icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हसनपुर में नाबालिग बहनों से विवाह के मामले की कानूनी जांच शुरू

Amroha, Uttar Pradesh:हसनपुर, अमरोहा जनपद में विकास उर्फ विक्कू द्वारा तीन सगी बहनों से शादी करने का मामला अब कानूनी जांच के दायरे में आ गया है. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने बताया कि तीन बहनों में से एक की हाईस्कूल मार्कशीट के आधार पर उसकी उम्र करीब 15 वर्ष प्रतीत हो रही है. इसके चलते हसनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि यदि जांच में युवती नाबालिग पाई जाती है और उसके साथ विवाह की पुष्टि होती है तो विकास उर्फ विक्कू के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है. यदि किसी युवती के नाबालिग होने की पुष्टि होती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
0
0
Report

सिकंद्राराऊ में महिला और बहनों से मारपीट, चार नामजद पर मुकदमा

Mohammad RajaMohammad RajaFollow11m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ -थाना क्षेत्र के गांव नीजरा गोकुलपुर में एक महिला और उसकी बहनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता बबीता पुत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 15 जुलाई 2026 को वह खेत से चारा काटकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के संतोष, पप्पू पुत्र प्रमोद तथा रजनेश पुत्र पप्पू सिंह ने उसे रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। बबीता के अनुसार, जब उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो आरोपी उसके घर में घुस आए और उसकी बहनों नीरा कुमारी तथा नीलम के साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं।पीड़िता ने 21 जुलाई को थाना सिकंदराराऊ में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

जमुई में नीट पेपर लीक के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग जारी

Jamui, Bihar:जमुई नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार शाम 4 बजे से जमुई में छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है। जिला प्रशासन ने शाम 7 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति दी है। कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तिरंगा और बैनर लेकर जुटे तथा केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शनकरियों के द्वारा एंबुलेंस को रास्ता देते दिखाई दिया जो कि आमतौर पर होना भी चाहिए और किया भी वहीं प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी, फायर ब्रिगेड और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। स्वयं एसपी विश्वजीत दयाल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण है। सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के साथ मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है तथा ड्रोन से लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि शाम 4 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन अब तक शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। प्रदर्शनकारियों के द्वारा इंकलाब जिंदाबाद और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारे लगाए। छात्रonsa का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क पर फंसी एक एंबुलेंस को तत्काल रास्ता देकर आगे जाने दिया। फिलहाल पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद में हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा, 50 प्राथमिकी

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में गुरुवार को हुए छात्रों के हिंसक प्रदर्शन और शहर में बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी छिरिड वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी आवास तक पहुँचा। इस दौरान डीएम एसपी ने रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर भी मार्च किया। फ्लैग मार्च में 300 अतिरिक्त पुलिस जवान और 900 जिला बल के जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च के बाद मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। बाजार, विद्यालय और अन्य सार्वजनिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना सभी का अधिकार है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि संभावित बंद और विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है, जबकि कंट्रोल रूम को भी पूरी तरह सक्रिय रखा गया है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इधर मामले की जानकारी देते हुए एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च के जरिए जिले की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया है। शुक्रवार को आहूत बिहार बंद के मद्देनजर सुरक्षा के तीन-स्तरीय कड़े इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में अब तक 50 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में से कुछ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी कानून हाथ में लेने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, तो प्रशासन उससे बेहद सख्ती से निपटेगा।
0
0
Report

मानसून की भारी बारिश से डीडवाना में जलजमाव, नालों की सफाई पर सवाल

Didwana, Rajasthan:डीडवाना और आसपास के क्षेत्रों में आज एक बार फिर मानसूनी बादल जमकर मेहरबान हुए। पौने घंटे तक हुई मुसलाधार बारिश से एक तरफ जहां किसानों को राहत मिली है वहीं शहरी क्षेत्र में जलभराव आफत बन गया। शहर के रोडवेज बास स्टैंड पर दो फिट तक पानी भर गया जबकि फाउंटेन सर्किल के हालात इससे भी ज्यादा विकट हो गए। जबरेश्वर बालाजी सहित अन्य अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम 5:30 बजे शुरू हुई तेज बारिश 6:15 तक लगातार जारी रही। तेज बारिश की वजह से सिवरेज के चेम्बर भी ओवरफ्लो होते नज़र आए। डीडवाना शहर के लिए यह पहली अच्छी बारिश थी लेकिन इसने नगरपरिषद के मानसून पूर्व नालों की सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी है।
0
0
Report
Advertisement

कांवड़ मेले की तैयारी हेतु डीएम-एसएसपी ने स्थलीय निरीक्षण किया

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी डीएम नीतिका खंडेलवाल और एस एस पी श्वेता चौबे ने शुक्रवार को कांवड़ मेले की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ मुनिकीरेती, तपोवन, कांवड़ यात्रा रूटों और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया और मुनिकीरेती में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने कांवड़ यात्रा रूट पर साफ-सफाई, शौचालय, विद्युत पोल स्ट्रीट लाइटिंग, पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कांवड़ यात्रा रूट पर ट्रैफिक प्लान, हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे, घाटों पर सुरक्षा के उचित इंतजाम के निर्देश दिए।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

बहेड़ी में एसबीआई का शिक्षक जागरूकता शिविर, बेसिक शिक्षकों को एमओयू के तहत सामाजिक सुरक्षा और बैंकिं

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी (बरेली)। ब्लॉक बहेड़ी के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, झाझूनगर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बहेड़ी शाखा द्वारा शिक्षक संपर्क एवं वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के स्थायी शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को उत्तर प्रदेश सरकार और एसबीआई के बीच हुए एमओयू के तहत मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने बताया कि एमओयू के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के स्थायी एवं संविदा कार्मिकों के वेतन खातों पर कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे शीघ्र अपने वेतन खाते एसबीआई में खोलकर उन्हें वेतन खाता श्रेणी में परिवर्तित कराएं, ताकि सभी लाभ प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को वित्तीय प्रबंधन, नियमित बचत की आदत, आय-व्यय में संतुलन बनाए रखने तथा भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए बैंक खातों की गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। इसके अलावा एसबीआई के विभिन्न ऋण, जमा योजनाओं और अन्य बैंकिंग सेवाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार, शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, रवि प्रकाश सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
0
0
Report

लाहौल-स्पीति में सड़क हादसे में 13 की मौत, सीएम सुक्खू राहत कार्यों की समीक्षा

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के करुनाला में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने RC पांगी से फोन पर बात कर हादसे की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से संवाद स्थापित करने और उन्हें हरसंभव राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा है। हादसे के बाद प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है。
0
0
Report
Advertisement

डीएम-एसपी ने चहलारी घाट पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा सावन माह की कांवड़ यात्रा को ले

RKRamendr KumarFollow19m ago
Bamhnawa, Uttar Pradesh:डीएम-एसपी ने चहलारी घाट पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार को डीएम राजा गणपति आर एवं एसपी अंकुर अग्रवाल ने रेउसा ब्लॉक के चहलारी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग, विद्युत व्यवस्था, महिला चेंजिंग रूम, सीसीटीवी, पुलिस सुरक्षा, पेयजल, मोबाइल शौचालय, स्वास्थ्य शिविर तथा प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर मौजूद सभी गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर एसडीएम बिसवां राहुल सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रवीण जीत, एडीओ पंचायत उमेंद्र पाल, थाना अध्यक्ष रेउसा हनुमंत लाल तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top