icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भारत-नेपाल सीमा पर मां बनैलिया मंदिर में गरबा की धूम,श्रद्धालु दिल्ली से आए कलाकारो के साथ झूमे

Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा कस्बे में स्थित मां बनैलिया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा उत्सव की धूम देखने को मिली। भक्ति, संगीत और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में भारत के साथ नेपाल के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिल्ली से आए कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु गरबा और डांडिया की धुन पर झूमते नजर आए। मां बनैलिया मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम ने भारत-नेपाल के बीच आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव की खूबसूरत तस्वीर पेश की। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे में स्थित प्रसिद्ध मां बनैलिया मंदिर की हैं जहां शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा और डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधानों और गरबा की धुनों के बीच उत्सव का माहौल देखते ही बना। इस कार्यक्रम में हज़ारो की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आयोजन का हिस्सा बने। दिल्ली से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और उनकी धुन पर लोग देर तक झूमते नजर आए।मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल बताते हैं कि पहले वे गरबा जैसे आयोजनों को बड़े शहरों या टेलीविजन पर ही देखा करते थे। ऐसे में मंदिर परिसर में इस तरह का आयोजन कराना उनके लिए एक खास अनुभव रहा। बाइट- संतोष जायसवाल, आयोजक वीओ- खास बात यह रही कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित इस मंदिर के गरबा उत्सव में दोनों देशों के लोगों की भागीदारी देखने को मिली। मां बनैलिया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के दौरान भारत के साथ-साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नेपाल से आए लोगों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गरबा के रंग में रंगे श्रद्धालुओं के बीच यह आयोजन सीमाओं से परे आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक एकता का संदेश देता नजर आया। बाइट — मनीषा, प्रतिभागी वी/ओ- कुल मिलाकर भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा के मां बनैलिया मंदिर में आयोजित गरबा उत्सव ने भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक एकता की अनूठी तस्वीर पेश की। भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इस आयोजन को और खास बना दिया। मां की भक्ति के साथ गरबा की थाप पर झूमते लोगों ने नवरात्रि के उत्सव को यादगार बना दिया।
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला में 14 PG कोर्स, जयपुर में पहली BFarmA आयुर्वेद शुरू—आयुर्वेद शिक्षा का कदम

Jaipur, Rajasthan:राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में आयुर्वेद की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए दो अच्छी खबरें हैं। संस्थान के पंचकूला परिसर में 14 नए पीजी कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिली है। इन कोर्स में कुल 70 सीटें होंगी। वहीं, जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में पहली बार बी.फार्मा (आयुर्वेद) की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए 20 सीटें रखी गई हैं। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) ने पंचकूला परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नए पीजी कोर्स शुरू करने की अनुमति दी है। इन कोर्स में आयुर्वेद के अलग-अलग विषयों की पढ़ाई होगी। इनमें पंचकर्म, कायचिकित्सा, बाल रोग, स्त्री रोग एवं प्रसूति, शल्य तंत्र, शालाक्य तंत्र, योग, शरीर रचना और शरीर क्रिया विज्ञान सहित 14 विषय शामिल हैं।राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के पंचकूला परिसर में पहले से बीएएमएस की 100 सीटें हैं। यहां विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मरीजों के इलाज की सुविधा भी मिल रही है।अब नए पीजी कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को आयुर्वेद के अलग-अलग विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा।जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में पहली बार चार साल का बी.फार्मा (आयुर्वेद) कोर्स शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। बाईट - कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान
0
0
Report
Advertisement

बस्सी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अशोका ब्रांड के 6500 लीटर तेल सीज किए

Dudu, Rajasthan:बस्सी - जयपुर बस्सी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई अशोका ब्रांड का करीब 6500 लीटर वनस्पति सीज श्री हरि एग्रो इंडस्ट्रीज में टीम ने की जांच लेबल पर कई खाद्य तेलों का उल्लेख, सामग्री को लेकर संदेह वनस्पति और रिफाइन्ड सोयाबीन तेल के लिए नमूने दीपावली से पहले मिलावट के खिलाफ विभाग का अभियान जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई। दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के تحت खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बस्सी में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मैसर्स हरि एग्रो इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई करते हुए अशोका ब्रांड के करीब 6500 लीटर वनस्पति को सीज किया है। सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के अनुसार, वनस्पति के 15 लीटर वाले 443 जार की जांच की गई। इनके लेबल पर मूंगफली, सोयाबीन, सरसों, सूरजमुखी, पाम और तिल सहित विभिन्न खाद्य तेलों का उल्लेख किया गया था। विभाग के अनुसार, 15 लीटर के जार पर 3600 रुपये यानी 240 रुपये प्रति लीटर एमआरपी अंकित थी, जबकि मैनेजर ने पाम ऑयल की कीमत 140 रुपये प्रति लीटर बताई। ऐसे में लेबल पर अंकित सामग्री और वास्तविक सामग्री को लेकर संदेह सामने आया है। अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया। फैक्ट्री से खुले रिफाइन्ड सोयाबीन तेल का नमूना भी लिया गया है। अब नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली ट्रैक पर ई-रिक्शा-डीसीएम भिड़ंत: एक मृत, छह घायल

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में दर्शनार्थियों से भरा ई रिक्शा डीसीएम से आमने सामने टकरा गया। टक्कर के बाद ई रिक्शा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार दर्शनार्थी चीख पुकार करने लगे। घटना ऊँचाहार थाना इलाजे में प्लाई फैक्ट्री के सामने की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मनगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खड़े डीसीएम से भिड़ गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां राजू नाम के एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डीसीएम कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

अमृतसर में टक्कर के बाद गोलीबारी: दुकानदार के बेटे घायल, आरोपी फरार

Amritsar, Punjab:अमृतसर में गाड़ी की मामूली टक्कर के बाद फायरिंग:दुकानदार के 19 वर्षीय बेटे को लगी गोली, आरोपी फरार अमृतसर के जंडियाला गुरु के नजदीक गांव गहरी मंडी में फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां एक छोटी सी बहस के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गोलियां चला दीं। जानकारी के मुताबिक, मौके पर चार फायर किए गए। इस घटना में एक दुकानदार के 19 वर्षीय बेटे के पैर में गोली लगी, जो आर-पार हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल मानावाला में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है。 कार सवार के साथ हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक, गहरी मंडी में एक दुकानदार, जो पैर से दिव्यांग है, का किसी कार सवार के साथ विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों के बीच मामूली बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते यह झड़प में बदल गई। इसी दौरान फायरिंग की गई। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। दुकानदार के बेटे को लगी गोली फायरिंग के दौरान दुकानदार सरबजीत सिंह का बेटा जोबन सिंह (19) घायल हो गया। घटना के बाद फायरिंग करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। जंडियाला गुरु के थाना प्रभारी हरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस विवाद के कारणों और फायरिंग से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित के बयान के अनुसार, कुल चार फायर किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि, पीड़ित की पकौड़ों की दुकान है। सड़क पार करते समय आरोपी की गाड़ी की मामूली टक्कर के बाद विवाद हुआ था। इसके करीब एक घंटे बाद देहवीदासपुरा के रहने वाले राहुल नाम के युवक ने वहां पहुंचकर फायरिंग की। इस दौरान एक गोली युवक को लगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top