बतौली हाई स्कूल में शिक्षक का छात्र पर थप्पड़ का वीडियो वायरल
Ambikapur, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के बतौली हाई स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान एक शिक्षक द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिक्षक ने बताया कि स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो के अनुशासन पर जोर देने के कारण उन्होंने ऐसा किया। विधायक ने शिक्षकों को अनुशासन न बनाए रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विदिशा में जमीन से बेदखली के विरोध पर 12 अक्टूबर को धरना
Vidisha, Madhya Pradesh:जमीन से बेदखली के विरोध में धरना विदिशा में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों को जमीन से बेदखल किए जाने का मुद्दा उठने जा रहा है। अनुसूचित जाति-जनजाति के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ अहिरवार आज जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन को सूचना देकर 12 अक्टूबर को नीमताल चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करने की जानकारी दी। उनका आरोप है कि पहले पट्टे पर जमीन पाने वाले लोगों को अब नए पट्टे जारी कर बेदखल करने की स्थिति बनाई जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा。 विदिशा में जमीन के पट्टों और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अधिकारों को लेकर 12 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। जिला अध्यक्ष जगन्नाथ अहिरवार ने प्रशासन को इसकी सूचना दी है। अहिरवार का कहना है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कुछ लोगों को पट्टे पर जमीन दी गई थी, लेकिन अब नए पट्टे जारी होने के कारण पुराने पट्टाधारकों को जमीन से बेदखल किए जाने का आरोप है। उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों के साथ कथित अत्याचार का मुद्दा भी उठाया है। अब इस मामले में प्रशासन का पक्ष और पट्टों की वास्तविक स्थिति सामने आना बाकी है।बस्तर खनन और बोधघाट पर कांग्रेस की लड़ाई तेज, राहुल गांधी आने की संभावना
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - बस्तर में हो रहे खनन, पेड़ों की कटाई और बोधघाट परियोजना को लेकर कांग्रेस अब अपनी लड़ाई तेज करने की तैयारी में है, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अपने बस्तर दौरे के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए दावा किया है कि राहुल गांधी नवंबर में बस्तर आ सकते हैं, महंत के मुताबिक, उन्होंने राहुल गांधी से बस्तर दौरे का आग्रह किया है, ताकि आदिवासियों के हितों और बोधघाट परियोजना जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सके, वहीं पृथक बस्तर राज्य की मांग पर महंत ने साफ कहा कि वे अलग-अलग होने की राजनीति में विश्वास नहीं रखते, उन्होंने इस मांग के पीछे राजनीतिक स्वार्थ होने की आशंका भी जताई, चरणदास महंत ने कहा कि बस्तर में खनिज संपदा और जंगलों की प्रचुरता के बावजूद सवाल यह है कि इन संसाधनों का लाभ किसे मिलेगा, उनका आरोप है कि अलग बस्तर राज्य बनने पर भी बड़े उद्योगपतियों का ही प्रभाव रह सकता है, हालांकि पृथक बस्तर राज्य की मांग पर कांग्रेस का आधिकारिक रुख क्या होगा इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता आपस में चर्चा करने के बाद ही निर्णय लेंगे, इसी बीच झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले को लेकर भी चरणदास महंत ने अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी, तब इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई पर जोर दिया जाएगा, उन्होंने कहा असली गुनहगार तो तभी पकड़ में आएंगे जब हमारी सरकार होगी। बाइट - चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा。उत्तर पूर्वी दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के मद्देनजर पुलिस अलर्ट, अफवाह रोकने की अपील
New Delhi, Delhi:# CJP प्रोटेस्ट को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में पुलिस अलर्ट, मस्जिदों और सामुदायिक भवनों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे DCP राहुल अलवाल अफवाहों से दूर रहने और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील, पुलिस की ओर से कई इलाकों में अनाउंसमेंट उत्तर पूर्वी दिल्ली। CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस जिला अलर्ट मोड पर है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए उत्तर पूर्वी जिला के डीसीपी राहुल अलवाल खुद अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह मस्जिदों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं। डीसीपी राहुल अलवाल की ओर से विभिन्न इलाक़ों में अनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है। इसके साथ ही सामुदायिक भवनों में बैठकें आयोजित कर स्थानीय लोगों से संवाद किया जा रहा है, ताकि इलाके में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अपुष्ट खबर या सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के किसी भी संदेश को आगे न बढ़ाएं। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई बातचीत का उद्देश्य आपसी विश्वास बनाए रखना और किसी भी संभावित तनाव की स्थिति को समय रहते रोकना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भ्रामक सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।दिल्ली में दिया कुमारी ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली में दिया कुमारी ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व, महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियां साझा कीं ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान और महिला सशक्तिकरण केंद्र के क्रियान्वयन पर दिया प्रस्तुतीकरण, बालिका शिक्षा और महिला आत्मनिर्भरता पर जोर जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नई दिल्ली में आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में दिया कुमारी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान और महिला सशक्तिकरण केंद्र (HEW) के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और नवाचारों पर प्रस्तुतीकरण दिया। सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं और विभिन्न राज्यों में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला。 योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया कुमारी ने सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंचाने के लिए प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं में अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों पर भी अपने विचार रखे。 सम्मेलन में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण और बालिका कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा करने का अवसर मिला。 कई राज्यों के मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर सहित विभिन्न राज्यों के महिला एवं बाल विकास मंत्री, विभागीय सचिव और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।जयपुर के जंगल से लापता देश का मोस्ट फोटोग्राफ तेंदुआ राणा
Jaipur, Rajasthan:देश का मोस्ट फोटोग्राफ तेंदुआ लापता, जयपुर के जंगल का राजा राणा गायब, वन विभाग के लिए बना रहस्य आशीष चौहान, जयपुर-देश का मोस्ट फोटोग्राफ तेंदुआ जयपुर के जंगलों से अचानक गायब हो गया. अब जंगल के रखवालों के 15 दिन से रहस्य बना हुआ है कि आखिरकार राणा कहां गया? सुबह से शाम तक राणा की तलाश की जा रही है. लेकिन अब तक राणा नाम का तेंदुआ लापता है. आख़िरकार देश का मोस्ट फोटोग्राफी तेंदुआ जंगल से कहां गायब हुआ. ना कैमरा ट्रैप में राणा, ना साईटिंग में- राणा को जयपुर के जंगल का राजा कहा जाता है. इसकी सबसे खास बात ये है कि ये देश का मोस्ट फोटोग्राफ तेंदुआ है. लेकिन अब वन विभाग के लिए राणा सबसे बड़ा रहस्य बन गया है. जयपुर के जंगल का राजा राणा अचानक जंगल गायब हो गया. 15 दिन से राणा लापता है. हैरानी की बात ये है कि ना तो राणा कैमरा ट्रैप में कैद हुआ और ना ही राणा की कोई साईटिंग हुई. अब जयपुर के जंगल के राजा का लापता होना वन महकमे के लिए बड़ी मिस्ट्री बन गया है. सुबह से रात तक जंगल में राणा की तलाशी की जा रही है. लेकिन राणा की मौजूदगी का एक सुराग भी नहीं मिला. राणा जयपुर में झालाना लेपर्ड सफारी की शान है. क्योंकि सैलानियों को लगभग 70 से 80 प्रतिशत राणा ही साईटिंग देता था. इसलिए इसे देश का मोस्ट फोटोग्राफ तेंदुआ कहा जाता है. एसीएफ जितेंद्र सिंह शेखावत का कहना है कि राणा की तलाश लगातार जारी है. लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा. कुछ दिन पहले राणा का पैर कांच के टुकड़े से चोटिल भी हुआ था. पिछले साल भी राणा कुछ दिनों के लिए गायब था, लेकिन वो मिल गया था. रेम्बो और कजोड़ भी नहीं मिले- कहां गया जयपुर के जंगल का राजा.. इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए जंगल में 48 कैमरे से मॉनिटर किया जा रहा है. पहले से जंगल में 12 कैमरों की संख्या बढ़ाई है. 4 टीमें सुबह से रात तक जंगल में लगातार तलाश कर रही है. जानकारों का कहना है कि ये पहली बार नहीं है, जब झालाना के जंगलों में तेंदुआ गायब हुआ हो, बल्कि 3 साल पहले भी कजोड़ नाम का तेंदुआ गायब हुआ था. करीब डेढ़ साल पहले रेम्बो के लापता होने की खबर भी सामने आई थी. दोनों ही तेंदुओं का आज तक कोई पता नहीं लग पाया. अब जयपुर के जंगल के राजा का गायब होना झालाना में बड़ा रहस्य बन गया है. रेंजर विजय यादव का कहना है कि तेंदुए के पगमार्क से उसे आईडेंटिफाई करना मुश्किल है. इसलिए ट्रैक पर जाकर टीमे तलाश में जुटी है. शावक से राणा बनने की कहानी- राणा मिसेज खान यानि खानवाली का बेटा है. करीब 7 से 8 साल पहले राणा की मां मिसेज खान ने झालाना के जंगलों में माइंस एरिया में राणा को जन्म दिया. राणा जब शावक था, तभी से दिखने में काफी चुस्त और तंदुरुस्त था. बिना डरे कभी सैलानियों की चिप्सी के सामने आता तो कभी चट्टान पर आकर कैमरे पर पोज देता. इसी बोल्डनेस के कारण उसे जयपुर के जंगल का राजा कहा जाने लगा और उसे नाम दिया गया राणा. अक्सर तेंदुए की उम्र करीब 12 से 13 साल होती है. राणा अभी यंग तेंदुआ है, जिसकी उम्र सिर्फ 7-8 साल ही है. जयपुर के राजा की लोकप्रियता इतनी है कि इस पर राइस आॅफ राणा फिल्म भी बन चुकी. झालाना के जंगलों में करीब 25 से 30 तेंदुए है, जबकि जयपुर से 100 से ज्यादा संख्या है. देश से चर्चित तेंदुए में से एक- राणा देश के सबसे चर्चित तेंदुए में से है. क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां राणा को निहारने जयपुर आती है. सूर्यकुमार यादव, साइना नेहवाल, रविना टंडन जैसे कई सैलिब्रिटीज को राणा में कई बार शानदार साइटिंग दी है. इसलिए राणा देश का मोस्ट फोटोग्राफ फेस बन गया. जब जयपुर में तेंदुए झालाना के जंगलों से बाहर आ रहे थे तब राणा को दूसरे जंगल में शिफ्ट करने की भी योजना थी. उसमें तर्क ये था कि राणा पूरा जंगल कवर कर रहा, जिस कारण दूसरे तेंदुए डिस्टर्ब हो रहे थे. हालांकि बाद में ये योजना आगे नहीं बढ़ पाई. झालाना में राणा की लापता होने की खबर से वन्य जीव प्रेमियों में काफी रोष है क्योंकि देश दुनिया से वाइल্ডलाइफ फोटोग्राफर्स राणा की एक झलक और फोटो के लिए दूर-दूर से झालाना आते हैं. अब राणा की लापता की खबर से हैरान और चिंतित है. मॉनिटरिंग को लेकर सवाल उठ रहे है.CJP के 'चलो दिल्ली' के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर भारी सुरक्षा, दिल्ली जाने वालों की चेकिंग
Ghaziabad, Uttar Pradesh:कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘चलो दिल्ली’ अभियान को देखते हुए दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है। CJP ने देशभर के युवाओं, छात्रों और आम लोगों से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। संगठन ने इस आंदोलन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाने और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में आवाज बुलंद करने का ऐलान किया है। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस सतर्क है। पुलिसकर्मी दिल्ली जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं, ताकि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके। बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के चलते दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लग सकता है। गाजीपुर बॉर्डर की सामने आई तस्वीरों में भारी पुलिस बल की तैनाती और वाहनों की चेकिंग होती दिखाई दे रही है। 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से सटे सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।सासाराम में पुलिस ने तीन गिरफ्तार, नाबालिग समेत लोडेड पिस्टौल बरामद
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम की नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार तीन लोगों को पकड़ा है। जिसके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल तथा दो अन्य कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़ा गया एक नाबालिक बालक है जिसे निरुद्ध किया गया है। जबकि संतोष कुमार तथा सत्यम कुमार के पास से हथियार मिले हैं। यह लोग झारखंड के रहने वाले हैं पुलिस को सूचना मिली कि भोजपुरी की ओर से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक हथियार के साथ सासाराम की ओर आ रहा है। वह एक व्यक्ति के जमीन कब्जा करने के उद्देश्य से चला है। इसी सूचना पर पुलिस ने सासाराम पहुंचते ही गौरक्षणी के पास विशेष जांच अभियान चला कर संतोष कुमार तथा सत्यम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के पास सेपिस्टल तथा कारतूस बरामद हुआ है।संभल में चरस तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
बहज़ोई, उत्तर प्रदेश:स्लग-संभल में चरस तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार 1 किलो 100 ग्राम चरस बरामद, बाइक और 3560 रुपये नकद जब्त धनारी पुलिस की कार्रवाई, बरामद चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये *एंकर*-:जनपद संभल के धनारी थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक किलो 100 ग्राम अवैध चरस, एक मोटरसाइकिल और 3560 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद चरस की अनुमानित बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई है। *बी/ओ*-: संभल पुलिस के मुताबिक, आठ और नौ अक्टूबर की रात धनारी थाना पुलिस भिरावटी मार्ग पर ग्राम धनारी पट्टी चौराहे के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुनील, उम्र करीब 38 वर्ष, और नरेश, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम बगढेर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने आर्थिक लाभ के लिए गांव से कम कीमत पर चरस खरीदकर आसपास के क्षेत्रों और बड़े कस्बों में अधिक कीमत पर बेचने की बात बताई। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है जहां आज अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने खुलासा करते हुए जानकारी दी है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैछिंदवाड़ा में दूधी बांध प्रस्ताव के विरोध में ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के तामिया ब्लॉक के चावलपानी गांव में दूधी नदी पर प्रस्तावित बांध के विरोध में बांध से प्रभावित होने वाले ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. लगभग 107 गांव के ग्रामीणों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बांध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की. ग्रामीणों کا कहना है कि बांध से करीब 30 से 40 गांवों के आदिवासी परिवार प्रभावित होंगे. ग्रामीणों ने कहा कि हम वर्षों से अपनी कृषि और वन भूमि पर कार्य करते आ रहे हैं. ग्रामीणوں ने विस्थापन की आशंका जताते हुए बांध निर्माण पर तत्काल रोक और प्रभावित परिवारों के हित में निर्णय लेने की मांग की है. जी मीडिया की टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और प्रशासन उन्हें कितना भी मुआवजा दे लेकिन वो अपनी जमीन बांध में नहीं देंगे क्योंकि उस भूमि से उनके बच्चों की बचपन की यादें उनके माता पिता की यादें और उनके द्वारा बनाए आशियाने की यादें जुड़ी है. वही तहसीलदार संजय मशराम ने बताया कि डूब क्षेत्र में 11 गांव है सभी गांव आंशिक रूप से विस्थापित किए जा रहे है. जिनमें से विस्थापित ग्राम 5 है. 2 ग्रामों में आंशिक विस्थापन हो रहा है जहां केवल 1 या 2 घर बने है. 3 ग्रामों में नदी के किनारे के 6 ढाना है जो विस्थापित किए जा रहे है. ग्रामीणों में काफी भ्रम फैला हुआ है जिसे जल्द ही दूर किया जाएगा. वही दूधी नदी 3 जिलो से जुड़ी हुई है छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिस पर घोघरा वॉटरफॉल भी है जिसमें पर्यटक भी पहुंचते है और कैम्पेनिंग भी होती है जिससे उन्हें रोजगार भी मिला है लेकिन बाँध बनने से सबकुछ छिन जाएगा.दीपक प्रकाश ने जीत की रणनीति की घोषणा, चार विधायक नहीं पहुंचे
Bikram, Bihar:मंत्री दीपक प्रकाश का बयान.. सभी लोगों को जीत दिलाई जाए इसकी रणनीति बनी है... RLM के चार विधायक नहीं पहुंचे उसको लेकर कहा कि इसके बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष जानकारी देंगे...नसीराबाद में डकैती: इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 12 मिनट में लाखों गहने लूट
Ajmer, Rajasthan:अजमेर संभाग मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर नसीराबाद में दिनदहाड़े घर में घुस कर हुई लूट की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। सदर थाना क्षेत्र की महेश विहार कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अनिल माहेश्वरी के घर हुई इस वारदात को अंजाम देते हुए आरोपियों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया और धौंस देते हुए घर के कमरों को खंगालना शुरू किया। और लगभग 12 से 13 मिनट के अंतराल में लाखों के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने वारदात के बाद अनिल के बेटे कार्तिक को धक्का मारा और जेवरात के साथ उठाए एक मोबाइल को नौकरानी की ओर फेंक कर गेट से बाहर तेजी से निकले फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूट-बूट पहनकर पहुंचे सात संदिग्धों में से पांच युवक मकान के अंदर दाखिल हुए, जबकि दो युवक स्कॉर्पियो में ही बैठे रहे। इस दौरान बदमाशों के मकान में दाखिल होने से जुड़ी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और वाहन के संबंध में सुराग मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर वारदात के क़द घर के सभी सदस्यों में भारी भय व्याप्त है।नीलम पार्क में शिक्षकों का धरना 20 दिसंबर तक स्थगित, 21 दिसंबर से फिर शुरू
Bhopal, Madhya Pradesh:शिक्षकों का धरना स्थगित भोपाल के नीलम पार्क में 13 दिन से चल रहा शिक्षकों का धरना स्थगित 20 दिसंबर 2026 तक आंदोलन स्थगित, सरकार को मांगें पूरी करने का समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से चर्चा के बाद फैसला तीन सूत्रीय मांगों पर शासन के आश्वासन के बाद मोर्चा का निर्णय मांगें पूरी नहीं हुईं तो 21 दिसंबर से फिर शुरू होगा आंदोलन शिक्षकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग सेवाकाल में शिक्षक की मृत्यु पर परिवार को पेंशन देने की मांग भी उठाई।श्रावस्ती: गैर मान्यता संचालित मदरसे व स्कूल कराए गए बंद
Bhinga, Uttar Pradesh:Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में जिला प्रशासन ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों और मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर जमुनहा विकास खण्ड में चलाए गए अभियान के दौरान बिना मान्यता संचालित तीन मदरसे और दो प्राइवेट स्कूल बंद करा दिए गए। कार्रवाई के बाद सभी बंद कराए गए संस्थानों के बाहर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खण्ड में प्रशासन की संयुक्त टीम ने गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की एसडीएम, नायब तहसीलदार और खण्ड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना मान्यता संचालित तीन मदरसों और दो निजी विद्यालयों को बंद कराया। कार्रवाई के दौरान संबंधित संस्थानों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया। यह पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई।
