icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जहानाबाद में टीपीसी बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी, 40 लाख की मांग

Jehanabad, Bihar:बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब डाक के जरिए सीधे घरों में मौत का फरमान भेजा जा रहा है। जहानाबाद में शहर के दो रसूखदार व्यवसायियों से टीपीसी बिश्नोई गैंग के नाम पर कुल 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम वसूलने की शर्त ऐसी कि सुनकर होश उड़ जाएं। छत पर लाल झंडा लगाओ, गुर्गा आकर कैश ले जाएगा, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहे। मामला नगर थाना क्षेत्र के मलहचक कुटियापर का है। उसी घटना के बाद से इलाके में दहशत है। रंगदारी का पहला पत्र सूर्य वर्चस स्कूल के निदेशक मनीष कुमार को भेजा गया है। मनीष कुमार अरिस्टो फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू के दामाद हैं। उनसे 15 लाख रुपये की मांग की गई है। दूसरा पत्र उसी परिसर के मकान मालिक एवं व्यवसायी प्रवीण कुमार शर्मा को मिला है, जिनसे 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पत्र में 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है और लिखा गया है कि जब पैसे का इंतजाम हो जाए, तो स्कूल की छत पर लाल झंडा लगा दिया जाए। लाल झंडा देखकर गैंग का गुर्गा खुद आकर रकम वसूल कर लेगा। चेतावनी दी गई है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो जान-माल का भारी नुकसान पहुंचाया जाएगा। दोनों पत्र बभना निवासी सहदेव सिंह के नाम से पोस्ट किए गए हैं और दोनों पत्रों की लिखावट हूबहू एक जैसी है। इससे स्पष्ट है कि पीछे एक ही गिरोह या व्यक्ति का हाथ है। इधर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर गहन छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पत्रों की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि टीपीसी बिश्नोई गैंग की संलिप्तता है या स्थानीय गिरोह ने खौफ पैदा करने के लिए इसका इस्तेमाल किया है। साथ ही डाकघर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध की पहचान की जा सके।
0
0
Report

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना

Chapra, Bihar:Saran Teacher Constituency में चुनावी बिगुल बज गया है. बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा. मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी. Saran district के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी, जबकि 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. Saran जिले के सभी 20 प्रखंडों में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है. जिले में कुल 3,824 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 3,076 पुरुष और 748 महिला मतदाता शामिल हैं. चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.
0
0
Report

पाकुड़ में ग्राम प्रधान हत्या: आठ घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कारवाई किया है...पुलिस ने धारदार हथियार से ग्राम प्रधान की हत्या मामले का खुलासा कर लिया है...पुलिस ने महज हत्या के 8 घंटे में हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया है...एसपी ने मामले का खुलासा किया है... पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में हुए ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है...पुलिस टीम ने महज 8 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार किया...हत्यारा ने जादू-टोना के शक में हत्या करना कबूल किया है...पुलिस ने आरोपी के पास से लकड़ी का बेट लगा कुल्हाड़ी (टांगी) और खून लगा नारंगी रंग का प्रिंटेड गमछा बरामद किया है...एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि 21 सितंबर की रात कुस्कूटा गांव में ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या की गई थी...गला काट कर हत्या कर दिया गया था...सूचना मिलने के बाद मामले को सुलझाने के लिए थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई गई...टीम ने मानवीय और तकनीकी जानकारी जुटानी शुरू की...इसके अलावा फिंगरप्रिंट टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया था... सभी जानकारी जुटाने के बाद महज 8 घंटे के अंदर उसी गांव के रहने वाले हत्यारा धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया...पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया...उसकी निशानदेही पर खून लगी कुल्हाड़ी और खून लगा गमछा बरामद किया गया... एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जादू-टोना और झाड़-फूंक के शक में हत्या की है...उसने कहा कि ग्राम प्रधान ने जादू-टोना करके पहले उसके दादा और फिर पिता को मार दिया था...एसपी ने बताया कि हत्यारे धर्मा पहाड़िया ने कबूल किया है कि शराब पीकर एक बार मृतक ने उसके सोए हुए पिता और दादा को जादू-टोना से मारने की बात कही थी...इसके बाद ही उसने ग्राम प्रधान की हत्या करने का मन बना लिया था...घटना के दिन उसने ग्राम प्रधान की हत्या कर दी... एसपी ने यह भी बताया कि मृतक की पत्नी की लिखित शिकायत के आधार पर थाना में कांड दर्ज किया गया है...
0
0
Report
Advertisement

कोटकापुरा त्रिकोणीय चौक के पास पड़ी लाश, विवाह समारोह से लौटा मृतक

Kot Kapura, Punjab:ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਤਿਕੋਣੀ ਚੌਂਕ ਨੇੜਿਓਂ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ,ਲੁਧਿਅਾਣਾ ਤੋਂ ਵਿਆਹ ਸਮਾਗਮ ਤੋਂ ਪਰਤਿਆ ਸੀ ਮ੍ਰਿਤਕ, ਪੁਲਿਸ vੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ’ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਡੈਡ ਬਾਡੀ ਸ਼ਾਟ ਪਲਸ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਤਿਕੋਣੀ ਚੌਂਕ ਨੇੜੇ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਹੁੱਕੀ ਚੌਂਕ ਵਾਸੀ 50 ਸਾਲਾ ਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਜੈਨ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਦਾ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਜা ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਜੈਨ ਇੱਕ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਕਿਸੇ ਵਿਆਹ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ। ਉੱਥੋਂ ਉਹ ਬੱਸ ਰਾਹੀਂ ਸੋਮਵਾਰ ਦੇਰ ਰਾਤ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਉਤਰਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਤਿਕੋਣੀ ਚੌਂਕ ਨੇੜੇ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਮ੍ਰਿਤਕ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਮੰਗਲਵਾਰ ਤੜਕਸਾਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਏਐਸਆਈ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਐਲਾਨ ਦਿੱਤਾ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਜੈਨ ਵਜੋਂ ਹੋਈ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਵੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪਹੁੰਚ ਗਏ。 ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਐਸਐਚਓ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਕੁਦਰਤੀ ਹੋਣ ਦਾ ਅਨੁਮਾਨ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਪਰ ਮੌਤ ਦੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਲੱਗੇਗਾ。 ਬਾਈਟ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਐਸ ਐਚ ਓ ਸਿਟੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਕੇ ਸੀ ਸੰਜੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
0
Report

संतोष पांडे के आरोप से बस्तर में कांग्रेस में आंतरिक कलह सामने

Raipur, Chhattisgarh:ब्रेक संतोष पांडे का आरोप भूपेश बघेल जहां जाते हैं बंटाधार वाला काम होता है वीडियो में क्लियर है कि पंजा का झंडा है हमलावर कांग्रेस के लोग फालतू की बयानबाजी है आपके शासन में बस्तर में शाम के समय लोग कहते थे कि (इशारे से बयाया कि वॉशरूम के लिए) लोग नेशनल हाईवे पर नहीं कर सकते थे दुर्गति आपके शासन में थी, भाजपा का प्रचारक अंदर नहीं जा सकता था हेमंत विश्व शर्मा के क्षेत्र में जाकर ऐसी बयानबाजी न करने की कोशिश करे यही अच्छा होता कांग्रेस में खूब अंतर्कलह है इसलिए कार्यशाला में इस तरह का पाठ पढ़ाये कि गुटबाजी न करें इसकी शिक्षा कैसे दे सकते हैं पाठ्यक्रम में रखें
0
0
Report
Advertisement

मोइन-उल-हक स्टेडियम का कायाकल्प धीमा, बिहार के खेल प्रेमियों में सवाल

Patna, Bihar:पटना का मोइन-उल-हक स्टेडियम... कभी बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़े मुकाबलों का अहम ठिकाना हुआ करता था। लेकिन आज यही स्टेडियम बदहाली और सुस्त निर्माण कार्य को लेकर सवालों के घेरे में है। कुछ वक्त पहले इसी मैदान पर रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला गया था। उस दौरान स्टेडियम की व्यवस्था और रखरखाव को लेकर दर्शकों ने सवाल उठाए थे। इसके बाद सरकार की ओर से स्टेडियम के कायाकल्प को लेकर बड़े ऐलान किए गए। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम को नए सिरे से विकसित करने की बात कही गई और काम भी शुरू हुआ। लेकिन सवाल ये है कि काम शुरू होने के बाद उसकी रफ्तार इतनी धीमी क्यों है? पिछले कई महीनों में स्टेडियम परिसर में तोड़फोड़ और कुछ हिस्सों को हटाने का काम तो हुआ, लेकिन निर्माण की रफ्तार को लेकर खेल प्रेमियों में नाराजगी है। आसपास अभ्यास करने वाले क्रिकेटरों का भी कहना है कि लंबे वक्त से काम बेहद धीमी गति से चल रहा है और अब तक बड़े स्तर पर बदलाव नजर नहीं आ रहा। ऐसे में सवाल सिर्फ एक स्टेडियम का नहीं, बल्कि बिहार में खेलों और खिलाड़ियों के लिए तैयार किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर का भी है。 क्या मोइन-उल-हक स्टेडियम के कायाकल्प की योजना तय समय के मुताबिक आगे बढ़ रही है? क्या निर्माण कार्य की रफ्तार को लेकर सरकार की कोई स्पष्ट समयसीमा है? और सबसे बड़ा सवाल—क्या बिहार में क्रिकेट और दूसरे खेलों के लिए जरूरी खेल सुविधाओं को वह प्राथमिकता मिल रही है, जिसकी उम्मीद खिलाड़ी और खेल प्रेमी कर रहे हैं? मोइन-उल-हक स्टेडियम की मौजूदा तस्वीरें इन सवालों को और गंभीर बनाती हैं。 कैमरे पर दिखती तस्वीरें और जमीन पर चल रहा काम... अब सरकार से जवाब मांग रहे हैं।
0
0
Report

महुआ मोइत्रा के कोर्ट अवमानना याचिका: मीटिंगों में हमलों के बीच सुरक्षा घेरा पर बहस

Noida, Uttar Pradesh:Nadia (West Bengal): Mahua Moitra (TMC MP) on contempt of court petition/ alleged attacks at meetings/ security cover/ Mamata Banerjee and Congress/ Ritabrata Banerjee and TMC नादिया, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद महुआ मोइत्रा कहती हैं, "मैंने पहले हाई कोर्ट में केस किया था और उसके बाद मुझे सुरक्षा मिली थी, लेकिन अब मैंने कोर्ट की अवमानना ​​की याचिका दायर की है क्योंकि BJP के गुंडे हर मीटिंग में मुझ पर हमला कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने कांग्रेस जैसी पार्टी छोड़कर तृणमूल बनाई और उसे सत्ता में लाईं इसलिए, पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं, जबकि ऋतब्रत और उनके तृणमूल सहयोगी अपने लिफ़ाफ़ों और बोरियों के साथ जहाँ चाहें, वहाँ जाने के लिए आज़ाद हैं."
0
0
Report
Advertisement

हुड्डा का मेवात में भाजपा पर जबरदस्त हमला; भेदभाव के आरोप तेज

Nuh, Haryana:हरियाणा के नूंह जिले में फिरोजपुर झिरका खंड में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर जमकर हमला बोला और मेवात के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। इस दौरान उनके साथ नूंह से विधायक चौधरी आफताब अहमद व फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के विधायक मामन खान इंजीनियर भी मौजूद रहे। फिरोजपुर झिरका में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के आदेश पर वो देश और प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा और भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना होगा। हरियाणा कांग्रेस इन दिनों बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के लिए सम्मेलन और बैठकों का आयोजन कर रही है। हुड्डा ने कहा कि मेवात की धरती का कांग्रेस और उनके परिवार से पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि मेवात से हमारी सरकार आने पर पहली कलम से बूच़डखानों को हटवा दिया जाएगा। मेवात के लोगों ने देश के लिए हमेशा कुर्बानी दी है। अपने परिवार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में उनके दादाजी का महात्मा गांधी से जुड़े प्रसंग में मेवात से संबंध रहा था। महात्मा गांधी के साथ आकर उनके दादा स्वर्गीय रणबीर सिंह हुड्डा ने मेवात आकर मेवात के लोगों को पाकिस्तान जाने से रोका था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान मेवात में मेडिकल कॉलेज, आईटीआई और आईएमटी सहित कई विकास कार्य करवाए गए। दीपेंद्र हुडा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने रेनीवेल परियोजना के माध्यम से करीब 500 गांवों तक पीने का पानी पहुंचाने का प्रयास किया। इसके अलावा मेवात में रेल लाइन लाने के प्रयास भी किए गए, लेकिन उनके अनुसार भाजपा सरकार आने के बाद कई परियोजनाएं अधूरी रह गईं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को फिर से सरकार बनाने का अवसर मिला तो मेवात के बच्चों की शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी तथा क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा। हुड्डा ने भाजपा सरकार पर बच्चों और युवाओं के भविष्य को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेवात के विकास और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि मेवात की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जनता का समर्थन मिलेगा। अपने संबोधन में हुड्डा ने मेवात के दो विधायकों पर भी निशाना साधा और कहा कि यदि उनमें दम है तो चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने कांग्रेस के साथ धोखा किया है और जनता इसका जवाब देगी। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में यदि किसी का विकास हुआ है तो वह भाजपा के विधायकों और सांसदों का हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता बड़े-बड़े कार्यालय बना रहे हैं, जबकि आम जनता विकास कार्यों की बाट जोह रही है। उन्होंने कहा कि हमने मेवात को रेल लाइन जोड़ने के लिए परियोजना चालू की लेकिन भाजपा सरकार आते ही मेवात से रेल की परियोजना पर लगाम लग गई। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज भाजपा सरकार में देश में बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश और प्रदेश के अंदर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी।
0
0
Report

जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की पालकी यात्रा सुलताना में श्रद्धालुओं की भीड़

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में जलझूलनी एकादशी पर नगर भ्रमण पर निकले श्री गोपीनाथजी मुख्य बाजार स्थित मंदिर से निकली ठाकुरजी की भव्य सवारी पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले ठाकुरजी मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं ने किए आराध्य देव के दर्शन गणमान्य नागरिकों और मंदिर के पुजारियों ने सवारी में लिया हिस्सा विशेष पूजा-आरती के साथ मनाई गई जलझूलनी एकादशी जलझूलनी एकादशी के अवसर पर झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे के मुख्य बाजार स्थित श्री गोपीनाथजी मंदिर से ठाकुरजी की सवारी निकाली गई। नगरदेव श्री गोपीनाथजी की सवारी मुख्य मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण पर निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव के दर्शन किए। ठाकुरजी के श्रीविग्रह को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। सवारी में मंदिर के पुजारियों के साथ गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु भी शामिल हुए। मार्ग में लोगों ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।आचार्य नरेश जोशी ने बताया कि जलझूलनी एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु इस दिन शयन करते हुए करवट बदलते हैं।उन्होंने बताया कि इस दिन बालकृष्ण से जुड़ी जलवा पूजन की परंपरा भी मानी जाती है। जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी के श्रीविग्रह को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाता है और जलाशय पर स्नान कराया जाता है। इस अवसर पर ठाकुरजी की विशेष पूजा-अर्चना और आरती भी की जाती है。
0
0
Report

टीकमगढ़ पुलिस ने गुंडों का जुलूस निकाला, बदमाशों के नारे लगते दिखे

Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में पुलिस ने गुंडों का जुलूस निकाला, बदमाशों से लगवाये नारे गुंडागर्दी पाप है पुलिस हमारी बाप है, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाने का है, जहां अपराधी प्रवत्ति के लोग लंबे समय से गिरोह बनाकर कस्बे में लोगो को बेवजह ना सिर्फ परेशान करते थे बल्कि उनके साथ मारपीट करते और फिर इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते थे, ताकि कस्बे में आम लोगों के दिलों में उनका खौफ पैदा हो जाये, लंबे समय से इस तरह की बदमाशी कर रहे इन बदमाशों का भय लोगों में धीरे धीरे व्याप्त भी होने लगा था और लोग अपने साथ घटित घटनाओं की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने से कतराने भी लगें थे, लेकिन जब सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो लगातार वायरल होने लगे तो पुलिस ने इस बात को संज्ञान में लेकर इन सभी आरोपियों को ना केवल धरदबोचा बल्कि उनका नारे लगाते हुए कस्बे में जुलूस निकाल कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ नगर परिषद की उपसभापति सोनू बंसल बनीं, भाजपा को हराया

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ नगर परिषद की उपसभापति बनीं सोनू बंसल, बैंक की नौकरी छोड़ चुनाव लड़ा, भाजपा प्रत्याशी को हराया हनुमानगढ़ नगर परिषद की उपसभापति निर्दलीय पार्षद सोनू बंसल चुनी गई हैं। वह निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल की पुत्री हैं। सोनू ने बैंक की नौकरी छोड़कर चुनाव मैदान में कदम रखा था और वार्ड-11 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी। उपसभापति चुनाव में सोनू बंसल को 34 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी सुनीता पारीक को 15 और कांग्रेस प्रत्याशी चंदन मोंगा को 11 वोट मिले। इस तरह सोनू ने सुनीता पारीक को हराकर पद संभाला। नवनिर्वाचित उपसभापति सोनू बंसल ने सभी पार्षदों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी ने बिना डर के मतदान किया और घबराये नहीं। उन्होंने जनता का भी धन्यवाद किया।
0
0
Report

GL Bajaj कॉलेज धोखाधड़ी: ग्रेटर नोएडा छात्रों ने मथुरा ब्रांच के खिलाफ प्रदर्शन

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज के खिलाफ छात्रों ने आज जमकर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने उनका एडمिशन मथुरा स्थित ब्रांच में कर दिया। इस बात से नाराज छात्रों और समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने कॉलेज के बाहर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रा निरुपमा यादव ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। ग्रेटर नोएडा स्थित संस्थान के नाम पर एडमिशन लेकर उनका रजिस्ट्रेशन मथुरा स्थित ब्रांच में कर दिया गया,जोकि गलत है , उन्होंने कहा कि मैं कॉलेज की फीस के साथ हॉस्टल की फीस 172000 रुपए जमा कर चुकी हूं। छात्र प्रिंस ने कहा कि मैने 172000 जमा किए थे उसके बाद उन्होंने बताया कि तुम्हारा एडमिशन मथुरा ब्रांच में हुआ है,जब मैने बातचीत की तो कहा कि तुम्हें वहां केवल पेपर देने जाना होगा बाकी सारी फैसिलिटी यहीं मिलेगी। अब छात्र मथुरा स्थित ब्रांच में जाने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा कैंपस के लिए फीस जमा की है, इसलिए उनका एडमिशन भी यहीं होना चाहिए। वहीं, समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर का कहना है कि जीएल बजाज कॉलेज ने छात्रों के साथ बहुत बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने मांग की है कि कॉलेज प्रशासन छात्रों को ग्रेटर नोएडा कैंपस में ही एडमिशन दे। ऐसा नहीं होने पर कॉलेज में तालाबंदी करने की चेतावनी दी गई है। बताया जा रहा है कि ऐसे छात्र करीब डेढ़ सौ से ज्यादा है जिनके एडमिशन यहां पर हुए हैं लेकिन उन्हें मथुरा कैंपस भेजा जा रहा है। वही आज छात्रों की प्रतिनिधि मंडल ने कालेज प्रबंधन से बातचीत की है इसके बाद उन्हें समाधान का आश्वासन दिया गया है और 26 सितंबर तक का समय दिया गया है। 26 सितंबर के बाद समाजवादी पार्टी ने समाधान न होने पर कॉलेज पर ताला लगाने की बात कही है。
0
0
Report

भीम आर्मी ने LL.B. फीस बढ़ोतरी के विरोध में चक्का जाम कर ज्ञापन सौंपा

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर स्थित शासकीय विधि महाविद्यालय में LL.B. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की फीस में भारी बढ़ोतरी को लेकर भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन ने मंगलवार को राष्ट्रीय हाईवे 52 पर चक्का जाम करते हुए कलेक्टर एवं कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पहले हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीएम मनीषा वास्कले, नायब तहसीलदार राकेश चौहान, लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे पुलिस बल के साथ पहुंचे। हाईवे पर चक्का जाम समाप्त कराकर बढ़ी हुई फीस को लेकर निर्णय न होने तक फीस जमा न करने की राहत दी गई है। वहीं इस मामले में प्राचार्य ने बताया विगत 20 वर्षों से विधि संकाय की फीस नहीं बढ़ाई गई है, अब विधि संकाय के लिए अनुमति फीस लाखों रूपए में जमा करनी पड़ रही है, इसलिए विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा फीस में वृद्धि की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top