icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
497333
Azaz AhamedAzaz AhamedFollow16 Oct 2024, 09:11 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पृथ्वीपुर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत: जहर खाने की पुष्टि, बेटा हत्या का आरोप

Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 65 वर्षीय घनश्याम प्रजापति कर राजापुर गांव के आगे एक पुलिया पर बेहोशी की हालत में मिले थे, परिजन इलाज के लिए बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत की वजह जहर खाना बताई गई है, वहीं मृतक के बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है, उनका कहना है की जमीन विवाद और दुष्कर्म के मामले में उनके पिता को झूठा फंसाया गया था, वही पुलिस का कहना है की 4 अक्टूबर 2026 को एक महिला ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी और इस मामले में घनश्याम प्रजापति आरोपी थे और शिकायत के बाद से फरार चल रहे थे, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है बुजुर्ग की मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।
0
0
Report

आलीराजपुर में 85 वर्षीय प्रताप पिता छितु की नाचते-गाते अनूठी अंतिम यात्रा वायरल

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 85 वर्षीय बुजुर्ग की अनूठी अंतिम यात्रा, नाचते-गाते हुए दी अंतिम विदाई ​आलीराजपुर जिले के खट्टाली में एक बुजुर्ग की अंतिम यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खट्टाली निवासी 85 वर्षीय प्रताप पिता छितु के निधन पर परिजनों और समाज के लोगों ने उन्हें रोने के बजाय नाचते-गाते हुए अंतिम विदाई दी। ​आदिवासी समाज की परंपरा के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपनी जीवन की पूरी आयु यानी लंबी उम्र पूरी कर लेता है, तो उसके निधन पर शोक मनाने के बजाय उसे इसी तरह उत्सव की तरह विदा किया जाता है। इस अनूठी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
0
0
Report
Advertisement

जमुई के खैरा में सात साल पुराने जमीन विवाद के बाद आगजनी, पीडीएस दुकान-घर जलकर राख

Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में सात साल पुराने जमीन विवाद को लेकर पीडीएस दुकानदार की दुकान और घर में आग लगाने का आरोप लगा है। घटना 19 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। आग लगने से स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि पीडीएस दुकान का दरवाजा और वहां रखा कुछ गेहूं भी जल गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना में करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आगजनी से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, बानपुर गांव निवासी महमूद आलम, पिता स्वर्गीय आसीन खान के अनुसार, करीब सात वर्ष पूर्व उन्होंने अमीर हसन और फैयाज खान के पिता से जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। जमीन से संबंधित केवाला और रसीद भी उनके पास मौजूद हैं। आरोप है कि अब अमीर हसन और फैयाज खान उक्त जमीन पर दखल-कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। लिहाजा, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद गहराता चला गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, 18 अक्टूबर को जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की हुई थी। इस मामले में खैरा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इसके अगले ही दिन 19 अक्टूबर की रात अमीर हसन और फैयाज खान ने उनकी पीडीएस दुकान में आग लगा दी। इस घटना में स्कूटी समेत अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद एक तरफ कैस भी दर्ज किया और दूसरी तरफ आग भी लगा देने की बात कही गई है। एसपी से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार घटना के बाद महमूद आलम और उनके पुत्र फरदीन खान ने गुरुवार को जमुई एसपी विश्वजीत दयाल से मिलकर आवेदन दिया। उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराने और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित पक्ष ने बताया कि आगजनी की घटना को लेकर खैरा थाना में आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। बहरहाल, सात साल पुराने जमीन विवाद के बीच पहले मारपीट और फिर आगजनी की घटना ने मामले को गंभीर बना दिया है। हालांकि, पीड़ित परिवार का कहना है कि विवाद की शुरुआत जमीन पर कब्जे के प्रयास को लेकर हुई थी। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।वहीं पूरे मामले को लेकर खैरा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि दोनों ही मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है। बाइट.....फर्दीन खान,पीड़ित बाइट..... महमूद आलम,pds दुकानदार
0
0
Report

मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर बस हादसे में 6 मौत, ₹5-5 लाख मुआवजे की घोषणा

ARAmit Raj11m ago
मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुई भीषण बस दुर्घटना में 6 लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राज्य शासन द्वारा मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों का सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ एवं जिला अस्पताल चिरमिरी में उपचार जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। घायलों के इलाज के लिए जिला प्रशासन को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।
0
0
Report
Advertisement

फिल्म के कारण डॉक्टरों ने रोक और सेंसर बोर्ड से आपत्ति का आह्वान

Noida, Uttar Pradesh:हम यहां पर यह कहना चाहते हैं कि ज्यादातर डॉक्टर कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करते हैं। एक डॉक्टर को 10 से 12 वर्ष का समय लगता है अपनी सख्त पढ़ाई पूरी करने में। और डॉक्टरी कोई मैथमेटिकल साइंस नहीं है, बीमारी का आगे क्या होगा ये बहुत बार पता नहीं लगता। ज्यादातर डॉक्टर बहुत ही स्ट्रेस में और मारपीट के डर के साये में काम करते हैं। इस वज़ह से सीरियस मरीज़ों का इलाज करने में भी कतराने लगे हैं। जो इस फिल्म में दिखाया जा रहा उसका आम जनता पर बहुत प्रतिकूल असर पड़ेगा, क्योंकि आम जनता रील और रीयल लाइफ़ में अंतर नहीं समझती। हमारा भारत सरकार से अनुरोध है कि इस फिल्म को तुरंत रोका जाए और सेंसर बोर्ड द्वारा इसे रिव्यू करके ऑब्जेक्शनेबल सीन हटाये जाए। अन्यथा पूरी आई एम ए विरोध प्रदर्शन करेगी।
0
0
Report
Advertisement

13 किमी दूर जोड़ने से चेचियों का गुड़ा गांव मतदान बहिष्कार

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के गढ़बोर क्षेत्र के चेचियों का गुड़ा गांव के लोगों ने आज मतदान नहीं किया। पंचायत पुनर्गठन से नाराज़ गाँव के 232 मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार किया। 13 किलोमीटर दूर 'बानिया टुकड़ा' पंचायत में जोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हुआ, 3 किमी की जगह दूरी बढ़ने से बुजुर्गों और महिलाओं सहित ग्रामीणों को कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने चेचियों का गुड़ा गांव को वापस 'टाडावाडा गुजरान' पंचायत में शामिल करने की मांग की है। महिलाएं और वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि प्रशासन उनकी मांग पूरी होने तक किसी भी चुनाव में मत नहीं डालेंगे। खबर के अनुसार ग्रामीणों के विरोध के कारण मतदान केंद्र सूना रहा।
0
0
Report

बस्तर दशहरा: बाहर रैनी की रस्म पूरी, रथ लौटते देखकर नाराज ग्रामीण शांत

Raipur, Chhattisgarh:बस्तर दशहरा - बाहर रैनी रस्म हुई सम्पन्न, नाराज ग्रामीणों को मनाया रथ वापस लेकर लौटे राजा जगदलपुर में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण रस्म बाहर रैनी विधि-विधान के साथ संपन्न हुई, इस दौरान परंपरा के अनुसार विशालकाय विजय रथ को कुम्हड़ाकोट से वापस जाया गया, बस्तर रियासत के प्रमुख सदस्य कमलचंद भंजदेव अपने दल बल के साथ पहले कुम्हड़ाकोट पहुंचे यहां, रियासत प्रमुख ने ग्रामीणों के साथ बैठकर नवाखाई भोजन ग्रहण किया इसके बाद विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर रथ को वापस सिरासार चौक में लाया गया, बस्तर दशहरा की यह परंपरा सदियों पुरानी जनजातीय संस्कृति, आपसी समन्वय और राजपरंपरा का प्रतीक मानी जाती है, इस ऐतिहासिक रस्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे。
0
0
Report

चंबल घड़ियाल क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: निगरानी बढ़ेगी

Jaipur, Rajasthan:चंबल घड़ियाल क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव और एसपी अवनीश कुमार शर्मा रोटेदा गांव पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों से अवैध खनन रोकने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने वनपाल नाका रोटेदा, रेंज केशोरायपाटन राष्ट्रीय चंबल वन्यजीव अभ्यारण्य कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर-एसपी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन विभाग और पुलिस को संयुक्त रूप से प्रभावी निगरानी रखने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली MCD सदन में कांग्रेस-आप के पार्षदों के बीच हंगामा, माइक छीनने की घटना

New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक में कांग्रेस और आप पार्षद के बीच जमकर हंगामा हुआ, एक दूसरे पर आरोप लगाए गए, कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश ने आप पर आरोप लगाएं कि आम आदमी पार्टी के शासन काल में राजेंद्र नगर में बड़ा हादसा हुआ जिसमें बच्चों की जान चली गई। में पक्की इस्लाम को फ़ॉलो करने वाली हूँ इस बयान पर कांग्रेस की नेता नाजिया दानिश के बयान के बाद विवाद बढ़ गया उन्होंने आम आदमी पार्टी के पार्षद पर तंज कसा इसके बाद सदन में बहस तेज हो गई, कांग्रेस पार्षद ने कहा कि में आप महिला पार्षद शगुफ्ता चौधरी नहीं , इसपर शगुफ्ता चौधरी ने माइक छीना और मेयर की टेबल तक पहुँच गई और उन्होंने पेपर हवा में उड़ा दिए वह नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने भी माइक उठाकर फेंक दिया। सदन की बैठक के दौरान पार्षद एक-दूसरे से माइक छीनते, धक्का-मुक्की करते और जोर-जोर से बहस करते नजर आए। अंकुश नारंग, नेता प्रतिपक्ष एमसीडी TT नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग का कहना है कि दिल्ली नगर निगम की बैठक पार्षद के बजट की माँग की गई, दो करोड़ हर साल पार्षदों के लिया रखा गया लेकिन 50 लाख ही दिए गए, हम ने दिल्ली में स्वच्छता यमुना की सफ़ाई प्रदूषण को मुद्दा सदन में उठाया और छठ पर्व के लिए कोई तैयारी नहीं है यमुना की सफाई का मुद्दा उठाया वही सत्यनिकेतन में पीजी को लेकर हम सवाल उठाए उस पर बीजेपी ने हंगामा किया कांग्रेस की पार्षद नाजिया दानिश बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ रही थी उन्होंने हमारी पार्षद शगुफ्ता चौधरी के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और उनसे चोट लगी। दिल्ली के मेयर और कांग्रेस पार्षद को माफ़ी माँगनी चाहिए नहीं तो हम सदन नहीं चलने देने को कह रहे थे। पार्षद शगुफ्ता चौधरी TT में भी मुस्लिम हो उन्होंने मुस्लमान के नाम लिया आपने आपको वह बुलंद करना चाहती है मैं भी थप्पड़ मार सकती थी लेकिन मैं कलम इस्तेमाल करती हूँ मैं कमजोर नहीं हूँ, सदन में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए वो कह रही है कि मैं मुस्लिम हूँ। बजट की हम माँग कर रहे थे, पब्लिक काम हो विकास कार्य और वह अभद्र भाषा मेरे लिए इस्तेमाल कर रही है। मेयर प्रवेश वाही दिल्ली बाइट निगरम की बैठक में जनहित के मुद्दे के लिए होती है, बैठक में विकास कार्य से जुड़े प्रस्ताव को पास किया है, विपक्ष ने सदन की बैठक चलने नहीं दी। निगम की गरिमा को इन्होंने तार तार किया, हम इसकी निंदा करते हैं। आप पार्षदों पर अनुशासनात्मक करवाई की जाएगी, निगम के नियम हैं उनके अनुसार निगम चलता है, हंगामा करना हमारे संगठन ने नहीं सिखाया है। आप पार्षदों को मंच पर नहीं आना चाहिए था। पार्षद ने अभद्रता की तो उनको माफ़ी माँगनी चाहिए। सदन में हंगामे के चलते मेयर ने किसी तरह सदन का एजेंडा पास कराया और फिर कार्यवाही स्थगित कर दी। बता दे कि पार्षद शगुफ्ता चौधरी कांग्रेस से पार्षद चुनी गई थी लेकिन बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top