110007
दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर हुआ जलभराव वहीं यात्री हुए परेशान
New Delhi, Delhi:दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर बारिश के कारण जलभराव हो गया। मेट्रो के गेट नंबर 4 के बाहर दो फीट तक पानी भर गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
लखीसराय के बड़हिया में अज्ञात वाहन ने टोटो चालक घायल; CCTV से तलाश
Lakhisarai, Bihar:Anchor - लखीसराय जिले के बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र गंगासराय स्थित एनएच-80 पर महावीर मंदिर के समीप देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए और चालक सड़क किनारे जा गिरा। घायल की पहचान बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-2, तारतर निवासी शंकर महतो के 34 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची बड़हिया थाना पुलिस की गश्ती टीम ने घायल को तत्काल रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।0
0
Report
गाजीپور में जुए के अड्डे पर गोली, ग्राम प्रधान समेत दो जख्मी
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\nगाजीपुर में जुए के अड्डा पर चली गोली! ग्राम प्रधान पर फायरिंग का आरोप, दो युवकों को लगी गोली\n\nकोतवाली क्षेत्र के मोहांव गांव स्थित पासीपुरवा में तालाब किनारे हुई फायरिंग\n\nसोमवार रात करीब 10:30 बजे 8 से 10 लोग खेल रहे थे जुआ।\n\nइसी दौरान ग्राम सभा बकराबाद के प्रधान संजय बिन्द अपने साथियों के साथ पहुंचे\n\nप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रधान संजय बिन्द ने पिस्टल निकालकर की फायरिंग\n\nगोली लगने से सुरेंद्र पुत्र बिरजू राम का दाहिना हाथ और अजय कुमार का पेट हुआ जख्मी\n\nदोनों घायलों को जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी किया गया रेफर\n\nसूचना पर SP गाजीपुर ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर घायलों से की बातचीत\n\nपुलिस की जांच जारी, फायरिंग के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाला गैंगबाज जयंत चन्द्राकर गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा. जातिसूचक अपमानजनक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पिपरिया पुलिस ने आरोपी जयंत चन्द्राकर (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना पिपरिया का नामजद गुंडा-बदमाश है, जिसके खिलाफ पूर्व से 6 आपराधिक मामले और 7 से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 27 अक्टूबर को प्रार्थी नितेश ध्रुव के साथ जातिसूचक गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद से वह फरार था। 9 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे कवर्धा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। बताया गया कि आरोपी मोटरसाइकिल पर गैंगबाजी और हुड़दंग करने वाले गिरोह में भी शामिल था। गिरोह के तीन अन्य युवकों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है, जबकि चार नाबालिगों के परिजनों को अंतिम चेतावनी दी गई थी।0
0
Report
दीपावली के बाद कबीरधाम में जुआ अभियान: 7 दिन में 162 आरोपी गिरफ्तार, रुपये बरामद
Kawardha, Chhattisgarh:दीपावली पर जुआरियों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस का बड़ा अभियान, 7 दिन में 162 आरोपी कार्रवाई की जद में, 81,955 रुपये जब्त कवर्धा। दीपावली पर्व के दौरान जुआ-सट्टा खेलने वालों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने जिलेभर में अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर 3 से 9 नवंबर तक महज सात दिनों में 40 जुआ प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में कुल 162 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए 81 हजार 955 रुपये की जुआ राशि जब्त की गई। यह कार्रवाई जिले के 12 थाना एवं चौकी क्षेत्रों में की गई। पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। कबीरधाम पुलिस ने जुआ-सट्टा से दूर रहने और ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।0
0
Report
रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा के किसान संबंधित बयान से बवाल, सोशल मीडिया में वायरल
Rewa, Madhya Pradesh:हम्मेशा सुर्खियों में रहने वाले रीवा से बीजेपी के सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार उन्होंने किसानों को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी है जिससे बवाल मचा हुआ है। दरअसल रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों को लेकर दिए गए बयान ने राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा दिया है। मऊगंज जिले में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मंच से संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि किसान साल में सिर्फ तीन महीने मेहनत करता है, जबकि बाकी नौ महीने ताश खेलते हुए और राजश्री, बोतल, चौंगी जैसी चीजों में समय बिताता है। सांसद के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर बहस छिड़ गई है। एक तरफ सांसद की टिप्पणी पर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ किसान संगठनों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। खेती-किसानी में दिन-रात मेहनत करने वाले किसानों को लेकर दिए गए इस बयान को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सांसद ने किसानों की मेहनत और उनकी वास्तविक परिस्थितियों को नजरअंदाज कर दिया। फिलहाल सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
जंगल में भालू ने ग्रामीण पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया, अस्पताल भर्ती
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर और सागर जिले की सीमा से लगे चोराडोंगरी-बराझ नदी के जंगल में एक ग्रामीण पर जंगली भालू (रीछ) ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब ग्रामीण जंगल में गोंद बीनने गया था। अचानक सामने आए भालू ने ग्रामीण पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए ग्रामीण पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन नीचे लटक रहे उसके पैरों को भालू ने जबड़ों में जकड़ लिया और पैर की हड्डी, अंगूठा और तलवे को गंभीर तरह लहूलुहान कर दिया। साथियों के शोर मचाने के बाद भालू जंगल की ओर भागा। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को तेंदूखेड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बही वन विभाग द्वारा पीड़ित को इलाज कराने राहत राशि उपलब्ध की बात कह रहे हैं बाइट -हरनाम सिंह (घायल) बाइट- शिवराम राय (डिप्टी रेंजर वन विभाग)0
0
Report
बिजनौर के धामपुर शोरूम में आग, लाखों के नुकसान की आशंका
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 10 बजे जूते और गिफ्ट आइटम के शोरूम की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। यह शोरूम पोस्ट ऑफिस के पास टी पॉइंट नाम से है। आग लगने के बाद शोरूम में धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। फायर ब्रिगेड अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि अंदर जाना मुमकिन नहीं था। आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दीपक चौधरी ने बताया कि आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका है। जांच के बाद ही आग लगने का कारण साफ होगा।0
0
Report
दिवाली शराब विवाद में ओमकार पटेल की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- पिपरिया के ग्राम खापरखेड़ा के मोगिया मोहल्ले में सड़क किनारे मिले 54 वर्षीय ओमकार उर्फ गोटू पटेल की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि दिवाली की रात शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान संतोष कहार और बाबूलाल कहार ने ओमकार के साथ मारपीट की थी। इसी दौरान संतोष ने लोहे के सब्बल से उनकी कनपटी पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, 8 और 9 नवंबर की दरमियानी रात ओमकार उर्फ गोटू पटेल शराब के नशे में अपनी चाय की दुकान पर सोने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गाली-गलौज को लेकर उनका संतोष कहार और बाबूलाल कहार से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि संतोष ने लोहे के सब्बल से ओमकार की कनपटी पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई। बताया गया कि ओमकार की शराब पीने की आदत से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। मोगिया मोहल्ले में सड़क किनारे ओमकार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एसडीओपी आशीष सिंह पवार के मुताबिक, मृतक के दाहिने कान के पास चोट का निशान मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों और ग्रामीणों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है। दोनों पर पहले से दो-दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का बेटा भारतीय सेना में पदस्थ है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। बाइट- आशीष पावर ( एसडीओपी पिपरिया )0
0
Report
Advertisement
भोपाल में कटारा हिल्स के घटनाक्रम पर सस्पेंस-23 साल के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में युवतियों को प्राइवेट पार्ट पर थप्पड़ मारकर भागता था सिरफिरा 48 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा कटारा हिल्स इलाके में एक ही दिन में 4 से 5 युवतियों के साथ सरेराह बदसलूकी और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया आरोपी युवतियों के शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर थप्पड़ मारकर फरार हो जाता था नकाब पहनकर और बाइक का नंबर छिपाकर वारदात करने वाले 23 वर्षीय अभिषेक उइके तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले। आखिरकार दीनदयाल पार्क से उसे दबोच लिया गया0
0
Report
भोपाल रेलवे स्टेशन पर विदेशी महिला गिरफ्तार, कोकीन के साथ पकड़ा गया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर विदेशी महिला गिरफ्तार मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार DRI,जीआरपीएफ और आरपीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार ज़ीटी एक्सप्रेस के एसी कोच से DRI की टीम के साथ जीआरपीएफ और आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया कोकीन के साथ गिरफ्तार किया, सैंपल लेव में भेजे गए0
0
Report
चतरा में एक घंटे में आठ सड़क हादसे, एक की मौत, कुछ घायल
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में एक घंटे के भीतर आठ सड़क दुर्घटनाएं, एक की मौत, दो रेफर और आधा दर्जन का सदर अस्पताल में इलाज जारी चतरा : जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को महज एक घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर हुई eight सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया。 जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र की संघरी घाटी समेत पांच स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं। संघरी घाटी में दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बिहार के जमुई जिला निवासी मुकेश यादव की मौत हो गई。 वहीं, चतरा शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी मोटरसाइकिहर की टक्कर में शंकर कुमार, डब्लू, विशाल, विकास कुमार, पिंटू कुमार और लाइन मोहल्ला निवासी मो. असजद घायल हो गए。 घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मुकेश यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है。 सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कमल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और हेलमेट का प्रयोग करने की सलाह दी।0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ के फतेहलाल नगर में गैस पाइपलाइन से आग, DWPS बस जलकर राख
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के फतेहलाल नगर में देर रात भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते एक स्कूल बस जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और जलती बस को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार एक खाली प्लॉट में गैस पाइपलाइन के लिए रखे पाइपों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास खड़ी DWPS की स्कूल बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरी बस को घेर लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और मदनगंज थाने के ड्यूटी ऑफिसर भागचंद सपेडिया मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह भी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। दमकल कर्मियों ने तीन दमकलों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक स्कूल बस बुरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर आतिशबाजी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है बाकी विवरण वही हैं, जो घटना की विश्वसनीय जानकारी से मेल खाते हैं。0
0
Report
बारां मंडी गेट के बाहर रातभर शराब बिक्री, प्रशासन और पुलिस की उठी मांग
Baran, Rajasthan:मंडी गेट के बाहर रात भर बिकती शराब, मंदिर के पास लगता असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बारां। शहर की कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट के बाहर रात भर अवैध रूप से शराब बिक रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंडी गेट के बाहर मंदिर है और साइड में हनुमानजी का मंदिर है, इसके बावजूद यहां खुलेआम शराब बिक्री हो रही है। शराब ठेके के बाहर देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे मंडी में आने-जाने वाले किसानों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। पुलिस की गश्त की गाड़ी दर्जनों बार यहां से गुजरती है, फिर भी रात को अवैध शराब की बिक्री नहीं रुक पाती। रात के समय ठेके के आसपास शराबियों की भीड़, गाली-गलौज और हंगामा आम हो गया है। मंडी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने से महिलाएं और किसान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंडी गेट के बाहर रात में गश्त बढ़ाने और अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
उज्जैन की 5000 साल पुरानी विरासत अब ऑडियो बुक के जरिए पहुंचेगी
Ujjain, Madhya Pradesh:पांच हजार साल पुरानी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल द्वार पर भगवान शिव, श्रीकृष्ण, सम्राट विक्रमादित्य और अशोक के इतिहास की झलक उज्जैन की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अब आधुनिक तकनीक के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उज्जैन-इंदौर मार्ग पर बने महामृत्युंजय कीर्ति द्वार की खासियत और उससे जुड़े इतिहास को जानने के लिए अब ऑडियो बुक तैयार की गई है। सोमवार रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन का गौरवशाली इतिहास आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचना चाहिए。 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार रात महामृत्युंजय कीर्ति द्वार पहुंचे। यहां उन्होंने द्वार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जानकारी पर आधारित ऑडियो बुक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन का इतिहास राजा भोज, सम्राट अशोक और भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम जैसी गौरवशाली परंपराओं से जुड़ा है। इस विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से बना यह भव्य द्वार उज्जैन की पांच हजार साल से अधिक पुरानी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाता है। द्वार पर भगवान शिव, नंदी, सिंह, हाथियों और द्वारपाल जय-विजय की कलाकृतियां बनाई गई हैं। वहीं सिंहासन बत्तीसी की 32 पुतलियां राजा विक्रमादित्य के न्याय और वीरता की कहानी बताती हैं। द्वार के मध्य भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा और नीचे सम्राट अशोक का स्तंभ भी स्थापित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोग उज्जैन के इतिहास को बेहतर तरीके से जान सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया के सामने बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी की विरासत को पत्थरों पर उकेरी गई कलाकृतियों और डिजिटल माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
