497116
जशपुर में हाथियों से खतरनाक खिलवाड़, ग्रामीणों और जंगली हाथियों में संघर्ष
Amgasi, Chhattisgarh:जशपुर जिले में ग्रामीणों और जंगली हाथियों के बीच संघर्ष चल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग हाथियों से खतरनाक खिलवाड़ करते दिख रहे हैं। इस संघर्ष में अब तक दर्जनों ग्रामीणों की जान जान चुकी है। वन विभाग की ओर से कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि जानवरों से छेड़छाड़ अपराध की श्रेणी में आती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिक्षक पदों कमी से शिक्षा पर असर, कांग्रेस ने भर्ती तेज करने की मांग
Begun, Rajasthan:रायपुर शिक्षक दिवस पर रायपुर में कांग्रेस का मौन प्रदर्शन.. शिक्षक भर्ती में देरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा.. अंबेडकर चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मौन प्रदर्शन.. प्रदेश में शिक्षकों के 50,472 पद खाली होने का कांग्रेस ने किया दावा... सहायक शिक्षक के 30,172 पद रिक्त.. शिक्षक के 11,787 पद खाली.. व्याख्याता के 8,513 पद रिक्त होने का दावा.. शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप...कांग्रेस की मांग-रिक्त पदों पर जल्द शुरू हो शिक्षक भर्ती..0
0
Report
ग्वालियर: नकबजनी के तीन गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर माधौगंज पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने जैसी धातु के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने घर के ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये नगद और लाखों के जेवरात चोरी किए थे। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गुप्तेश्वर मंदिर के पास से पकड़ा गया। पुलिश पूछताछ में आरोपियों ने चोरी का माल साडा बायपास रोड स्थित खंडहर के पास पत्थरों में छिपाने की बात कबूल की। आरोपियों की निशानदेही पर जेवरात बरामद किए गए。 पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से माधौगंज, बहोड़ापुर, गिरवाई और कंपू थाना क्षेत्र की चार चोरी की वारदातों का也 खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों और बाकी चोरी के माल को लेकर पूछताछ कर रही है。0
0
Report
शहरों में ढाई साल का कार्यकाल असफल, भाजपा के रोड शो पर जनता प्रश्न
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर - नगरीय निकाय चुनावों में हार के भय से भाजपा ने पार्टी और सरकारी मशीनरी के सभी तंत्र सक्रिय कर दिए हैं। भाजपा के केन्द्रीय संगठन महामंत्री, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के मंत्री और विधायक राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री भी बड़े शहरों में रोड शो कर रहे हैं। सरकारी मशीनरी से विपक्षी उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा है। अगर भाजपा सरकार ने ढाई साल में कुछ काम किया होता तो यह सब करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। अब तक पार्षद चुनाव के नतीजे आने के दो-तीन दिन में मेयर और चेयरमैन का चुनाव हो जाता था परन्तु इस बार सात दिन का समय दिया गया है जिससे सत्तारूढ़ दल खरीद-फरोख्त कर सके। भाजपा अपनी जीत के प्रयास में सभी अलोकतांत्रिक तौर तरीके अपना रही है। आम जनता चुनावों में भाजपा से पूछ रही? है? कि शहरों के ढाई साल में किया गया? कोई काम तो बता दीजिए। कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत देते हुए पांच साल में 10 लाख से अधिक पट्टे देकर संपत्ति का मालिकाना हक दिया। भाजपा सरकार ने ढाई साल में कितने पट्टे दिए? शहरों में सड़कों की, ट्रैफिक जाम की क्या स्थिति है? इस कार्यकाल में कितने फ्लाई ओवर, अंडरपास ऐसे बने हैं जिनका काम भाजपा सरकार में शुरू होकर पूरा हो गया? शहरों में बारिश का पानी क्यों भर रहा है, समय पर नालों की सफाई क्यों नहीं हुई? रोजमर्रा की सफाई क्यों नहीं हो पा रही? सफाईकर्मियों की भर्ती क्यों अटकी हुई? है? मुख्यमंत्री जी को अपने रोड शो में जवाब देना चाहिए कि शहरों के लिए उनकी सरकार ने ढाई साल में कौनसा काम किया?0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर मस्जिद गिराने के बाद AIMIM ने अखिलेश यादव पर ठीकरा फोड़ा
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को गिराए जाने के मामले ने सियासी रंग ले लिया है। AIMIM नेता शादाब ने इस घटना पर दुख जताते हुए इसका ठीकरा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर फोड़ दिया है। AIMIM नेता शादाब का कहना है कि 2 दिन पहले ही अखिलेश यादव सहारनपुर के दौरे पर गए थे, और उनके दौरे के तुरंत बाद ही कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद को गिरा दिया गया। शादाब ने आरोप लगाया कि इसके पीछे सियासी साजिश है। उन्होंने कहा कि मस्जिद गिराए जाने से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है और प्रशासन को इसका जवाब देना चाहिए।0
0
Report
आगरा में यूजीसी विरोध सत्याग्रह जारी, सरकार से तीन मांगे
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में यूजीसी को लेकर शुरू हुआ सत्याग्रह आगरा के शहीद स्मारक पर जुटे बड़ी संख्या में लोग आगरा,मथुरा,हाथरस,अलीगढ़,इटावा,मैनपुरी सहित कई शहरों से जूते लोग सुबह से लगातार लोगों का आना है जारी सवर्णों के खिलाफ सरकार की नहीं चलने देंगे साजिश/प्रदर्शनकारी हमारी सिर्फ तीन मांगे,सरकार यूजीसी को वापस ले,सवर्ण आयोग का गठन और जातिगत आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर हो आरक्षण की व्यवस्था हमने सरकार को वोट देकर बनाया,हमारे वोट के बाद हमारी पीठ में यूजीसी का घोंपा जा रहा खंजर अब सवर्ण समाज आरपार की लड़ेगा लड़ाई अगर हम सरकार बनाना जानते है तो सरकार गिराना बड़ी बात नहीं अब हमारा वोट उसको जो सवर्णों की करेगा बात0
0
Report
हमीरपुर शिक्षक दिवस समारोह: 27 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र से सम्मान
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य अतिथि सदर विधायक मनोज प्रजापति और जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने दीप प्रज्वलन और माल्यर्पण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और शाल भेंट कर किया गया सम्मानित, कार्यक्रम में सीडीओ,डीआईओएस और बीएसए सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे, जिला मुख्यालय के एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में किया गया कार्यक्रम का आयोजन。0
0
Report
Advertisement
नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी: सुमित सिंह के खिलाफ आठ मुकदमे
Fatehpur, Uttar Pradesh:नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करके चप्पत हुआ नटवरलाल एक दर्जन से अधिक लोगों को नौकरी का झांसा देकर लगाया चूना किसी को स्वास्थ्य विभाग तो किसी को पुलिस तो किसी को संविदा में काम करने के नाम पर ठगी आरोपी सुमित सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज है आठ मुकदमें थरियांव थाने में पांच, खागा कोतवाली में दो और मलवां में एक मुकदमा है दर्ज पीड़ित परिवार ने इंसाफ के लिए सीएम योगी से लगी गुहार ठग सुमित के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग थरियांव थाना क्षेत्र इलाके का मामला0
0
Report
झुंझुनूं के नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रशासन-पुलिस ने कड़े इंतजाम किए
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिलے के नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन-पुलिस की संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम सूचना केंद्र सभागार में आयोजित हुआ। जिला प्रशासन ने एरिया मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस ऑफिसर और पुलिस मोबाइल टीम के अधिकारियों को चुनावी व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों के बारे में निर्देश दिए। एडीएम अजय आर्य ने बताया कि आगामी 9 और 11 सितंबर को होने वाले चुनावों के लिए जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई और निर्देश दिए गए कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों। एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत ने कहा कि पहले चरण में 2200 से अधिक पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया जाएगा, दूसरे चरण में 2100 से अधिक ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक पुलिस व्यवस्था रहेगी; प्रत्येक 10 मतदान केंद्रों पर सेक्टर पुलिस ऑफिसर और हर 10 वार्ड पर सुपरविजन अधिकारी की निगरानी व्यवस्था रहेगी; रिजर्व पुलिस बल उपलब्ध रहेगा। पुलिस जाब्ते की कमी नहीं है और चुनाव निष्पक्ष भयमुक्त वातावरण में करवाए जाएंगे। बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, मतदान केंद्रों की सुरक्षा, सेक्टर निगरानी और आकस्मिक स्थितियों के लिए त्वरित कार्रवाई पर भी चर्चा हुई।0
0
Report
पोखरी में भालू के हमले से लक्ष्मी देवी की मौत, क्षेत्र में दहशत
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:पोखरी में भालू का कहर: दूसरी घायल महिला लक्ष्मी देवी ने भी हायर सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम पोखरी। हाफला घाटी के नेल सिंदेली गांव में शुक्रवार सुबह भालू के हमले के बाद चट्टान से नीचे गिरीं दो महिलाओं में से दूसरी घायल महिला लक्ष्मी देवी ने भी हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को पोखरी अस्पताल से श्रीनगर हायर सेंटर रेफर किया गया था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, नेल सिंदेली गांव की दो महिलाएं शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से कुछ ही दूरी पर घास लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू से बचने के दौरान दोनों महिलाएं चट्टान से नीचे गिर गईं। हादसे में विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। लक्ष्मी देवी को उपचार के लिए पोखरी अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए श्रीनगर हायर सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। हेली सेवा का आदेश, खराब मौसम बना बाधा घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हेली सेवा के लिए आदेश दिए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की उड़ान नहीं हो सकी। इसके बाद घायल लक्ष्मी देवी को सड़क मार्ग से हायर सेंटर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और समय पर बेहतर उपचार एवं रेफरल सुविधा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और हायर सेंटर तक त्वरित पहुंच मिलती तो शायद लक्ष्मी देवी की जान बचाई जा सकती थी। हालांकि, उनकी मौत के वास्तविक कारण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की भूमिका को लेकर आधिकारिक जांच का इंतजार है। जेठानी-देवरानी थीं दोनों महिलाएं दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिलाएं जेठानी-देवरानी थीं। विमला देवी पत्नी चंद्रशेखर अपने पीछे एक बालक छोड़ गई हैं, जबकि लक्ष्मी देवी अपने पीछे दो बालकों को छोड़ गई हैं। विमला देवी के शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को कर्णप्रयाग में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं लक्ष्मी देवी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार को उनकी अंत्येष्टि की जाएगी。 पोखरी में भालू के आतंक की पांचवीं बड़ी घटना स्थानीय लोगों के अनुसार, पोखरी क्षेत्र में भालू के आतंक की यह लगातार पांचवीं बड़ी घटना है। लगातार हो रहे भालू के हमलों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। डीएफओ ने बढ़ाई पेट्रोलिंग, जल्द होगी बैठक घटना की सूचना के बाद डीएफओ रजत सुमन पोखरी अस्पताल पहुंचे और स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि दो लोगों की जान जाना गंभीर चिंता का विषय है। वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है。 डीएफओ ने कहा कि घटना वाले क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही पोखरी क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए जल्द ही स्थानीय स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में स्थानीय लोगों के साथ चर्चा कर समस्या का समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि भालू प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें और सावधानी के साथ जंगल एवं आसपास के क्षेत्रों में आवाजाही करें।0
0
Report
Advertisement
कुल्लू के जिया संगम पर बीस भादो के शाही स्नान से देव-आस्था भीड़ में दिखी
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बीस भादो के अवसर पर ब्यास और पार्वती नदी के संगम स्थल जिया पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शाही स्नान किया। भुंतर क्षेत्र के जिया फेटावन के अंतर्गत आने वाले देवता घटोत्कच भी लाव-लश्कर के साथ बीस भादो के शाही स्नान के लिए पार्वती और ब्यास नदी के संगम स्थल जिया पहुंचे। देवताओं को यहां देव विधि के साथ शाही स्नान करवाया गया। ढोल, नगाड़ों, नरसिंगों की स्वर लहरियाँ पूरे माहौल को गूंज उठा। मौके पर श्रद्धालुओं ने देवताओं के जयकारे भी लगाए। इन तीर्थ स्थलों पर शाही स्नान के लिए सुबह से भक्तों का जमावड़ा रहा। मान्यता है कि इस पर्व पर प्राकृतिक जल स्रोतों में स्नान करने से कई प्रकार की बीमारियाँ दूर हो जाती हैं। बीस भादो के स्नान का महत्व है। स्थानीय लोगों की आस्था के अनुसार बीस भादो के दिन पहाड़ों पर उगी जड़ी-बूटियाँ पानी के माध्यम से निचले क्षेत्रों में पहुँचती हैं और इस दिन प्राकृतिक जल स्रोतों पर स्नान करने से शरीर से संबंधित बीमारियाँ खत्म हो जाती हैं। भाद्रपद मास में पहाड़ों पर उगने वाली जड़ी-बूटियाँ अपने यौवन पर होती हैं और नदी-नालों के किनारे इनके औषधीय गुण भी पानी में मिल जाते हैं।0
0
Report
1600 पदों के सेकंड लिस्ट की मांग पर 16वें दिन भी आंदोलन जारी
Kawardha, Chhattisgarh:1600 पदों की सेकंड लिस्ट की मांग को लेकर पुलिस आरक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में शेष बचे करीब 1600 पदों की सेकंड लिस्ट जारी कर जल्द भर्ती किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी रहा। कवर्धा के राजीव गांधी पार्क में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचा रहे हैं। आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि पुलिस आरक्षक बनने के लिए उन्होंने लंबे समय तक मेहनत और तैयारी की है। कई अभ्यर्थियों ने आर्थिक परेशानियों के बावजूद अपने परिवार की मदद और उम्मीद के सहारे भर्ती की तैयारी की। ऐसे में शेष पदों पर भर्ती के लिए सेकंड लिस्ट जारी होने की उम्मीद उन्हें लगातार बनी हुई है。0
0
Report
राजस्थान के 15 सरकारी स्कूलों में कॉम्प्रिहेन्शिव हेल्थ प्रोग्राम की मंजूरी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने राज्य के 15 सरकारी विद्यालयों में ‘कंप्रिहेंसिव स्कूल हेल्थ प्रोग्राम’ संचालित करने को मंजूरी दी है। यह स्वीकृति ‘ज्ञान संकल्प पोर्टल’ के माध्यम से प्रस्ताव की समीक्षा के बाद प्रदान की गई है। कार्यक्रम के तहत जयपुर, भरतपुर और कोटा के पांच-पांच सरकारी विद्यालयों का चयन किया गया है। राज्य परियोजना निदेशक रश्मि शर्मा ने कहा कि हमें स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विशेष रूप से कम कर रहे हैं विभाग का प्रयास है कि स्कूली बच्चों बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर उन्हें किसी तरह की कोई गंभीर बीमारी ना हो ऐसे में प्राथमिक स्तर पर ही उनकी सभी जांच करवा रहे है,,, चाहे उनके स्वास्थ्य व विजन संबंधी कोई समस्या हो या अन्य कोई बीमारियां हम उन्हें स्कूल स्तर पर ही परीक्षण करवा कर बच्चों को स्वस्थ रखना का प्रयास करते हैं, कार्यक्रम के तहत प्रत्येक कक्षा में सप्ताह में दो बार 40-40 मिनट की कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन कक्षाओं में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और वेलनेस से संबंधित उपयोगी जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ आदतों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी जोड़ा जाएगा। प्रत्येक दो माह में अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े सवाल-जवाब सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे अभिभावकों को बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और समस्याओं को समझने में मदद मिलेगी。 बाईट - डॉ रश्मि शर्मा - निदेशक राज्य परियोजना0
0
Report
Advertisement
यूपी में SP-कांग्रेस गठन मजबूत, जीत के लिए सीटों पर रणनीति तय
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow, Uttar Pradesh: Samajwadi Party MP Sanatan Pandey says, "I want to tell you that Samajwadi Party national president Akhilesh Yadav wants to maintain the alliance with the Congress. It is the alliance partners who leave him; he does not leave anyone. As far as the issue of seats is concerned, Congress will get seats, but they should be winnable seats. The Samajwadi Party and the Congress alliance want to form the government. If we have become stronger, I believe we have, but they should also assess how strong they were in the 2022 elections. If we look at the seats in Uttar Pradesh, Congress contested the 2024 elections, and we can assess its position. We are alliance partners with Congress and are against the BJP. If we get seats where we cannot win, then we need seats not just to contest but to ensure victory."0
0
Report
दिल्ली के अशोक नगर में ऑर्डर में गलती, तीन चिकन बर्गर दिए गए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के नई अशोक नगर का मामला है - स्विगी प्लेटफॉर्म से बर्गर सिंह, मयूर विहार से वेज चीज़ी बर्गर ऑर्डर किया गया था, जिसकी जगह 3 चिकन बर्गर आये थे. ये बात जन्मस्तमी सुबह 6 बजे की है0
0
Report
Gen Z के युवाओं से निकाय चुनाव: चित्तौड़गढ़ में बदलाव की उम्मीद
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ नगर निकाय चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच घमासान तेज है। इस बार दोनों दल युवाओं और Gen Z पर फोकस कर रहे हैं। कांग्रेस ने वार्ड 49 से 22 साल की बीटेक फाइनल ईयर छात्रा दिया तिवारी को मैदान में उतारा है। दिया वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए टेक्नोलॉजी आधारित सिस्टम और ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था लागू करने की बात कर रही हैं। उनका फोकस रोड लाइट, सफाई, पानी, नालीयों और कचरा प्रबंधन के साथ युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर भी है। बीजेपी ने वार्ड संख्या 3 से 27 वर्षीय विपुल सिंह राणावत को प्रत्याशी बनाया है। राणावत स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने के साथ युवा शक्ति के दम पर चुनावी मैदान में हैं। उनका दावा है कि वार्ड में करीब 80 प्रतिशत युवा प्रचार अभियान में सक्रिय हैं और घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। ऐसे में निकाय चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला सिर्फ राजनीतिक दलों का नहीं, बल्कि युवा नेतृत्व, नई सोच और नई कार्यशैली का मुकाबला भी बन रहा है। Gen Z के दौर में युवा चेहरे मतदाताओं का भरोसा जीतकर निकाय की सियासत में कितना बदलाव ला पाते हैं।0
0
Report
Advertisement
