icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुना में डोडा चूरा तस्करों की तेज कार ने परिवार को बर्बाद कर दिया

Morena, Madhya Pradesh:गुना में डोडा चूरा तस्करों की तेज कार ने परिवार को बर्बाद कर दिया। केंद्रीय नारकोटिक्स टीम से बचने की कोशिश में तस्करों की तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को रौंद दिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। गुना के कैंट थाना क्षेत्र के मावन इलाके में शुक्रवार शाम केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम डोडा चूरा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। टीम ने डोडा चूरा से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक के आगे चल रही एक कार उसे एस्कॉर्ट कर रही थी। जैसे ही कार चालक को ट्रक पकड़े जाने की जानकारी मिली, उसने कार मोड़कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान गुना-अशोकनगर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और फिर घर के बाहर खड़ी दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की चपेट में आने से कुछ ग्रामीण भी घायल हुए हैं। घटना के बाद आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। नारकोटिक्स टीम ने घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं कैंट थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। फरार तस्करों की तलाश जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

जमुई में SI कुंदन कृष्णा पर प्रेम संबंध और शादी का झांसा—जांच की मांग

Jamui, Bihar:जमुई: जमुई जिले के चंद्रदीप थाना में पदस्थापित एक दरोगा पर प्रेम संबंध, मंदिर में शादी करने और शादी का झांसा देकर कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है। मुंगेर जिले की रहने वाली एक युवती ने शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार करीब एक वर्ष पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान चंद्रदीप थाना में पदस्थापित एसआई कुंदन कृष्णा से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। युवती का आरोप है कि 13 फरवरी 2026 को दोनों ने मुंगेर स्थित चंडिका स्थान मंदिर में शादी की। इसके बाद आरोपी दरोगा उसे मुंगेर और बेगूसराय के विभिन्न होटलों में बुलाकर पति-पत्नी का संबंध बताते हुए शारीरिक संबंध बनाता रहा और जल्द ही साथ रखने का भरोसा देता रहा। आवेदन में युवती ने आरोप लगाया है कि चंद्रदीप थाना में पदस्थापन के बाद आरोपी ने उसे जमुई बुलाकर अपने किराए के कमरे में भी रखा। बाद में यह कहते हुए साथ रखने से इनकार कर दिया कि दोनों अलग-अलग जाति के हैं। इतना ही नहीं, पांच लाख रुपये लेकर मामला खत्म करने का प्रस्ताव भी दिया। विरोध करने पर उसे जबरन चंद्रदीप थाना ले जाया गया, जहां धमकाया गया और अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा अपशब्द कहकर भगा दिया गया। पीड़िता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी दरोगा के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दरोगा ने आरोपों को बताया गलत आरोपित एसआई कुंदन कृष्णा ने कहा कि उन्होंने युवती से शादी नहीं की है। उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल बीमार हैं और इससे अधिक कुछ नहीं कह सकते। एसपी ने क्या कहा जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कहा, "एक महिला द्वारा आवेदन देकर चंद्रदीप थाना में कार्यरत एसआई पर आरोप लगाया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी."
0
0
Report
Advertisement

रेहतगढ़ किले के मेन गेट पर सांप-नेवले की भिड़ंत, कैमरे में कैद

Sagar, Madhya Pradesh:ऐतिहासिक किले के मेन गेट के सामने सांप और नेवले की लड़ाई, लोगो ने मोबाईल मे कैद किया नजारा... सागर जिले के राहतगढ़ नगर के ऐतिहासिक किले के मुख्य गेट पर उस समय लोगों की सांसें थम गईं, जब अचानक एक सांप और नेवले के बीच जबरदस्त भिड़ंत शुरू हो गई। वहां मौजूद पर्यटकों ने इस दुर्लभ और रोमांचक नज़ारे को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। बारिश का मौसम शुरू होते ही जंगल और झाड़ियों में रहने वाले जहरीले जीव-जंतु खुले स्थानों और ऐतिहासिक स्थलों की ओर निकल आते हैं। ये कुछ ऐसा ही मामला था जिसे लोगों ने देखा एक सांप एक ओर से दूसरी ओर तेजी जा रहा था उसी के पीछे नेवला अपने शिकार के पीछे भाग रहा था आखिर दोनों का आमना-सामना हुआ कुछ देर मुठभेड़ हुई लेकिन सांप ने दांव खेलते नेवला को अपनी पूंछ में लपेट कर एंगल से जकड़ लिया ओर नेवला को अपनी जान बचाने की दो दो पड़ी आखिर मुकाबला बराबरी का रहा। ऐसे में राहतगढ़ किले में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यह घटना एक बड़ी चेतावनी मानी जा रही है। की आगे पीछे नजर डालकर ही प्रकृति के नजारे का आनंद ले ओर स्वयं सुरक्षित रहे।
0
0
Report

जयपुर रेंज: विशेष अभियान में 803 वांछित गिरफ्तार, हथियार-ड्रग्स के ठिकानों पर दबिश

Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री के निर्देश पर जयपुर पुलिस रेंज में 17 जुलाई को चलाए गए विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 803 वांछित, फरार एवं असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान विभिन्न अधिनियमों के तहत 80 नए प्रकरण दर्ज किए गए। साइबर अपराध हॉटस्पॉट और गैंग के ठिकानों पर 130 स्थानों पर दबिश देकर 56 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जबकि 7 मामले दर्ज कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 2 देशी कट्टे, 1 पिस्टल और 3 कारतूस भी जब्त किए गए। इस दौरान 1,519 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की 350 टीमों ने 2,062 स्थानों पर दबिश देकर वांछित अपराधियों, गैंगस्टर्स, साइबर अपराधियों, हथियार तस्करों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की。
0
0
Report

टोंक में फर्जी नंबर प्लेट से बजरी परिवहन, तीन डंपर-ट्रेलर गिरफ्तार

Tonk, Rajasthan:टोंक जिले की मेहंदवास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी रवना और कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर बजरी परिवहन कर रहे तीन डंपर-ट्रेलर जब्त किए हैं। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मेहंदवास पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जांच के दौरान वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। कार्रवाई के दौरान एक ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जबकि दो चालकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अनुसंधान के दौरान गिरोह के मुख्य आरोपी ट्रेलर मालिक देवेंद्र सिंह उर्फ बबलू जाट को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में बीएनएस और एमएमडीआर एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

अलवर: नीट 2026 में दो भाई एक साथ पास, परिवार में खुशियों की लहर

Alwar, Rajasthan:नीट 2026 के परीक्षा परिणामों में अलवर के अनेकों छात्रों को भी सफलता मिली एक परिवार में यह खुशी दो गुणी हो गई क्योंकि इस परिवार एक साथ दो भाइयों ने नीट एग्जाम पास किया है जिससे परिवार में खुशी का माहौल है इनमें बड़े भाई यशवर्धन यादव और छोटे भाई चेतन यादव है दोनों चचेरे भाई है दोनों ही एक निजी शिक्षण संस्थान में 9th से ही पढ़ाई के साथ साथ नीट की तैयारी में जुट गए थे , यहवर्धन के पिता विकास यादव अधिवक्ता है और माता संजय कुमारी लेक्चरर है वही चेतन के पिता दिनेश यादव व्यवसाई है और माता सरिता ग्रहणी है दोनों भाई बताते है उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर नोट्स और सीरीज से अपने शिक्षकों और माता पिता के आशीर्वाद से सफलता हासिल की है।
0
0
Report

औरंगाबाद में ट्रक टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में अज्ञात ट्रक से बाइक की हुई जोरदार टक्कर में बाइकसवार दो युवकों की जहां मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना एन एच-19 पर नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा पुल के पास की है।हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक पर सवार होकर तीनों दूध लाने जा रहे थे।मृतकों की पहचान शाहपुर अखाड़ा निवासी अभय तथा लकी के रूप में की गई है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।वहीं घायल का सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गयाजी रेफर कर दिया गया है।इधर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है ।
0
0
Report
Advertisement

योगेश कदम के मंत्रालय में जल योजनाओं को तेज़ी, दापोली-खेड-मण्डणगड को मंजूरी

Ratnagiri, Maharashtra:विकास कामांवर राजकारण नको; दापोलीच्या पाणी योजनांसह विविध प्रकल्पांना चालना : मंत्री योगेश कदम दापोली, खेड आणि मंडणगड या तीन शहरांच्या नळपाणी योजनांसाठी पाठपुरावा सुरू आहे. खेड शहराची पाणीपुरवठा योजना पूर्णत्वाच्या मार्गावर आहे. मंडणगड शहरासाठी ४२ कोटी रुपयांच्या निधीला मंजुरी मिळाली आहे. यासाठी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांचे योगेश कदम यांनी आभार मानले. केंद्र सरकारच्या अमृत योजनेतून पाणीपुरवठा योजनांना मंजुरी मिळत आहे. दापोली शहराच्या पाणीपुरवठा योजनेचा प्रस्ताव शासनाकडे सादर करण्यात आला असून, काही दिवसांत मंजुरी मिळेल. या कामाचे श्रेय घेण्याचा कोणीही प्रयत्न करू नये, असे त्यांनी स्पष्ट केले. आडी-उटंबर खाडीच्या मुखावरील गाळ काढण्यासाठी ४ कोटी ९१ लाख रुपये, तर दाभोळ खाडीतील गाळ काढण्यासाठी १ कोटी २७ लाख रुपये निधी मंजूर झाला आहे. यासाठी मत्स्यव्यवसाय व बंदरे मंत्री नितेश राणे यांचे त्यांनी आभार मानले. दापोलीसह पाच नगरपंचायतींना प्रत्येकी ६३ लाख रुपये किमतीचे फायर फायटर वाहन उपलब्ध करून दिले जाणार आहे. या विषयावर कोणीही राजकारण करू नये. या कामासाठी आपण सातत्याने पाठपुरावा केल्याचे त्यांनी सांगितले. आंजर्ला बंधाऱ्याचे काम निम्म्यापेक्षा अधिक पूर्ण झाले आहे. मंत्री नितेश राणे यांच्या बैठकीत या कामाबद्दल सविस्तर चर्चा झाली. दापोली येथे सुसज्ज नाट्यगृह उभारण्यात येणार आहे. केंद्र शासनाकडून ७ कोटी रुपयांचा निधी मंजूर झाला आहे. या प्रकल्पात व्यापारी संकुल आणि आधुनिक नाट्यगृह उभारण्यात येणार असल्याची माहिती गृहराज्यमंत्री योगेश कदम यांनी दिली.
0
0
Report

जिल्हा सत्र न्यायालय ने स्थगिती हटवकर मूर्ती लेपन की प्रक्रिया की मंजूरी दी

Pandharpur, Maharashtra:विठ्ठल रुक्मिणी मूर्ती लेपन प्रक्रियेवर कनिष्ठ न्यायालयाने दिलेली स्थगिती जिल्हा सत्र न्यायालयाने ती उठवली आहे त्यामुळे आता मूर्ती लेपन प्रक्रियेचा मार्ग मोकळा झाला आहे आषाढी यात्रेनंतर लगेचच मूर्तीवर लेपण प्रक्रिया केली जाईल अशी माहिती मंदिर समितीचे कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र शेळके यांनी दिली आहे. विठ्ठल रुक्मिणी मूर्तीची झीज झाली असून तिच्यावर लेपन प्रक्रिया करावी असा सल्ला भारतीय पुरातत्व विभागाने मंदिर समितीला दिला होता त्यावर मंदिर समितीने लेपन प्रक्रिया करण्याचा निर्णय घेतला होता दरम्यान स्थानिक काही महाराज मंडळींनी पंढरपूर येथील कनिष्ठ दिवाणी न्यायालयात स्थगिती द्यावी असा अर्ज दाखल केला होता त्यावर न्यायालयाने मंदिर समितीच्या या निर्णयाला स्थगिती दिली होती यावर मंदिर समितीने जिल्हा सत्र न्यायालयात अपील दाखल केले होते त्यावर सुनावणी झाल्या नंतर शुक्रवारी जिल्हा सत्र न्यायालयाने कनिष्ठ न्यायालयाने दिलेली स्थगिती उठवली असून मंदिर समिती शासन नियुक्त स्थायी समिती असून समितीला निर्णय घेण्याचा अधिकार आहे त्यानुसार मूर्तीवर लेपण प्रक्रिये करण्यास मान्यता दिली आहे तसेच इतर काही जणांनी दाखল केलेले अर्जही न्यायालयाने फेटाळले आहेत त्यामुळे मूर्ती लेपण प्रक्रियेचा मार्ग मोकळा झाला आहे आषाढी यात्रेनंतर लवकरात लवकर मूर्ती लेपन प्रक्रिया केली जाईल असेही श्री शेळके यांनी स्पष्ट केले आहे
0
0
Report

बेगूसराय में दिनदहाड़े बाइक चोरी; CCTV फुटेज में चोर स्पष्ट कैद

Begusarai, Bihar:बेगोसराय नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बाइक चोर ने खुलेआम मोटरसाइकिल चोरी कर ली और फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है. मामला बेगोसराय नगर थाना क्षेत्र के दीपशिखा रोड का है. बताया जा रहा है कि पीड़ित नामक युवक अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर दवा लेने दुकान पर गया था. इसी दौरान सिर पर पीला गमछा बांधे एक युवक वहां पहुंचा और बाइक चोरी कर मौके से फरार हो गया। जब पीड़ित वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी. इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक सिर पर पीला गमछा बांधे मोटरसाइकिल लेकर जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली. वहीं पीड़ित ने नगर थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस बेखौफ बाइक चोर तक कब पहुंच पाती है.
0
0
Report
Advertisement

महाबळेश्वर में अतिवृष्टि से नुकसान, मंत्री ने निरीक्षण कर राहत तेज़ी का भरोसा दिया

Satara, Maharashtra:सातारा -सातारा जिल्ह्यातील महाबळेश्वर तालुक्यात गेल्या आठवड्यात अतिवृष्टीमुळे मोठ्या प्रमाणावर नुकसान झाले होते या नुकसानग्रस्त भागांची राज्याचे मदत व पुनर्वसन मंत्री मकरंद पाटील यांनी प्रत्यक्ष पाहणी केली. नावली आणि विवर या गावांना भेट देत त्यांनी नुकसानग्रस्त नागरिकांशी संवाद साधला, त्यांच्या अडचणी जाणून घेतल्या आणि शासन त्यांच्या पाठीशी ठामपणे उभे असल्याचा विश्वास दिला.मुसळधार पावसामुळे नावली गावात अनेक ठिकाणी जमीन खचणे, रस्त्यांचे नुकसान, शेतीचे मोठे नुकसान आणि घरांना धोका निर्माण झाला आहे. या पार्श्वभूमीवर मंत्र्यांनी संबंधित अधिकाऱ्यांना तातडीने पंचनामे पूर्ण करून मदतकार्याला गती देण्याच्या सूचना दिल्या. तसेच आवश्यक त्या सर्व उपाययोजना तातडीने राबविण्याचे निर्देशही त्यांनी दिले.
0
0
Report

राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में बड़ी नियुक्तियाँ, बूथ तक संगठन मजबूत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एमडी चोपदार ने जारी की एक और सूची प्रदेश में 10 संभाग प्रभारी, 50 जिला प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त नियुक्तियों के बाद अब ब्लॉक अध्यक्षों की कवायद भी शुरू निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बूथ स्तर तक संगठन तैयार होगा— चोपदार अगले छह माह में 35 हजार पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति अगस्त-सितंबर में प्रशिक्षण शिविर और बड़े संगठनात्मक कार्यक्रम होंगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एम.डी. चोपदार ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर में संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी एवं जिला सह-प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। एम.डी. चोपदार ने बताया कि कांग्रेस संगठन की संरचना के अनुरूप राजस्थान के सभी 10 संभागों के लिए 10 संभाग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश की सभी 50 जिला कांग्रेस कमेटियों के लिए 50 जिला प्रभारी तथा 50 जिला सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग अब तक प्रदेश के 42 जिलों में जिला कमेटियों का गठन कर चुका है, जबकि शेष 8 जिलों में भी जल्द संगठन का गठन पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश की लगभग 400 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों एवं 100 से अधिक नगर कांग्रेस कमेटियों के गठन की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जाएगी। एम.डी. चोपदार ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अल्पसंख्यक विभाग लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संभाग, जिला प्रभारी एवं जिला सह-प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी संगठनात्मक कवायद शुरू कर दी गई है। आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों से पहले प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक संगठन का ढांचा खड़ा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर कांग्रेस आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। एम.डी. चोपदार ने बताया कि अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान संगठन के व्यापक विस्तार का लक्ष्य तय किया गया है। अगले छह महीनों में लगभग 35 हजार पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगस्त एवं सितंबर माह में पार्टी के कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल एवं कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को और मजबूती मिलेगी। एम.डी. चोपदार ने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग, समर्पण और सक्रिय भागीदारी से राजस्थान में कांग्रेस का संगठन पहले से अधिक मजबूत होकर उभरेगा。
0
0
Report

धान खरीद घोटाला: चंद्रपुर की सहकारी में 3850 बोरा धान गायब, मामला दर्ज

Sakti, सक्क्ती जिले के सहकारी समिति मर्यादित चंद्रपुर में धान खरीदी से जुड़े करोड़ों की सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। सहकारिता विभाग द्वारा कराए गए संयुक्त भौतिक सत्यापन में समिति के स्टॉक से कुल 3850 बोरा धान गायब पाया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 43 लाख 67 हजार 283 रुपये आंकी गई है। मामले को गंभीर आर्थिक अनियमितता मानते हुए सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला सक्ती ने पूर्व प्रभारी संस्था प्रबंधक पीताम्बर निषाद के विरुद्ध थाना चंद्रपुर में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शाखा चंद्रपुर के शाखा प्रबंधक को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पूर्व प्रभारी संस्था प्रबंधक के विरुद्ध तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कराते हुए इसकी सूचना सहकारिता कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाए। विभागीय आदेश के अनुसार सहायक आयुक्त सहकारिता के निर्देश पर सहकारिता विस्तार अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित चंद्रपुर का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान वर्ष 2026-27 के धान उपार्जन के बाद उपलब्ध स्टॉक का रिकॉर्ड से मिलान किया गया। इस दौरान 3377 बोरा धान कम पाया गया। जब इसमें पिछले वर्ष का 473 बोरा शेष स्टॉक जोड़ा गया तो कुल 3850 बोरा धान की कमी सामने आई। जांच प्रतिवेदन में इस कमी की अनुमानित राशि 43,67,283 रुपये बताई गई है, जिसे गंभीर आर्थिक अनियमितता माना गया है। विभागीय जांच प्रतिवेदन के आधार पर सहकारिता विभाग ने प्रथम दृष्टया इस पूरे मामले के लिए तत्कालीन प्रभारी संस्था प्रबंधक पीताम्बर निषाद को जिम्मेदार माना है। इसी आधार पर उनके विरुद्ध आपराधिक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया गया है। विभागीय आदेश जारी होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 3850 बोरा धान आखिर गया कहां? सरकारी धान के इस भारी अंतर के पीछे लापरवाही, गबन या किसी संगठित अनियमितता की भूमिका रही, इसका खुलासा अब पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। यदि थाना चंद्रपुर में एफआईआर दर्ज होती है, तो मामला केवल विभागीय जांच तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति से जुड़ी आपराधिक जांच का रूप ले लेगा। ऐसे में पूरे मामले में आगे होने वाली कार्रवाई पर किसानों, सहकारी समिति के सदस्यों और प्रशासन की नजरें टिकी हुई हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top