icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम के कवलका मंदिर में पानी चढ़ाकर भक्तों ने बारिश की मांग की

Ratlam, Madhya Pradesh:नवरात्रि के पहले दिन मातारानी के दरबार में श्रद्धालु अलग-अलग मन्नतों के साथ पहुंच रहे हैं, लेकिन रतलाम जिले के सातरुंडा की पहाड़ी पर स्थित मां कवलका के दरबार में इस बार एक अनोखी मन्नत देखने को मिली। तपती धूप के बीच ग्रामीण महिला-पुरुषों ने पैदल कलश यात्रा निकाली। खास बात ये रही कि कलश में किसी नदी या तालाब का जल नहीं, बल्कि श्रद्धालु अपने-अपने घरों से पानी लेकर पहुंचे और मां कवलका के चरणों में अर्पित किया। मातारानी से सभी की एक ही प्रार्थना रही—रतलाम में बारिश हो, पानी का संकट टले। दरसल इस बार रतलाम में औसत से करीब 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जलाशय, तालाब और कुएं खाली होने की कगार पर हैं, वहीं भूजल स्तर भी नीचे जा रहा है। जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर प्रशासन पानी की व्यवस्था में जुटा है। धौलावाड़ डेम से सिंचाई के लिए पानी पर भी रोक लगी है। ऐसे में अब ग्रामीण प्रशासन के साथ भगवान से भी बारिश की गुहार लगा रहे हैं। इसलिए अबकी बार नवरात्र मे ग्रामीण भगवान से पानी कि गुहार लगा रहे है बाइट - किसन सिंघाड़ ( किसान बाइट - बंटी जाट ( किसान बाइट - सपना ( ग्रामीण महिला बाइट - सपना किशोर ( ग्रामीण महिला बाइट - धापुबाई ( बुजुर्ग ग्रामीण महिला रतलाम
0
0
Report

मोतिहारी के जर्जर पुलिया धंसने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, 6 घायल

Motihari, Bihar:मोतिहारी में पुलिया धँसा: 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, मुखिया, थानाध्यक्ष सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल शिकारगंज थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ पुरानी एक जर्जर पुलिया अचानक धंस जाने से 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए लोग भलुआहीया गांव के निवासी हैं। मृतक की पहचान भलुआहीया गांव के 13 वर्षीय किशोर छोटू कुमार के रूप में हुई है। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण बताया जा रहा है कि यह पुल काफी पुराना था और ब्रिटिश काल के समय का बना हुआ था। हादसे के वक्त कुछ स्थानीय ग्रामीण घास काटने के लिए इस पुल से पैदल गुजर रहे थे, तभी जर्जर स्थिति के कारण पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया और नीचे गिर गया। इससे वहां मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए। प्रशासनिक और राहत कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही शिकारगंज थाना की पुलिस और बचाव दल (रेस्क्यू टीम) बिना किसी देरी के तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। मलबे में दबे लोगों को बचाने के दौरान शिकारगंज के थानाध्यक्ष, पंचायत के मुखिया मनीष भी घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ ही पुलिस आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

मोदी के नेतृत्व में भारत बनी पांचवीं इकोनॉमी- हिमाचल में भाजपा के बदलाव की आहट

Kullu, Himachal Pradesh:भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांच नंबर की इकोनॉमी वाला देश बन चुका है। ऐसे में अब जल्द ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तीसरे नंबर पर पहुंचने वाला है। वहीं केंद्रीय योजनाओं का सीधा लाभ देकर प्रधानमंत्री ने बीच की हिस्सेदारी भी खत्म की है। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पतलीकूहल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। जिला कुल्लू के पतलीकूहल में मनाली भाजपा के द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ अन्य भाजपा नेता भी जनसभा में शामिल हुए। जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज दुनिया भर की यह रिपोर्ट साबित करती है कि भारत एक ऐसा देश बन गया है जो लगातार आर्थिक विकास में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हिमाचल की जनता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ दे रही है और आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता ने भी तय कर लिया है कि यहां पर कांग्रेस की सरकार को हटाकर बीजेपी की सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी खुद इस बात को कहते थे कि वह दिल्ली से 1 रुपए भेजते हैं तो जनता के पास 15 पैसे पहुंचते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पूरी राशि किसानों और गरीबों के खातों में पहुंचाई है और बीच में जो लोग अपनी हिस्सेदारी रखते थे। उसे भी पूरी तरह से खत्म किया है। हिमाचल प्रदेश की जनता को भी केंद्रीय योजनाओं से लाभ मिला है और अब प्रदेश की जनता भी हिमाचल में जल्द बदलाव लाने वाली है。
0
0
Report

गंगा किनारे काष्ठहारा घाट पर डूबकर शुभम की मौत, दुर्गा पूजा के बीच परिजनों में मातम

Samastipur, Bihar:गंगा की बाया नदी के काष्ठहारा घाट पर डूबने से इकलौते बेटे की मौत, मां की चीख-पुकार से दहला घाट । दुर्गा पूजा में कलश स्थापना के लिए जल भरने गया था 18 वर्षीय युवक शुभम। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर दुर्गा पूजा में कलश स्थापना के लिए रविवार की सुबह जल भरने के दौरान गंगा की सहायक बाया नदी के काष्ठहारा घाट पर गहरे पानी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कमरांव गांव निवासी मनोज कुमार महतो के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा में कलश स्थापना को लेकर शुभम बाया नदी के काष्ठहारा घाट पर जल भरने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव देखते ही मां बदहवास होकर बेहोश हो गई। इसके बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। इकलौते बेटे को खोने के गम में मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस हृदयविदारक घटना से वहां मौजूद लोग भी गमगीन हो उठे। बताया जाता है कि मृतक के पिता मनोज कुमार महतो प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता है। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है। बाइट: मृतक की फुआ बाइट:स्थानीय
0
0
Report
Advertisement

बिजनौर में आंधी-तूफान के बीच विशाल पेड़ गिरा, मगर जान-माल बचा

Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग--तूफ़ान एंकर: बिजनौर में तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते सिविल लाइन पुलिस चौकी के बाहर खड़ा एक विशालकाय पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा नुकसान होने से टल गया। वीओ: बिजनौर में मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके बाद तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हुई। आंधी की वजह से नुमाइश चौकी के बाहर खड़ा पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस दौरान कोई उसकी चपेट में नहीं आया। हादसे में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
0
0
Report

*पूर्व विधायक शैलू ने निभाया वादा, घायल रामफल की पत्नी को सौंपा ढाई लाख का मुख्यमंत्री सहायता चेक*

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow7m ago
Mohkampur, Uttar Pradesh:26 सितंबर को आई तूफानी बारिश में बरगदवा सैफ (मोतीनगर) निवासी रामफल यादव उर्फ घिर्रे पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया था। वे गंभीर रूप से घायल होकर लखनऊ CNS न्यूरो ट्रॉमा में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। रामफल भाजपा बूथ अध्यक्ष रत्तीराम के छोटे भाई हैं। उनकी गरीब पत्नी विद्यावती की पीड़ा देख गैसड़ी के पूर्व विधायक *शैलेश कुमार सिंह 'शैलू'* ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई। उनके अथक प्रयास से मुख्यमंत्री जनपद आगमन पर पीड़िता को ढाई लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई। रविवार को जिलाधिकारी व विधायक द्वारा विद्यावती को चेक सौंपा गया तो उसकी आंखें भर आईं। पूर्व विधायक ने ढांढस बंधाया और आगे भी हर मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नन्दकुमार पाण्डेय, पूर्व प्रधान सहबाज खान, दयाराम प्रजापति, लेखपाल कमलेश यादव मौजूद रहे
0
0
Report

गिरिडीह में नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

Giridih, Jharkhand:नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र के जिरुआबेड़ा जंगल के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है। गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया की 10 अक्टूबर की रात पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार एवं सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र के जिस्वाबेड़ा जंगल के पास नक्सलियों द्वारा विध्वंसक घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटक सामग्री और हथियार छुपाकर रखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद ASU (अभियान) सुरजीत कुमार, द्वितीय कमान पदाधिकारी सीआरपीएफ 154 बटालियन अभिनव आनंद के नेतृत्व में थाना प्रभारी खुखरा रविन्द्र कुमार सिंह, पुअनि मणिलाल सिंह एवं सअनि उमेश कुमार सिंह, मधुबन थाना के साथ सीआरपीएफ जवान एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा जिरुआबेड़ा जंगल के पास संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया। जिसमें 1 केन बम, करीब 5 किलोग्राम, कोडेक्स वायर, करीब 35 मीटर, इलेक्ट्रिक वायर, 01 बंडल, 38 पीस लोहे का अर्धनिर्मित ग्रेनेड शेल एवं ग्रेनेड बनाए जाने वाली अन्य सामग्री, 1 इमरजेंसी लाइट. छापेमारी में अपर पुलिस अधीक्षक सुरजीत कुमार, सीआरपीएफ के अभिनव आनंद, थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह समेत सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।
0
0
Report
Advertisement

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर विपक्ष-सरकार के बीच तीखी राजनीतिक तकरार

Ranchi, Jharkhand:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली से लेकर झारखंड तक सियासी बयानबाजी बढ़ी हुई है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। झारखंड में भी ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश दिख रहा हैं । विपक्ष लगातार इस्तीफे पर अड़ा है जिससे इस मुद्दे पर राजनीतिक टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो बाइट ...दीपक बंका, नेता बीजेपी बाइट ...अजय शाह, नेता ,बीजेपी
0
0
Report

बारिश में धान भीगने से उठान न मिलना, किसानों के नुकसान की बड़ी वजह

Yamuna Nagar, Haryana:किसानों पर इस समय दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ उन्हें गेट पास नहीं मिल रहे, अगर मिल गए तो मंडी से उठान नहीं हो रहा। इसी बीच प्रकृति ने भी किसानों का साथ नहीं दिया। चार दिन पहले हुई साडोरा बिलासपुर में हुई भारी वर्षा के बाद आज रविवार को फिर से दोपहर में मौसम बदल गया, जब आसमान में धूप की बजाय घना अंधेरा छा गया। और देखते ही देखते तेज बारिश हो गई। जिससे मंडियों में आया लाखों क्विंटल धान भीग गया। यह वह धान था जिसे अभी तक खरीदा नहीं गया था ,जो खरीदा गया था , भी भीग गया, क्योंकि उसका उठान नहीं हुआ था। वही पर उठान को लेकर किसान लंबे समय से परेशान थे, क्योंकि जब तक मंडी खाली नहीं होगी धान नहीं आ सकता। इसी को लेकर किसानों ने तीन दिन पहले मार्केट कमेटी के कार्यालय पर तालेबंदी की थी। उससे एक दिन पहले बिलासपुर में गेटों पर ताला लगा दिया था। मांग यही थी कि उठान में तेजी लाई जाए। क्योंकि मौसम कभी भी बदल सकता है ।लेकिन आश्वासन मिले, उठान में तेजी नहीं लाई गई और आज रविवार को भारी बारिश के चलते किसानों को फिर से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस बर्बादी के लिए कौन है जिम्मेदार, क्यों नहीं समय पर उठान हुआ, क्यों नहीं समय पर खरीद हुई। किसानो का कहना है कि वह बार-बार सरकार से आग्रह करते रहे उठान में तेजी लाई जाए। मिस मैच की समस्या का जल्दी समाधान किया जाए ,लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ, जिसका खामियाजा अब किसानों के साथ-साथ सरकार को भी उठाना पड़ेगा। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मुनीष कंबोज ने बताया कि मंडी में लगभग 10 लाख बोरी धान पड़ा है, जिसमें से तीन से चार लाख बोरी खुले आसमान के नीचे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में भीगी धान का सबसे ज्यादा नुकसान आढ़तियों को हुआ है। यह नुकसान उठान न होने की वजह से हुआ है। वही किसानों ने बताया कि वह मंडी में धान लाए थे जो भीग गया, काफी नुकसान हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

*50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ई-समवाय कंचनपुर की बड़ी सफलता, 23.20 क्विंटल चाइनीज कद्दू बीज बरामद*

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow11m ago
Mohkampur, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार सतर्क है। इसी क्रम में 50वीं वाहिनी की ई-समवाय, कंचनपुर ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर उप निरीक्षक (सामान्य) जगदीश नारायण के नेतृत्व में नाका दल का गठन किया गया। नाका दल ने सीमा चौकी क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रॉली में लदी 58 बोरियों से कुल 2320 किलोग्राम (23.20 क्विंटल) चाइनीज कद्दू बीज बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में यह चाइनीज बीज बताया जा रहा है जिसे अवैध रूप से सीमा पार ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। मौके से दो भारतीय नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया। एसएसबी ने नियमानुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली, बरामद 58 बोरी बीज और दोनों व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क विभाग, बढ़नी को सुपुर्द कर दिया है। एसएसबी की इस कार्रवाई से सीमा पर तस्करों में हड़कंप है।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में रंगदारी के मामले में पूर्व पार्षद के घर देर रात फायरिंग; दो बदमाश फरार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में शनिवार की देर रात रंगदारी को लेकर बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद हरेंद्र कुमार सिंह के घर को निशाना बनाकर फायरिंग की. घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की है, जहां आधी रात को दो अपराधी बाइक से पहुंचे और घर के बाहर गोलियां चलाईं और बाइक सवार अपराधी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक के बाद एक करके चार राउंड फायरिंग की. जिसमें एक राउंड फायरिंग मिस कर गई. फायरिंग के دوران एक गोली घर के शटर में लगी, जबकि दूसरी गोली वहां खड़ी लग्जरी कार के शीशे पर लगी. घटना के स्थान से पुलिस ने दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें बाइक सवार दो बदमाश फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. पूर्व वार्ड पार्षद हरेंद्र कुमार सिंह ने मोहल्ले के कुछ युवकों पर रंगदारी की मांग पूरा नहीं होने को लेकर फायरिंग कराने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस से आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. पूर्व वार्ड पार्षद हरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार मोहल्ले में एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि है लड़कों के विरुद्ध पूर्व में भी थाने में लिखित शिकायत की गई थी, जिसके बाद से ही उनके परिवार के साथ रंजिश चल रही थी. हरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इसी विवाद को लेकर उनके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही थीं. हरेंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि संबंधित युवक अक्सर रात में फोन कर गाली-गलौज करता था और रंगदारी की मांग करता था. उनके मुताबिक पिछले करीब 2 महीने से यह विवाद चल रहा था और इस संबंध में उन्होंने पुलिस को आवेदन देने तथा फोन पर मिली धमकियों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने की बात कही है. एसडीपीओ टाउन सुरेश कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी. घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

नरैना में संघ प्रचारक से मारपीट: जयपुर ग्रामीण ने 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए

Dudu, Rajasthan:लोकेशन - नरैना जिला - जयपुर रिपोर्टर - दिलीप चौधरी इनफॉर्मर - सुनील कुमावत नरैना(जयपुर) सांभर जिला संघ प्रचारक के साथ मारपीट करने का मामला, जयपुर ग्रामीण एसपी ने नरेना थाने के 6 पुलिसकर्मी किए सस्पेंड, संघ प्रचारक से मारपीट के मामले में SP ने की कार्रवाई, कल रात संघ प्रचारक कृष्ण अवतार के साथ की थी मारपीट, मारपीट की सूचना के बाद बड़ी संख्या में थाने पर पहुंचे थे लोग, SHO उमराव सिंह गुर्जर और पुलिसकर्मियों को माना दोषी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हनुमान प्रसाद मीणा ने लिया एक्शन, मामले की जांच एएसपी मुख्यालय नीरज पाठक को सौंपी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top