icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बांसवाड़ा में युवा शौर्य शतकम् महोत्सव का रंगारंग आयोजन

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले में संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रातीतलाई स्थित भारत माता मंदिर मैदान में ‘युवा शौर्य शतकम्- बड़ा खेल’ महोत्सव आयोजित किया गया। आयोजन की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैदान में गरुड़ मार्ग, कबड्डी, अटल टनल, मचान सहित विभिन्न मार्ग और बाधाएं तैयार की गईं। मल्ल युद्ध, स्कंद युद्ध, रथ युद्ध, कबड्डी, रस्साकशी, अग्निपथ, सुरंग व दलदल पार करने जैसे रोमांचक खेल आकर्षण का केंद्र रहे। टायर बंधा, रस्से पर चढ़ना और कुंभलगढ़ की दीवार चढ़ने जैसे कौशल आधारित खेलों में युवाओं ने दमखम दिखाया। विभाग प्रचारक विकास राज ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं में शौर्य, साहस, टीमवर्क और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है।
0
0
Report

कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चोरियों के बीच पुलिस ने दो अपराधी पकड़े

Kota, Rajasthan:कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगातार हो रही चोरियां युवक की 16000 की जेब कटी पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा कोटा शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगातार चोरियां होने से यहां आने वाले मरीज तथा उनके परिजन परेशान हो रहे हैं शनिवार दोपहर करीब अस्पताल परिसर में रामगंज मंडी निवासी एक व्यक्ति की 16000 रुपए की जेब कट गई जिसे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है वहीं पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को पकड़ा है पुलिस ने महावीर नगर थाने पर लेकर गयी है जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है आपको बता दें कि कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आए दिन चोरियां होती रहती है। अस्पताल में आए केशोरायपाटन निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि एक बदमाश ने उनका पर्स चोरी करने का प्रयास किया पता लगने पर वह भाग कर अस्पताल के बाथरूम में छुप गया पुलिस को सूचना दी गई पुलिस उसे पकड़ कर ले गई है। महावीर नगर थाना ASI रविन्द्र कुमार ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर उचित कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement

उमर अब्दुल्ला ने वेस्ट टू वंडर गार्डन का उद्घाटन किया; बेकार वस्तुओं से हरित पार्क

Srinagar, Uttarakhand:जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में पोलो व्यू के पास 'वेस्ट टू वंडर' फूलों के बगीचे का उद्घाटन किया। उन्होंने तेज़ी से बढ़ते शहरों के बीच फेंकी हुई चीज़ों को दोबारा इस्तेमाल करने और हरी-भरी जगहों को बचाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल दिखाती है कि कैसे बेकार चीज़ों का क्रिएटिव तरीके से दोबारा इस्तेमाल करके पब्लिक जगहों को बेहतर बनाया जा सकता है। अब्दुल्ला ने कहा, "अगर आप घूमकर यहां देखेंगे, तो आपको बहुत ही अजीब चीज़ें दिखेंगी जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा कि उनका इस्तेमाल किसी पार्क में किया जाएगा; कहीं ट्रैक्टर, कहीं स्कूटर, कहीं पुरानी जीप, कहीं एंबेसडर कार, और यहां तक ​​कि एक पुराने रेफ्रिजरेटर का भी इस्तेमाल किया गया है, जहां उसे सजाने के लिए पौधे उगाए गए हैं." उन्होंने कहा कि फ्लोरिकल्चर डिपार्टमेंट का जनता के लिए मुख्य संदेश यह है कि घर का सामान फेंकने से पहले दो बार सोचें। उन्होंने कहा, "क्योंकि आजकल, जैसा कि हमसबने देखा है, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और प्लास्टिक कचरे का निपटारा हमारे शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बहुत बड़े मुद्दे बन गए हैं।" अब्दुल्ला ने सुझाव दिया कि फ्लोरिकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारी चंडीगढ़ जाकर कचरे से बने मशहूर रॉक गार्डन की स्टडी करें। उन्होंने कहा, “अगर हम इसे यहां कुछ हद तक फिर से बना सकें, तो मेरा मानना है कि यह भी टूरिज्म के लिए एक बड़ा आकर्षण होगा।” इस park को देखने के लिए ना सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि देश बर के पर्यटक भी आते हैं l यह इनदिनों लोगों का आकर्षण का केन्द्र भी बना हुआ हैं और लोग यहां आकर कुछ पल बिता रहे हैं l शहरी विकास के कारण क Kashmir में कम होती हरियाली पर चिंता जताते हुए, अब्दुल्ला ने कहा कि आबादी बढ़ने से ज़मीन के संसाधनों पर बहुत ज़्यादा दबाव पड़ता है। उन्होंने कहा, “हर कोई अपना घर बनाना चाहता है; हर कोई तरक्की करना चाहता है। तरक्की करने के बाद, लोग उस ज़मीन को बढ़ाना चाहते हैं जिस पर उनका घर बना है। हमारी कोशिश दोनों चीज़ों को बैलेंस करने की है।” मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा, “हम लोगों से यह नहीं कह सकते कि वे घर न बनाएं, लेकिन हम उनसे यह ज़रूर कहते हैं कि वे जितना हो सके कम ज़मीन का इस्तेमाल करें। क्योंकि एक बार ज़मीन चली गई, तो हम उसे वापस नहीं ला सकते। हम ज़्यादा बिजली बना सकते हैं, पानी बना सकते हैं, और बहुत कुछ कर सकते हैं, लेकिन एक बार ज़मीन चली गई, तो वह चली गई; हम उसे वापस नहीं ला सकते।” उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि हरियाली को बचाने के साथ-साथ विकास भी होना चाहिए।
0
0
Report

जी मीडिया की खबर के बाद सूरजपुर के स्कूल में जांच शुरू

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में जी मीडिया की खबर का असर हुआ है; सूरजपुर के भुवनेश्वरपुर स्थित आत्मानंद स्कूल में एक बच्चे के द्वारा झाड़ू लगाने का वीडियो जी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया था, जिसके बाद अब शिक्षा विभाग इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कर रहा है। शिक्षा विभाग भी जी मीडिया की खबर की पुष्टि कर रहा है और मान रहा है कि स्कूल में साफ सफाई के लिए चपरासी की नियुक्ति की गई है। ऐसे में बच्चे के द्वारा झाड़ू लगवाना पूरी तरह से गलत है; आखिर ऐसा क्या हुआ कि बच्चे को स्कूल में झाड़ू लगाने की नौबत आई; इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से जांच टीम बनाकर पूरे घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाये जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम आप को बता दें कल स्कूल के बच्चे के द्वारा स्कूल में झाड़ू लगाते हुए वीडियो को जी मीडिया ने प्रमुखता से चलाया था, जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और अब जांच कर कार्रवाई की बात कह रहा है।
0
0
Report
Advertisement

इंदौर के विजय नगर में ट्रैफिक सिग्नल पर युवती का वीडियो वायरल, कार्रवाई की तैयारी

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक और मामला सामने आया है। विजय नगर चौराहे से सामने आए वीडियो में एक युवती ट्रैफिक सिग्नल पर जेब्रा क्रॉसिंग के बीच सड़क पर लेटकर फोटो और वीडियो शूट करती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आने की बात सामने आई है और अब युवती की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। तस्वीरें इंदौर के विजय नगर इलाके की हैं जहां सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने ट्रैफिक नियमों और रील के लिए बढ़ते स्टंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक सिग्नल पर वाहन रुके हुए हैं और इसी दौरान एक युवती जेब्रा क्रॉसिंग पर पहुंचती है, युवती सड़क पर लेटकर अलग-अलग पोज देती दिखाई देती है और इसी क्रम में उसका वीडियो शूट किया जाता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रकृति गौर का है। हालांकि वीडियो कब और किस समय बनाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। वीडियो सामने आने के बाद सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की रील और लाइक्स के लिए सार्वजनिक सड़क को शूटिंग स्पॉट क्यों बनाया जा रहा है। विजय नगर जैसे व्यस्त इलाके में सड़क पर इस तरह लेटना न सिर्फ खुद युवती के लिए जोखिम भरा है, बल्कि अचानक वाहन चलने की स्थिति में बड़ा हादसा भी हो सकता था। वहीं वीडियो शूट के दौरान वाहन चालकों का ध्यान भी भटकने और यातायात प्रभावित होने की बात सामने आई है। अब इस पूरे मामले में बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंचने के मामले का संज्ञान लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वीडियो की जांच की जा रही है। युवती की पहचान और वीडियो की पुष्टि के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
0
0
Report

चीनी के दाम बढ़े, आम आदमी बजट बिगड़ा; आयात में देरी से उद्योगों पर तनाव

Shirdi, Maharashtra:देशामध्ये साखरेचे दर वाढल्याने सामान्य माणसाचे बजेट कोलमडले आहे तर अनेक व्यवसाय अडचणीत आले आहेत.. साखरेच्या दरवाढीचा शेतकऱ्यांना मात्र फायदा होणार नाही मात्र कर्जबाजारी झालेल्या साखर कारखान्यांना काहीसा दिलासा मिळेल असा विश्वास साखर संघाचे उपाध्यक्ष बाबा ओहोळ यांनी व्यक्त केलाय... ऐन सणासुदीच्या तोंडावर साखरेचे दर वाढल्याने सामान्यांसह व्यावसायिक अडचणीत सापडले आहेत.. सरकारने आयात केलेली साखर येण्यासाठी येण्यास 40 ते 50 दिवस लागणार असून तोपर्यंत साखर कारखाने सुरू होऊन उत्पादन सुरू होईल.. ही भाववाढ अफवांवर आधारीत असून साखरेचा पुरेसा साठा भारतात उपलब्ध आहे.. साखरेची साठेबाजी होऊ न देणं यासाठी शासनाने कडक धोरण राबवावे अशी मागणी साखर महासंघाचे उपाध्यक्ष बाबा ओहोळ यांनी केलीय...
0
0
Report

मनेंद्रगढ़ विवेकानंद महाविद्यालय में दीक्षांरभ, मंत्री जायसवाल NEP 2020 पर चर्चा

Muju, Jeonbuk State:शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीक्षांरभ समारोह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल हुए शामिल। मनेंद्रगढ़ के शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दीक्षांरभ समारोह में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे, एमसीबी कलेक्टर संतन देवी जांगड़े और भाजपा जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले समेत महाविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद हैं। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत सत्र 2026-27 में प्रवेश को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
Advertisement

उपजिलाधिकारी ने किया विद्यालयो का निरीक्षण

Samar Pal SinghSamar Pal SinghFollow3m ago
Bisawar, Uttar Pradesh:बिसावर शनिवार को कस्बा बिसावर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय का उपजिलाधिकारी सादाबाद रितु सरोही ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, छत, रसोई शिक्षण व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

कुरूद तालाब डूबे वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Dhamtari, Chhattisgarh:तालाब में डूबने से एक वृद्ध की मौत धमतरी जिले के कुरूद इलाके में तालाब में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई है. कुरूद निवासी गन्ना राम खरे रोज की तरह तालाब में नहाने गए थे. इसी दौरान तालाब की पचरी पर अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरे. पानी गहरा होने के कारण वे खुद को संभाल नहीं पाए और देखते ही देखते डूब गए. लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. वही हादसे की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बयान - डी.सी पटेल ASP धमतरी
0
0
Report
Advertisement

नवा रायपुर के ब्लू वाटर खदान पर प्रतिबंध, चारों ओर फेंसिंग शुरू

Begun, Rajasthan:रायपुर रायपुर से बड़ी खबर.. नवा रायपुर का ब्लू वाटर खदान होगा प्रतिबंधित.. आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा का बड़ा बयान- नवा रायपुर का ब्लू वाटर खदान को किया जाएगा प्रतिबंधित.. खदानों के चारों ओर किया जाएगा फेंसिंग.. बाहर की टीम आई है लगातार काम कर रही हैं.. कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लिक में हुई गिरफ्तारी पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा का बयान- जो भी दोषी है छोड़ा नहीं जाएगा. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे. सरकार साफ सुधारी परीक्षा प्रणाली चाहती है. CG के मंत्री सांसद और विधायक युवाओं से करेंगे संवाद मामले पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा का बयान- युवाओं के ऊर्जा को सही दिशा में ले जाना है.युवाओं के बातों को सभी को सुनना चाहिए. युवाओं की बात नहीं सुनेंगे तो समस्याओं का हल कैसे करेंगे. बाइट- टंकराम वर्मा, मंत्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top