icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भूख हड़ताल जारी: सूचना अधिकार के मुद्दे पर प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग

Farrukhabad, Uttar Pradesh:तहसील अमृतपुर के बलीपट्टी रानीगांव में चार दिन से जारी भूख हड़ताल आज भी जिंदादिल रही। स्थानीय निवासी श्याम बिहारी अवस्थी प्रशासनिकपूर्ण निस्तारण की मांग कर रहे हैं। देर रात मुख्य विकास अधिकारी और नेताओं की लंबी वार्ता के बाद भी अनशन खत्म नहीं हुआ। बलीपट्टी रानीगांव से। यहाँ श्याम बिहारी अवस्थी पिछले चार दिन से भूख हड़ताल पर है। आज मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, एसडीएम और अन्य अधिकारी सीधे मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे तक वार्ता की। अधिकारियों के आने के बाद भी अनशन जारी है — वजह है सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई सूचनाओं का विलम्ब और कई अनसुलझे आरोप。 शिकायतों में मुख्य मुद्दे ये हैं — पांच आरटीआई लंबित, परिवार रजिस्टर की प्रतियाँ न मिलना, तथा नाबालिग के नाम से जॉब कार्ड बनाकर भुगतान कराने का गंभीर आरोप। पीड़ितों ने कहा कि राज्यपाल कार्यालय के 11 पत्र होने के बावजूद तहसील स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई。 ग्रामीण यह भी आरोप लगा रहे हैं कि अवरुद्ध चल निकासी मार्ग के मामले में पीडब्ल्यूडी और कानूनगो ने रिपोर्ट अग्रिम रूप से दे दी, जबकि हाल ही में वही मार्ग ठीक करने की कार्रवाई की गई — जिससे निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। बाइट — विनोद कुमार गौड़ (मुख्य विकास अधिकारी): हमने आज मौके पर जाकर धरनारत भाई से करीब दो घंटे बातचीत की। मैंने जिलाधिकारी से बात कराई है। सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।" मुख्य विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी अंकुर लाठर से फोन पर श्याम बिहारी की बातचीत करवाई; जिलाधिकारी ने भी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया。 बाइट — प्रांशु दत्त दुवेदी (एमएलसी/प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष): हमारा सवाल सरकारी तंत्र से है — कैसे सामान्य अभिलेख जैसे परिवार रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं? नाबालिग के नाम पर जॉब कार्ड और भुगतान पर तुरंत जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।" वार्ता के बाद श्याम बिहारी अवस्थी ने प्रशासन से मिले आश्वासन के बावजूद केवल पानी ग्रहण किया और स्पष्ट कहा कि जब तक जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, भूख हड़ताल जारी रहेगी। शासन‑प्रशासन दर्ज शिकायतों पर शीघ्र और पारदर्शी कार्रवाई करे। हम प्रशासन की promised जांच और कार्रवाई पर निगरानी रखेंगे और जैसे ही कोई ठोस कदम होता है, उसे सामने लाएंगे。
0
0
Report

SPG ने विवाह पंजीकरण कानून में तात्कालिक सुधार की मांग, भगोड़े विवाह रोकने और मित्र समझौतों को निरस्त करने पर जोर

Patan, Gujarat:સર્ડાર પટેલ સેવાડળ (SPG) દ્વારા લગ્ન નોંધણીના કાયદામાં તાત્કાલિક સુધારો લાવવા, ભાગેડુ લગ્ન અટકાવવા તેમજ મૈત્રી કરાર જેવા સમાજ વિરોધી કાયદાઓ રદ કરાવવાના હેતુથી અને તેજસ્વી વિદ્યાર્થીઓ નો ઈનામ વિતરણ સિદ્ધપુર ખાતે યોજવામાં આવ્યો હતો સિદ્ધપુર ખાતે સરદાર પટેલ સેવાદળ (SPG) દ્વારા લગ્ન નોંધણીના કાયદામાં તાત્કાલિક સુધારો લાવવા, ભાગેડુ લગ્ન અટકાવવા તેમજ મૈત્રી કરાર જેમા સમાજ વિરોધી કાયદાઓ રદ કરાવવાના હેતુથી અને તેજસ્વી વિદ્યાર્થીઓ નો ઈનામ વિતરણ કાર્યક્રમ યોજાયો હતો જેમાં SPG રાષ્ટ્રીય અધ્યક્ષ લાલજીભાઈ પટેલના અઘ્યક્ષસ્થાને ભव्य સ્નેહમિલનનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું કાર્યક્રમનો મુખ્ય હેતુ સમાજમાં ઝડપથી વધી રહેલા ભાગેડુ લગ્નના બનાવો, તેના કારણે પરિવારો પર થતી ગંભીર અસરો તથા હાલની લગ્ન નોંધણી પ્રણાળીમાં રહેલી ખામીઓ દૂર કરવા અને આ ખામીઓ ને લઇ સમાજ પર તેની અસરો અંગે માહિતીગાર કરવામાં આવ્યા હતા હાલ અમલમાં રહેલો મૈત્રી કરાર જેવા કાયદાનો દુરુપયોગ સમાજ માટે ગંભીર ચિંતા જન્ય બનતો હોય છે. તેથી આવા કાયદાઓ તात્કાલિક રદ કરવામાં આવે તેમજ લગ્ન નોંધણીના કાયદામાં કડક સુધારો અમલમાં મૂકવામાં આવે તેવી માંગ સરકાર સમક્ષ કરવામાં આવી છે તેની અમલવારી માટે SPG લડત આપી રહ્યું છે. સરદાર પટેલ સેવાદળ–SPG ના નેજા હેઠળ અગામી સમય મા સર્વ સમાજ મહાસંમેલન પણ કરવામાં આવશે આ સંમેલન મા ઉપસ્થિત SPG ના અધ્યક્ષ લાલજિ ભાઈ પટેલે જણાવ્યું હતું કે લગ્નના કાયદા મા સુધારો લાવવા માટે સરકાર અમને 5 વર્ષ થી લોલી પૉપ આપી રહી હતી અને આ સુધારો ન થાય તો તેની અસર વિશે લોકો ને માહિતી આપી છે સાથે જ 1200 રૂપિયા ની મેમ્બરશિપ લોકોને કેવી રીતે ઉપયોગી બનશે તેના વિશે માહિતગાર કરવામાં આવ્યા છે. સર્વ સમાજની દીકરીઓને કહેવા માગું છું કે તમે ભાગીને લગ્ન નહીં પરંતુ জાગીને લગ્ન કરો. કાયદામાં જે ઉંમરીની jogવાઈ કરી છે તે મુજબ માતા-પિતાને સાથી રાખી તમને ગમે એના સાથે લગ્ન કરો; માતા પિતાને અંધારામાં રાખી લગ્ન ન કરો. લગ્નના કાયદામાં સુધારો કરવા માટે SPG છેલ્લાં પાંચ વર્ષથી લડત આપ્યું છે પરંતુ હવે એવું લાગે છે કે સરકાર આંદોલન વગર કાયદામાં સુધારો નહીં લાવે. દીકરી અન્ય સમુદાય મા જાય પણ માતા પિતા ને રાજી ખુશી રાખી જાય તો તેમાં કોઈ વાંધો ન થાય પરંતુ તમામ સમાજ ની માંગ છે કે સમાજ ની દીકરી સમાજમાં રહે. તો આ સંમેલન મા જે બાબતો નો માર્ગદર્શન આપવામાં આવ્યું તે મામલે સમાજ ની દીકરીઓએ પણ લગ્નના કાયદામાં સુધારો લાવવો જોઈએ અને દીકરીઓએ સોશ્યલ માધ્યમો થી દૂર રહેવું જોઈએ તેનો પર ભાર મૂક્યો હતો
0
0
Report

वाराणसी में अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने मारी कार्रवाई, दर्जनों हिरासत

JPJai Pal6m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का बड़ा एक्शन। हुक्काबार में छापेमारी कर कई युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। लॉर्ड ऑफ शीशा हुक्काबार का मालिक और कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार। कार्रवाई के दौरान लव-बाइट हुक्काबार का मालिक और मैनेजर मौके से फरार। मौके से हुक्का, फ्लेवर और अन्य नशीली सामान पुलिस ने किया बरामद। लंबे समय से मिल रही थी युवाओं को नशा परोसने की शिकायत। सिगरा थाने की पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई। देर रात सिगरा थाना क्षेत्र के हुक्का बार के कई ठिकानों पर छापेमारी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी।
0
0
Report
Advertisement

झूला पुल पर स्टंट करते दो युवक हिरासत, मौत के खतरे में डालकर वीडियो बनाते पकड़े गए

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: विकासनगर. स्लग: झूला पुल से स्टंड करने का जानलेवा वीडियो वायरल... पुलिस ने की कार्यवाही... एंकर: स्टंडबाजी का एक जानलेवा वीडियो सोशल मीडिया पर डालना दो युवकों को भारी पड़ गया। यह वायरल वीडियो विकासनगर के डाकपत्थर में मौजूद झूला पुल का है। वीडियो में बहुत से युवक झूला पुल पर खड़े हुए हैं और इनमें से दो युवक रील बनाकर मशहूर होने की चाहत में देखिए कैसे अपनी जान को जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पहले सफेद शर्ट वाला युवक तारों पर चढ़कर शक्ति नहर में छलांग लगाता है, और साथ में दूसरा काली टी-शर्ट पहने युवक भी पीछे-पीछे अपना हुनर दिखाते हुए नहर में जानलेवा छलांग लगा देता है। बात यहीं खत्म नहीं होती वीडियो को और सनसनीखेज बनाने के लिए ये युवक दोबारा झूला पुल के इन तारों पर चढ़ते हैं और देखिए कैसे अब ये दोनों युवक बारी-बारी से शक्ति नहर के गहरे पानी में उल्टी छलांग लगाते दिखाई देते हैं। देखने में ये वीडियो भले ही बेहद सहज लग रहा हो...लेकिन ये वही शक्ति नहर है, जिसने अपनी गहराई मे अब तक न जाने कितने युवाओं की साँसे थाम दी। वीडियो वायरल होते ही विकासनगर पुलिस ने दोनो युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी। रील में हीरो बन रहे ये युवक गिरफ्तार होते ही पछतावा जताते हुए दूसरों को ऐसा न करने की अपील करते दिखे।
0
0
Report

जौनपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दूल्हा हत्या के आरोपी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में पुलिस- बदमाश मुठभेड़ दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के रानी मोड़ के पास देर रात हुई मुठभेड़ बताया जा रहा है कि पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में SHO KK सिंह भी घायल लाइन बाजार थाना प्रभारी KK सिंह के हाथ में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है: इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात घटना के बाद मौके पर पुलिस बल मौजूद है और पूरे क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

पटना के पीरबहोर में पोल में भीषण आग, हॉस्टल तक फैल गया मामला

Patna, Bihar:ब्रेकिंग - पीरबहोर थाना क्षेत्र का मामला मखनियाकुआँ स्थित एक पोल में लगी भीषण आग आग ने लिया बिकराल रुप बगल के हॉस्टल में भी पकड़ा आग आग लगने से आसपास में मचा हरकम्प स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू डेढ़ घंटा लेट से पहुंचा फायर ब्रिगेड की गाड़ी दरअसल, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन आग बुझाने वाली गाड़ी करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया था। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच चुकी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दो बाइक और पोल को नुकसान पहुँचा है. वही हॉस्टल के हिस्से को हल्का नुकसान पहुंचा है।
0
0
Report

योगी ने गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए शिक्षा और आनंद बताए

Noida, Uttar Pradesh:गर्मी की छुट्टियां शुरू होने पर सीएम योगी ने बच्चों के लिए लिखी पाती गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए सीखने और आनंद का अच्छा मौका हैं: सीएम इस समय नई चीजें सीखें और अपनी रुचियों को पहचानें: सीएम किताबें पढ़ें, चित्रकारी, संगीत, फोटोग्राफी जैसी गतिविधियां करें: सीएम अभिभावक बच्चों को दादा-दादी और नाना-नानी के पास जरूर ले जाएं: सीएम परिवार के साथ समय बिताने से संस्कार और परंपराएं सीखने को मिलती हैं: सीएम बच्चों को प्रकृति से जोड़ें और पौधे लगाने की आदत डालें: सीएम पर्यावरण की रक्षा के लिए स्वच्छता और जिम्मेदारी सिखाएं: सीएम घूमने-फिरने से बच्चों को नई जगहों और प्रकृति का अनुभव मिलता है: सीएम दुधवा, चूका बीच और कतर्निया घाट जैसे स्थान प्रकृति से जोड़ते हैं: सीएम छुट्टियों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लें: सीएम कपड़े या जूट के बैग इस्तेमाल करें और कचरा न फैलाएं: सीएम छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव लाते हैं: सीएम
0
0
Report
Advertisement

सूरतगढ़ के कल्याण भूमि प्राचीन शिव मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार एवं लोकार्पण

Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ के मुख्य कल्याण भूमि के प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कर विधि विधान से लोकार्पण हुआ। इससे पहले विधायक डूंगरराम गेदर, स्व. भोजक की पत्नी सुशीला देवी, पुत्र संजय भोजक, पौत्र लक्ष्य व जय भोजक ने मंदिर में विधिपूर्व पूजा अर्चना की और लोकार्पण कर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान विधायक गेदर ने कल्याण भूमि में जन सहयोग से हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति कल्याण भूमि का सौंदर्यीकरण करवाने के साथ जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य करवा रही हैं। श्री कल्याण भूमि सेवा समिति अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि विधायक गेदर ने कल्याण भूमि में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान समिति ने विधायक गेदर से कल्याण भूमि में भामाशाह विजय मुद्गल उर्फ लड्डू द्वारा निर्माण करवाए मुख्य गेट के आगे बारिश व धूप से बचाव के लिए आरसीसी का सैड निर्माण करवाने का आग्रह किया। इस पर विधायक ने सहानुभूति पूर्वक विचार कर शीघ्र निर्माण शुरू करवाने का भरोसा दिया।
0
0
Report
Advertisement

पद्म भूषण कोश्यारी का बड़ा बयान: समाजसेवकों के लिए सम्मान चाहिए था

Noida, Uttar Pradesh:दिल्लीः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद्म भूषण से सम्मानित होने पर कहा, "मुझसे ज़्यादा समाजसेवी, निस्वार्थ लोग और तपस्वी हैं जो पद्म पुरस्कार के हकदार हैं। इसलिए मैंने प्रधानमंत्री को लिखा कि अगर यह पुरस्कार उनमें से किसी एक को दिया जाता तो बेहतर होता। लेकिन यह उनकी कृपादृष्टि है कि उन्होंने यह पुरस्कार मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को दिया... मैंने हमेशा अच्छी शिक्षा फैलाने की कोशिश की है। गांवों में छुआछूत अभी भी है, और मैं अभी भी इसे समाज से खत्म करने के लिए काम कर रहा हूं..."
0
0
Report

एडीजी रेल राजाबाबू सिंह बोले: बांदा में अवैध खनन रोकिए, ठेके 10 साल बंद

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालMP के एडीजी रेल की यूपी के CM को सलाह रेत, पत्थर खनन के ठेकों पर रोक लगाएं बांदा की गर्मी पर जताई चिंता एडीजी रेल राजाबाबू सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर बांदा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की सीएम योगी से मांग केन नदी में हो रहे अवैध खनन और पहाड़ियों के कटान को तत्काल रोका जाए 10 सालों के लिए बालू और स्टोन क्वेरिंग के ठेके पूरी तरह बंद कर दिए जाने चाहिए आईपीएस ने कहा कि बांदा का तापमान दुनिया में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड होना चिंताजनक है हमें बांदा को इस 'नारकीय गर्मी' से बचाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करने होंगे- राजा बाबू
0
0
Report

विकासनगर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, चार वाहन सीज, 16 चालान

Dehradun, Uttarakhand:मो मुज़म्मिल (विकासनगर) रिपोर्ट: विकासनगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों को भी मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेस ड्राइव, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए मोटर अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 20 वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस कार्यवाही के दौरान चार वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया, जबकि 16 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है, जबकि सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों को धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस का चेकिंग अभियान अभी लगातार जारी रहने वाला है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top