मालवीय नगर में नवरात्र के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में नवरात्रों के पावन पर्व पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती और पूर्व निगम पार्षद नंदिनी शर्मा ने भी हिस्सा लिया। नाचते-गाते लोगों ने कई किलोमीटर तक इस यात्रा में भाग लिया। यह शोभायात्रा हर साल नवरात्र के अवसर पर निकाली जाती है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
