Back
देशभर में बारिश से हाहाकार, मंडी में उफान पर ब्यास नदी, दिल्ली में भी बाढ़ का खतरा मंडराया
Delhi, Delhi
देश भर में बाढ़ बारिश से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है…क्या पहाड़ या मैदान सभी जगह बाढ़ - बारिश का तांडव देखने के मिल रहा है…पहाड़ों बादल फटने की कई घटनाएं हुई है…तो मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात लगातार बने हुए है…उधर दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है…इससे यमुना के किनारे बाढ़ का खतरा मंडराता दिख रहा है…
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowAug 27, 2025 09:32:55Aligarh, Uttar Pradesh:
अलीगढ़ ब्रेकिंग
समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन के दौरान हुआ हंगामा
धरना प्रदर्शन के दौरान सपाईयों ने चूड़ी पहनाकर सीएम योगी का पुतला फूंका
पुतला जलाने को लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं की हुई खींचतान
सपा कार्यकर्ताओं ने थाना अध्यक्ष पंकज मिश्रा से की अभद्रता
खींचतान के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर की फाड़ी वर्दी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के बाहर चल रहा था धरना
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowAug 27, 2025 09:32:41Malda, West Bengal:
বিজেপির শরীরের বদ রক্ত আছে।ডায়ালিসিস করে ভালো রক্ত প্রয়োগ করতে হবে।মালদার মালতীপুর বিধানসভার চড়ুলমনি হাইস্কুলে আমার পাড়া আমার সমাধান শিবিরে গিয়ে এভাবেই বিজেপিকে নিশানা করেন রাজ্যের গ্রন্থগার মন্ত্রী সিদ্দিকুল্লাহ চৌধুরী।তিনি দাবি করে বলেন,২০২৫ পর্যন্ত রাজ্যে ১৮৬ বার কেন্দ্রীয় সংস্থা তদন্তে এসছেন।কিন্তু এক কলমও মুখ্যমন্ত্রীর বিরুদ্ধে ভুল লিখতে পারেনি সেই সংস্থাগুলি।এমনই বক্তব্য রাখেন মঞ্চে।পরে সাংবাদিকদের মুখোমুখি হয়ে একই কথা বলেন তিনি।তার বক্তব্য,ভোট আসলেই রাজ্যে কেন্দ্রীয় সংস্থা আসে।এদিন চড়ুলমনিতে আমাদের পাড়া আমাদের সমাধান শিবিরে মন্ত্রীর সঙ্গে উপস্থিত ছিলেন মালতীপুরের তৃণমূল বিধায়ক আব্দুর রহিম বকসি।এছাড়াও উপস্থিত ছিলেন চাঁচলের মহকুমাশাসক শৌভিক মুখোপাধ্যায় ও চাঁচল ২ ব্লকের বিডিও শান্তনু চক্রবর্তী সহ অন্যান্যরা।
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowAug 27, 2025 09:32:27Amroha, Uttar Pradesh:
स्लग 2708ZUP_AMR_ARREST_R
एंकर अमरोहा से बड़ी खबर – पत्नी को जिंदा जलाने वाला 24 घंटे में आरोपी सिपाही पति गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने की पुष्टि
अमरोहा में दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर गांव में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र ने अपनी पत्नी पारुल को परिवार संग मिलकर जिंदा जलाने का किया था प्रयास।पीड़िता पारुल की हालत नाज़ुक, दिल्ली रेफर कर चल रहा इलाज। पुलिस ने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा। बताया जा रहा है कि आरोपी देवेंद्र आए दिन शराब के नशे में पत्नी से करता था झगड़ा। रामपुर में तैनाती के बाद हाल ही में बरेली ट्रांसफर हुआ था हेड कांस्टेबल देवेंद्र, छुट्टी पर घर आया था और उसी दौरान दिया वारदात को अंजाम। 13 साल पहले हुई थी देवेंद्र और पारुल की शादी। पारुल जीएनएम (नर्स) के पद पर कर रही थी नौकरी।
बाइट – अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा
0
Report
JPJai Pal
FollowAug 27, 2025 09:32:21Varanasi, Uttar Pradesh:
* भारी मात्रा में चांदी बरामद: वाराणसी के गोलगड्डा चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक रोडवेज बस से 278.59 किलोग्राम चांदी बरामद की गई।
* दो संदिग्ध गिरफ्तार: चांदी के साथ ही दो संदिग्ध व्यक्तियों, सौरभ तिवारी और राजा सेठ को भी हिरासत में लिया गया।
* उच्च अधिकारियों का अभियान: यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
* जांच जारी: पुलिस ने इस मामले की जानकारी आयकर विभाग और अन्य संबंधित विभागों को दे दी है, और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
* बरामदगी करने वाली टीम: इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर समेत कई उप-निरीक्षकों की टीम शामिल थी।
0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowAug 27, 2025 09:32:14Baghpat, Uttar Pradesh:
नाम :: कुलदीप चौहान
लोकेशन :: बागपत
एंकर :--- DJ पर डांस करती महिलाएं......तो कहीं डिस्को करते नौजवान नज़ारा ऐसा की हर कोई समझ जाएं तश्वीरें जश्न की हैं। यकीनन सोच सजीधजी घोड़ी देखकर लग रहा होगा ये सब तश्वीरें किसी शादी समारोह की है। मगर नहीं तश्वीरें है कुआंपूजन की लेकिन ये कुआं पूजन किसी इंसानी बच्चे के जन्म लेने की खुशी की नहीं बल्कि राधा के जन्म की है जिसे मनु नाम की घोड़ी ने जन्म दिया है। जिसके जन्म पर हर वो रिवाज हुआ जो आमतौर पर हर कुआं पूजन पर होता है जैसे पूजा से लेकर डांस और भोज का जिसमे ग्रामीणों को न्यौता दिया गया
दरअसल ये मामला हैं बागपत में टिकरी कस्बे का जहां दीपक का परिवार कुछ वर्ष पूर्व एक घोड़ी खरीदकर लाया था जिसने घोड़ी के बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम परिवार ने मनु रखा। मनु घोड़ी के जन्म के कुछ दिन बाद लक्ष्मी घोड़ी की मौत हो गई जिसके बाद अकेली रह गई मनु घोड़ी को परिवार ने बच्चो की तरह पाला मनु बड़ी होती रही और एक परिवार के सदस्य की तरह सबकी बात मानती। जिसके बाद परिवार ने तय किया कि मनु बड़ी होकर जब बच्चे को जन्म देगी तो उसका कुआं पूजन किया जाएगा दावत का न्यौता दिया जाएगा। और फिर एक दिन आया इसी माह जन्माष्टमी पर मनु घोड़ी ने एक बच्चे को जन्म दिया जो घोड़ी थी। कृष्ण जन्माष्टमी पर जन्म होने पर परिवार ने उसका नाम राधा रखा और अब उसका तय समय अनुसार कुआं पूजन किया। जिसमें मनु घोड़ी और उसकी बच्ची राधा को सजाया गया और सजा धजा कर मन्दिर तक ले जाया गया। जहां महिलाए और पुरुष DJ की धुन पर नाचते गाते पहुंचे। जिसके बाद गांव में दावत का न्यौता देकर भोज कराया गया। परिवार पशु होने के बावजूद भी दोनों को अपने बच्चो और परिवार की तरह रखता है। फिलहाल ये आयोजन इलाके में चर्चा बना हुआ है।
बाईट :--- दीपक
बाईट :--- निशा
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowAug 27, 2025 09:32:06Morena, Madhya Pradesh:
ग्वालियर - आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई.. ग्वालियर रेलवे स्टेशन से 9 बच्चे और तीन महिलाएं पकड़ी... बच्चों को सर्कस में कराती थी काम. महिला... आरपीएफ ने सभी बच्चों को वन स्टॉप सेंटर भेजा.. महिलाओं से की जा रही है पूछताछ.. जल्द ही घर वालों को सौंपे जाएंगे बच्चे..
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक का मामला..
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 27, 2025 09:31:59Jodhpur, Rajasthan:
खबरा गांव री
नाम माधुसिंह- विधानसभा - बिलाड़ा
हेडिंग....
6वीं राजस्थान जूनियर एवं सब-जूनियर स्टेट योगासन प्रतियोगिता
योग प्रतियोगिता में 35 जिलों के 400 प्रतिभागी अपने योग का कर रहे हैं प्रदर्शन
एंकर....
स्टेट खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन (एकल), कलात्मक योगासन (युगल), लयबद्ध योगासन (युगल), मुक्त प्रवाह/समूह योगासन, व्यक्तिगत ऑल राउंड-चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें एक से बढ़कर एक प्रतिभागियों ने अपने योग का प्रदर्शन किया। जोधपुर की परिणिति बिश्नोई ने अपने योग प्रदर्शन से सब का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छावाह ने योग को शरीर, मन और आत्मा का एकीकरण करने वाली प्राचीन भारतीय विधा बताते हुए कहा कि नियमित अभ्यास से लचीलापन, शक्ति और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowAug 27, 2025 09:31:50Shimla, Himachal Pradesh:
एंकर—- हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में बायोचार कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत हमीरपुर जिला के नेरी में छह महीने के भीतर एक बायोचार संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में आज ओक ओवर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में डॉ. वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, हिमाचल प्रदेश वन विभाग और प्रोक्लाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई के बीच एक MoU साइन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक उल्लेखनीय कदम है। यह परियोजना जंगल में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने में सहायक सिद्ध होगी, इससे समुदायों के लिए आजीविका के अवसर और जागरूकता भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत चीड़ की पत्तियां, लैंटाना, बांस और पेड़-पौधों पर आधारित अन्य सामग्री से पैदा बायोमास का उपयोग करके बायोचार का उत्पादन किया जाएगा।
VO—- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए कि कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर और सोलन ज़िला और चीड़ बहुल क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित करने के लिए समझौता ज्ञापन को छह महीने के भीतर लागू किया जाए। इस पहल से रोजगार के अवसर सृजित होंगे और राज्य को कार्बन क्रेडिट प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। सतत बायोमास संग्रहण के लिए प्रोक्लाइम, वन विभाग के माध्यम से, स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। लोगों को एकत्रित बायोमास के लिए 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा गुणवत्ता और मात्रा बनाए रखने के लिए प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
Elements
MoU Signing Visuals
0
Report
MSManuj Sharma
FollowAug 27, 2025 09:31:24Solan, Himachal Pradesh:
नगर निगम सोलन की आम सभा का आयोजन महापौर उषा शर्मा की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें शहर के विभिन्न विकास कार्यो पर चर्चा की गई। बैठक में शहर में आवारा कुत्तों से निजात दिलाने सहित पानी की ज्वलंत समस्याओं का निपटारा करने पर चर्चा हुई । बैठक मंे शहर में येलो लाइन लगाने बारे भी चर्चा की गई व शहर मंे सड़कों पर येलो लाइन लगाई जायेगी।
महापौर उषा शर्मा ने बताया कि नगर निगम सोलन निरन्तर विकास के कार्य कर रहीं है। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों मंे 50,50 विकास कार्यो के टेंडर किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि शहर का स्वर्गिन विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
0
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowAug 27, 2025 09:31:12Akola, Maharashtra:
Anchor : अकोल्याचे पोलीस अधीक्षक अर्चित चांडक यांच्या घरी गणरायाचे आगमन झाले आहे..मोठ्या श्रद्धा आणि भक्तिभावाने त्यांनी गणेश मूर्तीची प्रतिष्ठापना केली. जिल्ह्यातील गणेशोत्सव कोणत्याही अडथळ्याविना, शांततेत आणि उत्साहात पार पडावा तसेच कायदा आणि सुव्यवस्था अबाधित राहावी, यासाठी अर्चित चांडक यांनी बाप्पाच्या चरणी प्रार्थना केली.
गणेशोत्सवाच्या काळात पोलीस प्रशासनाकडून सुरक्षा व्यवस्था काटेकोर ठेवण्यात आली असून नागरिकांनीही उत्सव आनंदात आणि शांततेत साजरा करावा, असे आवाहन पोलीस अधीक्षकांनी केले आहे.
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowAug 27, 2025 09:30:55Barh, Bihar:
बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट पर गंगा नदी में एक शराबी ने जमकर हंगामा किया। वह तैरकर अचानक गंगा नदी में बांस के बैरिकेड के पार चला गया। पहले तो किसी ने उसपर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब तक लोग समझ पाते, वह गंगा की तेज धारा में काफी आगे निकल गया। घाट पर मौजूद दो-तीन स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए तेज धार में कूद गए। शराबी उन लोगों को बचाने के लिए अपनी ओर आता देख और तेजी से तैरने लगा। वह गंगा नदी में बहता हुआ काफी दूर चला गया। स्थानीय युवक आधे घंटे तक उसे बचाने के प्रयास में जुटे रहे। इसके बाद सभी युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। उसे किसी तरह गंगा नदी से बाहर निकालने के लिए युवकों ने उसपर बल प्रयोग भी किया। वह बार-बार उनके चंगुल से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था। आखिरकार किसी तरह उस शराबी को गंगा नदी से बाहर निकाला गया।
बाइट गायमाता, चेयरमैन, बाढ़ नगर परिषद
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowAug 27, 2025 09:30:23Raipur, Chhattisgarh:
*ब्रेकिंग रायपुर*
मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को लेकर pcc चीफ ने कहा ..
मुख्यमंत्री दौरे पर निवेश पर है
जापान और दक्षिण कोरिया गए हैं वहां से निवेश करने ओर आमंत्रण देने का काम कर रहे हैं..
पर अगर बात करें मीडिया रिपोर्ट की तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद 4288 कंपनियां बंद हो चुकी हैं
साथ ही कहा कि खराब उद्योग नीति दम तोड़ते उद्योग प्रदेश में है
स्टील कारखाने, राइस मिले, सरकारी शकर कारखाने सरकार की नीतियों का शिकार हो चुके
सरकार को बताना चाहिए कि इतनी कंपनी क्यू बंद हुई...
बस्तर में हुई भारी बारिश को लेकर pcc चीफ दीपक बैज ने कहा कि..
प्रदेश पहली बार 90 से 100 साल बाद इतने भारी बारिश हुई है..
पूरे बस्तर बाढ़ से प्रभावित हुआ है रोड कट गए हैं आवाजाही प्रभावित है..
साथ ही कई लोगों के जान माल का नुकसान हुआ है..
सरकार को तुरंत इस पर राहत बचाव का कार्य करना चाहिए..
माना की जिला प्रशासन लगा हुआ है पर..
इस पर और अधिक शीघ्रता से काम होना चाहिए..
साथ ही जिनका नुकसान हुआ है उनको हर्जाना देना चाहिए..
अमेरिका के टैरिफ लगाने को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि
आज से देश में 50 प्रतिशत टैरिफ लागू हो चुका हैं..
आज जो उनको अपना दोस्त बताते हैं
ये उनको जवाब है ट्रंप का
50% टैरिफ लगाने से हमारे व्यापारो पर प्रभाव पड़ेगा
क्योंकि भारत में एक बड़ा व्यापारिक बाजार है
इसका नुकसान बड़े स्तर पर होगा परंतु देश के प्रधानमंत्री आंख बंद करके बैठे हुए हैं.. दीपक बैज ,
NHM कर्मचारीयो कि हड़ताल को लेकर पीसीसी चीफ का बयान
7 से 8 दिनों से NHM के कर्मचारियों का धरना प्रदेश में जारी हे
प्रदेश की उनकी मांगों का पूरा न कर उन्हें बर्खास्त करने का काम किया जा रहा है
सरकार को एक रास्ता निकालना चाहिए
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को समाफत करना चाहिए
क्यू की प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरीके से चरमा चुकी है
हड़ताल को सरकार को रोकना चाहिए और मरीजों की समस्याओं को दूर करना चाहिए...
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowAug 27, 2025 09:20:24Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए बयान के बाद सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में आज बैतूल में तीज पर्व के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा ने अनोखा विरोध दर्ज कराया। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता ने पहले तो जीतू पटवारी के पुतले को चप्पलों से पिटा फिर तीज के घट के साथ जीतू पटवारी का पुतला विसर्जित करती नजर आईं। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी ने प्रदेश की बहनों और माताओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि तीज का पर्व आस्था और संस्कार का प्रतीक है, लेकिन पटवारी ने महिलाओं को शराब का आदी बताकर उनकी गरिमा को ठेस पहुँचाई है। इसी के विरोध में आज सभी बहनों ने मिलकर हरतालिका तीज पर रखे गए घट के साथ जीतू पटवारी का पुतला बनाकर उसका विसर्जन किया और उनके बयान को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई।
बाइट - ममता मालवीय,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बैतूल
4
Report
AOAjay Ojha
FollowAug 27, 2025 09:20:15Banswara Rural, Rajasthan:
नॉट - इस खबर के वीओ, बाइट और फोटो साथ में अटैच है ।
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238
एंकर- बांसवाड़ा जिले में गणेश उत्सव का उल्लास चहुंओर छाया हुआ है,आज गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिरों में विशेष-पूजन अनुष्ठान किए गए और भगवान गणेश जी कों लड्डू और मोदकका भोग लगाया गया । जिले में मुंबई की तर्ज पर यह महोत्सव मनाया जाता है, आज जिले और शहर में गणेश मंडलों की ओर से दस दिवसीय गणेश महोत्सव के अन्तर्गत गाजेबाजे से भगवान गजानन की प्रतिमाएं स्थापित की गई। इसे लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह दिखाई दिया। गणेश चतुर्थी पर सुबह श्रेष्ठ मुहूर्त में भक्तों ने अपने घरों में प्रथम पूज्य की पूजा अर्चना की। गणेश सूक्त, गणेश चालीसा, गणपति अथर्वशीष के पाठ किए। मोदकों का भोग धराया। बांसवाड़ा में नई आबादी सिद्धि विनायक मंदिर,और तलवाड़ा कस्बे में सिद्धि विनायक आमलीया गणेश मंदिर में भगवान की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार करने के उपरांत पूजन अनुष्ठान किए गए। दोनों मंदिरों में मध्यान्ह में विशेष पूजा अर्चना के बाद जयकारों के बीच महाआरती की गई। बांसवाड़ा सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज ने महाआरती की। भगवान के जन्मोत्सव की महाआरती में दोनों मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। वही सुरक्षा की दृस्टि से शहर में पुलिस बल भी तैनात कर रखा है।
वीओ - गणेश जी की आरती
बाइट - दीपक द्विवेदी - सिद्धि विनायक गणेश मंदिर ट्रस्ट सदस्य
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowAug 27, 2025 09:20:00Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर
विधानसभा डूंगरपुर
अखिलेश शर्मा
लोकेशन डूंगरपुर
हेडलाइन - मालीवाड़ा में गौमाता की गोद में बैठे गणेशजी की मूर्ति स्थापना, मुरला गणेश ओर लाभ गणपति मंदिरों में चांदी की आंगी
एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में प्रथम अराध्य देव गजानंद गणपति की बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई। इसी के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव का भी आगाज हो गया।। मालीवाड़ा में गौ माता की गोद में बैठे गणेशजी की मूर्ति की स्थापना की गई। मुरला गणेशजी ओर लाभ गणेश मंदिरों में चांदी की आंगी से सजाया गया। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजते रहे। भगवान गणेशजी के मूर्तियों के साथ शोभायात्रा के रूप ने पांडाल में विराजे गए।
बॉडी - गणेश चतुर्थी पर जिलेभर में बुधवार से गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई। गणेश चतुर्थी पर्व पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान गणेशजी के अनुष्ठान शुरू हो गए। गणेश मंडलों की ओर से शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रों के बीच भगवान गणेशजी की मनोहारी मूर्तियों की स्थापना की गई।शहर के मालीवाड़ा में भगवान गणेशजी के गोमाता की गोद में बैठे वाली मूर्ति की शोभायात्रा के रूप से स्थापना हुई। प्रथम आराध्य देव गणपति की स्तुति की गई। वहीं कई लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर भी भगवान गणेशजी की मूर्तियों की स्थापना की गई। इसी के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव के आयोजन भी शुरू हो गए हैं।गणेश चतुर्थी पर्व पर शहर के विभिन्न गणेश मंडलो ने इस बार पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया और घर-मंदिरों में मिट्टी और आटे से बनी गणेशजी की मूर्तियां स्थापित की गई।वहीं, गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश मंदिरों में भी गणेश भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन करते हुए सुख-शान्ति और समृद्धि की कामना की। शहर में प्रमुख मुरला गणेश मंदिर, लाभ गणेशजी मंदिरों में चांदी की आंगी से सजाया गया। रात के समय मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ ही संस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
Report