सूरजपुर आक्रोशित भीड़ ने SDM के साथ भी की मारपीट
Premnagar, Chhattisgarh:सूरजपुर घटना को लेकर लोगों का नहीं हो रहा आक्रोश कम। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, ख़ड़े वाहनों को भी आग के हवाले किया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज है। बीच बचाव करने गए SDM पर लोगों का गुस्सा फूटा। आक्रोशित भीड़ ने SDM के साथ भी की मारपीट। पुलिस ने SDM गन्नाथ वर्मा को भीड़ के चंगुल से बचाकर बाहर निकाला। घटना को लेकर मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
