अम्बिकापुर में सोफे में छिपा था सांप, परिवार ने किया सफल रेस्क्यू
Ambikapur, Chhattisgarh:अम्बिकापुर के लखनपुर क्षेत्र के अमगसी गांव में एक परिवार के सोफे के अंदर एक साँप ने डेरा जमा लिया था। जब परिवार के सदस्यों ने अचानक हलचल देखी, तो अफरा-तफरी मच गई। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोफे को फाड़कर साँप को निकाला गया। सांप को बाहर आते ही परिवार ने राहत की सांस ली।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घाटा से उतरते ट्रेलर ब्रेक फेल, ड्राइवर ने फुटपाथ चढ़ाकर बड़ा हादसा टाला
Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा में घाट सेक्शन से उतरते समय अचानक ट्रेलर के ब्रेक फेल, भीड़ को बचाने ड्राइवर ने ट्रेलर को फुटपाथ पर चढ़ाया, बड़ा हादसा टला राजसमंद नाथद्वारा के बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। घाट सेक्शन से उतरते समय अचानक एक ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए। सामने भीड़भाड़ और अन्य वाहनों को देखते हुए ड्राइवर ने तत्काल सूझबूझ का परिचय दिया और ट्रेलर को सीधे फुटपाथ पर चढ़ा दिया। इससे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई और हादसा टल गया। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर और कंडक्टर को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, बागेरी नाका परियोजना के फिल्टर प्लांट में नई पाइप लाइन जोड़ने का काम चल रहा है। इसके चलते नेशनल हाईवे से भारी वाहनों का ट्रैफिक डायवर्ट कर नगर के बस स्टैंड होते हुए निकाला जा रहा है। इसी दौरान ढलान वाले घाट सेक्शन से उतरते समय ट्रेलर के ब्रेक अचानक फेल हो गए।वाराणसी में योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को संबोधित किया; काशी के कायाकल्प पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:मै आज इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत करता हु मै इस अभियान के चौथे संस्करण के अवसर पर सभी का स्वागत करता हु वाराणसी , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा, " आप सभी लोग इस बात को देखते हैं कि काशी बदlचुकी है। अविनाशी काशी का कायाकल्प प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हुआ है। जिस काशी की संकरी गलियां, 2014 के पहले जिस काशी में गंदगी का अंबार देखने को मिलता था, सड़कों पर निराश्रित गौवंश घूमते दिखाई देते थे, काशी को बिजली के लिए तरसना पड़ता था। जिस काशी के लिए जाम नियति बन चुकी थी... उसी गंदगी में अपने जीवन को आगे बढ़ाने की नियति लोग बांध चुके थे... वह काशी आज अपनी एक नई आभा, अपनी नई काया के साथ, नए कलेवर के साथ, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए आगे बढ़ रही है...सरकार निर्माण कार्य कर सकती है लेकिन उसके संरक्षण व सुरक्षा की जिम्मेदारी जागरूक समाज की होती है...अगर जनता जागरूक नहीं है तो बड़े से बड़े निर्माण को भी धराशाही होने में देर नहीं लगती..."बस्तर दशहरा शुरू, 400 जवान सुरक्षा में तैनात; CCTV से निगरानी
Jagdalpur, Chhattisgarh:विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की शुरुआत हो चुकी है। इस 75 दिनों तक चलने वाले पर्व में 12 से अधिक अनूठी रस्में निभाई जाती हैं, जिन्हें देखने के लिए अब दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक बस्तर पहुंचते हैं। संभाग के सातों जिलों से हजारों ग्रामीण भी इन पारंपरिक रस्मों में शामिल होने जगदलपुर पहुंच रहे हैं। हजारों की भीड़ को संभालना और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। दरअसल पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, करीब 400 जवानों की तैनाती की गई है, जिनकी ड्यूटी 24 घंटे लगाई जा रही है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए 100 जवानों को तैनात किया गया है। कई स्थानों पर पुलिस सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं, ताकि दशहरा देखने आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।देहरादून में दीनदयाल उपाध्याय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सीएम धामी
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में आयोजित पं० दीन दयाल उपाध्याय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सीएम धामीऔंधी क्षेत्र में बाघ ने गाय के बछड़े का शिकार, ग्रामीणों में दहशत फैल गई
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दक्षिण मानपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मेंढ़ा गांव से लगे जंगल में बाघ द्वारा गाय के बछड़े का शिकार किए जाने की जानकारी सामने आई है। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने बछड़े को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, वन विभाग की टीम ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जंगल में ट्रैप कैमरा लगाया है।औंधी क्षेत्र के मेंढ़ा गांव से लगे जंगल में बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण मानपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में गाय के बछड़े का शिकार किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, खेत की ओर गए ग्रामीणों ने बछड़े को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद जंगल में बाघ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर को दोपहर के समय इस घटना की जानकारी सामने आई। हालांकि, घटना के सटीक समय और बाघ की गतिविधियों की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग से किया जाना बाकी है। वहीं, वन विभाग की टीम ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जंगल में ट्रैप कैमरा लगाया है। कैमरे के माध्यम से बाघ की आवाजाही और उसके मूवमेंट की जानकारी जुटाने में मदद मिल सकती है। फिलहाल ग्रामीणों को जंगल और खेतों की ओर जाते समय सतर्क रहने की जरूरत है। वन विभाग की ओर से इस मामले में आगे क्या जानकारी सामने आती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। fिलहाल मेंढ़ा गांव से लगे जंगल में बाघ की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे से बाघ की गतिविधियों के संबंध में आगे जानकारी मिलने की उम्मीद है।अंकिता भंडारी के परिवार के साथ कांग्रेस, न्याय की लड़ाई जारी
Noida, Uttar Pradesh:सुबह के 4 बजे। जब दुनिया सो रही थी, तब अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में ले लिया गया। उनका गुनाह? वे इंडिया गेट पर चुपचाप बैठे थे - बोझिल कंधों के साथ, बिना किसी हंगामे के और सिर्फ़ इतना माँग रहे थे कि CBI जाँच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल न बनाया जाए। कल मैं और प्रियंका इन माता-पिता से मिले थे। जिस जाँच का नतीजा आया नहीं, उसके पहले ही नियुक्ति की जल्दी और सवाल पूछने वाले माँ-बाप को रात के अंधेरे में उठा लिया गया। इस सरकार की पहचान यही है: पीड़ितों की आवाज़ दबा दो, सवाल करने वालों को हटा दो। पर न्याय की लड़ाई न दबेगी, न रुकेगी। कांग्रेस अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी है, और खड़ी रहेगी - जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।खरिप फसलों के नुकसान की 100% सर्वे रिपोर्ट पूरी, किसानों को नुकसान भरपाई की प्रतीक्षा
Washim, Maharashtra:खरिप पिकांच्या नुकसानीचे १०० टक्के सर्वेक्षण पूर्ण झाले आहे. जिल्ह्यात ३ लाख ९८ हजार हेक्टर क्षेत्रावर खरिपाची पेरणी करण्यात आली होती. मात्र, पावसाच्या खंडामुळे पिकांचे मोठे नुकसान झाले आहे. महसूल आणि कृषी विभागाने सर्वेक्षण पूर्ण करून नुकसानीचा अहवाल शासनाकडे पाठवला आहे. त्यामुळे आता नुकसानभरपाईच्या मदतीची शेतकऱ्यांना प्रतीक्षा आहे.बरेली: बहेड़ी में सांसद श्रुति गंगवार का भव्य अभिनंदन, बोलीं- शिक्षा से खुलेंगे महिलाओं की तरक्की के रास्ते
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली: राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार के बहेड़ी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। नैनीताल रोड पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद डिग्री कॉलेज से निकले रोड शो में समर्थकों का उत्साह देखने को मिला। रोड शो चौधरी आराम सिंह के कार्यालय से होते हुए नगर पालिका परिसर पहुंचा, जहां आतिशबाजी और फूलों की वर्षा के बीच सांसद का स्वागत किया गया। बाद में सिंह गोटिया स्थित सीबी सिंह बैंक्विट हॉल में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में श्रुति गंगवार ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही थीं, लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा की जिम्मेदारी सौंपी। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं और पिछड़े समाज के लिए बताया प्रेरणादायक कदम मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की क्षमता और योग्यता के आधार पर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए महिलाओं का चयन महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश है। एक शिक्षित महिला और पिछड़े वर्ग से आने के कारण उन्हें मिली यह जिम्मेदारी समाज की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से वंचित वर्गों की महिलाएं भी अपनी पहचान बना सकती हैं और देश के सर्वोच्च सदन तक पहुंच सकती हैं। भाजपा नेतृत्व कार्यकर्ताओं की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पावटा सेटेलाइट अस्पताल में डॉक्टर नदारद, ओपीडी में मरीज बेहाल
Jodhpur, Rajasthan:पावटा सेटेलाइट जिला अस्पताल में जी मीडिया के रियलिटी चेक के दौरान चिकित्सा व्यवस्थाओं की ऐसी तस्वीर सामने आई, जहां सुबह 9:30 बजे तक कई डॉक्टर अपनी सीटों से नदारद मिले। ओपीडी में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, वहीं पर्ची काउंटर भी देरी से खुला और बुजुर्गों के लिए बनाया गया काउंटर बंद पड़ा मिला। सर्दियों के दौरान अस्पताल की ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। इसके बावजूद निर्धारित समय पर ओपीडी शुरू होने के बाद भी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिल पाया। अस्पताल के कई कमरों पर ताले लगे थे, जबकि कई जगह डॉक्टरों की सीटें खाली पड़ी थीं। ग्रामीण क्षेत्रों से लंबा सफर तय कर अस्पताल पहुंचे मरीज और उनके परिजन परेशान होते नजर आए। डॉक्टर नहीं तो योजनाओं का लाभ कैसे मिले? सरकार की ओर से निशुल्क जांच और निशुल्क दवा योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि आमजन को आर्थिक परेशानी के बिना उपचार मिल सके। लेकिन इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए मरीजों की जांच करने और दवाइयां लिखने वाले डॉक्टरों का मौजूद रहना भी जरूरी है। जब ओपीडी में चिकित्सक ही उपलब्ध नहीं होंगे, तो मरीजों को समय पर इलाज कैसे मिलेगा, यह बड़ा सवाल है। मरीज अस्पताल में इस उम्मीद से पहुंचते हैं कि उनकी जांच होगी, बीमारी का पता चलेगा और दवाइयां मिलने से राहत मिलेगी। लेकिन डॉक्टरों के इंतजार में उन्हें परेशान होना पड़े, तो स्वास्थ्य सेवाओं के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। स्टाफ की कमी बता रहे पीएमओ मामले में अस्पताल के पीएमओ डॉ. कुलबीर सिंह ने जी मीडिया को बताया कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है। नाइट ड्यूटी करने वाला स्टाफ सुबह वापस नहीं आता, जिसके चलते कई डॉक्टर सुबह ओपीडी में नहीं बैठ पाते हैं। हालांकि, स्टाफ की कमी अपनी जगह है, लेकिन मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना भी अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे में व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम और नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है। अब सवाल यह है कि मरीजों को राहत देने के लिए जिम्मेदार अधिकारी कब तक ठोस कदम उठाएंगे और समय पर ओपीडी में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी।जोधपुर की ब्लू सिटी की याद रूस तक पहुंचाएगी विदेशी कलाकार की पेंटिंग
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नीले रंग के मकानों, ऐतिहासिक गलियों और अनूठी स्थापत्य कला के लिए दुनिया भर में पहचान रखने वाली सूर्यनगरी विदेशी पर्यटकों को लगातार आकर्षित कर रही है। यहां की खूबसूरती का जादू ऐसा है कि रूस से आई एक महिला पर्यटक ब्लू सिटी की छवि को अपने देश ले जाने के लिए वाटर कलर से पेंटिंग तैयार कर रही है। उसने शहर के भीतरी हिस्से में एक मकान को अपनी कलाकृति का विषय बनाया है। अब इस घर की तस्वीर सात समंदर पार रूस में भी जोधपुर की खूबसूरती की याद दिलाएगी। जोधपुर को सूर्यनगरी और ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां की नीली गलियां, पुराने मकान और ऐतिहासिक इमारतें देशी-विदेशी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र हैं। रूस से आई पर्यटक भी शहर की इसी खूबसूरती से प्रभावित हुई। वह वाटर कलर के जरिए मकान की बारीकीयों और ब्लू सिटी की खास छवि को कागज पर उकेर रही है। पेंटिंग पूरी होने के बाद वह इसे अपने साथ रूस लेकर जाएगी। मकान मालिक को भी हुआ गर्व जिसका कहना है कि रूस से आई पर्यटक उनके घर की तस्वीर बना रही है और यह विदेश तक पहुंचेगी—गर्व की बात है। विदेशी मेहमान का जोधपुर की विरासत और यहां के घरों से प्रभावित होकर उन्हें अपनी कला में उतारना शहर की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने जैसा है। पर्यटक का कहना है कि उसे जोधपुर बेहद पसंद आया है और ब्लू सिटी की खूबसूरती ने उसे इतनी प्रेरित किया कि वह इसकी याद अपने देश ले जाना चाहती है। इसी उद्देश्य से वह वाटर कलर से पेंटिंग बना रही है। यह कलाकृति केवल एक मकान की तस्वीर नहीं, बल्कि जोधपुर की संस्कृति, रंगों और ऐतिहासिक विरासत की यादगार बनेगी। विदेशी पर्यटक की यह कोशिश बताती है कि सूर्यनगरी की खूबसूरती लोगों को सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि उसे अपने साथ संजोकर ले जाने के लिए भी प्रेरित करती है।मोहल्ले की महिलाए और बच्चियां दहशत की ज़िंदगी जीने को मजबूर योगी जी आप ही कुछ करिए।
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao: मिशन शक्ति अभियान फेज 6 की उड़ रही थाजिया गंगाघाट कोतवाली से 100 कदम की दूरी पर एक युवक के द्वारा महिलाओं से अभद्रता, और गाली गलौज के कारण घर से महिलाओ का निकलना हुआ मुश्किल। क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार। प्रार्थना पत्र कोतवाली में देने पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी युवक को पुलिस का भय नही चला रहा ईट पत्थर कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन के सिस्टम पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त है की प्रदेश के हर अगले चौराहे पर पुलिस यमराज बनकर खड़ी है। पूरा मामला गंगाघाट कोतवाली के कप्तान साहब हाता कामेरठ का सनसनीखेज 'नीला ड्रम हत्याकांड': मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी की सजा
Meerut, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मेरठ में बहुचर्चित और रोंगटे खड़े कर देने वाले 'नीला ड्रम हत्याकांड' में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी (मृत्युदंड) की सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि यह एक बेहद ही बर्बर और नृशंस हत्याकांड है, जिसमें किसी भी प्रकार की दया या माफी की गुंजाइश नहीं है। खौफनाक घटना: 3 मार्च 2025 को हुई थी सौरभ की हत्या यह वारदात 3 मार्च 2025 की है, जब मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की क्रूरता से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के इरादे से सौरभ के शव को 5 टुकड़ों में काटकर एक नीले रंग के ड्रम में भर दिया गया था। फैसले के वक्त रो पड़े आरोपी; मुस्कान बोली- 'मेरी बच्चियों का ध्यान रखना' सजा के ऐलान से पहले जेल में बंद दोनों आरोपियों मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट से जोड़ा गया: * अदालत से जुड़ते ही मुस्कान और साहिल फूट-फूटकर रोने लगे। * जब जज ने मुस्कान से उसके अपराध पर सजा को लेकर सवाल किया, तो उसने रोते हुए कहा— "मेरी बच्चियों का ख्याल रखा जाए।" इसके बाद वह खामोश हो गई। * प्रेमी साहिल से सवाल पूछे जाने पर उसने पूरी तरह चुप्पी साधे रखी। पीड़ित परिवार का छलका दर्द: माता रेनू राजपूत और भाई राहुल राजपूत का वर्जन अदालत का फैसला आने के बाद सौरभ राजपूत की मां रेनू राजपूत और भाई राहुल राजपूत ने मीडिया से बातचीत में अपना पक्ष रखा: मां रेनू राजपूत का बयान: * फैसले से संतुष्टि व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "हम कोर्ट के इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं। हमारे पूरे स्टाफ और कानून ने हमें न्याय दिलाने में मदद की है, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं।" * उन्होंने आगे कहा, "हम माता रानी से यही प्रार्थना कर रहे थे कि हमारे परिवार को इस गहरे संकट से उबारे, क्योंकि हम लोग बहुत ज्यादा डिप्रेशन (तनाव) में जी रहे थे। आरोपियों को फांसी की सजा मिलना ही सही न्याय है।" * यदि आरोपी पक्ष ऊपरी अदालत का रुख करता है, तो उस पर उन्होंने स्पष्ट किया, "अगर वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, तो हम भी वहां जाएंगे और आखिरी सांस तक अपने बेटे के इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ेंगे।" भाई राहुल राजपूत का बयान: * राहुल राजपूत ने कहा, "हमें अदालत पर पूरा विश्वास था और हम काफी समय से इसी दिन का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार दोनों आरोपियों को फांसी की सजा हुई है, जिससे हमें बहुत खुशी है।" * मुस्कान द्वारा बच्चियों का हवाला देने पर राहुल ने कहा, "उसने बचने के लिए कई पैंतरे आजमाए और किताबों का सहारा लिया, लेकिन कानून के आगे कुछ काम नहीं आया। जो जैसा कर्म करेगा, उसको अपने कर्मों का फल भुगतना ही पड़ेगा।" * राहुल ने यह भी कहा कि अगर वे हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, तो हम भी आगे तक कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। बच्चियों को अपने पास रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि नाना-नानी उन्हें देंगे, तो वे बच्चियों की जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं।
जनता दर्शन में मिली श्रुति की पढ़ाई का जिलाधिकारी ने लिया फीडबैक, बोले—कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न हो
Orai, Uttar Pradesh:जालौन: जिलाधिकारी जालौन ने दिव्यांग बालिका का विद्यालय पहुंचकर जाना हाल, सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित, अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की अपील जनता दर्शन में अपने पिता के साथ पहुंची दिव्यांग बालिका श्रुति की शिक्षा की राह आसान बनाने के लिए जिला प्रशासन की पहल अब आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी समीर बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय, काशीराम कॉलोनी पहुंचे और विद्यालय में दाखिला लेने वाली श्रुति से मुलाकात कर उसकी पढ़ाई, विद्यालय में उपस्थिति और सीखने के अनुभवों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी बच्चे को परिस्थितियों के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए और प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। कुछ दिन पूर्व जनता दर्शन में श्रुति अपने पिता के साथ पहुंची थी। बातचीत के दौरान जिलाधिकारी को जानकारी हुई कि पारिवारिक परिस्थितियों और बालिका की शारीरिक स्थिति के कारण वह औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रही थी। इस पर जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पहल कर बालिका का विद्यालय में दाखिला सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अब श्रुति की पढ़ाई की स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी स्वयं विद्यालय पहुंचे और उससे बातचीत कर उसका उत्साह बढ़ाया।जिलाधिकारी समीर ने कहा कि सामान्य बच्चों के साथ नियमित रूप से विद्यालय आने और पढ़ाई करने से श्रुति में सीखने की रुचि विकसित होगी तथा उसे जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास केवल दाखिला कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि बालिका की शिक्षा निरंतर जारी रहे। उन्होंने कहा कि वह आगे भी श्रुति की पढ़ाई की जानकारी लेते रहेंगे, ताकि उसे शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने विद्यालय का सामान्य निरीक्षण भी किया तथा प्रधानाचार्य को परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षित वातावरण और बच्चों के लिए बेहतर शैक्षिक माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण ऐसा होना चाहिए, जहां बच्चे उत्साह के साथ पढ़ाई करें और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पारिवारिक या आर्थिक परिस्थितियां चाहे जैसी हों, लेकिन बच्चों को शिक्षा के अवसरों से वंचित नहीं रखना चाहिए। यदि माता-पिता को स्वयं जीवन में पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाए, तो उन्हें यह प्रयास करना चाहिए कि उनके बच्चों का भविष्य शिक्षा के अभाव में प्रभावित न हो। सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ अभिभावकों की जागरूकता और सहयोग भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि शासन की नीतियों के अनुरूप हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा निखारने तथा जीवन में आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके।
