110084
दिल्ली में यमुना खादर में 15 साल पुरानी गंदगी हटाने के लिए सफाई अभियान
New Delhi, Delhi:दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा के यमुना खादर में 15 साल पुरानी गंदगी को हटाने के लिए नगर निगम ने युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू किया है। यह अभियान झड़ौदा वार्ड से शुरू होकर बाबा कॉलोनी तक चलाया जा रहा है। पहले किसी सिविक एजेंसी ने गंदगी हटाने के प्रयास नहीं किए थे जिससे यमुना खादर में गंदगी एक बड़ी समस्या बन गई थी। अब स्थानीय निगम पार्षद गगनदीप चौधरी की अगुवाई में इस सफाई अभियान को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाराबंकी में कथित सेक्स रैकेट भंडाफोड़, कई लोग हिरासत में
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई लोगों से पूछताछ, नशीले पदार्थ और दवाएं बरामद बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित रूप से संचालित किए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। साथ ही मौके से नशीले पदार्थ और कुछ दवाएं भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शहर में विशाल मेगा मार्ट के सामने स्थित एक गली में पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई लोगों को मौके से पकड़कर पूछताछ के लिए ले जाया गया। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, गरिमा पंत तथा पुलिस की विशेष टीम शामिल रही। छापेमारी के दौरान बरामद नशीले पदार्थों, दवाओं और अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नगर क्षेत्र में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना की पुष्टि के बाद योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम को कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा बरामद सामग्री की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। यदि किसी की संलिप्तता अवैध गतिविधियों में पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस का मशाल मार्च; विरोध जारी
Bikaner, Rajasthan:पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का विरोध तेज हुआ। कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, मेडिकल कॉलेज चौराहे से जिला कलेक्टर निवास तक किया गया मार्च। पुलिस ने ढोलामारू होटल के पास जुलूस को रोका। अस्पताल की अव्यवस्थाओं और प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत के मामले को लेकर जताया विरोध। पिछले कई दिनों से पीबीएम अस्पताल के बाहर कांग्रेस का धरना जारी है। जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल, भंवर कूकणा सहित कई नेता मौजूद रहे। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।0
0
Report
कुरुक्षेत्र के लाडवा थाना: युवक के साथ कुकर्म मामले में ASI-होमगार्ड सस्पेंड
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के लाडवा थाने में युवक के साथ कुकर्म मामले में आरोपी दोनों एएसआई संजीव कुमार व राजेंद्र कुमार के साथ होमगार्ड जवान सुमित को भी सस्पेंड कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। यह पुष्टि लाडवा थाने में पहुंचे पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने खुद की है। उन्होंने बताया कि युवक के साथ मारपीट की गई है जबकि उसके साथ कुकर्म करने के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।0
0
Report
Advertisement
तिहाड़- मंडोली जेलों के 39 डॉक्टरों के तबादले का प्रस्ताव भेजा गया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, "तिहाड़ और मंडोली जेलों में 5 साल या उससे ज़्यादा समय से तैनात 39 डॉक्टरों के तबादले का प्रस्ताव उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को भेजा गया है। इनमें से कई डॉक्टर 11 साल से ज़्यादा समय से एक ही जगह पर काम कर रहे हैं..."0
0
Report
एटा के हाथी चौराहा पर जाम, ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में हाथी चौराहा पर लगा जाम, जाम से राहगीरों को आने जाने में हो रही परेशानी, ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल दिखाई दी, जाम के दौरान चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं दिखा मौजूद, आए दिन चौराहों पर ऐसे लगते है जाम, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के हाथी गेट चौराहा का मामला0
0
Report
कोटपूतली पार्क हादसे में 13 वर्षीय बच्चा घायल, प्रशासन पर भारी आरोप
Jaipur, Rajasthan:शहर के मुख्य नगरपालिका पार्क में आज एक बड़ा हादसा हो गया जहाँ खेल रहे एक 13 वर्षीय बच्चे पर अचानक झूला गिर गया। इस हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रशासन की कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। एम्बुलेंस भी नहीं पहुँची; स्थानीय लोगों ने पहुँचाया अस्पताल। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा होते ही पार्क में अफरा-तफरी मच गई। लहूलुहान हालत में बच्चे को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी वहां से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। आपातकालीन सेवा से मदद न मिलते देख, आस-पास के सजग नागरिकों ने बिना समय गंवाए बालक को तुरंत राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुँचाया। हालत नाजुक होने पर बालक को जयपुर किया गया रेफर। राजकीय बीडीएम अस्पताल के चिकित्सकों ने बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक बालक की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। इस हादसे ने नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पार्क में लगे जर्जर और खराब झूलों को लेकर कुछ दिनों पहले ही प्रशासन और नगर परिषद के उच्च अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया था। हमने पहले ही अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि यहाँ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर समय रहते व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाती, तो आज यह मासूम जिंदगी और मौत के बीच नहीं झूल रहा होता। प्रशासन की इस घोर लापरवाही और 108 एम्बुलन्स सेवा के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण कस्बे के लोगों में गहरा रोष है। नागरिकों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पार्क की व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा के लालबाग में युवती की मौत, इलाके में हड़कंप
Chhindwara, Madhya Pradesh:रूम में मिला युवती का शव , इलाके में मचा हड़कंप छिंदवाड़ा शहर के लालबाग में शुक्रवार को एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतका की पहचान नीशा उईके जिसकी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खुटिया, चांद के रूप में हुई है. निशा छिंदवाड़ा में गर्ल्स कॉलेज में एमए की पढ़ाई कर रही थी युवती लालबाग क्षेत्र में किराए के कमरे में अन्य छात्राओं के साथ रहती थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कमरे में कुल तीन लड़कियां रहती थीं.घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. एफएसएल टीम भी जांच में जुटी हुई है. प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस परिजनों एवं साथ में रहने वाली छात्राओं से पूछताछ कर रही है.0
0
Report
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: सक्ती पुलिस ने पुष्पेंद्र कुमार चौहान को गिरफ्तार किया
Sakti, महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध सक्ती पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी पुष्पेंद्र कुमार चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पीड़िता द्वारा थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी पुष्पेंद्र कुमार चौहान निवासी ग्राम गढ़गोढ़ी, थाना सक्ती, जिला सक्ती ने अगस्त 2024 से विवाह करने का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसके बाद में विवाह करने से इंकार करने पर पीड़िता ने थाना सक्ती में शिकायत दर्ज कराई。 रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 276/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के परिपालन में पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण एवं कथन कराया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। प्रकरण में संकलित साक्ष्यों एवं विवेचना के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त प्रमाण पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया。 गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। सक्ति पुलिस महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशील है तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।0
0
Report
यमुनानगर में नीट-यूजी परीक्षा के लिए सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद, मुफ्त बस सेवाएं शुरू
Yamuna Nagar, Haryana:नीट-यूजी परीक्षा को लेकर यमुनानगर जिला प्रशासन सतर्क है। 21 जून को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर 1736 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकल-रोधी, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन, पुलिस और रोडवेज ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और निशुल्क बस सेवा जैसी व्यवस्था की गई हैं। जिला प्रशासन ने सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू और दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद अभ्यर्थी अपने निर्धारित कक्षों में बैठेंगे। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे; केवल पारदर्शी पानी की बोतल की अनुमति होगी। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम बताए। छात्रों से अपने मूल पहचान पत्र लाने को कहा गया है। रोडवेज ने भी विशेष व्यवस्था की है। 20 और 21 जून को नीट अभ्यर्थियों को निशुल्क बस यात्रा सुविधा दी जाएगी। एडमिट कार्ड दिखाने पर जीरो बैलेंस पास जारी किया जाएगा। दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष बस प्रबंध तथा पड़ोसी जिलों में भी पर्याप्त सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अब प्रशासन, पुलिस और रोडवेज की तैयारियां पूरी मानी जा रही हैं। अभ्यर्थियों से अपील है कि वे समय पर केंद्र पहुंचें, निर्देशों का पालन करें और तनाव मुक्त परीक्षा दें.0
0
Report
Advertisement
नरवाना में मामूली विवाद के बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर से 5 गोलियां, एक घायल
Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना में सनसनी: मामूली कहा सुनी के बाद एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से 5 फायर किये, दूसरे युवक को जांघ पर लगी गोली! नरवाना। शुक्रवार रात नरवाना क्षेत्र के कान्हाखेड़ा-हरनामपुरा रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिजली लाइन की मरम्मمتे हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने तैश में आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ 5 फायर कर दिए। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की टीम हरनामपुरा के खेतों की बिजली लाइन को ठीक कर रही थी। इसी दौरान धमतान साहिब निवासी बसावा राम (60 वर्ष) वहां पहुंच गया और बिजली कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। मौके पर मौजूद हरनामपुरा निवासी सुरेंद्र (40 वर्ष) ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर बसावा राम ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और एक के बाद एक 5 गोलियां दाग दीं। इनमें से एक गोली सुरेंद्र की दाहिनी जांघ में जा लगी। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायल सुरेंद्र को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।0
0
Report
जबलपुर के कबाड़खाने में भीषण आग, दो बड़े गोदाम जलकर खाक
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के गढ़ा पुरवा रोड पर मेडिकल कॉलेज सर्वेंट क्वार्टर के पास एक कबाड़ खाने में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दो बड़े गोदाम जलकर पूरी तरह खाक हो गए। आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया तथा गढ़ा पुरवा रोड पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और प्लास्टिक व ज्वलनशील वस्तुओं के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत हुई। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं कि आग कैसे लगी—शॉर्ट सर्किट है या किसी की लापरवाही? मौके पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई और कुछ लोग वीडियो बनाने के लिये करीब तक पहुंचे।0
0
Report
भारतीय रेल ने अस्थायी कोच जोड़कर ट्रेनों में यात्रियों को अधिक सुविधा दी
Sambalpur, Odisha:ଅତିରିକ୍ତ ଯାତ୍ରୀ ଭିଡ଼କୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ବିଭିନ୍ନ ଟ୍ରେନରେ ଅତିରିକ୍ତ କୋଚ୍ ସଂଯୋଗ ।ଯାତ୍ରୀମାନଙ୍କୁ ଅଧିକ ଆରାମଦାୟକ ଭ୍ରମଣ ସୁବିଧା ଯୋଗାଇଦେବା ଏବଂ ଆଗାମୀ ସପ୍ତାହରେ ବଢୁଥିବା ଯାତ୍ରୀଙ୍କ ଭିଡ଼କୁ ନିୟନ୍ତ୍ରଣ କରିବା ପାଇଁ ଭାରତୀୟ ରେଳପଥ ପକ୍ଷରୁ କେତେକ ଏକ୍ସପ୍ରେସ ଟ୍ରେନରେ ଅସ୍ଥାୟୀ ଭାବେ ଅତିରିକ୍ତ କୋଚ୍ ସଂଯୋଗ କରିବାକୁ ନିଷ୍ପତ୍ତି ନିଆଯାଇଛି। * ଟ୍ରେନ୍ ନମ୍ବର ୧୨୮୩୭ ହାୱଡା–ପୁରୀ ଏକ୍ସପ୍ରେସରେ ୨୦ ଜୁନ୍ରୁ ୨୬ ଜୁନ୍ ୨୦୨୬ ପର୍ୟ୍ୟନ୍ତ ଗୋଟିଏ ସ୍ଲିପର କ୍ଲାସ କୋଚ୍ ସଂଯୋଗ କରାଯିବ। ସେହିଭଳି, ଟ୍ରେନ୍ ନମ୍ବର ୧୮୦୩୯ ଶାଲିମାର–ପୁରୀ ଏକ୍ସପ୍ରେସରେ ୨୧ ଜୁନ୍ ୨୦୨୬ ଦିନ ଗୋଟିଏ ସ୍ଲିପର କ୍ଲାସ କୋଚ୍ ସଂଯୋଗ କରାଯିବ। * ଟ୍ରେନ୍ ନମ୍ବର ୧୮୦୪୫ ଶାଲିମାର–ଚର୍ଲାପଲ୍ଲୀ ଇଷ୍ଟ କୋଷ୍ଟ ଏକ୍ସପ୍ରେସରେ ୨୦ ଜୁନ୍ରୁ ୨୬ ଜୁନ୍ ୨୦୨୬ ପର୍ୟଯ୍ୟନ୍ତ ଗୋଟିଏ ଅତିରିକ୍ତ ਏਸି ୩-ଟାୟାର ସଂଯୋଗ କରାଯିବ। * ଟ୍ରେନ୍ ନମ୍ବର ୧୮୦୬୩ ସାନ୍ତ୍ରାଗାଛି–ୟେଲହଙ୍କା ଏସି ଏକ୍ସପ୍ରେସରେ ୨୫ ଜୁନ୍ ୨୦୨୬ ଦିନ ଗୋଟିଏ ଅତିରିକ୍ତ ଏସି ୩-ଟାୟାର କୋଚ୍ କୋଚ୍ ବୃଦ୍ଧି କରାଯିବ। * ଟ୍ରେନ୍ ନମ୍ବର ୧୮୧୦୭ ରାୱରକେଲା–ଜଗଦଲପୁର イントରସିଟି ଏକ୍ସପ୍ରେସରେ ୨୦ ଜୁନ୍ ୨୦୨୬ ଦିନ ଗୋଟିଏ ଅତିରିକ୍ତ ସ୍ଲିପର କ୍ଲାସ କୋଚ୍ ସଂଯୋଗ କରାଯିବ। ଏହି ଅସ୍ଥାୟୀ କୋଚ୍ ବୃଦ୍ଧି ফଳରେ ଏହି ରୁଟ୍ରେ ଯାତ୍ରା କରୁଥିବା ଯାତ୍ରୀମାନଙ୍କୁ ଅଧିକ ବର୍ଥ ଉପଲବ୍ଧ ହେବ ଏବଂ ଏହି ସମୟ ମଧ୍ୟରେ ବଢୁଥିବା ଯାତ୍ରା ଚାହିଦାକୁ ପୂରଣ କରିବାରେ ସହାୟକ ହେବ。0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग बहनों की हत्या; पिता-भाई पर आरोप
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में खून से सनी परंपरा का शक: प्रेम प्रसंग के चलते दो नाबालिग बहनों की मौत, पिता-भाई पर हत्या का आरोप धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के फराकपुर गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ दो नाबालिग बहनों की संदिग्ध मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में इस पूरे मामले को कथित ऑनर किलिंग से जोड़ा जा रहा है। आरोप है कि बच्चियों की हत्या उनके ही पिता और भाई ने की। घटना 11 जून की रात 9 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है. * *घटना का खुलासा और पुलिस की कार्रवाई* मаматले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और भारी पुलिस जाब्ता फराकपुर गांव पहुंचा। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। एसपी ने मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। * *परिवार में लंबे समय से था विवाद* पुलिस की शुरुआती पूछताछ में एक अहम कड़ी सामने आई। जांच अधिकारियों के अनुसार, दोनों नाबालिग बहनों के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर घर में लंबे समय से तनाव चल रहा था। परिजन इस संबंध के खिलाफ थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि बच्चियों को पहले भी कई बार समझाइश दी गई और मारपीट की गई थी। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। * *चम्बल पुल के पास ले जाकर नदी में धकेलने का आरोप* पुलिस को मिले प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि बच्चियों को उनके पिता और भाई सागरपाड़ा स्थित चम्बल पुल के पास ले गए। वहां कथित रूप से दोनों को चम्बल नदी में धक्का दे दिया गया। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि यह जानकारी अभी जांच के शुरुआती चरण की है। शवों की बरामदगी और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। * *जांच का दायरा बढ़ा, 3 लोग हिरासत में* पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन खंगाल रही है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि बच्चियों को घर से घटनास्थल तक किस वाहन से ले जाया गया और इस साजिश में अन्य कौन लोग शामिल थे। अब तक इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्य और हिरासत में लिए गए लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। * *प्रशासन का रुख* पुलिस प्रशासन ने कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों के सत्यापन के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस जघन्य घटना ने फराकपुर गांव ही नहीं, बल्कि पूरे धौलपुर जिले को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं0
0
Report
पंचना बांध पानी समस्या के हल के लिए प्रशासनिक और किसान वार्ता सफल
Bharatpur, Rajasthan:पंचना बांध पानी से जुड़े गतिरोध के मद्देनजर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के साथ कैचमेंट एवं कमांड क्षेत्र के किसान प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विचार विमर्श के उपरांत दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी तथा बांध के पानी क्षेत्र के सभी किसानों के काम आए इस पर सहमति व्यक्त की। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में 50 करोड़ की पांचना लिफ्ट सिचाई परियोजना स्वीकृत की है, जिसका कार्य शीघ्र शुरू किया जा रहा है। कैचमेंट एरिया के किसान प्रतिनिधियों ने कार्य को धरातल पर जल्दी शुरू करवाने की मांग रखी। कमांड एरिया के किसान प्रतिनिधियों ने माननीय न्यायालय के आदेशों की पालना में नहरों में पानी छोड़ने की मांग रखी। दोनों पक्षों के किसानों ने बैठक में यह आश्वस्त किया कि एक दूसरे के खिलाफ नकारात्मक एवं जातिगत टिप्पणियां नहीं करेंगे तथा दोनों पक्ष निरंतर संवाद बनाए रखकर राज्य सरकार का हरसंभव सहयोग करेंगे। प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को धरना समाप्त करने का अनुरोध किया गया एवं एक साथ सकारात्मक माहौल में वार्ता कर सर्वसहमति बनाने का आह्वान किया गया। कैचमेंट एरिया एवं कमांड एरिया के किसानों ने पांचना बांध सिंचाई पानी की समस्या के हल के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई पहल पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी संवाद बनाए रखने से ही समस्या का हल होगा। दोनों पक्ष राज्य सरकार के निर्णय पर पूरी तरह सहयोग करेंगे। अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज कैलाश चन्द्र विश्नोई, जिला कलक्टर करौली अक्षय गोदारा, जिला कलक्टर सवाई माधोपुर कानाराम, जिला पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल, सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक जयेष्ठा मैत्रयी सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कैचमेंट एरिया से करौली विधायक दर्शन सिंह, अशोक सिंह धाभाई, हाकिम सिंह बैंसला, रामस्वरूप एडवोकेट सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे। कमांड क्षेत्र के किसानों की ओर से रघुवीर प्रसाद मीणा, महेंद्र सिंह, तेज सिंह सहित किसान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भाग लिया।0
0
Report
जोधपुर में द्वंद्वित रंजिश: स्कॉर्पियो से तोड़फोड़ और गोलीबारी, पुलिस जांच
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर 12वीं रोड पर आपसी रंजिश का मामला, रंजिश के चलते दो युवकों पर हमले की बात आ रही सामने , स्कॉर्पियो गाड़ी के तोड़े गए कांच , फायरिंग की भी बात आ रही है सामने, घटना के बाद पुलिस पहुंची मौके पर, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है , पुलिस ने दोनों घायलों को भेजा अस्पताल तलवारो से पहले ताबड़तोड़ वार पर वार फिर सड़क के दूसरी ओर फायरिंग और गाड़ी में तोड़ फोड़0
0
Report
Advertisement
