नेताजी मुझे बचा लीजिए मैं गिरने वाला हूं
New Delhi, Delhi:नेताजी मुझे बचा लीजिए मैं गिरने वाला हूं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद वजीराबाद का यमुना पुस्ता बोल रहा है। दरअसल तिमारपुर के वजीराबाद यमुना पुस्ता खस्ता हल हो चुका है। वहीं यमुना बांध की सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं। जिसकी कई बार शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधियों ने कोई खबर नहीं ली। जिससे परेशान होकर आखिरकार लोगों ने दीवार पर स्लोगन लिख एक पोस्टर चिपका दिया नेताजी मुझे बचा लीजिए मैं गिरने वाला हूं। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने आई दरारों पर मिट्टी डालकर लीपा-पोती कर चले गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
