497333
कोरिया और एमसीबी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद मिलादुन्नबी, निकाला गया मोहम्मदी जुलूस
Koreya, Chhattisgarh:कोरिया और एमसीबी जिले में मुस्लिम समुदाय ने उत्साहपूर्वक ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया। इस मौके पर पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्म की खुशियां मनाते हुए शहर में मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। बारिश के बावजूद बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग बड़ी संख्या में हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान रोडवेज का 63वां स्थापना दिवस: सेवाओं में प्रगति और नई भर्ती
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की लाइफलाइन का आज स्थापना दिवस, जानिए, क्यों है रोडवेज धोरों की धुरी राजस्थान रोडवेज का आज 63वां स्थापना दिवस, 3500 बसों से रोज 7.50 लाख यात्री करते हैं रोडवेज बसों में यात्रा - कभी वेतन-पेंशन के लाले पड़ते थे, डेढ़ साल से पहली तारीख को मिलने लगा वेतन, आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक किए गए सम्मानित जयपुर। राजस्थान रोडवेज को राजस्थान की लाइफ लाइन माना जाता है। रोडवेज बसें, यानी भरोसे का सफर। राजस्थान रोडवेज ने 1 अक्टूबर 1964 को 421 बसों के साथ सफर शुरू किया था। आज रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुए 62 साल पूरे हो गए हैं। रोडवेज ने प्रदेश के गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा और लाखों यात्रियों का भरोसा कायम रखा है। शुरुआत में 8 डिपो, 2347 कर्मचारी और 70 मार्गों पर बसें चलती थी। जबकि अब वर्तमान में 1850 मार्गों पर बसें संचालित हो रही हैं और प्रतिदिन करीब 13.50 लाख किलोमीटर का सफर तय करती हैं। हालांकि एक समय पर रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या 5 हजार तक पहुंच गई थी। उस दौरान रोज 8 से 9 लाख यात्री सफर करते थे और बसें प्रतिदिन करीब 17 लाख किलोमीटर चलती थीं। समय पालन और कम सड़क दुर्घटनाओं के लिए रोडवेज को देश-विदेश में सम्मान भी मिला है। 13 साल बाद रोडवेज में हो सकी है नई भर्ती आज राजस्थान रोडवेज के पास करीब 3550 बसें हैं। इनमें लगभग 2517 बसें रोडवेज के खुद के स्वामित्व की हैं, जबकि 1033 अनुबंधित बसें हैं। इनमें करीब 50 बसें पुरानी हो चुकी हैं। कर्मचारियों की संख्या भी करीब 22 हजार से घटकर 9500 रह गई है। वर्ष 2013 के बाद 2026 में करीब 500 नए परिचालकों की भर्ती हुई है। आगामी समय में तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती किए जाने की भी संभावना है। राजस्थान रोडवेज की खास बातें - वर्ष 1964 में 421 बसों के साथ हुई शुरुआत - शुरुआत में 8 डिपो में 2347 कर्मचारी थे कार्यरत - शुरुआती संचालन: 70 मार्ग, 7068 किमी प्रतिदिन संचालन - वर्तमान में करीब 3550 बसें (अनुबंधित सहित) संचालित - करीब 1850 मार्गों पर रोजाना 12.50 लाख किमी बस संचालन - रोज लगभग 7 से 7.50 लाख यात्री करते हैं रोडवेज बसों में यात्रा स्थापना दिवस पर गणेश पूजन के साथ शुरुआत राजस्थान रोडवेज की स्थापना के 62 वर्ष पूरे हो चुके हैं। रोडवेज मुख्यालय में आज 63वां स्थापना दिवस मनाया गया। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने मुख्यालय में गणेश पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद मुख्यालय के सभा कक्ष में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रोडवेज में पिछले वित्त वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं बेहतर प्रदर्शन वाले डिपो को शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक स्तर के 3 अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। राेडवेज चेयरमैन भवानी सिंह देथा और एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक ट्रैफिक विनोद पुरोहित, कार्यकारी निदेशक प्रशासन चांदमल वर्मा, वित्तीय सलाहकार ललित वर्मा, उप महाप्रबंधक प्रशासन निशा अग्रवाल सहित मुख्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे। श्रेष्ठ परिणाम देने वाले कार्मिकों-इकाइयों का सम्मान - उच्चतम आय प्रति किमी के लिए 5 परिचालक सम्मानित किए - जालौर के भंवरलाल रैगर, जयपुर के विनोद कुमार शर्मा, - सीकर के सुमन और कंचन कुमारी, डीलक्स के मुकेश कुमार जाट - उच्चतम डीजल औसत के लिए 3 चालक किए गए सम्मानित - सीकर के राजकुमार भामू और सुभाष पूनिया एवं - हनुमानगढ़ डिपो के हरगोपाल सिंह किए गए सम्मानित - मुख्यालय के पुरुषोत्तम पुरोहित, महेश कुमार तिवाड़ी, सुनील कुमार शर्मा, - शिल्पा सक्सेना, अवधेश शर्मा, उमेश नागर, रामस्वरूप मीना, - भंवर वंश प्रदीप सिंह, राकेश कुमार वर्मा, मुकुल सोनी, - समीर सैन, मदन सिंह, अजय अग्रवाल, नंदिनी जांगिड़, - अजय कुमार, अजय यादव, अर्जुन सैनी, दीपांशु शर्मा किए सम्मानित। - 3 मुख्य प्रबंधक हेमराज मीना, दीपक कुमार, हरि सिंह चौहान सम्मानित - श्रेष्ठ परिणाम देने वाले डिपो में विद्याधर नगर, प्रतापगढ़, जैसलमेर - मेरी बस मेरी जिम्मेदारी में भीलवाड़ा, अनूपगढ़, प्रतापगढ़ डिपो - डीजल औसत में सुधार के लिए उदयपुर और श्रीमाधोपुर डिपो - सर्वाधिक डीजल औसत के लिए भरतपुर, खेतड़ी, विद्याधर नगर डिपो सम्मानित0
0
Report
झालरापाटन नगरपालिका अध्यक्ष का पार्क निरीक्षण, गंदगी पर सफाई की सख्त मांग
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के झालरापाटन नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आज एक्शन मोड में नजर आए। पालिका अध्यक्ष अंशु गुप्ता अपने साथी पार्षदों के साथ झालरापाटन बस स्टैंड के समीप स्थित बिरसा मुंडा पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां पसरी गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखकर भारी नाराजगी जताई। झालरापाटन पालिकाध्यक्ष अंशु गुप्ता साथी पार्षदों के साथ जब निरीक्षण करने बिरसा मुंडा पार्क पहुंचे, तो उन्हें गेट पर ताला लटका नजर आया। जिसे खुलवाकर जब अंदर गए, तो जगह-जह घास उगी हुई दिखी तथा पूरे पार्क में गंदगी फैली थी। अव्यवस्थाओं और गंदगी को देखकर पलिका अध्यक्ष अंशु गुप्ता भड़क उठे और सफाई निरीक्षक को मौके पर ही जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि भारी भरकम खर्च के बाद इस पार्क का निर्माण आमजन के उपयोग के लिए किया गया है, लेकिन पार्क के निर्माण के बाद से ही इसके मुख्य गेट पर ताला लटका रहता है। जिससे शहर का नागरिक और बच्चे इस पार्क का उपयोग ही नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि नगरपालिका द्वारा नरेगा श्रमिकों के माध्यम से सफाई कार्य करवाया जा रहा, लेकिन पार्क में फिर भी गंदगी अटी पड़ी है। ऐसे में पार्क की नियमित सफाई करवाई जाए। बेतरतीब उगी घास की कटाई करवाकर पार्क को उपयोग लायक बनाया जाए। पालिका अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने पार्क के बाहर निजी बसों और अन्य वाहनों के जमावड़े को लेकर भी नाराजगी जताई। इसके साथ ही पार्क के बाहर खड़ी बसों के यात्रियों द्वारा भी फैली गंदगी पर बिफर पड़े। पालिकाध्यक्ष ने पार्क के बाहर भी सफाई व्यवस्था को नियमित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पालिका अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। शहर की स्वच्छता को लेकर कोई समझौता नहीं होगा।0
0
Report
OP राजभर ने PDA फॉर्मूला बदला: परिवार, दौलत और अपराधी गठजोड़ का दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा, "समय-समय पर अखिलेश जी PDA का फॉर्मूला बदलते रहते हैं और कल का उनका फॉर्मूला निकला कि PDA का परिवार। P से परिवार हो गया राम गोपाल यादव, D से हो गया धनी राम दौलतमंद हैं, वो आ गए। अब बचा A, तो ये तीसरा कोई अपराधी पकड़कर ले आएंगे। पीडीए का फुलफॉर्म हुआ परिवार, दौलतमंद और अपराधी। जो मुसलमान उनके यहां लीडर हैं, लीडर नहीं लोडर हैं। जो सपा में लोडर हैं उनके मुंह पर अखिलेश जी ने जूता मारा है कि अगर तुम बोलोगे तो पार्टी से निकाल दिए जाओगे। हम जो कर रहे हैं, हमारा संबंध भाजपा से है। बाप भाजपा से राज्यसभा सांसद है तो बेटो के भी हम भाजपा से राज्यसभा सांसद बनाएंगे। तुम बोलोगे तो जूता मारेंगे। कल अखिलेश जी ने यह बात साबित कर दी।" लखनऊ, यूपी: मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने सपा के दावे कि भाजपा विधायक संपर्क में हैं, पर कहा, "समय पर पता चलेगा। पिछले विधानसभा, विधान परिषद और राज्यसभा चुनाव में कौन टूटा था? वही टूटे थे न।"0
0
Report
Advertisement
इमरान मसूद ने राहुल गांधी की मुहिम के पक्ष में कहा, विपक्ष हर जगह जाएगा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च निकालने पर कहा, "...राहुल जी ने जो मुहिम चलाई हुई है, राहुल जी ने जो अलख जगाया है उसको लेकर सब जगह जाएंगे।" दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के यूपी चुनाव में 150 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान पर कहा, "मेरी राय वही है जो प्रभारी जी की राय है, इसके अलावा और क्या राय होगी? जो मेरी पार्टी की राय है, जो मेरे प्रभारी की राय है, वही राय मेरी होगी, इसके अलावा क्या राय होगी? मैं अपने प्रभारी की बात करूँगा... जो मेरे प्रभारी कहेंगे वो मानूँगा, जो मेरी पार्टी कहेगी वो मानूँगा, मैं अपनी पार्टी के साथ बंधा हूँ, मुझे किसी दूसरे की तरफ देखना ही नहीं है।"0
0
Report
पटना से जुड़ी ताजा खबर सामने आई
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
मौलाना साजिद रशीदी बोले- अखिलेश यादव मुस्लिम वोट से जीते, मुसलमानों से दूरी बना रहे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी द्वारा राज्यसभा में मुस्लिम प्रतिनिधित्व को लेकर अखिलेश यादव पर उठाए सवालों पर कहा, "ये बिल्कुल सच्चाई है। मैंने भी कल इस पर एक बयान दिया था कि अखिलेश यादव का मुस्लिम प्रेम ये देखने को मिला है कि उनकी तरफ से दो राज्यसभा में नामांकन हुए हैं, उनमें से एक भी मुसलमान नहीं है। हालांकि वो मुसलमानों के वोट से जीते हैं। अब इसीलिए उनके अंदर कहीं न कहीं एक चीज पैदा हो रही है कि जिस रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है, उसी रास्ते पर वो भी चलना चाहते हैं और मुसलमानों से कहीं न कहीं दूरी बनाने का काम कर रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
पायलट से जुड़ी खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
मौलाना साजिद रशीदी ने रामदेव के मुस्लिम कन्वर्जन वाले दावे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने योग गुरु बाबा रामदेव के बयान 'सभी मुसलमान कनवर्टेड हैं' पर कहा, "बाबा रामदेव की आजकल दुकान कुछ कम चल रही है। अपना प्रचार-प्रसार करने के लिए वो मुसलमानों का सहारा ले रहे हैं। यह बात ठीक है कि मुसलमान कनवर्टेड हैं, लेकिन हम राम-कृष्ण को नहीं मानते। जो मानते होंगे, वह मानते होंगे। हम मुसलमान हैं। हम किसी हिंदू देवी-देवता को अपना पूर्वज नहीं मान सकते। यह हमारी आस्था है कि हम एक अल्लाह को मानते हैं..."0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के सीएम धामी ने वृद्धजनों को सम्मानित किया, वृद्धजन दिवस पर भावनात्मक संदेश
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के दिन हम अपने सभी बड़े बुजुर्गों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं। उनके कारण हमें समाज और जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिला। आज हमारा देश अनेक बुलंदियों को छू रहा है, हमारा राज्य आगे बढ़ रहा है, इसमें हमारे वृद्ध जनों का बहुत बड़ा योगदान है... उनको नमन करने का दिन है, उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है..."0
0
Report
आगरा नगर निगम परिसर में किन्नर का जोरदार हंगामा, अधिकारियों पर आरोप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग नगर निगम में किन्नर का जोरदार हंगामा काम कराने पहुंची किन्नर ने अधिकारियों पर लगाए आरोप मौके पर मिले युवक का हाथ पकड़कर नीचे बैठने को कहा युवक से बोली किन्नर अभी यहीं बुलाओ अपने अधिकारी को जनता का काम नहीं करने का लगाया आरोप बोली जनता को पागल समझते हो क्या हंगामे के दौरान किन्नर ने जमकर जताई नाराजगी हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल आगरा नगर निगम परिसर का है मामला0
0
Report
कुशीनगर: संजय निषाद का बाढ़ पीड़ित गांवों में राहत सामग्री वितरण का दौरा
Noida, Uttar Pradesh:कुशीनगर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने बाढ़ प्रभावित गांवों सालिकपुर और महादेव का दौरा किया और राहत सामग्री बांटी। इस पर उन्होंने कहा, "यहां हमारे कार्यकर्ताओं की संख्या बहुत अधिक है। मैं यहां अपनी टीम को धन्यवाद दूंगा। यहां सभी लोगों ने ठीक ढंग से राहत सामग्री बांटी है..."0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में ICCC से प्रदूषण नियंत्रण: 24x7 निगरानी और नो PUC नो फ्यूल
New Delhi, Delhi:दिल्ली में प्रदूषण पर रियल टाइम नजर रखने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर यानी ICCC की शुरुआत की गई है. दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है. आज से राजधानी में ‘नो PUC, नो फ्यूल’ व्यवस्था लागू हो गई है. यानी बिना वैध PUC के वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. वार रूम का वॉकथ्रू दिखाया गया है कि किस तरीके से प्रदूषण के विरुद्ध जंग जारी है और पूरे वार रूम को कैसे तैयार किया गया है. अलग-अलग बड़ी स्क्रीन पर AQI और पोल्यूटेंट डेटा दिख रहा है, राजधानी की मॉनिटरिंग हो रही है कि किस जगह कितनी गाड़ियों में कमी आई है, ग्राउंड पर टीमों के साथ कंस्ट्रक्शन साइट के रीयल-टाइम डेटा आ रहा है और अगर कहीं आग लगती है तो उसका अलार्म भी कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगा. आधुनिक तकनीक के जरिए प्रदूषण के स्रोतों की पहचान कर संबंधित विभागों को तेजी से कार्रवाई के लिए जानकारी दी जाएगी. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने लोगों से अपील की है कि फ्यूल लेने से पहले अपना PUC जरूर बनवा लें ताकि चालान की कार्रवाई हो सके. दीपावली के बाद बढ़ने वाले प्रदूषण के मद्देनजर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने और सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की भी अपील की है. दिल्ली की हवा साफ रखने के लिए वाहन पर सख्ती लागू हो चुकी है; नो PUC नो फ्यूल लागू है. ग्रीन क्रैकर्स के उपयोग को भी कहा गया है ताकि त्योहार उत्साह के साथ और पर्यावरण का ध्यान रखा जा सके. ICCC की शुरुआत के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली प्रदूषण के विरुद्ध जंग 24x7 जारी रहेगी. केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और स्थानीय विधायक अरविंदर सिंह लवली मौजूद रहे. बिहार/दिल्ली के प्रदूषण नियंत्रण अभियान में ग्रीन वार रूम और आधुनिक तकनीक से निगरानी जैसे कदम शामिल हैं. सरकार अब इन कदमों से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में आने वाले दिनों में दिखने वाले प्रभाव पर नजर बनाए रखेगी.0
0
Report
पंकज चौधरी बोले: विनोद तावड़े यूपी में रहेंगे, बूथ मजबूत करने पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के साथ बैठकों पर BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, "विनोज तावड़े संगठन के प्रभारी हैं तो निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में आना जाना उनका रहेगा। चुनाव निकट है तो निश्चित तौर से हमारा संगठन बूथ तक कैसे मजबूत हो उसकी चिंता कर रहे हैं।"0
0
Report
सीकर के फतेहपुर में CM भजनलाल शर्मा की जनसभा, 1277 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
Sikar, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सीकर के फतेहपुर कस्बे में आएंगे। फतेहपुर में लाभार्थी जनसभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा 1277 करोड़ की विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।0
0
Report
Advertisement
