार चैक द्वारा 4 लाख से अधिक रूपये की महिला से की गई थी ठगई लेखपाल और बैंक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज लेखपाल और बैंक मैनेजर जाएंगे जेल मैनपुरी की तहसील किशनी क्षेत्र का मामला0
0
Report
बहराइच में कार में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बड़ीहॉट इलाके में धू-धूकर जली कार, कड़ी मशक्कत से फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, ख़बर बहराइच से है,जहां सुबह तड़के अचानक एक कार में भयानक आग लग गयी, देखते ही देखते आग ने कार को जलाकर राख कर दिया,घटना का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है,मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बड़ीहॉट इलाके का है,जहां सुबह सुबह एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार धू-धूकर जल गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना पर टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची थी। आग बुझा दी गई है। आग किस कारण लगी, इसकी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दीपावली को लेकर मिट्टी के दीपक बनाने में जुटे कुम्हार,चाक पर ले रहे दीपक और कलश आकार,
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर : दीपावली को लेकर मिट्टी के दीपक बनाने में जुटे कुम्हार,चाक पर ले रहे दीपक और कलश आकार, चाइनीज झालरों से मिट्टी के दीपकों की मांग घटी,कुम्हारों ने दीपावली पर स्वदेशी दीपक अपनाने की अपील की, कई महीनों से दीपावली की तैयारी में जुटे हैं मिट्टी के कारीगर, चाइनीज झालरों और रंग-बिरंगी बिजली की लाइटों से मिट्टी के दीपकों की घटी मांग, विश्वकर्मा योजना के तहत मिले इलेक्ट्रिक चाक से कारीगरों को मिली सहूलियत, कारीगरों की लोगों से अपील- इस दीपावली मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाएं स्थानीय कारीगरों का रोजगार, पारंपरिक संस्कृति को बचाने और कुम्हारों के घरों में खुशियों का दीप जलाने की अपील।0
0
Report
जनकपुरी के बीमा साइबर कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, 43 गिरफ्तार
Delhi, Delhi:पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड पुलिस ने जनकपुरी में संचालित एक संगठित बीमा संबंधी साइबर ठगी गिरोह का कियाभंडाफोड़ गिरोह से जुड़े 43 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में 32 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल 2 लाख रुपये नकद, 48 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 38 सिम कार्ड तथा 22 डेबिट/क्रेडिट/पेमेंट कार्ड 600 से अधिक शीट, 67 रजिस्टर नोटबुक तथा 38 कथित कंपनी पहचान-पत्र बरामद आरोपी कथित रूप से बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर पॉलिसीधारकों को फोन करते थे और उन्हें झूठे पॉलिसी लाभ एवं अपग्रेड की पेशकश कर ठगी का शिकार बनाते थे राजेश शर्मा पश्चिमी जिला के एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड के इंस्पेक्टर अमित धानी को एक गुप्त सूचना मिली कि जनकपुरी स्थित A-3/11, द्वितीय तल, दिल्ली में कथित रूप से संचालित एक साइबर ठगी कॉल सेंटर चल रहा है।सूचना के आधार पर ऑपरेशन सेल एसीपी राजेश कुमार निरीक्षक अमित धानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जनकपुरी उक्त परिसर पर छापा माराऔरछापेमारी के दौरान वहां 43 व्यक्ति—32 महिलाएं और 11 पुरुष— मौजूद पाए गए। इनमें कॉल सेंटर का मालिक और उसके 42 कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों में टेलीकॉलर, प्रबंधकीय कर्मचारी, HR तथा प्रशासनिक कर्मचारी शामिल थे।कई कर्मचारी वर्कस्टेशन पर बैठे पाए गए, जो कीपैड मोबाइल फोन के माध्यम से कॉल कर रहे थे। वे कथित रूप से PNB MetLife, SBI Insurance, ICICI Lombard तथा Bharti AXA सहित विभिन्न बीमा कंपनियों के पॉलिसीधारकों से संपर्क कर रहे थे और स्वयं को संबंधित बीमा कंपनियों का प्रतिनिधि बता रहे थे। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया किइस संबंध में थाना जनकपुरी में FIR संख्या 450/2026, धारा 318(4)/61(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पांच आरोपियों—विशाल कपूर (मालिक), नितिन शर्मा (एडमिन), गुंजन (HR मैनेजर), अजय (असिस्टेंट मैनेजर) तथा भीम (मैनेजर)—को गिरफ्तार किया गया। शेष 38 व्यक्ति टेलीकॉलर थे, जिन्हें छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि कॉल सेंटर का मालिक विशाल कपूर कथित रूप से पॉलिसीधारकों का डेटा और उनके नंबर प्राप्त कर टेलीकॉलर्स को उपलब्ध कराता था। उसके बाद टेलीकॉलर युवतियां कथित रूप से बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर पॉलिसीधारकों से संपर्क करते थे और उन्हें पॉलिसी अपग्रेड, बीमा संबंधी लाभ तथा अन्य आकर्षक योजनाओं की पेशकश करते थे और लड़कियां मीठी मीठी बाते कर लोगो को अपने जाल में फंसा कर लोगो से ठगी करते थे। पश्चिम जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराध के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई और संगठित साइबर अपराध पर प्रभावी रोकथाम के प्रयासों को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर नीरज ठाकुर वेस्टर्न रेंज जॉइन्ट सीपी सुमन गोयल पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने संगठित बीमा संबंधी साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करने में टीम द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों और समन्वित कार्रवाई की सराहना की। मामले में आगे की जांच जारी है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही पॉलिसीधारकों के डेटा के स्रोत का पता लगाने, संबंधित बैंक खातों का सत्यापन करने, प्रभावित पॉलिसीधारकों की पहचान करने तथा इस पूरे मामले में शामिल व्यक्तियों की व्यक्तिगत भूमिका निर्धारित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
इरफान अंसारी के बांग्लादेश बयान पर महाराष्ट्र विधायक की सख्त प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:Mumbai (Maharashtra): Anand Dubey (Shiv Sena) on Irfan Ansari's Bangladesh statement हम तो यही कहेंगे इरफान अंसारी को कि कसाई के मनाने से गाय माता की मृत्यु नहीं हुआ करती। आप लाख अपने मन में? मुंगेरी लाल के गंदे सपने देखें, चाहे खयाली पुलाव बनाएं कि देश में? अराजकता फैलेगी, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे हालात हमारे भारत में? होंगे, ये कदापि हो नहीं सकता। देश का 40 करोड़ से ज्यादा जन जी घरों में बैठकर पढ़ाई कर रहा है।पने दीपावली की तैयारी कर रहा है, उसे पता है कि आईएएस, आईपीएस, बिजनेसमैन, वकील, इंजीनियर्स, डॉक्टर्स हमें बनने हैं। हमें इस देश को आगे बढ़ाना है, 2047 का जो आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत का सपना है, उसमें भूमिका निभानी है। क्यों पड़े हो चक्कर में? कोई नहीं है टक्कर में। इंफार अंसारी जैसे लोग जिनके मानसिकता में? गंदगी भरी हुई है,0
0
Report
Advertisement
समुद्री कचरे पर MARPOL Annex V के अनुसार फूड वेस्ट ग्राइंडिंग जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:Food waste grinding on a ship is a critical process for compliance with MARPOL Annex V, which regulates the discharge of garbage at sea to prevent marine pollution. To be safely discharged, food waste must be ground to a particle size smaller than 25.0
0
Report
राजनांदगांव में इंस्टाग्राम फर्जी लिंक से 11.36 लाख ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव में सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन के जरिए लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बिहार के बोधगया से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर टाटा पावर सोलर कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 11 लाख 36 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर टाटा पावर सोलर कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम से एक फर्जी लिंक तैयार किया था। इस लिंक के माध्यम से प्रार्थी को कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस, सोलर सिस्टम और मशीनों की अग्रिम कीमत के साथ ही कंपनी के अधिकारियों के आने-जाने के खर्च के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पैसे जमा कराए गए। इस तरह आरोपियों ने प्रार्थी से कुल 11 लाख 36 हजार रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल और पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपियों के बिहार के बोधगय़ा में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने बोधगया पहुंचकर प्रशांत कुमार और अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी लिंक तैयार कर इसी के माध्यम से ठगी करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने और लोगों को अपना शिकार बनाया है. राजनांदगांव के उप पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि साइबर ठगी की इस वारदात में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
इंदौर में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा प्रशासन की दीपावली पूर्व कार्रवाई तेज
Indore, Madhya Pradesh:दीपावली के त्योहार से पहले इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मध्यप्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक मनोज पुष्प ने 5 नवंबर को इंदौर जिले का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने दो प्रतिष्ठानों पर औचक कार्रवाई करते हुए कुल 11 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। सुखलिया-खातीपुरा स्थित दूध उत्पाद प्रतिष्ठान से प्रारंभिक जांच में अमानक पाए गए मावा और मीठा मावा का करीब 1 लाख 20 हजार रुपये का स्टॉक जप्त किया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों को दीपावली के मद्देनजर बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सघन जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। दरअसल दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के बीच खाद्य सुरक्षा प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक मनोज पुष्प ने इंदौर जिले का आकस्मिक निरीक्षण किया। पहली कार्रवाई सुखलिया-खातीपुरा के अग्रवाल कंपाउंड स्थित श्री देव प्रेम मिल्क प्रोडक्ट्स पर की गई। यहां निरीक्षण के दौरान दूध से पनीर, घी, मावा और मिठाइयों का निर्माण किया जाना पाया गया। लेकिन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था उचित नहीं मिली। कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, पेस्ट कंट्रोल के रिकॉर्ड और पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं थी। खाद्य पदार्थों का भंडारण भी अव्यवस्थित पाया गया। मौके पर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें मावा और मीठा मावा में मिलावट की आशंका सामने आई। इसके बाद मावा, मीठा मावा, मिल्क केक और स्टार्च सहित कुल 5 नमूने विस्तृत जांच के लिए लिए गए। वहीं प्रारंभिक जांच में मानक स्तर के अनुरूप नहीं पाए गए मावा और मीठा मावा का करीब 1 लाख 20 हजार रुपये का स्टॉक जांच रिपोर्ट आने तक जप्त कर लिया गया। दूसरी कार्रवाई सांवेर रोड स्थित नमकीन क्लस्टर के श्री गणेश चिप्स भंडार पर की गई। यहां आलू चिप्स और आलू लच्छा का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान कुछ सड़े हुए आलू मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं खाद्य तेल की टीपीएम मीटर से जांच की गई, जिसमें तेल निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। इस प्रतिष्ठान से आलू चिप्स, आलू लच्छा, मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, सेंधा नमक और काला नमक सहित कुल 6 नमूने विस्तृत जांच के लिए संग्रहित किए गए। निरीक्षण के साथ ही नियंत्रक मनोज पुष्प ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और औषधि निरीक्षकों की समीक्षा बैठक भी ली।0
0
Report
Advertisement
