497001
छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी की गिरी छत
Ambikapur, Chhattisgarh:बेलखरिखा गांव के महादेवपारा में आंगनबाड़ी की छत गिरने से दो महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद घर भेजा गया। महिला बाल विकास अधिकारी ने मौके का जायजा लिया और आंगनबाड़ी को नजदीकी स्कूल में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। अधिकारी ने अन्य जर्जर आंगनबाड़ी भवनों की जांच का भी आदेश दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा में 10 फीट अजगर रेस्क्यू, जंगल में छोड़ दिया गया amid fear
Kota, Rajasthan:कोटा आरपीएस कॉलोनी में भारी भरकम अजगर आने से हड़कंप मच गया, अजगर को देखकर लोग दहशत में आ गए, हालांकि अजगर को भगाने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हो पाए, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्नैक केचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद दस फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया और लाडपुरा के जंगल में आजाद किया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली0
0
Report
शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक सांड से टकराई, युवक और सांड दोनों की मौत
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार शाहजहांपुर शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार और सांड की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर सांड को जमीन में दफना दिया। पूरी घटना थाना पुवाया क्षेत्र के बाईपास की है। बताया जा रहा है कि पड़ोस के गांव के रहने वाला शरद्वीर सिंह अपनी पत्नी को विदा करने के लिए ससुराल जा रहा था। देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे सांड से टकरा गई। एक जोरदार धमाके के साथ सांड भी जमीन पर गिर गया। युवक और सांड दोनों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक हेलमेट नहीं लगा हुआ था और कानों में एयरफोन लगाकर बाइक चला रहा था। सूचना के बाद मौका पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के जरिए सांड को दफना दिया। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की इसी साल शादी हुई थी। फिलहाल घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
सीवान में फाइनेंस कंपनी ऑफिस गैलरी में आग लगी, बिजली तार से चिंगारी निकली
Siwan, Bihar:सीवान में एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय की गैलरी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। वहीं स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। घटना शहर के बाईपास स्थित फतेहपुर मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के बगल से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के बिजली तार से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। घंटों की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के तार से पिछले कई दिनों से चिंगारी निकल रही थी। इसकी शिकायत बिजली विभाग से भी की गई थी। लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल लोगों ने आग पर काबू पा लिया है, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।0
0
Report
Advertisement
खराब सड़क-जर्जर पुल से ट्रेलर दुर्घटना: तीन घायल, जशपुर के रैरुमा चौकी क्षेत्र में मामला
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - नंदन झरिया पुल से नीचे नाले में उतरा ट्रेलर, खराब सड़क के कारण अनियंत्रित होकर नाले में उतरा ट्रेलर, हादसे में ट्रेलर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल, यूपी के सोनभद्र से रायगढ़ जा रही थी ट्रेलर, खराब सड़क और जर्जर पुल बनी हादसे की वजह बनी, घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में कराया गया भर्ती, जशपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रैरुमा चौकी का मामला।0
0
Report
अवैध औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ टीमों ने कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया
Balotra, Rajasthan:बालोतरा। शहर में अवैध रूप से संचालित औद्योगिक टेक्सटाइल इकाइयों के खिलाफ नगर परिषद एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की संयुक्त टीम ने सोमवार को कार्रवाई की। मुंगड़ा रोड क्षेत्र में मुक्तिार खान के यहां निरीक्षण के दौरान जेसीबी की सहायता से अवैध रूप से स्थापित अस्थायी ढांचे को हटाया गया。 कार्रवाई के दौरान मौके पर औद्योगिक अपशिष्टयुक्त पानी के जमाव की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम ने संबंधित पक्ष से 20 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया। नगर परिषद की टीम का नेतृत्व अधिशOUSी अभियंता अखाराम ने किया। टीम में स्वच्छता निरीक्षक मेनका बिश्नोई, नाथाराम सहित राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी अशोक कुमार एवं दलपत सिंह शामिल रहे。 नगर परिषद आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अवैध औद्योगिक इकाइयों और पर्यावरण एवं स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
आगरा नमक मंडी में जयशिव प्लाजा के तीन गद्दियों में भीषण आग
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग नमक की मंडी में जयशिव प्लाजा में तीन गद्दीयो में लगी आग थाना कोतवाली क्षेत्र के नमक की मंडी में लगी आग जयशिव प्लाजा की तीन सर्राफा गद्दियां आग की चपेट में एक गद्दी पूरी तरह जलकर हुई राख दो अन्य गद्दियों को भी आंशिक नुकसान आग बुझाने के दौरान फायर कर्मचारी हुआ घायल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर, नुकसान का आकलन जारी0
0
Report
Advertisement
कोटा में पल्सर बाइक चोरी: CCTV फुटेज सामने, चोर का सुराग मिला
Kota, Rajasthan:कोटा विकास प्राधिकरण कार्यालय से पल्सर बाइक चोरी\n\nकार्यालय परिसर से बाइक ले उड़ा अज्ञात चोर\n\nKDA में डाक देने का काम करता है पीड़ित राहुल राजावत\n\nबाइक चोरी की शिकायत लेकर जवाहर नगर थाने पहुंचा पीड़ित\n\nबाइक चोरी की वारदात का CCTV फुटेज आया सामने0
0
Report
नालंदा में दिनदहाड़े गोलीबारी, छह बदमाश ने कार पर हमला किया
Pariaunna, Bihar:हिलसा बाजार में दिनदहाड़े गोलीबारी और रोड़ेबाजी से अफरातफरी मच गई। तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने एक कार पर हमला कर दिया और करीब एक किलोमीटर तक पीछा करते हुए कई राउंड फायरिंग की। जान बचाने के लिए कार सवार परिवार उत्पाद थाना में जा घुसा। इस दौरान बदमाशों ने कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि बिहारी रोड दबौल गली निवासी गौरव कुमार अपने भाई और परिवार के सदस्यों को कार से पटना छोड़ने जा रहे थे। तभी बरुण तल चौराहे के पास बदमाशों ने कार पर हमला कर दिया। करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर रोड़ेबाजी और फायरिंग करते रहे। पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश अपनी एक बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना के पीछे दो दिन पूर्व मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हिलसा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे है जिसमें बदमाश हाथों में हथियार लिए हुए नजर आ रहे है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है。0
0
Report
पाकुड़ में आलमगीर आलम ने ग्रामीणों के समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ सदर प्रखंड के चेंगाडांगा, नसीपुर, बोष्टमडांगा और हमरुल गांव में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया...चेंगाडांगा फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने दौरे का उद्देश्य स्पष्ट किया...पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि उनका एकमात्र मकसद जनता की सेवा करना है...उन्होंने कहा कि वे लोग जो मेरे अनुपस्थिति में मेरी धर्मपत्नी को विधायक चुनकर भेजा है, उनकी तकलीफों को जानने के लिए मैं गांवों में जाता हूं...बातचीत से जो समस्याएं निकलकर आती हैं, उनका निदान करना मेरा कर्तव्य है...उन्होंने कहा कि वे हमेशा से रांची या अन्य जगह से लौटने पर नियमित रूप से गांवों का दौरा करते रहे हैं और आज भी वही सिलसिला जारी है...जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति (जेल में रहने) के बावजूद क्षेत्र की जनता ने हजारों-हजार वोट देकर उनकी धर्मपत्नी निसात आलम को वर्तमान विधायक चुना और पार्टी पर अपना अटूट विश्वास जताया...उन्होंने कहा कि वे जनता के इस अहसान के शुक्रगुजार हैं और इस कर्ज को उतारने के लिए लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं...जनसंपर्क के दौरान एक स्थानीय महिला द्वारा आठ महीने से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत पर पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत सरकार की ओर से मिलने वाले पेंशन की राशि लाभुकों को आठ माह से नहीं मिली है, जो एक गंभीर समस्या है...उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि रुकी हुई पेंशन की राशि जल्द से जल्द लाभुकों को मिल सके...क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण इलाकों में आवागमन बेहद कठिन था और पैदल चलना भी मुश्किल होता था, लेकिन आज सड़कों का जाल बिछने से लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों से आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं...उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक आकलन यहां की जनता ही कर सकती है...0
0
Report
Advertisement
हापुड़- एम्बुलेंस को रोककर थार की छत पर डांस, रईसजादों की दबंगई से मरीज की अटकी सांस
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के बछरौता से रईसजादों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में थार सवार युवक बीच सड़क पर थार खड़ी कर उसकी छत पर चढ़कर डांस करते नजर आ रहे हैं बताया जा रहा है कि युवकों ने जानबूझकर सड़क के बीचों-बीच गाड़ी रोक दी। इसके बाद गाने पर नाचने लगे। पीछे से मरीज को लेकर दो एम्बुलेंस सायरन बजाती रहीं, लेकिन इन युवकों पर कोई असर नहीं हुआ एम्बुलेंस में मौजूद मरीज तड़पता रहा और सायरन बजता रहा, लेकिन थार सवार युवक डांस में ही मस्त रहे। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी हुई वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में जमकर गुस्सा है। लोग पुलिस से इन रईसजादों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
मोबाइल टावर धमकी के मामले में युवती–प्रेमी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
Jaunpur, Uttar Pradesh:मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने के मामले में युवती और प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव हनुमानगर में मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने, लोक व्यवस्था प्रभावित करने और अधिकारियों पर अनुचित दबाव बनाने का आरोप है। गौरतलब है कि बारीगांव हनुमानगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। युवती के इस कदम से मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि युवती ने अपनी मांग मनवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाया तथा यातायात एवं सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बरसठी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना और कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने नेहा गौतम पुत्री दिनेश गौतम तथा उसके प्रेमी अभिजीत कुमार गौतम पुत्र हिंचलाल गौतम, निवासी बसेरवां, थाना मीरगंज, जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के तथा बरसठी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल शामिल रहीं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।0
0
Report
पुष्कर मेला का उद्घाटन: सीएम ने देशवासियों को हार्दिक बधाई, भक्ति-व्यापार का अद्भुत उत्सव शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला का शुभारंभ आज सीएम भजनलाल शर्मा ने दी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर बधाई संदेश में लिखा देश-विदेश में विख्यात, आस्था एवं राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला’ के शुभारंभ के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! धर्मनगरी पुष्कर में आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला भक्ति व्यापार, लोककला और परंपराओं का अद्भुत उत्सव है इस अवसर पर देश और दुनिया के कोने-कोने से पधारे सभी श्रद्धालुगण अतिथि, पशुपालक एवं व्यापारी बंधुओं का 'पधारो म्हारे देस' की पावन परंपरा के साथ हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आशा करता हूँ कि यह वार्षिक आयोजन हमारे पशुपालकों और व्यापारियों के जीवन में नई खुशहाली लाएगा तथा प्रदेश की जीवंत सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पटल पर और अधिक सशक्त करेगा।0
0
Report
Advertisement
आगरा के पालीवाल पार्क मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, तीन घायल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा के पालीवाल पार्क मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी। शादी समारोह से लौट रही थी स्कॉर्पियो। सुबह करीब 6 बजे अचानक हुआ सड़क हादसा। स्कॉर्पियो पलटते ही मौके पर मची अफरा-तफरी। हादसे में गाड़ी सवार तीनों लोग हुए घायल। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी。0
0
Report
मनीला के गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण में पीएम मोदी की भागीदारी से उत्साह
New Delhi, Delhi:As a proud Sikh, my heart fills with joy seeing these moments of faith and seva from Guru Ghar. Heartening to see Hon’ble PM Shri @narendramodi Ji join the start of reconstruction of the century-old Gurdwara Khalsa Diwan Sahib in Manila (Philippines). May Guru Sahib keep the Sangat in Chardi Kala. Sarbat Da Bhala.0
0
Report
चैन स्नेचरों की पुलिस के साथ मुठभेड़
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के टूंडला में महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले दो आपरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, 21,500 रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर को टूंडला कस्बे के श्मशान घाट रोड पर महेश चंद्र के मकान के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की चेन झपट ली थी। इसके बाद फरार हो गए थे। मामले में थाना टूंडला में मुकदमा संख्या 518/2026 के तहत बीएनएस की धारा 304(2) में केस दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं।पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल दो आरोपी बेदी की पुलिया से राजा का ताल होते हुए टूंडला की तरफ आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने पुराने बाईपास रोड स्थित गेल गैस प्लांट के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे स्कूटी मोड़कर भागने लगे। जल्दबाजी में उनकी स्कूटी फिसलकर सड़क पर गिर गई।पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देखकर दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के जगनेर रोड नरीपुरा निवासी दीपक पुत्र श्याम प्रजापति और भीम नगर हरीपुरा गली नंबर एक निवासी आसिफ पुत्र साबिर के रूप में हुई है। चेन बेचकर मिले रुपयों में से 21,500 बरामद पुलिस ने दीपक के कब्जे से 11 हजार रुपए नकद, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं आसिफ के पास से 10,500 रुपए नकद, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी मिली है। पुलिस के मुताबिक, बरामद 21,500 रुपए महिला से छीनी गई चेन बेचने के बाद मिली रकम का बचा हुआ हिस्सा है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दीपक के खिलाफ आगरा के किरावली, अछनेरा, एत्माद्दौला और जगदीशपुरा के अलावा टूंडला थाने में लूट, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आसिफ के खिलाफ टूंडला और आगरा के शाहगंज थाने में आर्म्स एक्ट और लूट से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और सीओ टूंडला के नेतृत्व में की गई। अभियान में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, सर्विलांस सेल और टूंडला थाने की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
