icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110006
SKSanjay Kumar VermaFollow27 Jul 2024, 06:45 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

सिमडेगा में चार दिवसीय छठ महापर्व का शांतिपूर्ण समापन, लाखों श्रद्धालुओं ने अर्घ्य अर्पित किया

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा। पूरे आस्था, श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सिमडेगा में चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर शंख नदी और पालामाड़ा नदी के संगम स्थल पर हजारों की संख्या में छठ व्रती एवं श्रद्धालु पहुंचे और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। शंख नदी छठ घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा घाट छठी मइया के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंजता रहा। इस दौरान जिले की उपायुक्त कंचन सिंह ने भी शंख नदी घाट पर छठ व्रत किया और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी दिया। छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। घाट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी लगातार निगरानी करते नजर आए। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरे दो दिनों तक घाट पर मौजूद रही। इधर, शंख नदी छठ पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। घाट पर पर्याप्त रोशनी, लाइटिंग और आने-जाने वाले रास्तों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और पूजा समिति के बेहतर समन्वय से छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
0
0
Report

कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, महिला और 15 वर्षीय किशोर की मौत

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, महिला और किशोर की मौत सुबह 4:30 बजे शॉर्ट सर्किट से पार्किंग में लगी आग. महिला और 15 वर्षीय किशोर की मौत, गंभीर हालत में दो घायलों का इलाज जारी. कानपुर। फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर चौकी इलाके में स्थित राधिका अपार्टमेंट में सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक महिला और 15 साल के लड़के की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीमों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में अपार्टमेंट के नीचे पार्किंग हिस्से में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी देते हुए एसीपी अमित पांडे ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस को राधिका अपार्टमेंट में आग लगने की खबर मिली थी। इसके तुरंत बाद दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि इस अपार्टमेंट में करीब 12 फ्लैट हैं और आग लगने की वजह से कुछ लोग बगल की दीवारों से सटे हिस्सों में फंस गए थे। दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक बुजुर्ग, कुछ महिलाओं और बच्चों समेत करीब छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जबकि बेहोशी की हालत में मिले एक व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर शुभम जैन ने बताया कि राधिका अपार्टमेंट की घटना से जुड़े कुल चार मरीज अस्पताल लाए गए थे। इनमें से राखी नाम की महिला और 15 वर्षीय प्रांजुल बोथम की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके अलावा प्रांजुल की मां मीता करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गई हैं और उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है। वहीं आग से बचने के लिए नीचे कूदने से वैभव गुप्ता नाम के युवक की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हैलट अस्पताल के न्यूरो विभाग में रेफर किया गया है।
0
0
Report

बड़ौत के कबाड़ गोदाम में आग, लाखों का सामान जलकर राख

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के कस्बा बड़ौत में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। आग बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बड़का रोड स्थित फरीद के कबाड़ गोदाम में लगी। गोदाम में आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow18m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में झपट्टामारी करने वाले बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 24 वर्षीय कल्लू को घायल हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 8 नवंबर को इटावा-सैफई रोड पर कुनैरा के पास ऑटो सवार महिला का पर्स झपट लिया था। पर्स में जेवरात, दो मोबाइल फोन और 16 हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की स्प्लेंडर बाइक से नहर पुल की तरफ आ रहा है। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की और बाइक गिर गई। पुलिस का आरोप है कि घिरने पर बदमाश ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में कल्लू के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, ओपो का मोबाइल, चोरी की बिना नंबर प्लेट स्प्लेंडर बाइक और 10 हजार 20 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि झपटमारी में लूटे गए नकदी और जेवरात की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है।
0
0
Report
Advertisement

छठ के मौके पर नावकोठी में बाइक हादसे में दो युवक की मौत

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में लोक आस्था के महापर्व छठ की खुशियों के बीच एक बार फिर भीषण सड़क हादसे में दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई । वही दो युवक की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के बसिया बांध इसफा के समीप के पास की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विष्णुपुर पंचायत के वार्ड नंबर-8 निवासी गंगा राम सहनी के पुत्र दीपांशु कुमार (20) और वार्ड नंबर-7 निवासी अशोक साह के पुत्र सूरज कुमार (16) के रूप में हुई है। वही टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। उसका अगला हिस्सा और पहिया टूटकर सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों युवकों के खून से लथपथ शव और क्षतिग्रस्त बाइक देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक उजले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर नावकोठी से अपने घर सैदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बसिया बांध चकमुजफ्फर इसफा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक की हालत देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और उसके पुर्जे सड़क पर बिखरे पड़े थे।दोनों युवकों की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। जिन घरों में छठ महापर्व को लेकर खुशियां और उत्साह था, वहां अचानक मातम पसर गया। जवान पुत्रों की मौत से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीत्कार सुनकर आसपास के लोग भी भावुक हो गए। एक ओर पूरा इलाका छठ महापर्व की उत्सव में जुटा था, वहीं इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही नावकोठी थानाध्यक्ष मो. फिरदौस पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।छठ जैसे पावन पर्व के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। दो परिवारों के लिए पर्व की खुशियां पलभर में जिंदगी के सबसे बड़े दुख में बदल गईं।
0
0
Report

यमुनानगर में छठ महापर्व: ठंड के बावजूद महिलाओं ने यमुना किनारे आराधना की

Yamuna Nagar, Haryana:सूर्य उपासना का छठ महापर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। हरियाणा के यमुनानगर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सर्दी की परवाह न करते हुए सोमवार को अलसुबह ही पश्चिमी यमुना नहर के सिटी सेंटर, दड़वा, दादुपुर, फतेहपुर, अमादलपुर, बूडिया आदि घाटों पर पूर्वांचल के यहां रहने वाले श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। यमुना घाटों पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। दमकल की गाड़ी, एंबुलेंस आदि तैनात थी। पुलिस जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहे। दड़वा घाट पर भजनों के जरिए छठ महैया की महिमा का बखान किया जा रहा था। यहां युवा आतिशबाजी कर पर्व की खुशी मना रहे। श्रद्धालुओं विशेष कर महिलाएं ठंड की परवाह किए बिना यमुना के पानी में खड़ी होकर पूजा कर रही थीं। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु व सुख समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं चनेटी रोड़ पर श्रद्धालुओं ने खाली प्लाट में कुंड बनाकर यहीं पर डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार अच्छे इंतजाम थे छठ मैया समाज देश सभी का भला करें। लवो: देश प्रेम, समाज प्रेम, आस्था का प्रतीक यह छठ महापर्व अब बिहार ही नहीं लगभग पूरे भारत में मनाया जाता है, जहां महिलाएं बिना कुछ खाए पिए सूर्य भगवान की आराधना करती हैं। यमुनानगर में आस्था का सैलाब देखने को मिला जहां सभी के लिए मंगल कामनाएं की गई।
0
0
Report

फर्रखाबाद-बारैली हाईवे पर ट्रक से बाइक भिड़ंत, महिला की मौत

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, महिला की दर्दनाक मौत, बेटा गंभीर, भतीजा घायल इटावा-बरेली हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर बेटे और भतीजे के साथ बाइक से स्टेशन जा रही थी महिला महिला को दवा लेने कानपुर जाना था, स्टेशन पहुंचाने के लिए सुबह बाइक से निकले थे तीनों हादसे में महिला रेखा की मौके पर ही मौत, 108 एंबुलेंस से घायलों को पहुंचाया गया लोहिया अस्पताल गंभीर हालत में बेटे को हायर सेंटर किया गया रेफर, भतीजे का लोहिया अस्पताल में चल रहा इलाज थाना कादरी गेट क्षेत्र के पांचालघाट के पास इटावा-बरेली हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा
0
0
Report
Advertisement

श्रावस्ती में गिद्ध दिखे, पर्यावरण संरक्षण को नया उत्साह Jaga

Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में लंबे समय बाद गिद्धों की मौजूदगी सामने आई है। सड़क किनारे बैठे गिद्धों को देखकर राहगीर हैरान रह गए। कभी बड़ी संख्या में दिखाई देने वाले गिद्धों की घटती आबादी के बीच इनकी मौजूदगी ने पर्यावरण प्रेमियों के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण को लेकर नई उम्मीद जगा दी है. तस्वीरें श्रावस्ती जिले की हैं, जहां सड़क किनारे एक साथ कई गिद्ध बैठे दिखाई दिए। राह से गुजर रहे लोगों की नजर जब इन गिद्धों पर पड़ी तो कौतूहल का माहौल बन गया. दरअसल, गिद्ध पर्यावरण के सफाईकर्मी माने जाते हैं। मृत पशुओं के अवशेषों को खाकर ये पर्यावरण को स्वच्छ रखने और संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं. लेकिन पिछले कई वर्षों में गिद्धों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में श्रावस्ती में इनकी मौजूदगी वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. अब जरूरत है कि इनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखा जाए, ताकि प्रकृति के इन अहम सफाईकर्मी का संरक्षण हो सके।
0
0
Report

जौनपुर में जमीन विवाद: दो भाइयों के परिवार में खूनी संघर्ष वीडियो वायरल

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल नीलकण्ठपुर गांव में जमीन जोतने को लेकर हुआ विवाद, दो लोग गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नीलकण्ठपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 जानकारी के अनुसार, नीलकण्ठपुर गांव निवासी रामलगन यादव और महाबल यादव सगे भाई हैं। दोनों के बीच एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन को लेकर हाईकोर्ट में मुकदमा भी विचाराधीन है。 आरोप है कि विवादित जमीन पर रमलगन यादव के पुत्र द्वारा निर्धारित बंटवारे से अधिक हिस्से में जुताई की जा रही थी। इसी बात को लेकर महाबल यादव और उनके परिवार के लोगों ने विरोध जताया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई。 इस मारपीट में महाबल यादव और उनकी बहू सुनीता यादव पत्नी संजय यादव को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। घायलों को उपचार के लिए hospital भेजा गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。 फिलहाल जमीन के विवाद को लेकर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top