110084
वजीराबाद यमुना पुस्ता रोड की मरम्मत शुरू
New Delhi, Delhi:वजीराबाद यमुना पुस्ता रोड बरसात के कारण एक तरफ से खराब हो चुकी थी और सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थीं जिससे बिजली के खंभे तिरछे हो गए थे। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन फ्लड विभाग के अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे थे। Zee मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने खराब हो चुकी यमुना पुस्ता रोड की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा ने समाजवादी पार्टी के 34 साल के हिसाब के साथ 34 घटनाएं गिनाईं
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा ने समाजवादी पार्टी के 34 साल का हिसाब किताब पेश किया भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, सपा के पाप का घड़ा नाम देकर साधा निशाना 1994 से लेकर अब तक का हिसाब पेश कर समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना 1994 में रामपुर तिराहा कांड, 1995 के गेस्ट हाउस कांड का किया ज़िक्र भाजपा ने सपा के शासनकाल की 34 घटनाओं का किया उल्लेख समाजवादी पार्टी के 34 साल पर भाजपा ने पेश कीं 34 घटनाएं0
0
Report
छत्तीसगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में डायट कॉलेज की घोषणा से युवाओं में भारी उत्साह
Saiki, Bihar:स्लग/राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ。 शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने खेल ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ, सारंगढ़ में डायट कॉलेज की घोषणा से युवाओं में उत्साह。 सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 26वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जिले की बहुप्रतीक्षित मांग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट कॉलेज की स्थापना की घोषणा की है。 इस घोषणा के बाद जिले के युवाओं, शिक्षक अभ्यर्थियों और शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल है। डायट कॉलेज की स्थापना होने से अब जिले के युवाओं को शिक्षक प्रशिक्षण और शैक्षणिक संसाधनों के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा。 डायट कॉलेज की स्थापना से जिले के युवाओं को डीएड, बीएड सहित शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े बेहतर संसाधन और प्रशिक्षण अपने ही जिले में उपलब्ध हो सकेंगे। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है。 बरमकेला, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ क्षेत्र के साथ-साथ सुदूर वनांचल एवं ग्रामीण अंचलों के प्रतिभावान युवाओं को अपने गृह जिले में ही उच्च स्तरीय शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे समय और आर्थिक खर्च दोनों कम होंगे。 शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि जिले में केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय की शुरुआत की दिशा में भी जल्द पहल की जाएगी। जिले में लगातार हो रहे विकास कार्यों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में इन संस्थानों की स्थापना से सारंगढ़-बिलाईगढ़ के आने वाले समय में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित होने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, जिला वासियों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार जताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डायट कॉलेज की स्थापना जिले के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। बाइट गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़0
0
Report
14.125 किलो चांदी के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार: आगर मालवा में ज्वेलरी लूट बड़ा मामला
Agar, Madhya Pradesh:ज्वेलरी व्यापारी से लूट के गंभीर प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.125 किलो चांदी सहित 08 आरोपी गिरफ्तार. जिले के नलखेड़ा में दिनांक 23 मई 2025 की रात करीब 09 बजे नलखेड़ा निवासी फरियादी पारस सोनी अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर कर्मचारी दुर्गेश मीणा के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। उनके पास चांदी के जेवरात, सोने के जेवरात एवं नकदी रखे थी। मोदी तिराहा-बडलावदा रोड, जायसवाल कॉलोनी के पास पीछे से आई सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो में सवार व्यक्तियों ने फरियादी के साथ मारपीट कर जेवरात एवं अन्य सामान लूट लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना नलखेड़ा पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस की लगातार विवेचना की और राजस्थान तक पहुचे एवं साक्ष्य संकलन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि लूटी गई चांदी को खरीदकर गलाकर चांदी की सिल्लियों में परिवर्तित किया गया था। इस महत्वपूर्ण कड़ी पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 27 सितंबर 2026 को आरोपी रामेश्वरलाल उर्फ रमेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से लूट की 5 किलो 985 ग्राम चांदी को गलाकर बनाई गई चांदी की सिल्लियां जप्त की गईं। इस प्रकार पुलिस द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के साथ-साथ लूटे गए मशरुका को खरीदने एवं उसका स्वरूप बदलने वाले व्यक्ति तक भी कार्रवाई को पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा आठ आरोपीों को गिरफ्तार किया गया है वही कुल 14.125 किलो चांदी जब्त की है।0
0
Report
Advertisement
क्रिकेटर ईशांत शर्मा सपरिवार बाबा श्याम के दरबार पहुंचे, देश की खुशहाली की प्रार्थना
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ईशांत शर्मा सपरिवार बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्रिक मानवेंद्र सिंह चौहान ने क्रिकेट खिलाड़ी ईशांत शर्मा को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। ईशांत शर्मा के खाटूधाम पहुंचने की सूचना मिलते ही क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों में होड़ मची रही। बाबा श्याम के दरबार में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल नजर आया।0
0
Report
मौलाना साजिद रशीदी: मुस्लिम मुख्यमंत्री चाहिए, ओवैसी पर कड़ा हमला
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने यूपी चुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा, "कांग्रेस को सोचना चाहिए कि सपा के छोटे नेता कह देते हैं कि इनकी तो 50 की भी हैसियत नहीं है। उन्हें अंदाज़ा नहीं कि उनके पास 99 लोकसभा की सीटें हैं। कई राज्यों में उनकी अपनी या गठबंधन की सरकार है। राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। इनके(सपा) के पास क्या है? आपने 36 सीटें लेकर खुद को कांग्रेस से बड़ी पार्टी समझना शुरु कर दिया। यह तो कहीं न कहीं बेवकूफी है। कांग्रेस के लोगों को सामने आकर समझाना चाहिए। इस बार मुसलमान सपा से आर-पार के मूड में है। मुसलमानों ने बिगुल बजा दिया है कि हमें मुस्लिम मुख्यमंत्री चाहिए... दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने ओवैसी की चेतावनी 'सर को लेकर मुसलमानों के साथ कुछ गलत हुआ, तो जंतर-मंतर 2.0 जैसा आंदोलन होगा' पर कहा, "ओवैसी मुसलमानों की राजनीति करते हैं। मुसलमानों को वह अनपढ़ समझते हैं। ओवैसी साहब को समझाया जाना चाहिए कि फॉर्म 7 मुसलमानों के लिए नहीं है। वह एक जनरल फॉर्म है। इसमें किसी व्यक्ति द्वारा बतया गया है कि उक्त व्यक्ति यहां नहीं रहता है। या तो घर बेच दिया, या मृत्यु हो गई या दूसरे शहर में चला गया इत्यादि। यदि कोई गलत जानकारी देता है तो रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1950 की धारा 31 ऐसे आदमी के खिलाफ सजा का प्रावधान बताता है जो गलत फॉर्म भरकर देता है... दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, "अगर आपके पास कोई आंकड़ा हो कि तेलंगाना के अंदर जो 52,000 नाम SIR में कटे हैं, उनमें से कितने मुसलमान हैं और कितने मुसलमानों के खिलाफ Form 7 का इस्तेमाल किया गया है। कितने लोगों के खिलाफ गलत किया गया है, तो उस आंकड़े को सामने रखकर बात करें। तो समझा जाएगा कि आप अच्छी बात पर बात करना चाहते हैं।" दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने ओवैसी की चेतावनी 'सर को लेकर मुसलमानों के साथ कुछ गलत हुआ, तो जंतर-मंतर 2.0 जैसा आंदोलन होगा' पर कहा, "ओवैसी मुसलमानों की राजनीति करते हैं। मुसलमानों को वह अनपढ़ समझते हैं। ओवैसी साहब को समझाया जाना चाहिए कि फॉर्म 7 मुसलमानों के लिए नहीं है। वह एक जनरल फॉर्म है। इसमें किसी व्यक्ति द्वारा बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति यहां नहीं रहता है। या तो घर बेच दिया, या मृत्यु हो गई या दूसरे शहर में चला गया इत्यादि। यदि कोई गलत जानकारी देता है तो रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1950 की धारा 31 ऐसे आदमी के खिलाफ सजा का प्रावधान बताता है जो गलत फॉर्म भरकर देता है...0
0
Report
गुलाबपुरा चुनाव के बाद रामलाल जाट बनाम गजेंद्र सिंह शेखावत में टकराव तेज
Jaipur, Rajasthan:वैसे तो प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत राज चुनाव की घोषणा हो चुकी है मगर निकाय चुनाव की राजनीति कटुता अब और खुलकर बढ़ गई है। भीलवाड़ा जिले की गुलाबपुरा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की हार पर पूर्व राजस्व मंत्री और भीलवाड़ा देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल जाट के पुलिस अधिकारियों पर दिए गए अशोभनीय बयानों पर भीलवाड़ा में आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैं पुलिस अधीक्षक से मांग करूंगा कि वह अपने स्तर पर जाट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं। वहीं शेखावत के इस बयान पर रामलाल जाट और भड़क गए और बोले की बेईमानी करने वालों का काला मुंह कर कर गधे पर बिठाएंगे और मैं गजेंद्र सिंह शेखावत की एफआईआर से डरने वाला नहीं है अब यह सियासी बयानों का हमला और तेज हो गया है। पूर्व मंत्री और भीलवाड़ा देहात जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राम लाल जाट के गुलाबपुरा पुलिस उप अधीक्षक पर निकाय चुनाव में भूमिका पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री शेखावत आक्रामक मोड में देखे उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा को गंभीरता दिखानी चाहिए और अपने अधिकारी के खिलाफ राजनेता ने टिप्पणी की है उसके खिलाफ एफ़ आई आर दर्र्ज करवानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री शेखावात ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारी नीतियों और अधिकारी कर्मचारियों के कामकाज की आलोचना का अधिकार सबको है लेकिन किसी को भी सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने का संवैधानिक अधिकार नहीं मिलता है उन्होंने कहा कि जो नेता पुलिस अधिकारी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वह किसी आम नागरिक या पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार कर सकते हैं उन्होंने भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक से एफ़ आई आर दर्ज कर कार्यवाही की मांग भी की शेखावत के इस बयान का जवाब देते हुए पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि केंद्रीय मंत्री से मेरे अच्छे संबंध हैं। वे मुझे व्यक्तिगत रूप से भी अपनी नाराजगी बता सकते थे, लेकिन उन्होंने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। मैं हमेशा संविधान के दायरे में राजनीति करता आया हूं। हर वर्ष 14 अप्रैल को रक्तदान शिविर आयोजित करता हूं, कई वर्षों से संविधान की किताबें वितरित कर लोगों को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करता हूं। इसलिए ऐसी एफआईआर से मैं डरने वाला नहीं हूं। एफआईआर होती है तो न्यायालय और अपने वकीलों से चर्चा करूंगा। भारतीय जनता पार्टी में पहले इस तरह की राजनीति नहीं थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में नेताओं पर पुलिस और प्रशासन के जरिए दबाव बनाने की प्रवृत्ति बढ़ी है। मुझे डराने या दबाने की कोशिश है तो यह सोच अपने दिमाग से निकाल दें। मैंने कोई अपराध या वित्तीय अनियमितता नहीं की है। मैं ईमानदार अधिकारियों का सम्मान करता हूं और उनकी सराहना भी करता हूं, लेकिन जो अधिकारी संविधान की शपथ लेकर उसके खिलाफ काम करते हैं, उनके खिलाफ आवाज उठाना हमारा अधिकार है। भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ एंटी करप्शन विभाग कार्रवाई करे, हम उनका बचाव नहीं करेंगे। लेकिन अच्छे अधिकारियों को हम सम्मान और प्रोत्साहन देंगे। इसलिए सार्वजनिक रूप से इस तरह की धमकियां नहीं दी जानी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
भाजपा ने समाजवादी पार्टी के 34 साल के हिसाब पेश कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा ने समाजवादी पार्टी के 34 साल का हिसाब किताब पेश किया भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, सपा के पाप का घड़ा नाम देकर साधा निशाना 1994 से लेकर अब तक का हिसाब पेश कर समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना 1994 में रामपुर तिराहा कांड, 1995 के गेस्ट हाउस कांड का किया ज़िक्र भाजपा ने सपा के शासनकाल की 34 घटनाओं का किया उल्लेख समाजवादी पार्टी के 34 साल पर भाजपा ने पेश कीं 34 घटनाएं0
0
Report
गजेंद्र सिंह शेखावत ने सूरतगढ़ के विकास के लिए ब्लूप्रिंट बनाने का कहा
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर_ सूरतगढ़। केंद्रीय संस्कृतीय एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि शहर की जनता से जिस विश्वास के साथ नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करे। यही जनता आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में करवाए गए शहर के विकास, कार्य व विश्वास के आधार पर मतदान करेगी। श्रीहनुमान खेजड़ी मंदिर परिसर में अभिनंदन समारोह में बालते हुए यह बात कही। वे पालिकाध्यक्ष ज्योति कंवर सुरेंद्रसिंह राठौड़ के आमंत्रण पर हनुमानगढ़ जाते समय यहां रूके थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी वजह से भारत दुनिया की दृष्टि में विकासशील देशों में अग्रिये है। उन्होंने सूरतगढ़ में पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने पर पार्टी व सहयोगी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि शहर की समस्याएं चुनौती है। शहर की जनता ने समस्याओं का समाधान करने का संकल्प लेने का अवसर दिया है व पार्टी ने विश्वास जता कर चेयरमैन पद की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में जनता हित के कार्य करने होंगे। काम के आधार पर ही जनता आने वाले विधानसभा व लोकसभा में मतदान करेगी। इसके लिए मंत्री ने सुझाव दिया कि वे शहर के विकास के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पार्षदों से मार्गदर्शन लेकर समस्याओं को प्राथमिकता से हल करवाएं। त्रिपल इंजन की सरकार का फायदा उठाते हुए ठोस निर्णय लेते हुए विकास को गति दे ताकि प्राथमिकताओं को पूरा किया जा सके। प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसी का परिणाम रहा कि प्रदे में नगर निकाय चुनावों में भाजपा के बोर्ड बने हैं। इससे पहले मंत्री ने श्रीहनुमान खेजड़ी मंदिर में बालाजी के दर्शन किए और प्रदेश व देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंच पर भाजपा के नवनिर्वाचित व सहयोगी पार्षदों ने मंत्री का माला पहना कर अभिनंदन किया। श्रीहनुमान खेजड़ी मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेंद्र राठी के नेतृत्व में सदस्यों, पालिकाध्यक्ष ज्योति कंवर सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने मंत्री का साफा, प्रतीक चिन्ह देकर व दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया। भाजपा पूर्वमंत्री रामप्रताप कासनिया, जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान, सादुलशहर विधायक गुरवीरसिंह बराड़, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, प्रिंयका बेलान, पेपसिंह राठौड़, छेलू सिंह, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश मिश्रा मंचासीन थे। संचालन नवनीत मुंजाल ने किया.0
0
Report
Advertisement
आराधना मिश्रा मोना: 2027 में सरकार बनाने का लक्ष्य, INDIA गठबंधन मजबूत रहेगा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 पर कहा, "मैं अपने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने ऐसे समय में मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मेरा लक्ष्य है कि गठबंधन को मजबूत करते हुए, पार्टी के कार्यकर्ताओं और संगठन को मजबूत करते हुए, 2027 में सरकार बनाना। हम इसकी पूर्ति करेंगे उन्होंने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन कल भी मजबूत था, जिसका परिणाम हमने 2024 में देखा, आज भी मजबूत है और आगे भी रहेगा। हर नेता चुनाव के समय में अपने-अपने कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए, संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में दौरा करेंगे..."ECI विवाद पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी के CWC ने संकल्प पास किया है कि जिस तरह से ज्ञानेश कुमार पर, दो वरिष्ठ सदस्यों ने आरोप लगाए हैं। ये गंभीर आरोप है। SIR की पूरी प्रक्रिया आज संदेह के घेरे में है। बहुत बड़ा अपराध ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग ने किया है। उन्होंने हमारे सबसे बड़े और संवैधानिक अधिकार, मताधिकार को छीना है... उनमें जरा भी नैतिकता है तो ज्ञानेश कुमार को देश से माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए."0
0
Report
दौसा में AIWC सम्मेलन: 500 शाखाओं से महिलाओं को स्वरोजगार का सशक्तिकरण
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलजीत कौर,रेहाना बेगम महासचिव,भावना जोशीपुरा कोषाध्यक्ष,मूर्ति मीणा सहित अन्य पदाधिकारी रही मौजूद महिला सशक्तिकरण को लेकर चर्चा देशभर में पांच सौ शाखाएं संचालित जिनके माध्यम से लाखों महिलाओं को जोड़ा गया संगठन से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिए जाते प्रशिक्षण दौसा में अखिल भारतीय महिला कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलजीत कौर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुई जहां महिला सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलजीत कौर ने कहा संगठन के माध्यम से देश भर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है देश में 500 शाखाएं हैं जिनके माध्यम से अलग-अलग तरह के स्किल डेवलपमेंट से जोड़कर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि महिला आर्थिक रूप से सक्षम हो सके और इसीलिए दौसा में यह आयोजन किया गया है आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौर भी शामिल हुई । बाइट कुलजीत कौर राष्ट्रीय अध्यक्ष AIWC बाइट रक्षिता मीणा0
0
Report
तारानगर नेचर पार्क निरीक्षण: विधायक ने रखरखाव और पानी चालू कराने के निर्देश दिए
Churu, Rajasthan:चूरू विधान सभा तारानगर के तारानगर में संवाददाता- नवरतन प्रजापत के अनुसार, तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया ने वन विभाग की महानरेगा द्वारा बने नेचर पार्क का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पार्क में पौधे व घास जली हुई मिली व बच्चों के झूले और जिम उपकरण टूटे हुए पाए गए. विधायक ने जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता को पार्क के बंद पानी कनेक्शन को पुनः चालू कराने के निर्देश दिए तथा लगभग 40 पानी के टेंकर और घास की समस्या के लिए किटनाशक दवा की घोषणा की, जिसे शाम तक पार्क में डाल दिया जाएगा. पहले टेंकर डालकर उद्घाटन किया गया. विधायक ने रेंजर सुरेन्द्र सिंह से कहा पार्क का सही रखरखाव करवाएं; खर्चा हम वहन करेंगे. इस मौके पर हरीसिंह बेनीवाल, विमला कालवा, जीताराम जांदू, कुंदन सैनी, महेन्द्र बुंदेला, हर्ष लम्बा, बुँदे खान, लुहार आदि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.0
0
Report
Advertisement
टोंक में सचिन पायलट के रोड शो काफिले की कार में आग, जनहानि नहीं
Tonk, Rajasthan:टोंक सचिन पायलट के धन्यवाद रोड शो के काफिले में कार में लगी आग घंटाघर चौराहे की घटना काफिले में शामिल कार के इंजन से निकली आग की लपटे आग लगने से मौके पर मची अफरा-तफरी फायर एक्सटिंग्विशर और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास आग वाली कार को काफिले से किया गया अलग फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं0
0
Report
जालौन के कस्तूरबा बालिका विद्यालय में छात्रा गिरकर घायल, अस्पताल में उपचार शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध हालात में गिरी कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा, गिरने से छात्रा अनुष्का गंभीर रूप से हुई घायल, आनन-फानन में विद्यालय की वार्डन घायल छात्रा को लेकर पहुंची सीएचसी जालौन, डॉक्टरों ने घायल छात्र का तत्काल उपचार किया शुरू, सूचना मिलने पर बीएसए समेत कई आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे, नहाने के दौरान पैर फिसलने से गिरने की जताई जा रही आशंका, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गूढ़ा न्यामतपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का मामला0
0
Report
भाड़ावास के श्मशान घाट से जिम हटने के बाद प्रशासन ने क्या किया?
Rewari, Haryana:अब भूत कहां करेंगे जिम.... खबर का हुआ असर- ग्राम पंचायत भाड़ावास ने शमशान घाट से हटाई 8 लाख रुपए की लागत से लगाई जिम.... ग्राम पंचायत में जगह न होने के कारण शमशान घाट में लगा दी थी जिम.... Zee दिल्ली-एनसीआर/हरियाणा ने जब इस अजब-गजब फैसले की खबर को प्रमुखता से उठाया, तो प्रशासन और ग्राम पंचायत हरकत में आ गए। आनन-फानन में श्मशान घाट से सभी एक्सरसाइज मशीनों को उखाड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाद दिया गया। अब पंचायत गांव के भीतर किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर जिम स्थापित करने के लिए जगह तलाश रही है। विहो - रेवाड़ी के भाड़ावास गांव में शाहजहांपुर रोड पर स्थित श्मशान घाट में करीब चार महीने पहले पंचायत ने ओपन जिम की स्थापना की थी। श्मशान परिसर में मौजूद तीन टीनशेडों में से दो का इस्तेमाल अंतिम संस्कार के लिए होता है, जबकि तीसरा टीनशेड अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के बैठने के लिए बनाया गया था। पंचायत ने इसी बैठने वाले शेड के नीचे टाइल्स बिछाकर 8 लाख रुपये की लागत से जिम की मशीनें ठोक दी थीं। श्मशान घाट में जिम बनने के बाद से ही ग्रामीणों ने इस पर सख्त ऐतराज जताया था। लोगों का साफ कहना था कि अंतिम संस्कार والی जगह पर कौन कसरत करने आएगा? इसके अलावा अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों के बैठने की जगह भी छिन गई थी। मामला सामने आने और मीडिया में प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी यह फैसला जमकर ट्रोल होने लगा और मीम्स की बाढ़ आ गई। चौतरफा फजीहत के बाद ठेकेदार ने सभी मशीनों को मौके से उखाड़कर ट्रॉली में भर लिया। अब गांव के भीतर किसी सार्वजनिक स्थान की तलाश की जा रही है, ताकि ग्रामीण युवा और बच्चे सही मायनों में इस जिम की सुविधाओं का लाभ उठा सकें।0
0
Report
Advertisement
