icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरेली में 'एक पेड़ गुरु के नाम' ड्राइव: टीचर डे पर टीचरों का सम्मान

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली, उत्तर प्रदेश: ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ प्लांटेशन ड्राइव पर, बरेली की DFO दीक्षा भंडारी ने कहा, 'हमने आज एक टीचर फ़ेलिसिटेशन प्रोग्राम रखा, जहाँ मिनिस्टर और दूसरे जाने-माने लोगों ने बरेली कॉलेज के टीचर्स को सम्मानित किया। कई स्टूडेंट्स भी आए और उन्होंने सीखा कि हमारे माता-पिता के बाद टीचर्स हमारी जिंदगी में कितने ज़रूरी हैं, और वे हमारे भविष्य को बनाने में कैसे मदद करते हैं... प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर, बच्चों ने पेड़ भी लगाए। टीचर्स और स्टूडेंट्स बहुत उत्साहित थे...' बरेली, उत्तर प्रदेश: ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ प्लांटेशन ड्राइव पर, उत्तर प्रदेश के फ़ॉरेस्ट और एनवायरनमेंट मिनिस्टर अरुण कुमार ने कहा, 'आज, हमारे पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर, जिसे टीचर्स डे के तौर पर मनाया जाता है, हम पेड़ लगाकर टीचर्स को सम्मानित कर रहे हैं। हमने बरेली कॉलेज के टीचर्स को सम्मानित किया...'.
0
0
Report

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला, उनके हाथों में देश का भविष्य डॉ. राकेश सिंह राना

Mohammad RajaMohammad RajaFollowJust now
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर में शिक्षक सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने उन्हें राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए सम्मानित किया। समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह राना का आयोजक समिति द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चंद्र शर्मा ने की। अध्यक्षीय संबोधन में सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक ही बच्चों को जीवन के नैतिक मूल्यों से परिचित कर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश सिंह राना ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा, ज्ञान और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने छात्रवृत्तियों के सहारे अपनी शिक्षा पूरी की और विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। डॉ. राना ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की दिशा तय करने वाला मार्गदर्शक होता है। विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करना शिक्षक का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि मजबूत शिक्षा व्यवस्था और समर्पित शिक्षकों के बिना विकसित राष्ट्र की कल्पना अधूरी है। कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान कर उनके शैक्षिक योगदान की सराहना की गई। अंत में विजय प्रताप पुंडीर ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजयवीर सिंह (पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा संघ), प्रदीप पुंडीर (जिला अध्यक्ष यूटा), अवनीश कुमार सिसोदिया (जिला उपाध्यक्ष), शैलेंद्र चौहान (ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा संघ), मनोज यादव (जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा संघ), यशवीरा सिंह राघव, राधेश्याम, नरेंद्र राठौर, विनोद कुमार, खचेर सिंह, पूर्व अध्यापक अशोक पुंडीर, हरपाल सिंह यादव, जाहिर अख्तर कुरैशी, राम गिरीश यादव, संजय शर्मा तथा धर्मवीर सिंह लोधी वीरपाल यादव, अजय चौहान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
0
Report

कोसी के पानी से चौसा के प्रभावित इलाकों में राहत उपाय तेज

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड के निचले इलाकों में कोसी नदी का पानी पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। इलाके की स्थिति को लेकर जी मीडिया द्वारा बीते दिनों प्रमुखता से खबर प्रसारित किए जाने के बाद आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने चौसा प्रखंड के विभिन्न प्रभावित इलाकों का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जलभराव के कारण लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि वे लगातार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। इस संबंध में उनकी जिलाधिकारी अभिषेक रंजन से भी बातचीत हुई है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी को भी प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था भी कराई गई है। प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने को लेकर भी अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट है तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोसी के पानी से प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड PGT-2023 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच, अभ्यर्थी CBI जांच मांगकर दिल्ली रवाना

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में PGT 2023 भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने जा रहा है। मामले की CBI जांच की मांग को लेकर 6 अभ्यर्थियों का दल दिल्ली के लिए रवाना हो रहा है। JPSC-JSSC में कथित अनिमियताओं के मामले में 11 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है। अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट में JSSC की कथित अनियमितताओं से जुड़ी जनहित याचिका में इंटरवेनर के तौर पर अपना पक्ष रखने की तैयारी में हैं。 अभ्यर्थियों का आरोप है कि PGT 2023 की भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई। 3120 पदों पर नियुक्ति के लिए पूरे राज्य में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अभ्यर्थियों का दावा है कि इन 24 केंद्रों में से केवल पांच केंद्रों से ही आधे से अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ। लगभग सभी विषयों के टॉपर भी इन्हीं पांच केंद्रों से आने का दावा किया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ पेपर लीक तक सीमित नहीं है, बल्कि कथित तौर पर सीटों की सेटिंग और पैसों के लेन-देन से जुड़ा है। उनका आरोप है कि एक संगठित सिंडिकेट के जरिए परीक्षा केंद्रों को मैनेज किया गया। परीक्षा के दौरान विशेष ड्रेस कोड और अलग लाइन जैसी व्यवस्थाओं का भी आरोप लगाया गया है। अभ्यर्थियों ने सबसे बड़ा सवाल TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को लेकर उठाया है। उनका कहना है कि TDPL के जरिए ली गई 45 अन्य परीक्षाओं को रद्द कर जांच के आदेश दिए गए, लेकिन PGT 2023 परीक्षा को रद्द नहीं किया गया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि जब संबंधित मामलों में अनियमितताओं की जांच की जा रही है, तो PGT 2023 को इससे अलग क्यों रखा गया।
0
0
Report

जमुई में नाबालिग हत्या: दो गिरफ्तार, गला दबाकर की गई मौत

Jamui, Bihar:जमुई शहर के बीचों-बीच बीते 28 अगस्त को हुई नाबालिग सहाना खातून हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सरफराज, पिता मो. यहूद आलम तथा तनवीर, पिता मो. मंजूर अंसारी के रूप में हुई है। दोनों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। शनिवार को टाउन थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी एसडीपीओ सह साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि 28 अगस्त की शाम नाबालिग बच्ची दुकान से सामान लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान नीमा मोहल्ले में नशे की हालत में मौजूद दोनों युवकों ने उसका गला दबा दिया। गला दबाने के बाद बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और अन्य उपलब्ध एविडेंस के आधार पर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। एक आरोपी को महेश्वरी चौक और दूसरे को गौशाला के समीप से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

जमालपुर में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का जनसंवाद; प्रशासन ने सुरक्षा-यातायात व्यवस्था मजबूत की

Munger, Bihar:जमालपुर में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का आज जनसंवाद, डीएम-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा। प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है। मुंगेर : केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का रविवार को जमालपुर में जनसंपर्क सह जनसंवाद कार्यक्रम होगा। केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को डीएम निखिल धनराज, एसपी सैय्यद इमरान मसूद और विधायक नचिकेता मंडल ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल मंडल एवं नगर अध्यक्ष डॉ. रवि रंजन उर्फ बब्बू सिंह के साथ कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद सुबह 9:45 बजे मुंगेर सर्किट हाउस से रवाना होंगे। सुबह 10 बजे सफियासराय भागीचक और रामनगर तालाब के पास उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे आशिकपुर, मंगरौरा, दुर्गा स्थान और ब्लॉक रोड होते हुए वार्ड-16 पहुंचेंगे। मुख्य कार्यक्रम मारवाड़ी धर्मशाला के समीप स्थित सिद्धी विनायक हॉल में आयोजित किया जाएगा। यहां केंद्रीय मंत्री व्यापारी वर्ग के लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे। इसके बाद वे वलीपुर, भारत माता चौक होते हुए रामपुर स्थित नगर अध्यक्ष डॉ. रवि रंजन के आवास पर पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। डीएम ने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और निर्धारित रूट पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है
0
0
Report
Advertisement

भक्तिमय माहौल में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जयकारों से गूंजा कोतवाली परिसर

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। कोतवाली बहेड़ी परिसर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों में भी खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंजता रहा। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कस्बा इंचार्ज नीरज सिंह समेत कोतवाली का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक जयघोष से कोतवाली परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। “जय श्री राधे-कृष्ण” के जयकारों से कार्यक्रम का समापन हुआ।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

इटावा में सिक्योरिटी गार्ड दिलीप का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला; पुलिस जांच कर रही

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में सिक्योरिटी गार्ड युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। नोएडा में घर से ड्यूटी के निकला था लेकिन इटावा में जामुन के पेड़ से शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इटावा जनपद के थाना भरथना इलाके क्षेत्र के टियापुर गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर सिक्योरिटी गार्ड दिलीप का शव लटकते मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों की भीड़ एकत्र हो गई है। इस मामले में बताया जा रहा है कि दिलीप नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता है और वह अपने घर से ड्यूटी पर जाने के लिए कहकर निकला था लेकिन वह नहीं लौटा। लेकिन इटावा किन परिस्थितियों में पहुंच गया है यह अभी साफ नहीं हो सका है। हालांकि परिवार के लोग किसी से भी रंजिश की बात को नहीं कह रहे है लेकिन परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के साथ साथ गहनता से मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच रिपोर्ट में सामने आएगी। बाइट:गुड्डी देवी - मृतक की मां
0
0
Report

बड़ौत में इकरा हसन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत से बड़ी खबर: कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है. मुस्लिम समाज के अधिवक्ताओं ने बड़ौत कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी है. अधिवक्ता आकिब चौधरी और समर्थकों ने सहारनपुर के महादेव नंद गिरी महाराज और रोहित प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. दरअसल, इकरा हसन को लेकर सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी के चलते मामला तूल पकड़ रहा है. बड़ौत में मुस्लिम समाज के अधिवक्ताओं ने पुलिस से शिकायत की है. आकिब चौधरी और उनके समर्थक बड़ौत कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी. तहरीर में सहारनपुर के महादेव नंद गिरी महाराज और रोहित प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि दोनों के कथित बयानों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा प्रभावित हो सकता है. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है. आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top