110070
एम्स में 24 घंटे सैंपल कलेक्शन और रेडियोलॉजी सेवाएं जल्द होंगी शुरू
New Delhi, Delhi:एम्स प्रशासन अगले महीने से मरीजों के लिए 24 घंटे सैंपल कलेक्शन, एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्स-रे जैसी सुविधाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है। एम्स मीडिया सेल की प्रभारी प्रोफेसर रीमा दादा ने बताया कि इन सेवाओं के शुरू होने से दूर से आने वाले मरीजों को बार-बार अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे मरीजों की सुविधा बढ़ेगी और उन्हें असुविधा से बचाया जा सकेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
मैनपुरी- डीएम की बड़ी कार्रवाई, बंजर भूमि से हटवाया अवैध कब्जा।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। मिशन समाधान के अंतर्गत तहसील किशनी के कस्बा कुसमरा पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बड़ी कार्यवाई करते हुए, बंजर भूमि के गाटा संख्या 982 से अबैध कब्जा हटवाया है, इस कई अधिकारी व पुलिसवल मौजूद रहा।0
0
Report
मकराना व इटावा बामनिया में शांतिपूर्ण सरपंच-वार्ड चुनाव, मतगणना समय पर शुरू
Didwana, Rajasthan:मकराना पंचायत समिति क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायतों व इटावा बामनिया पंचायत समिति क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से सरपंच व वार्ड पंचों के लिए मतदान हुआ, मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि मकराना पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायत में कुल 109 मतदान केंद्रों पर, जबकि इटावा बामनिया पंचायत समिति क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों में 100 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई है। उधर डीडवाना कुचामन जिला के कलेक्टर अवधेश मीणा व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर प्यारेलाल शिवराम ने अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत जूसरी, बुडसू, चावंडिया, भिचावां व देवरी सहित अनेक पंचायत का दौरा कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं शाम 6:00 बजे तक मकराना पंचायत समिति क्षेत्र में 78.17 प्रतिशत, जबकि इटावा बामनिया पंचायत समिति क्षेत्र में 80.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, हालांकि जूसरी ग्राम पंचायत को प्रशासन ने अति संवेदनशील मानते हुए फ्लेग मार्च निकाला और पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। इस दौरान सरपंच पद प्रत्याशी मीरा देवी व निर्मल कवंर के समर्थक कई बार आपस में उलझते हुए भी दिखाई दिए। सुबह से लेकर दोपहर तक तो अधिकांश मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखाई दीं, जबकि दोपहर बाद अधिकांश मतदान केंद्रों पर इक्के दुक्के के मतदाता ही मतदान करने के लिए पहुंच रहे थे। ग्राम पंचायत चांडी में फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर एक पक्ष के मतदाताओं द्वारा विरोध जताने की सूचना है। विरोध के चलते मतदाता मतदान केंद्र के बाहर एकत्रित हो गए और मतदान करने नहीं पहुंचे। काफी देर से मतदाता कर रहे विरोध। सूचना पर मकराना एसडीएम मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी मतदाताओं से समझाइश में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से मतदान बंद नहीं किया गया है。0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर: चाय में सल्फास मिलाकर तीन बच्चों की हत्या; मां को आजीवन कारावास
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में मां के हाथों तीन बच्चों की हत्या का मामला: अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा चाय में सल्फास मिलाकर तीन मासूम बच्चों को जहर देने वाली सुनीता देवी को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा चाय में सल्फास मिलाकर तीन मासूम बच्चों को पिलाया था जहर, दो की मौके पर मौत और तीसरे ने इलाज के دوران तोड़ा था दम 15 अगस्त 2022 को हुई थी दिल दहला देने वाली वारदात, दो बच्चों की मौके पर मौत और तीसरे ने वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा था दम प्रथम अपर सत्र न्यायधीश शक्ति सिंह की अदालत ने धारा 302 आईपीसी के मामले में दोषी सुनीता देवी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सात गवाहों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सुनाया फैसला फैसले में अदालत की तल्ख टिप्पणी—मां पर बच्चों का सबसे अधिक भरोса होता है, ऐसे में मां की यह क्रूरता पूरी मानव सभ्यता को शर्मसार करने वाली है गाजीपुर में मां और बच्चों के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाले एक सनसनीखेज हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपने ही तीन मासूम बच्चों को चाय में सल्फास मिलाकर पिलाने की दोषी सुनीता देवी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने अपने फैसले में मां के रिश्ते की गरिमा और बच्चों के भरोसे का जिक्र करते हुए इस अपराध को पूरी मानव सभ्यता को शर्मसार करने वाला बताया है। इस बात की जानकारी शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मामला 15 अगस्त 2022 का है। थाना सुहवल क्षेत्र से जुड़े इस मामले में अभियुक्ता सुनीता देवी की शादी रेवतीपुर के सईताबाद निवासी बालेश्वर यादव से हुई थी। घटना से करीब एक महीने पहले वह अपने मायके ढढ़नी भानमल राय आ गई थी। उसके चार बच्चे थे, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल थी। बताया गया कि घटना वाले दिन सुनीता देवी ने चाय में सल्फास मिलाकर अपने तीन बच्चों को पिला दिया। संयोगवश उसका सबसे छोटा बेटा दिव्यांशु उस समय अपनी नानी के साथ चला गया था, जबकि हिमांशु, प्रियांशु और सुप्रिया जहरीली चाय की चपेट में आ गए। इस घटना में हिमांशु और प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुप्रिया ने वाराणसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाहों को परीक्षित कराया गया। गवाहों के बयान और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर माननीय न्यायालय ने अभियुक्ता सुनीता देवी को दोषी karārd करार दिया। माननीय शक्ति सिंह, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, गाजीपुर की अदालत ने स्टेट बनाम सुनीता देवी, धारा 302 आईपीसी, थाना सुहवल के मुकदमे में आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने अपने फैसले में बेहद महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय समाज व्यवस्था में मां का स्थान बच्चों के लिए ईश्वर के समान माना जाता है। बच्चे अपने परिवार में सबसे ज्यादा भरोसा और सुरक्षा अपनी मां से महसूस करते हैं। ऐसे में जिस मां ने नौ महीने अपनी कोख में रखकर बच्चों को जन्म दिया, उसी के द्वारा उनके प्रति इतनी क्रूरता न केवल मां-बच्चों के रिश्ते, बल्कि पूरी मानव सभ्यता को शर्मसार करने वाली है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अखिलेश सिंह ने बताया कि अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी और सात गवाहों की गवाही के आधार पर अदालत ने यह फैसला सुनाया है। सजा सुनाए जाने के दौरान अभियुक्ता की ओर से कोई विशेष प्रतिक्रिया दिखाई नहीं दी। बाइट- अखिलेश सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजرداری, गाजीपुर।0
0
Report
मारवाड़ जंक्शनDiwali: ट्रैफिक, लाइटिंग और CCTV के उपाय तय
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन पाली उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा, थाना अधिकारी सहदेव चौधरी ,नगर पालिका चेयरमैन देवाराम वागौरिया, तहसीलदार भागीरथ चौधरी की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक का आयोजन हुआ; बैठक में आपसी शांतिपूर्ण भाई चारे के वातावरण में दीपावली पर्व मनाने की अपील उपखंड अधिकारी एवं थाना अधिकारी द्वारा की गई. सीएलजी बैठक में मुख्य बाजार में दीपावली पर्व पर ट्रैफिक व्यवस्था, लाइटिंग व्यवस्था, एवं बाजारों में होमगार्ड तैनादी, अतिरिक्त पुलिस जवान की तैनाती के लिए नगर वासियों एवं व्यापार मंडल ने मांग रखी; साथ ही सीएलजी बैठक में मारवाड़ जंक्शन की मुख्य प्रवेश द्वार बाजारों में सीसीटीवी फुटेज कैमरे लगाने की मांग व्यापार मंडल एवं नगर वासियों ने की. महत्वपूर्ण सीएलजी बैठक में श्री साईं दर्शन हेल्पलाइन ग्रुप के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मीणा, अनेक पार्षद, आस पास के अनेक गांवों के जनप्रतिनिधि व्यापार मंडल के सदस्य, सीएलजी के सदस्य नगरवासी व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे0
0
Report
कानपुर जमीन विवाद पर गोलीबारी, 4 घायल; पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक से आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर में जमीन विवाद पर गोलीबारी, 4 घायल; पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक से आरोपी गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ के शिब्ली कॉलेज में परीक्षा फॉर्म नहीं भरने पर धरना, प्रशासन पर सवाल
Azamgarh, Uttar Pradesh:परीक्षा फॉर्म नहीं भरने से भड़के छात्र, शिब्ली कॉलेज में 2 दिन चला धरना प्रदर्शन, प्रधानाचार्य पर लगा छात्राओं के साथ मिस बिहेव। शिब्ली नेशनल PG कॉलेज में परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बीच बैक पेपर और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। इससे नाराज बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं छात्राओं ने प्रिंसिपल पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया। आजमगढ़ जिले के शिब्ली नेशनल PG कॉलेज में प्रिंसिपल तथा विश्वविद्यालय के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि पिछले सेमेस्टर में बैक लगने वाले विद्यार्थियों के साथ पांचवें सेमेस्टर के छात्रों का भी परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा रहा है। इससे उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित होने की आशंका है। धरने की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत अन्य थानें की फोर्स मौके पर पहुंची। कल से चले धरना प्रदर्शन आज दूसरे दिन उनकी मांगों को आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं का धरना प्रदर्शन समाप्त हो सका। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने मांग की कि बैक पेपर के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाए, ताकि जिन छात्रों की प्रथम या अन्य सेमेस्टर में बैक लगी है, वे परीक्षा फॉर्म भरकर परीक्षा दे सकें। इसके साथ ही पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर भी दिया जाये। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय पर परीक्षा परिणामों में लगातार गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई बार परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी परिणाम में अनुपस्थित दिखा दिया जाता है। परीक्षा परिणाम में ऐसी त्रुटियों के चलते छात्रों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। एमए के तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी समर्थ पोर्टल नहीं खुलने की समस्या उठाई। उनका कहना है कि परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है, लेकिन पोर्टल की तकनीकी दिक्कत के कारण कई छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।0
0
Report
इटावा जीआरपी ने 15 वर्षों से फरार वारंटी को सोशल मीडिया से गिरफ्तार किया
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जीआरपी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 वर्षों से फरार चल रहे वांछित वारंटी को सोशल मीडिया के जरिए किया गिरफ्तार, कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज है। इटावा के जीआरपी पुलिस ने एक ऐसे शातिर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जो पिछले करीब 15 वर्षों से जगह बदल बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा था बताया गया है कि औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगुलियाई गांव का रहने वाला दीप सिंह जिसके ऊपर कई अपराधी मुकदमे पहले से भी दर्ज हैं वारंट जारी होने के बाद भी लगातार पुलिस को गुमराह करते हुए जगह बदलकर रह रहा था पुलिस ने मुखबर की सूचना पर सोशल मीडिया के जरिए वारंटी अभियुक्त तक पहुंची है जिसको गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया और मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
खंडार क्षेत्र के 134 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान, सरपंच उम्मीदवारों की चहलकदमी
जिला- सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार स्थानीय संवाददाता- रामावतार मेरोठा जिला संवाददाता- अभिनव अग्रवाल। खंडार क्षेत्र के 134 मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र का उत्सव, गांवों को मिलेंगे नए सरपंच, छिटपुट घटनाओं को छोड़कर क्षेत्र में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान। एंकर: सवाई माधोपुर जिले में खंडार पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए लोकतंत्र का उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के 134 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा रहीं, कई दिनों से चल रही चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रत्याशी भी मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए। उपखंड क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उपतहसील मुख्यालय बहरावंडा कलां सहित बालेर, कोसरा, रोडावद, बाजोली, बिचपुरी, कुरेड़ी, छाण, बहरावंडा, पाली एवं दौलतपुरा समेत विभिन्न गांवों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई गांवों में महिलाएं समूह बनाकर लोकगीत गाते हुए मतदान केंद्रों पर पहुंचीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि एक-दो मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों एवं समर्थकों के बीच तनातनी का माहौल भी बना, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस जवानों ने समझाइश कर स्थिति को संभाल लिया। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर पूरे क्षेत्र में शाम 6 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। रात 10 बजे तक सरपंच चुनाव के परिणाम: मतदान समाप्त होने के बाद रात 8 बजे से सरपंच पद के प्रत्याशियों के मतों की गणना शुरू होगी। इसके बाद रात करीब 10 बजे तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव परिणाम सामने आने शुरू हो जाएंगे। परिणामों को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है। वहीं वार्ड पंच पदों की मतगणना भी निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। विजुअल /फोटो अटैच वाईट- ग्रामीण मतदाता।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में सड़क हादसा: युवक-युवती की मौत, चालक हिरासत में
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर बेलखेड़ा थाना इलाके में सड़क किनारे खड़े युवक और युवती को कार ने मारी टक्कर। युवक प्रशांत लोधी और युवती जागृति की मौके पर मौत। पुलिस ने i20 कार की जप्त कर चालक को हिरासत में लिया। मामले की जांच जारी है। बाइट अनु beniwal ASP.0
0
Report
बस्सी ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान विवाद, पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले की बस्सी ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद भीड़ की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हालात सामान्य हो गए। इसके बाद एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव, एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा और डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने आमजन से अफवाहों से दूर रहने और कानून का पालन करने की अपील की। पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है。0
0
Report
बालोद के बगईकोन्हा में धारदार हथियार से हमला: 5-6 घायल, आरोपी गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:बालोद गाँव के सरफिरे युवक ने धारदार हथियार से 5 से 6 लोगो पर हमला किया। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी घायलों को डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के बगईकोन्हा गाँव की घटना।0
0
Report
Advertisement
दिवाली धनतेरस से पहले मदन गिरी मार्केट में भारी भीड़, सुरक्षा सुदृढ़
New Delhi, Delhi:दिवाली धनतेरस से पहले दिल्ली के दक्षिणी भाग मदन गिरी मार्केट में भीड़ देखने को मिली। मदन गिरी मार्केट के केंद्र बाजार में दिवाली और धनतेरस से पहले लोगों की भारी भीड़ लगी रही। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिल्ली पुलिस ने किए थे। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि बाज़ार में लोगों की भीड़ और खरीददारी के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार दक्षिण दिल्ली के मदन गिरी सेंटर मार्केट का दृश्य है। आस-पास के क्षेत्र देवली, खानपुर, हमदर्द, पहलादपुर, साकेत मैदान, गढ़ी हौजरानी आदि क्षेत्र के लोग यहां बड़ी संख्या में खरीददारी के लिए पहुंचे।0
0
Report
मैनपुरी- आतिशबाजी बिक्रेताओं का प्रदर्शन, बिक्री स्थान चेंज होने पर किया प्रदर्शन।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। आतिशबाजी विक्रेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन आतिशबाजी बिक्री का स्थान बदलने से नाराज हैं आतिशबाजी विक्रेता करहल के रामलीला मैदान में हर वर्ष लगाते थे दुकानें बिक्री का स्थान बदलकर जैन इंटर कॉलेज किए जाने पर आतिशबाजी विक्रेता नाराज कहा हमें रामलीला मैदान में सभी सुविधाएं मिलती थी जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पुराने स्थान रामलीला मैदान करहल पर ही आतिशबाजी बिक्री की मांग की।0
0
Report
सिकंदराबाद में कारोबारी के घर लाखों की चोरी, 10 लाख नकद और जेवरात गायब!
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के सिकंदराबाद में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। दीपावली की खरीदारी करने गाजियाबाद गए कारोबारी के परिवार के पीछे चोरों ने घर को निशाना बना लिया। शिकायत के मुताबिक, चोर घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये नकद, लगभग 100 ग्राम सोना और सोने के आभूषण, साथ ही करीब ढाई किलो चांदी चोरी कर ले गए। कारोबारी ने अपने रेस्टोरेंट में काम कर चुके पांच लोगों पर साजिश रचकर चोरी करने का आरोप लगाया है। कारोबारी का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है और उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। दीपावली की खरीदारी के लिए घर से निकला परिवार, लेकिन लौटने पर सामने आया लाखों की चोरी का मामला। आखिर इस वारदात के पीछे कौन है?0
0
Report
Advertisement
