icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के लिए डूंगरपुर प्रशासन अलर्ट मोड में

Dungarpur, Rajasthan:पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की तैयारी के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर। डूंगरपुर जिले में पंचायत राज आम चुनाव के सफल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर देशलदान की उपस्थिति में एसबीपी कॉलेज में ईवीएम कमिश्निंग कार्य किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी देशलदान ने ईवीएम कमिश्निंग कार्य में नियोजित अधिकारियों एवं कार्मिकों को मशीनों की हैंडलिंग, कमिश्निंग, सीलिंग एवं संधारण के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

डूंगरपुर पुलिस का एक्शन: 15 बिना नंबर बाइक जब्त

Dungarpur, Rajasthan:सदर थाना पुलिस का एक्शन, 15 बाइक जब्त डूंगरपुर जिले में पंचायत चुनाव और त्योहारों के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बिना नंबर और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. सदर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी कर 15 बाइक जब्त की हैं. इनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. सदर थानाधिकारी संगीता बंजारा ने बताया कि पंचायत चुनाव ओर त्योहारी को देखते हुए पुलिस की तीन अलग-अलग टीम बनाई गईं. टीमों ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर बिना नंबर और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों पर कार्रवाई की.
0
0
Report

राजसमंद: 7 थानों के 11 मामलों में मादक पदार्थ जलाकर नष्ट

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद राजसमंद जिले के 7 थानों के 11 प्रकरणों का ज़ब्त मादक पदार्थ किया नष्ट 2440 किलो डोडापोस्त व 4.4 किलो गांजा पुलिस लाइन में जलाया राजसमंद राजसमंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख्ती और कानूनी प्रक्रिया के तहत जिले के विभिन्न थानों में जब्त किए गए कुल 2445.209 किलोग्राम मादक पदार्थों को पुलिस लाइन परिसर में सुरक्षित तरीके से जलाकर नष्ट कर दिया गया। 7 थानों के 11 प्रकरणों का हुआ निस्तारण- समिति के पर्यवेक्षण में जिले के 07 अलग-अलग पुलिस थानों से जुड़े कुल 11 मामलों में जब्त सामग्री को नष्ट किया गया। इसमें डोडापोस्त के 06 मामलों में कुल 2440.728 किलोग्राम डोडापोस्त और गांजे के 05 मामलों में कुल 4.481 किलोग्राम गांजा शामिल रहा इस पूरी निस्तारण प्रक्रिया के दौरान पुलिस उप अधीक्षक मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार मादक पदार्थों के समयबद्ध निस्तारण से थानों के मालखानों में पर्याप्त जगह खाली होगी, जिससे अन्य आपराधिक मामलों में जब्त सामग्री के सुव्यवस्थित रखरखाव में बड़ी सहायता मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement

महाष्टमी पर डांडिया की धूम, डूंगरपुर में गरबा सुबह तक जारी

Dungarpur, Rajasthan:महाष्टमी पर रातभर खनके डांडिया, गुजराती गरबा की धुनों पर सुबह तक जमा रंग, पारंपरिक परिधानों में सजकर पहुंचे युवक-युवतियां डूंगरपुर जिले में महाष्टमी की रात गरबा के रंग में रंगा डूंगरपुर। शहर के रोशनी से सजे पांडालों में गुजराती गरबा की धुनों पर डांडिया की खनक देर रात तक गूंजती रही। युवक-युवतियां पारंपरिक परिधानों में सजकर पहुंचे और संगीत की ताल पर गरबा खेलते रहे। उत्साह ऐसा कि शास्त्री कॉलोनी में सोमवार सुबह 7 बजे तक डांडिया चलता रहा। रातभर नृत्य करने के बाद भी दिन निकलने पर लोग गरबा खेलते नजर आए। महाष्टमी की शाम होते ही शहर के गरबा पांडालों में रौनक बढ़ने लगी। महाआरती के साथ आयोजन शुरू हुए। इसके बाद डीजे और वाद्य यंत्रों पर गुजराती गरबा की धुनें गूंजने लगीं। संगीत के साथ डांडिया की खनक ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। महिलाएं लहंगा-चोली में तो पुरुष कुर्ते और पारंपरिक परिधानों में गरबा खेलने पहुंचे। कहीं युवक-युवतियां एकल नृत्य करते दिखे, तो कहीं गोल घेरा बनाकर समूह में डांडिया खेला। शास्त्री कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, न्यू कॉलोनी, पत्रकार कॉलोनी, कंसारा चौक और सोनिया चौक सहित शहर के विभिन्न गरबा पांडालों में देर रात तक भीड़ रही। आकर्षक रोशनी, रंग-बिरंगे परिधान और गुजराती संगीत के बीच नवरात्रि का उल्लास नजर आया। हर तरफ डांडिया की ताल पर थिरकते कदम और गरबा के गीतों की गूंज रही। शास्त्री कॉलोनी में सुबह तक नहीं थमा उत्साह शहर के शास्त्री कॉलोनी गरबा पांडाल में महाष्टमी पर खास रौनक रही। यहां रातभर युवक-युवतियां डांडिया खेलते रहे। रात से शुरू हुआ गरबा सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहा। दिन निकलने के बाद भी लोग पांडाल में नृत्य करते नजर आए। महाष्टमी की रात यहां गरबा का उत्साह चरम पर रहा।
0
0
Report

नाहरपुर में लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; साथी फरार

Alwar, Rajasthan:अलवर में लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही युवती की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका साथी फरार नाहरपुर में किराए के मकान की ऊपरी मंजिल पर पलंग पर मिला 30 वर्षीय कुमकुम का शव, पास में पड़ा था टूटा मोबाइल; पुलिस को झगड़े के बाद वारदात की आशंका अलवर। अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के नाहरपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 30 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव किराए के मकान की ऊपरी मंजिल पर पलंग पर पड़ा मिला। घटनास्थल पर टूटा हुआ मोबाइल फोन मिलने और उसके साथ रह रहे युवक के फरार होने से पुलिस को हत्या आशंका है। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के वृंदावन निवासी राजू की पुत्री कुमकुम के रूप में हुई है। वह वर्तमान में अलवर के नाहरपुर स्थित मेव मोहल्ले में रह रही थी। जानकारी के अनुसार, कुमकुम पिछले करीब डेढ़ साल से वृंदावन निवासी योगेश चौधरी के साथ रंजीत सिंह के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए से रह रही थी। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने कुमकुम को कई घंटों तक पलंग पर पड़ा देखा। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक मौके पर पहुंचा तो युवती पलंग पर पड़ी मिली। उसके पास ही मोबाइल फोन टूटा हुआ था। युवती के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिलने के बावजूद घटनास्थल की परिस्थितियों ने पुलिस को संदेह में डाल दिया है। झगड़े के बाद हत्या की आशंका, साथी की तलाश में जुटी पुलिस उद्योग नगर थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल के अनुसार, मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवती और उसके साथ रह रहे युवक के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा। इसके बाद युवती की मौत हुई। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के अनुसार, कुमकुम के साथ रह रहा योगेश चौधरी घटना के बाद से फरार है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने युवती के शव को राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है। युवती की मौत हत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
0
0
Report

कच्छ के प्रसिद्ध माता के मढ़ में पारंपरिक होम-हवन, भक्तों की भीड़ उमड़ी

Sadhara, Gujarat:કચ્છના પ્રસિદ્ધ યાત્રાધામ માતાના મઢ ખાતે કચ્છની કુળદેવી મા આશાપુરાના મંદિરે પરંપરાગત હોમ-હવન થયો હતો. ધાર્મિક વિધિમાં ભાગ લેવા અને હવનનાં દર્શનનો લાભ લેવા મોટી સંખ્યામાં માઈભક્તો માતાના મઢ ખાતે પહોંચ્યા હતા. પરંપરા મુજબ મધ્યરાત્રિએ માતાના મઢ જાગીરના અધ્યશ શ્રી રાજા બાવાનાં હસ્તે બીડું હોમવાની વિધિ યોજાઇ હતી. મા આશાબુરાના દર્શને ઉમટેલા ભક્તોમાં ધાર્મિક આસ્થા અને ભક્તિનો માહોલ જોવા મળી રહ્યો છે. નોંધ: માતાના મઢના વડા કાપડી લાઇનના મુખ્ય સંત છે, જેઓ આજીવન બ્રહ્મચારી રહે છે. પરંપરા મુજબ કચ્છના મહારાવ (રાજા) પણ જ્યારે മാതાના મઢ આવે ત્યારે તેમણે સિંહાસન પર બિરાજમાન રાજાબાબાને વંદન કરવા પડે છે.
0
0
Report
Advertisement

खूंटी में संधि बलि पूजा: उपासक महिलाओं की भीड़ और दुर्गा महागौरी की जयकार

Khunti, Jharkhand:खूंटी में संधि बलि अनुष्ठान में उपासक महिलाएं मंदिरों और पूजा पंडालों में पहुँचे और माता महागौरी की उपासना पूरी की। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मिश्रा टोली में संधि बलि अनुष्ठान का दर्शन किया गया। संधि बलि का मतलब अष्टमी और नवमी के बीच का समय भथुआ अथवा कुम्हड़ा की बलि दी गयी। मौके पर लोगों ने माँ भगवती महागौरी को अच्छत अर्पित की और माता के जय-जयकार की। मुहूर्त आते ही ढोल, नगाड़ा, रणभेरी, गजघंटा, शंख की ध्वनि गूंजने लगी। 07:53 सुबह संधि बलि का मुहूर्त रहा और पूरे परिसर में माँ दुर्गा की जय-जयकार गूंज उठा।
0
0
Report

शिर्डी साईं बाबा की 108वीं पुण्यतिथि उत्सव शुरू, भक्तिमय माहौल में आराधना

Shirdi, Maharashtra:शिर्डीत साईबाबांच्या 108 व्या पुण्यतिथी उत्सवाला मोठ्या भक्तिमय वातावरणात सुरुवात झाली आहे.. पहाटेची काकड आरती संपन्न झाल्यानंतर साईबाबांची प्रतिमा, पोथी आणि विणेची मिरवणूक संपन्न झाली.. यावेळी मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर यांच्यासह साई संस्थानचे प्रशासकीय अधिकारी उपस्थित होते.. पुण्यतिथी उत्सवानिमित्त साईसच्‍चरित्र ग्रंथाच्‍या अखंड पारायणास सुरवात झाली.. 19 ते 21 ऑक्टोबर दरम्यान हा तीन दिवशी पुण्यतिथी उत्सव साजरा केला जाणार आहे.. साईबाबांच्या पुण्यतिथी उत्सवानिमित्त साई मंदिर आकर्षक फुलांनी आणि विद्युत रोषणाईने सजवण्यात आलं आहे.. साई मंदिराच्या प्रवेशद्वारावर भगवान श्रीकृष्ण आणि साईबाबांचा " साई द्वारकाधीश " हा भव्य देखावा साकारण्यात आला आहे.. उत्सवानिमित्त विविध धार्मिक कार्यक्रमाचं आयोजन करण्यात आलंय.. उद्या उत्सवाच्या मुख्य दिवशी अर्थात दसऱ्याच्या दिवशी साई मंदिर भाविकांना दर्शनासाठी रात्रभर खुले राहणार आहे... साई मंदिर परिसरातून उत्सवाचा आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी...
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद में महानवमी पर माता मांडेश्वरी मंदिर में भक्तों का उत्साह चरम पर

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में दुर्गा पूजा को लेकर लोगो का उत्साह चरम पर है। शारदीय नवरात्र के नवें दिन यानी महानवमी के अवसर पर शहर के गौरक्षणी स्थित प्रसिद्ध माता मांडेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही भक्तों की लंबی कतारें मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लग गईं। मां दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा को लेकर पूरे शहर में उत्सवी माहौल है। मंदिर परिसर के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में मेले जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। मंदिर प्रशासन की ओर से भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालु सुबह से ही मां दुर्गा की एक झलक पाने और आशीर्वाद लेने के लिए कतारों में खड़े हैं। पूजा-अर्चना के दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। महिलाओं और बच्चों में भी पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के अन्य प्रमुख पूजा स्थलों जैसे काको मोड़, प्राचीन देवी मंदिर, ऊंटा मोड़, ठाकुरबाड़ी, पंचमहल्ला आदि में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। हर जगह मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज रही। पूजा करने आये श्रद्धालुओं ने बताया कि महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा विशेष फलदायक मानी जाती है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां मां मांडेश्वरी के दरबार में मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। यही कारण है कि न केवल जहानाबाद, बल्कि आसपास के जिलों से भी भारी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। वही एक श्रद्धालु ने बताया कि वह करीब 20 वर्षों से यहां आ रहे है अब जो भी मन्नतें मांगी पूरा हुआ है। इसी तरह माता रानी की कृपा बने रहे।
0
0
Report

थावे दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के नौवें दिन महानिशा पूजा शुरू, भक्तों की भीड़

Gopalganj, Bihar:शारदीय नवरात्रि का आज 9 वाँ दिन है आज माँ केसिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा अर्चना हो रही है जिले के सभी देवी मंदिरों व पूजा पांडालों में माँ का पूजन किया जा रहा है वही आज थावे मंदिर में महानिशा पूजा का आयोजन किया जायेगा वही जिले के सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में आज सुबह 3 बजे मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया सुबह से भक्त कतारबद्ध होकर माँ का दर्शन पूजन कर रहे हैं सुबह 5 बजे माँ का सृंगार किया गया जिसके बाद मंगला आरती का आयोजन किया गया मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि आज नवरात्रि का 9 वा दिन है आज माँ के सिद्धिदात्री रूप की पूजा की जाती है माँ 4 भुजाओं वाली है कमल व सिंह की सवारी करती है आज रात्रि 12 बजे महानिशा पूजा का आयोजन किया जायेगा जिसके बाद मंदिर का पट देर रात भक्तों के लिए खोल दिया जायेगा आज रात्रि से यहाँ हवन शुरू होगा
0
0
Report

फरीदाबाद में ट्रक की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था 28 वर्षीय योगेश शर्मा, सरूरपुर चौक के पास हुआ हादसा फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सोहना रोड पर सरूरपुर चौक के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेश शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि योगेश ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई。 बाइक अनियंत्रित होने के बाद हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, योगेश शर्मा ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी बाइक से घर जा रहा था। जब वह सोहना रोड पर सरूरपुर चौक के पास पहुंचा, तो अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसी दौरान सोहना की ओर से बल्लभगढ़ जा रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पर्वतिया कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, योगेश शर्मा बल्लभगढ़ का निवासी था। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

श्रद्धा-शिवा केस: तीन CCTV से राज खुलने की उम्मीद

Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू सीसीटीवी दिखाते हुए 3 सीसीटीवी खोलेंगे राज़ शिवा मामले में फरार चल रही श्रद्धा बार बार फुटेज होने का दावा कर रही है。 Zee मीडिया ने फ्लैट में लगे अलग अलग सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की तो पूरे अपार्टमेंट में केवल 3 सीसीटीवी कैमरे ही लगे पाए जिसे एक कैमरा श्रद्धा के फ्लैट के ठीक दरवाज़े पर लगा हुआ है वाक थ्रू फ्लैट के दरवाजे से cctv दिखाते हुए जिस अपार्टमेंट से शिवा गिरा वहां पर 4 मंजिला फ्लोर है लेकिन कैमरा केवल फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर बाहर की तरफ लगा हुआ है वो भी नीचे के डायरेक्शन में।4 फ्लोर जहाँ से शिवा गिरा वहां पर कोई कैमरा नही लगा है और नाही सामने वाले किसी अपार्टमेंट में वाक थ्रू अपार्टमेंट के कैमरे दिखाते हुए फिलहाल इन तीनो सीसीटीवी के आधार पर ही पूरा राज़ खुलेगा या श्रध्दा के पास मोबाइल में कोई वीडियो है
0
0
Report

जमुनीपुर रोडवेज परिसर में ड्राइविंग सीखने के दौरान अनियंत्रित कार पंचायत भवन के पिलर से टकराई।

KDKAPIL DEVFollow21m ago
Sadawpur, Pali, Uttar Pradesh:भदोही जनपद के नइबाजार नगर स्थिति जमुनीपुर रोडवेज परिसर में ड्राइविंग सीखने के दौरान अनियंत्रित कार पंचायत भवन के पिलर से टकराई, छत कार पर ढही, पांच सवार बाल-बाल बचे। नगर स्थित पांच लोग कर में बैठकर जहां ड्राइविंग सीख रहे थे वही एकाएक इसकी लेटर पर पांव चले जाने से यह हादसा हुआ अच्छा यह रहा की पिलर पर बोनट से कर टकराई जिससे कर में सवार सभी लोगों को उतारने का मौका मिल गया और छत गिरने से पहले ही सभी लोग सुरक्षित कर सवार उतर चुके थे छत गिरने की आवाज से आसपास के लोग दौड़कर आए और सभी कर स्वरों का कुशल केएमपी पूछ कर एक तरफ किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top