497001
अंबिकापुर में नगर निगम ने बिना सूचना के तोड़ा घर, रिश्वत की मांग का आरोप
Ambikapur, Chhattisgarh:अंबिकापुर नगर निगम की उड़नदस्ता टीम ने बौरीपारा स्थित बुधनी बाई के नाम से पट्टे की जमीन में बने घर को तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि नगर निगम ने बिना किसी पूर्व सूचना के घर को तोड़ा और उड़नदस्ता टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी जिसे देने से मना करने पर कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम अमले को बचाने की कोशिश की जबकि तहसीलदार ने आश्वस्त किया कि जमीन की पुनः जांच कराई जाएगी और रिश्वत की मांग की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एससी-एसटी हॉस्टल के भोजन में कीड़े? धरना दें प्रदर्शन, तहसीलदार ने निराकरण का आश्वासन
Chhatarpur, Madhya Pradesh:शासकीय पीजी कॉलेज के एससी-एसटी छात्रावास में छात्राओं ने अव्यवस्थाओं को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मंजू अहिरवार सहित अन्य छात्राओं ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में परोसे जाने वाले भोजन में अक्सर कीड़े निकलते हैं। इस संबंध में शिकायत करने पर खाना बनाने वाले कर्मचारी और जिम्मेदारों द्वारा गाली-गलौज की जाती है और हॉस्टल से नाम काटने की धमकी दी जाती है। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया जाता है और विरोध करने पर पुलिस बुलाने और सामान बाहर फेंकने की धमकी दी जाती है, छात्राएं जिला अधिकारी (डीओ) को मौके पर बुलाकर समस्या के निराकरण की मांग पर अड़ी हुई हैं। बाद मे तहसीलदार मौके पर पहुंचे और धरना दे रही छात्राओ के बाद सुनी और उससे जल्द निराकरण का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में 6 साल के मासूम का अपहरण: बुजुर्ग महिला समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:एंकर- औलाद की चाह में मासूम बच्चे का अपहरण करने वाली बुजुर्ग महिला समेत 7 लोग सलाखों के पीछे पहुंचे। ग्रेटर नोएडा में 5 दिन पहले 6 साल के मासूम बच्चे के अपहरण और उसकी बचने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान, दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों ने कसना थाना क्षेत्र से 13 अक्टूबर को 6 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया था और उसकी 4.5 लाख रुपए में बुजुर्ग महिला को बेचने का सौदा कर लिया था। बच्चे को बेचते समय पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। साथी मासूम बच्चे को कुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्चे मिलने पर परिवार खुशी से झूठा और पुलिस का धन्यवाद किया। ग्रेटर नोएडा की कसना और ईकोटेक फर्स्ट थाना पुलिस की ग्राफ्ट में खड़े ये दो महिलाएं और सभी आरोपी एक ही गांव के निवासी हैं; इनमें से दो आपस में सगे भाई हैं और बाकी एक दूसरे से परिचित हैं। एक बुजुर्ग महिला कमलेश है जो कि दिल्ली की रहने वाली है। पूर्व में इसके पति का देहांत हो गया था, उसके बाद इसमें अपनी दोनों बेटियों की शादी कर दी। महिला अकेली हो गई। अपने देखभाल के लिए एक बच्चा गोद लेना चाहा तो उसने दूसरी महिला पुष्पा से बच्चा लेने का जिक्र किया; तभी पुष्पा ने अपने रिश्ते के भांजे लगने वाले से संपर्क किया और पूरी घटना के बारे में बताया। फिर इन सभी ने मिलकर एक बच्चा किडनैप कर बुजुर्ग महिला को साढ़े चार लाख रुपए में बेचने की बात करी। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला से पहले ही 2 लाख लिए थे और बाकी रुपए बाद में देने थे। 13 अक्टूबर को कासना थाना क्षेत्र के जिम्स हॉस्पिटल के पास से 6 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को लगी, पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर टीम गठित कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। 17 अक्टूबर की शाम कसना क्षेत्र में बच्चों की तलाश के दौरान बकाया पैसे लेने के समय पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई; तीन आरोपियों को गोली लगी और घायल हो गए। वहीं पुलिस ने बच्चे बेचने और खरीद-फरोख्त में शामिल दोनों महिलाएं और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथी पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन तमंचे और मोबाइल बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों की निशानdeही पर बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने खोया हुआ बच्चा वापस मिलने पर पुलिस का धन्यवाद किया।0
0
Report
NTPC Gadarpura Plant Brings Destruction as Farmers Suffer Despite Promises of Development
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो विकास के बड़े-बड़े दावों पर सीधे सवाल खड़े करती है। 1600 मेगावाट का एनटीपीसी गाडरवारा सुपर थर्मल पावर प्लांट, जिसके लिए किसानों ने अपनी उपजाऊ जमीनें इस उम्मीद में सौंप दी थीं कि उनके बच्चों का भविष्य संवरेगा। उन्हें बेहतर अस्पताल, आधुनिक स्कूल और पक्की सड़कें मिलेंगी। दावा तो यह भी था कि एनटीपीसी ने कई गांवों को 'गोद' लेकर उनका कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया है। लेकिन ज़मीनी हकीकत इन कागज़ी दावों के बिल्कुल उलट है। आज वही विस्थापित और प्रभावित ग्रामीण कह रहे हैं कि एनटीपीसी उनके लिए विकास नहीं, बल्कि विनाश लेकर आया है। आइए देखते हैं गाडरवारा के प्रभावित गांवों से ZEE मीडिया की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट।0
0
Report
Advertisement
लहरिया गागा जाखल रोड पर हादसा: मनरेगा मजदूरों पर तेज कार चढ़ने से मौतें
Lehragaga, Punjab:ਲਹਿਰਾ ਗਾਗਾ ਜਾਖਲ ਰੋਡ ਤੇ ਹੋਇਆ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਲਹਿਰਾ ਗਾਗਾ ਜਾਖਲ ਰੋਡ ਤੇ ਸੜਕ ਉੱਤੇ ਮਨਰੇਗਾ ਵਰਕਰ ਕਰ ਰਹੇ ਸੀ ਕੰਮ ਲਗਭਗ 23 ਵਰਕਰ ਸ਼ਰਤ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਸੀ ਮਨਰੇਗਾ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਅਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਰਦੜਿਆ ਲਗਭਗ ਅੱਠ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਕਈ ਲੋਕ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਜਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ optra ਕਾਰ ਨਾਲ ਹੋਇਆ ਹਾਦਸਾ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਐਮਬੂਲੈਂਸ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ0
0
Report
संभल में दुर्गा अष्टमी शोभायात्रा पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । संभल में आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकाली जाएगी दुर्गा अष्टमी शोभायात्रा。 दुर्गा अष्टमी शोभायात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर शोभायात्रा रूट छावनी में तब्दील。 सुरक्षा के मद्देनजर शोभायात्रा की जमीन से लेकर आसमान से निगरानी के बंदोबस्त。 पुलिस फोर्स, ड्रोन कैमरों/हाई पावर वाइनों कुलर के साथ ही सत्यव्रत जिला कंट्रोल रूम से शोभायात्रा की होगी निगरानी。 ASP सुमित राम केटे ने हाई पॉवर वाइनोकुलर से इलाके का जायजा लिया。 विवादित जामा मस्जिद इलाके में पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रवंध。 संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल तेज。 विवादित जामा मस्जिद से 50 मीटर की दूरी पर होता है शोभायात्रा का समापन。 संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला。0
0
Report
पवन सिंह-ज्योति सिंह के मामले में अदालत ने 3000 रुपये जुर्माना लगाया
Maharajganj, Uttar Pradesh:भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रही कानूनी लड़ाई एक बार फिर चर्चा में है... बलिया परिवार न्यायालय में सुनवाई के दौरान पवन सिंह पेश नहीं हुए, जिसके बाद कोर्ट ने उन पर 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया... इस पूरे मामले में एक तरफ रिश्ते को बचाने की इच्छा जताती ज्योति सिंह हैं, तो दूसरी तरफ तलाक और भरण-पोषण को लेकर चल रही लंबी कानूनी प्रक्रिया... ज्योति सिंह ने अगली सुनवाई की तारीख 12 नवंबर बताई है...अब सबकी नजरें अगली तारीख पर टिकी हैं...0
0
Report
Advertisement
सीकर: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के आरोपी गिरफ्तार, 15 कार्ड मिले
Sikar, Rajasthan:सीकर एटीएम बदलकर रुपए निकालने का आरोपी गिरफ्तार सीकर शहर में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के अकाउंट से रुपए निकालने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से 15 ATM कार्ड मिले हैं। आरोपी वारदात करने के लिए हिसार से स्कूटी लेकर आता और वारदात करने के बाद वापस चला जाता। अंदेशा है कि आरोपी ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में एटीएम कार्ड बदलकर सभी के कई मामले सामने आए। ऐसे में पुलिस टीम लगातार एटीएम बूथ के आसपास नजर बनाए हुए थी। 17 अक्टूबर को पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शहर में एक एटीएम बूथ के पास उन्हें एक संदिग्ध आदमी नजर आया। जब उससे पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो उसके पास अलग-अलग बैंकों के 15 एटीएम कार्ड मिले। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि ATM बूथ पर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम देता है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार(34) पुत्र शीशराम सांसी निवासी कनोह,हिसार को गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी से अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि वह जिस एटीएम बूथ पर कोई बुजुर्ग आदमी उसे दिखता है वहां पर जाता है और उनकी मदद करने के बहाने उनके ATM पिन मालूम कर लेता है और फिर बातों में लगाकर एटीएम कार्ड बदल देता है। आरोपी वारदातों में काम में लिए गए एटीएम कार्ड भी लगातार बदलता रहता है। पुलिस को आरोपी के पास से जो एटीएम कार्ड मिले हैं उनके होल्डर से भी अब पुलिस पूछताछ करेगी। अंदेशा है कि आरोपी पिछले लंबे समय से इसी तरह की वारदात कर रहा हो। आरोपी से अब पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी वारदात करने के लिए स्कूटी से आता है और वारदात करने के बाद स्कूटी लेकर वापस हिसार चला जाता है। आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस थाने के कांस्टेबल दिनेश और दलीप की विशेष भूमिका रही।0
0
Report
शिवानी पाठक बनीं एक दिन की कोतवाल, फखरपुर थाने में सुनी फरियादियों की समस्या
Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:फखरपुर बहराइच बालिकाओं और छात्राओं के मन से पुलिस का भय दूर करने तथा उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से योगी सरकार की पहल के तहत छात्रा को एक दिन का फखरपुर थाना प्रभारी बनाया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी पाठक गजाधरपुर बसंता को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। इस दौरान फखरपुर इंस्पेक्टर रामकुमार राजभर एसआई अशोक वर्मा की अध्यक्षता में चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत महिलाओं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बनाई गई थाना प्रभारी शिवानी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया और अपनी गाड़ी से रिसिब कर थाना प्रांगण में महिला हेल्प डेस्क प्रसासनिक भवन रजिस्टर नम्बर चार की जांच कर समस्त पुलिस अधिकीकरियो के साथ बैठक कर अपना परिचय दिया इस मौके पर समस्त अधिकारी मौजूद रहे। शिवानी पाठक ने कोतवाली की कुर्सी पर बैठकर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान हैबत पुर निवासी सुमन पत्नी अर्जुन के पति पत्नी विवाद आया जिसे तत्काल प्रभाव से सुनकर दोनों में सुलह समझौता कराया कोठवल निवासी रानी देवी के गांव का विवाद आया कचना पुर निवासी सुषमा देवी सूरज पाल निवासी मुड़िया भीलोरा सुसीला निवासी अली नगर आदि के दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले का निस्तारण कराया। इंस्पेक्टर रामकुमार राजभर की मौजूदगी में शिवानी ने पुलिस की जिम्मेदारियों और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को करीब से जाना और अपने पर गर्व महसूस करते हुए एसओ का धन्यवाद किया।एसओ रामकुमार राजभर ने बताया इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और बिना किसी भय के अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर बनाना है।0
0
Report
चूड़ा मिल में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, CCTV में मारपीट; पुलिस जांच शुरू
Bettiah, Bihar:Anchor ________ बेतिया से खबर है जहां चनपटिया के चूड़ा मिल में जमकर दो पक्षों में मारपीट हुई है मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है चूड़ा मिल मालिक और एक पैक्स अध्यक्ष के बीच यह मारपीट की घटना हुई है धान को लेकर किसी विवाद में जमकर मारपीट हुई है सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई करीब पांच गाड़ियों सहित एक पक्ष चूड़ा मिल पहुंचे वाद विवाद होने पर मिलर के लोग और पैक्स अध्यक्ष के लोग आपस में भिड़ गए इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है पुलिस सीसीटीवी फुटेज के तहत दोषियों को चिन्हित कर रही है0
0
Report
Advertisement
धान की खरीद 48 घंटे में, मंत्री श्याम सिंह राणा का मंडी संचालन पर दावा
Sirsa, Haryana:कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया अनाज मंडी का निरीक्षण मंडी में आई फसल की नमी देखी और अधिकारियों को दिए उठान तेज करवाने के निर्देश सिरसा में डबवाली रोड पर नई शुरू हुई वैकल्पिक अनाज मंडी में पहुंचे कृषि मंत्री मंडी मजदूरों की सुनीं समस्याएं और दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश मजदूरों ने अधिकारियों पर लगाए कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप कृषि मंत्री ने मार्किट कमेटी कार्यालय में पहुंच अधिकारियों व आढ़तियों के साथ की बैठक वैकल्पिक अनाज मंडी शुरू करवाने पर आढ़तियों ने जताया आभार मंडी में फसल की बोली, उठान सहित अन्य कार्यों की हुई सराहना कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा- फसल पंजीकरण के लिए 3 दिनों पर दोबारा खोला गया पोर्टल जिला के अधिकारी धान की फसल का कर रहे फिजिकल वैरीफिकेशन जिन किसानों की औसत से अधिक हो रही पैदावार व मार्केट कमेटी सचिव को रिपोर्ट दर्ज करवा कटवा सकते हैं गेट पास 48 घंटे में की जाएगी किसानों की फसल की खरीद कृषि मंत्री का दावा, मंडियों में आई किसान की फसल का खरीदा जाएगा एक-एक दाना अधिकारियों को दिए कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज किया डबवाली, कालांवाली, रानियां व सिरसा अनाज मंडिया का किया निरीक्षण0
0
Report
भदोही में बाइक हादसे में तीन युवकों की मौत, हेलमेट नहीं पहना होने से ब्रेन हेमरेज
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसा औराई कोतवाली क्षेत्र के इटवा ऊपरवार गांव में यूनियन बैंक के पास हुआ, जहां उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे खुले गहरे नाले में जा गिरी,जानकारी के मुताबिक, मेदिनीपुर गांव के रहने वाले तीनों युवक रविवार को महाराजगंज बाजार में सामान खरीदने आए थे। बाजार से घर लौटते समय उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी औराई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,मृतकों की पहचान 29 वर्षीय विवेक बिंद, 20 वर्षीय सूरज बिंद और 19 वर्षीय पुनीत बिंद के रूप में हुई है। डाक्टरों के मुताबिक, तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने और ब्रेन हेमरेज के चलते उनकी मौत हुई,एक साथ तीन युवकों की मौत से मेदिनीपुर गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
अजमेर नगर निगम दशहरा महोत्सव में लेजर शो और ड्रोन से रामायण उकेरेगा
Ajmer, Rajasthan:अजमेर नगर निगम की ओर से इस बार दशहरा महोत्सव खासे अनोखे अंदाज में मनाया जाएगा.. 11 दिवसीय इस महोत्सव को लेकर निगम के भाजपा पार्षदों और अधिकारियों ने कमर कस तैयारी की हैं.. 20 तारीख को दशहरे के मौके पर पटेल मैदान में रावण दहन के साथ आकर्षक लेजर शो और ड्रोन से आकाश में रामायण के पात्र उकेरे जाएंगे .. महापौर अनामिका शर्मा और उपमहापौर हेमंत सांखला ने पत्रकारों को बताया कि निगम बोर्ड की ओर से नाराज कांग्रेस के पार्षदों को अनेक संदेश भिजवाये लेकिन वह नहीं आए..0
0
Report
Advertisement
प्रेमी की रिहाई के लिए युवती ने टावर पर चढ़कर किया घंटों ड्रामा
Noida, Uttar Pradesh:दरअसल टावर पर चढ़ी इस युवती का प्रेमी किसी मामले में जेल में बंद है...अपने प्रेमी की रिहाई के लिए ये युवती टावर पर चढ़ी और घंटों ड्रामा किया...0
0
Report
हरदा में दीपावली से पहले अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस कार्रवाई
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में दीपावली से पहले अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्यवाही, शहर के बीच स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास पटाखों का भंडार मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में पटाखे जब्त किए, पुलिस ने बताया कि सागर तनेजा युवक के घर पर बड़ी मात्रा में पटाखा का भंडारण किया हुआ पाया गया, पुलिस में मौके पर पहुंचकर बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए हैं0
0
Report
किशनगढ़ में बंदरों के आतंक पर चक्का जाम, अस्पताल एंटी-रेबीज नहीं मिलने का आरोप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राईपुरा में बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 43 पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण अमानगंज-गुलगंज नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बंदर लगातार लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं, लेकिन अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं है। वहीं वन विभाग द्वारा बंदरों के रेस्क्यू को लेकर भी कोई उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है; जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंचे एसडीओपी और वन परिक्षेत्र अधिकारी ने ग्रामीणों को समझाइश दी और जल्द ही बंदरों को पकड़वाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद करीब साढ़े 3 घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला。0
0
Report
Advertisement
