icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सSingरौली कलेक्टर ने किसानों-जनसुनवाई में लापरवाही पर 10 पटवारियों को निलंबित किया

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 10 पटवारी एक साथ निलंबित। किसानों की योजनाओं और जनसुनवाई में लापरवाही पड़ी भारी... कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर SDM ने जारी किए आदेश... फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में लापरवाही पर हुई कार्रवाई... माड़ा, चितरंगी, दुधमनिया, देवसर, बरगवां और सिंगरौली ग्रामीण के पटवारियों पर गिरी गाज... कलेक्टर गौरव बैनल ने कहा- किसानों और आम जनता के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.... निलंबित पटवारियों में तहसील माड़ा- राजेश शाह (हलका अमिलिया व सुहिरा), संदीप अग्रहरी (हलका नगुआ व करसुआलाल), तहसील सिंगरौली ग्रामीण-अहमद सिद्दीकी (हलका पिपरकुर्द), विवेक द्विवेदी (हलका सोलांग), तहसील चितरंगी- विजय सिंह (हलका उड़नी), शिव कुमार लाकरा (हलका गोपला), तहसील दुधमनिया- धर्मराज गोस्वामी (हलका चीनगो), तीरथ यादव (हलका सिल्फोरी), तहसील देवसर- श्याम लाल सिंह (हलका कुसेडी), तहसील बरगवां- गूंजेश्वरी प्रसाद जायसवाल (हलका उज्जैनी)
0
0
Report

चंद्रपुर के संमित्र सैनिक स्कूल में पांचवी कक्षा के छात्र ने रस्सी से आत्महत्या कर ली

Chandrapur, Maharashtra:टायटल:--- चंद्रपूरच्या सन्मित्र सैनिक शाळेतील पाचवीच्या विद्यार्थ्याचे मृत्यू प्रकरण, कपडे वाळविण्याच्या दोरीने पलंगाला गळफास लावून घेत आत्महत्या केल्याचे निष्पन्न अँकर:-- चंद्रपूरच्या सन्मित्र सैनिक शाळेतील जीवन विलास झरेकर नामक पाचवीच्या विद्यार्थ्याचा झालेला  मृत्यू आत्महत्या असल्याचे पुढे आले आहे. गुरुवारी संध्याकाळी हा मृत्यू झाला होता. त्याआधी तो अंगावर पुरळ आल्याने पालकांसह त्वचारोग तज्ज्ञाकडे उपचार घेऊन परतला होता. पालक आपल्या गावी 50 किमी गेल्यावर इकडे वसतिगृहात कुणी नसताना त्याने कपडे वाळविण्याच्या दोरीने पलंगाला गळफास लावून घेत आत्महत्या केली. शाळा व्यवस्थापनाने पालकांना लगेच याची माहिती दिली. पोलिसांनी पोस्टमार्टेम आणि सीसीटीव्हीच्या निरीक्षणातून हा प्राथमिक निष्कर्ष काढला असून जीवनला या शाळेत शिकायचे नव्हते, घरीच जायचे होते, यासाठी त्याने पालकांकडे लकडा लावला होता, असेही तपासात पुढे आले आहे. पोलीस घटनेचा पुढील तपास करत आहेत. बाईट १) प्रभावती एकुरके, पोलीस निरीक्षक, रामनगर पोलीस ठाणे आशीष अम्बाडे झी मीडिया चंद्रपूर
0
0
Report

मधेपुरा: नाबालिग से छेड़खानी-अपहरण के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा

Madanpur, Bihar:मधेपुरा अदालत ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और अपहरण के जुर्म में एक अभियुक्त को 20 साल की कठोर कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। शुक्रवार को एडीजे 6 सह स्पेशल न्यायाधीश (पॉक्सो) अमित कुमार पाण्डेय की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। मामला के भर्राही थाना क्षेत्र का है। घटना 18 जुलाई 2024 की है। आरोपी निजी विद्यालय का पूर्व एचएम मोह. सद्दाम उर्फ मोह. आकिब ने एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी किया था। घटना के बाद जब काफी खोजबीन करने पर भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला, तो डरे-सहमे परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया। पिता के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और त्वरित छापामारी के जरिए नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल पीपी विजय कुमार मेहता ने बताया कि पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश अमित कुमार पाण्डेय ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत 20 साल की कैद और 50 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है。
0
0
Report
Advertisement

पटना के नया गांव में गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग, दहशत फैल गई

Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--राजधानी पटना में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया गांव की है। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मारपीट में बबलू यादव नाम का एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस और टाउन एसडीपीओ-1 राजेश रंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान सात खोखे बरामद किए हैं। वहीं, इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नासरीगंज के रहने वाले शशि यादव और पप्पू यादव पर नया गांव निवासी बबलू यादव के साथ मारपीट करने का आरोप है। इसी दौरान फायरिंग भी हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त रहे हैं। हालांकि, घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। बाइट--राजेश रंजन टाउन SDPO 1
0
0
Report

नवोदय विद्यालय में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन, विद्यार्थियों को बताई पंचायती राज व्यवस्था

Ajay GargAjay GargFollow6m ago
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बुकलाना में शुक्रवार को मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, पंचायती राज व्यवस्था और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नागरिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित करना रहा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम मॉडल युवा ग्राम सभा में कक्षा नौ के लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अध्यक्षता विद्यालय के उपप्राचार्य प्रमोद कुमार ने की, जबकि संयोजन इतिहास के प्रवक्ता विनोद कुमार ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न पदों पर कार्यरत ग्राम पंचायत के अधिकारियों की भूमिका निभाते हुए उपस्थितजनों को बताया कि ग्राम सभा ग्रामीण लोकतंत्र की महत्वपूर्ण इकाई है। इसके माध्यम से ग्रामीण विकास की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर जनभागीदारी सुनिश्चित की जाती है। विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका और ग्रामीण विकास में सामूहिक प्रयासों के महत्व से भी परिचित कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने और भविष्य में जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रधान, पुलिस, आंगनबाड़ी, सहायक विकास अधिकारी सहित विभिन्न पदों की रोल की भूमिका निभाई। इस दौरान तानिया, माही, सृष्टि, गगन, पवन, अंजली, पलक, शालिनी सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
0
0
Report
Advertisement

बिरला पब्लिक स्कूल मेस में खाद्य सुरक्षा उल्लंघन: 26 कोकोनट पाउडर बिना मैन्यूफैक्चरिंग डेट

Kishanganj, Bihar:विद्यार्थियों की सेहत और खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बांदर सिंदरी स्थित बिरला पब्लिक स्कूल की मैस का निरीक्षण किया। शुक्रवार को सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मैस में बर्तन धोने के लिए निरमा वाशिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने तत्काल पाउडर हटवाकर डिशवॉश मंगवाया और भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान मंगलम कंपनी के कोकोनट पाउडर के 26 पैकेट और नमकीन के 16 पैकेट ऐसे मिले, जिन पर मैन्यूफैक्चरिंग और बेस्ट बिफोर डेट अंकित नहीं थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नियमानुसार नमूने लेकर शेष पैकेट जब्त कर सीज कर दिए। इसके अलावा पनीर का नमूना भी जांच के लिए लिया गया。 निरीक्षण में ड्राई स्टोर के भीतर खाद्य और अखाद्य पदार्थों को एक साथ रखा हुआ पाया गया। टीम ने मौके पर ही व्यवस्था दुरुस्त करवाई। विभाग अब खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत खाद्य कारोबारकर्ता को नोटिस जारी करेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार, केसरी नंदन शर्मा, अजय यादव और हंसा तिवाड़ी शामिल रहे।
0
0
Report

मोरवा के वार्ड-3 में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर, एक घायल

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग। तेज रफ्तार एंबुलेंस ने मचाया कोहराम, कई वाहनों को मारी टक्कर, 1 घायल मोरवा के वार्ड क्रमांक-3, बीईएमएल कॉलोनी, सोनी गेस्ट हाउस के सामने देर रात का मामला। संकरी सड़क पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार एंबुलेंस, खड़े वाहनों को रौंदते हुए एक व्यक्ति को लिया चपेट में। घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती, हादसे के बाद चालक एंबुलेंस سمیت मौके से हुआ फरार। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, फुटेज में साफ दिखी एंबुलेंस की बेलगाम रफ्तार। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने की जताई आशंका। मोरवा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी।
0
0
Report

झीडा ने तीन ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबों का प्रबंध सिख कौम के लिए मांगा

Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र :सिक्किम के गुरुद्वारा डांगमार साहिब का प्रबंध सिख कौम के पास होना जरूरी है जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने कहा गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी हरिद्वार पर भी सिख कौम का हक हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने शुक्रवार को पत्रकारों से रुबरु हो कर सिख कौम के बहुत ही अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने मीडिया के सामने श्री गुरु नानक देव जी महाराज के जीवन से जुड़ी यात्राओं का जिक्र करते हुए तीन ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध सिख कौम को देने की मांग दी है। जत्थेदार ने बताया कि तीसरी यात्रा के दौरान श्री गुरु नानक देव जी महाराज जब सिक्किम पहुंचे तो वहां की संगत ने उनके समक्ष पानी की समस्या का जिक्र किया, जिसके बाद गुरु साहिब ने अपने हाथ में पकड़ी डांग (लाठी) को ग्लेशियर में मारा और वहां एक कुंभ बन गया। इसके बाद वहां की संगत है इसी कुंभ से जीवन यापन के लिए पानी का प्रयोग करने लगी। सन 1982 तक वहां गुरुद्वारा साहिब सुशोभित रहा, जो कि गुरुद्वारा डांग मार साहिब के नाम से प्रसिद्ध है। वोट की राजनीति करते हुए वहां की सरकार ने अब इस ऐतिहासिक स्थान को बौद्ध धर्म के हवाले कर दिया है जो की बिल्कुल भी उचित नहीं है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने इस मुद्दे को उठाते हुए उपरोक्त स्थान पर फिर से गुरुद्वारा साहिब बनाने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह और सिक्किम के सीएम को पत्र लिखा है। हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़ी एक और घटना का जिक्र करते हुए बताया कि हरिद्वार में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब पर भी भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार को एक ट्रस्ट बनाकर दे दिया है जो की सरासर अनुचित है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह को और उत्तराखण्ड के सीएम को पत्र लिखकर वह स्थान सिखों को देने अपील की है, ताकि उस ऐतिहासिक स्थान पर गुरुद्वारा साहिब बनाया जा सके, जहाँ श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने पाखण्ड एवं अंध विश्वास से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया था। इसके साथ ही हरियाणा कमेटी के प्रधान ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़ी लेह लद्दाख की घटना का भी जिक्र किया, जिसमें श्री गुरु नानक देव जी जब लेह लद्दाख पहुंचे तो वहां से 25 किलोमीटर पहले ही एक पहाड़ी पर रहने वाले दानव के बारे में वहां के लोगों ने बताया। जब लोगों ने गुरु साहिब को बताया कि यह दानव लोगों की मार कर खा जाता है, तो गुरु साहिब उस पहाड़ी की तरफ चल दिए जहां में वह दानव रहता था। गुरु साहिब को अपनी ओर आते देख इस दानव ने एक बड़ा सा पत्थर गुरु साहिब की ओर धकेल दिया। जब यह पत्थर श्री गुरु नानक देव जी से टकराया तो उस पर गुरु साहिब की छवि प्रकाशित हो गई और वह मोम बन गया। यह देख वह दानव गुरु साहिब पर हमला करने के लिए वहां पहुंचा और उसने अपने पैर से वार किया तो उसका पैर मोम में धंस गया। इसके बाद वह दानव समझ गया कि गुरु साहिब रब के बंदे है। प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा के मुताबिक इस ऐतिहासिक स्थान की सेवा संभाल के लिए जब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हाई कोर्ट में कैस किया तो जम्मू कश्मीर को अलग देश की बात का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने इसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधिकार क्षेत्र से बाहर करार दिया क्योंकि शिरोमणी कमेटी पंजाब एवं अन्य राज्यों का गुरुद्वारा साहिब का प्रबंध संभाल रही थी। प्रधान ने कहा कि इसलिए वे ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट का मुद्दा उठा रहे हैं ताकि देशभर में सुशोभित गुरुद्वारा साहिबान का संभल सिख कौम अपने हाथों में ले सके।
0
0
Report
Advertisement

कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के चलते 10 अक्टूबर को सभी दुकानें बंद रहेंगी

New Delhi, Delhi:अतुल भार्गव, न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष (कनॉट प्लेस) 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के चलते एहतियात के तौर पर कनॉट प्लेस की सभी दुकानों, ऑफिस, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों बंद रहेंगे. पिछली बार भी दुकानों के अंदर और बाहर प्रदर्शनकारी आ गए थे. जंतर-मंतर डेजिग्नेटेड प्रोटेस्ट साइट उसको शिफ्ट किया जाना चाहिए हमे नुकसान होता है कनॉट प्लेस समेत आस पास की मार्किट को, LG और सरकार से भी माँग करेंगे. डेजिग्नेटेड प्रोटेस्ट रामलीला या फिर बुराड़ी में हो. प्रदर्शनकारियों में कुछ उपद्रवी भी होते है दंगा फ़साद होने का डर रहता है. पुलिस वालो को पीटा जा रहा है, तो बेहतर की नुकसान से दुकानें बंद रखें. अभी सीजन का टाइम है हम नहीं चाहते की कनॉट प्लेस बंद हो, लेकिन बंद करना पद रहा है.
0
0
Report

बारां में कांग्रेस सम्मेलन: प्रमोद जैन भाया दो घंटे देरी से पहुंचे

Baran, Rajasthan:जिला कांग्रेस कार्यक्रम संपन्न, अंता विधायक प्रमोद जैन भाया के इंतजार में 2 घंटे अटकी आज बारां। जिला कांग्रेस कमेटी बारां के तत्वाधान में आज पुलिस लाइन के निकट एक निजी होटल में जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिलेभर के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि सम्मेलन में अंता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, बारां-अटरू के पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा, किशनगंज की पूर्व विधायक निर्मला सहरिया, छबड़ा के पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा सहित पीसीसी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सम्मेलन में संगठन को सक्रिय व मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं में समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई। अग्रिम संगठनों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, नगरीय व ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। वहीं सैकड़ों की संख्या में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पद के टिकट की दावेदारी जता रहे कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। बताया जा रहा है कि अंता विधायक प्रमोद जैन भाया करीब दो घंटे देरी से पहुंचे, जिसके कारण कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे और सम्मेलन दोपहर 4 बजे बाद शुरू हो सका。
0
0
Report

चूरू: होटल संचालक से मारपीट के आरोपित पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग तेज

Churu, Rajasthan:चूरू विधान सभा-चूरू लोकेशन--चूरू चूरू के नेशनल हाइवे 52 पर स्थित एक होटल संचालक से कथित मारपीट का मामला सामने आया है जहाँ पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने रतननगर थाने के दो पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कारवाई की मांग करते हुए एसपी ऑफिस के आगे नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और एसपी के नाम ज्ञापन सौपा. पीड़ित होटल संचालक के भाई ने कहा रतन नगर थाने के दो पुलिसकर्मी द्वारा धमकी दी गई थी की यह होटल चलाना है तो प्रतिमाह दस हज़ार रुपए देने पड़ेंगे. अन्यथा आपके होटल पर गांजा व अफीम रखवा कर आपको हवालात में बंद करवा देंगे या फिर झूठे मुकदमे में फँसाकर बंदी नहीं देने पर 7 अक्टूबर की रात रतननगर थाने के दो पुलिस कर्मी आए और मारपीट करते हुए होटल संचालक को थाने ले गए जहाँ भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गयी. मारपीट में घायल दीपचंद अभी भी अस्पताल में भर्ती है जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारीयों को दो दिन का अल्टीमेटम देतें हुए कहा अगर दो दिन में कारवाई नहीं होती है तो सोमवार नेशनल हाइवे 52 जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार थार से हड़कंप, नाबालिग चालक गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में तेज रफ्तार थार को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। रिहायशी कॉलोनियों में तेज गति से वाहन दौड़ाने की शिकायतों के बीच गुरुवार शाम दीपेश्वर तालाब पर गश्त कर रही कोतवाली पुलिस ने काले रंग की थार को रुकवाया। चालक से पूछताछ की गई तो वह नाबालिग निकला। पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची और मामले में कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, थार चालक का पुलिस के साथ व्यवहार भी ठीक नहीं रहा। सूचना मिलने पर एएसपी जयदेव सियाग, सीओ बाबूलाल मुरारिया और सीआई शम्भूसिंह भी थाने पहुंचे। पूछताछ में सामने आया कि वाहन सांवलिया रेंटल कार से एक दिन के लिए 4 हजार रुपए में लिया गया था। युवक ने बताया कि उसने अपने दोस्त से कुछ समय के लिए गाड़ी चलाने को ली थी। थार को लेकर शहर की कॉलोनियों में चर्चा रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, गाड़ी गरबा चौक से तेज रफ्तार में निकली। रिहायशी गलियों में बच्चे खेलते हैं, वहीं विद्यार्थी स्कूल और कोचिंग के लिए आते-जाते हैं। ऐसे में तेज गति से वाहन चलाना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने काले शीशों वाली गाड़ियों की निगरानी और रेंटल कारों के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की कि कॉलोनियों में तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि किसी अनहोनी से पहले ही सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
0
0
Report

रोपड़ में डोर-टू-डोर मुहिम शुरू: पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दलबजीत सिंह चीमा ने वार्ड 17 और 6 का दौरा

Rupnagar, Punjab:Ropar ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਅਜ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਅਤੇ سਾਬਕਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕਟਰ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਰੋਪੜ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 17 ਵੱਡੀ ਹਵੇਲੀ ਅਤੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 6 ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਵਾਈ । ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 17 ਤੋਂ ਇਹ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਲਈ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀ ਵਿੰਗ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਆਰ ਪੀ ਸਿੰਘ ਸ਼ੈਲੀ ਦੇ ਘਰ ਅਤੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 6 ਵਿੱਚ ਸਾਬਕਾ ਕੌਂਸਲਰ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪੀ ਏ ਸੀ ਮੈਂਬਰ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਨੋਆ ਦੇ ਘਰ ਇਹ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਜਿਹਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਵਾਰਡ ਨਿਵਾਸੀ ਔਰਤਾਂ ਅਤੇ ਮਰਦਾਂ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਯਾ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਫਾਰਮ ਭਰੇ । ਬਾਈਟ-ਡਾ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ -ਸਾਬਕਾ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਆਰ ਪੀ ਸ਼ੈਲੀ-ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਸ ਸੀ ਵਿੰਗ ਚਰਨਜੀਤ ਕੋਰ-ਪ੍ਰਧਾਨ ਮਹਿਲਾ ਵਿੰਗ
0
0
Report

हंडिया में चिट्टे के कारण मचा है कोहराम; माता-पिता रोते-बिलखते

Barnala, Bathinda, Punjab:A/L......बरनाला के गांव हंडियाया में बढ़ते चिट्टे के नशे ने कई माता-पिता के घर छीन लिए हैं रोते-बिलखते माता-पिता की एक बड़ी भीड़ ने शिरोमणि अकाली दल पार्टी के नेताओं को चिट्टे की बड़ी कहानी सुनाई 20 से 25 चिट्टे के नशेड़ियों के परिवार वालों ने कहा कि चिट्टे की लत नमक से भी पहले लगती है गांव हंडियाया में अब तक कई मौतें हो चुकी हैं गांव हंडियाया में टॉफी की तरह बिकता है चिट्टे का नशा दिहाड़ी मजदूरों से बच्चों को चिट्टे का नशा करने के लिए ले जाया जाता है शिरोमणि अकाली दल पार्टी के बरनाला विधानसभा क्षेत्र के सीनियर नेता कुलवंत सिंह कांता और पूरी अकाली लीडरशिप ने चिट्टे की लत को लेकर मौजूदा AAP सरकार को घेरा ड्रग्स के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है, कहा गया कि 1984 के बाद अब AAP सरकार में पंजाब के युवा चिट्टे की लत से मर रहे हैं, AAP सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है लोगों की एक बड़ी भीड़ ने रोते हुए मीडिया को अपने परिवारों की हालत बताई बरनाला से शिरोमणि अकाली दल के नेता कुलवंत सिंह कांता समेत पूरी सीनियर अकाली लीडरशिप ने जहां इन प्रभावित परिवारों का दुख बांटा, वहीं ड्रग्स के खिलाफ जंग के तहत मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर भी सवाल उठाए गए इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल पार्टी पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट और बरनाला हलके के इंचार्ज कुलवंत सिंह कांता, बरनाला डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रूपिंदर सिंह संधू, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट संजीव शौरी, डिस्ट्रिक्ट अर्बन प्रेसिडेंट यादविंदर सिंह बिट्टू दीवाना ने चिट्टे की लत से मरने वाले नौजवानों की मांओं का दुख बांटा और पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार जहां ड्रग्स के खिलाफ जंग के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं 90 हजार ड्रग तस्करों को जेलों में डालने का भी दावा कर रही है, लेकिन ये दावे खोखले लगते हैं उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि जहां मांएं अपने बेटों की फोटो लेकर रोती-बिलखती नजर आती हैं, वहीं हंडियाया में "आटे दी की उत्तर" के नाम से सौ रुपये का सफेद ड्रग मिलता है। उनका दावा है कि यह सफेद नशा नमक की जगह आम तौर पर मिलता है। मौजूदा सरकार के नशे के खिलाफ अभियान के दावे खोखले लगते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नशे को खत्म करने के लिए करोड़ों रुपये के विज्ञापन दे रही है, लेकिन जमीनी हकीकत हंडियाया से आपके सामने आ रही है। आज 20, 21 और 22 साल से ऊपर के नौजवान नशे की लत के कारण मर रहे हैं। 100/100 रुपये का सफेद नशा आम तौर पर मिल रहा है। यहां तक ​​कि नशे की होम डिलीवरी भी हो रही है, नशे के खिलाफ जंग के तहत चलाए जा रहे पुलिस सर्च ऑपरेशन में कोई नशा बरामद नहीं हो रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर पंजाब सरकार करीब 90 हजार नशा तस्करों को पकड़ने का दावा कर रही है, तो जेलों में क्षमता 30/35 हजार की है। नमक नहीं, नशा ज्यादा है। नशा खुलेआम बिक रहा है। जहां 1984 में कांग्रेस सरकार के दौरान पंजाब की मांओं के बेटे मारे गए थे, वहीं आज मांओं के बेटे नशे के चंगुल में फंसकर अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिट्टा के नशे से परेशान हंडियाया के कई पीड़ित परिवारों ने अपनी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व से अपील की है ताकि इसे पूरी तरह से रोका जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इन पीड़ित परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हर हाल में पीड़ित परिवारों को बनता इंसाफ दिलाया जाएगा। दूसरी तरफ, जब अपनी कोख में पल रहे बच्चों को जन्म देने वाली मांओं ने रोते हुए मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई, तो मेरा दिल भावुक हो गया जब उन्होंने बताया कि चिट्टे की लत इतनी बढ़ गई है कि वे दिहाड़ी मजदूरी करके और अपनी मजदूरी लेकर घर लौटती हैं, तो उनके बच्चे उनसे पूरे दिन की मजदूरी छीन लेते हैं और चिट्टे की लत लगा लेते हैं। जहां चिट्टे की लत टॉफी की तरह आसान होती जा रही है। पीड़ित महिलाओं ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार के दौरान चिट्टे की लत पर कोई असर नहीं होता था, लेकिन जब से AAP सरकार सत्ता में आई है, चिट्टे की लत आम होती जा रही है। हमारे बच्चे चिट्टे की लत में पड़ गए हैं और चिट्टे का इंजेक्शन लगने के बाद मर रहे हैं, लेकिन मौजूदा सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि वे शिरोमणि अकाली दल पार्टी को आगे लाएंगे ताकि पंजाब से चिट्टे की लत खत्म हो सके। इसलिए, बड़ी संख्या में महिलाएं और पीड़ित परिवार ड्रग्स के खिलाफ एकजुट हुए हैं और शिरोमणि अकाली दल पार्टी की पूरी लीडरशिप के सामने अपना दुख जताया है, उम्मीद है कि आने वाली शिरोमणि अकाली दल सरकार इस सफेद नशे की लत को खत्म कर सकती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top