497333
सूरजपुर के सारासोरो नदी में तैरता मिला शव
Premnagar, Chhattisgarh:सूरजपुर के सारासोरो नदी में तीन दिन से लापता 50 वर्षीय यूवक कान शव तैरता हुआ बरामद किया गया। मृतक जूनापारा ग्राम का निवासी था। सूचना के अनुसार पुलिस ने पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सम्पप्ति हड़पने के लिए दरोगा ने भाई को हनीट्रैप में फंसाया,बुलंदशहर पुलिस ने किया भंडाफोड़।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: संपत्ति विवाद में यूपी पुलिस के दरोगा ने अपने भाई को फंसाने की रची साजिश। भाई को हनीट्रैप में फंसाने वाले गिरोह को नंबर देकर बनवाया शिकार। गिरोह की महिला सदस्य रामपुर निवासी रानी ने पीड़ित राकेश से बढ़ाई दोस्ती। मुलाकात के बहाने फोटो-वीडियो खींचने के बाद पीड़ित से 20 हजार की मांग। पैसे ना देने पर गैंग के साथ पीड़ित के ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी मुकदमा लिखाने भी पहुंची थी महिला। पीड़ित की शिकायत पर एक्टिव हुई पुलिस ने खंगाल डाली हनीट्रैप गिरोह की जड़ें। संपत्ति विवाद में सगे भाई, यूपी पुलिस के दरोगा ने रची थी ब्लैकमेलिंग की साजिश। यूपी के रामपुर में ही तैनात बताया जा रहा है पीड़ित राकेश का भाई आरोपी दरोगा। गिरफ्तार आरोपियों पर हत्या, गैंगस्टर समेत कई संगीन मुकदमे पहले से दर्ज। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार और 4 मोबाइल फोन बरामद। महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, मामले में गुलावठी पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा।0
0
Report
CRPF भर्ती के फर्जी दस्तावेज: बलरामपुर में आरक्षक गिरफ्तार
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर CRPF में नौकरी करने वाले बर्खास्त आरक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार बलरामपुर जिले का फर्जी निवास प्रमाण पत्र लगाकर 204 कोबरा बटालियन में आरोपी हुआ था भर्ती आरोपी द्वारा ई डिस्ट्रिक पोर्टल के माध्यम से बनवाया था फर्जी निवास प्रमाण पत्र CRPF से बर्खास्त होने के बाद तहसीलदार की जांच रिपोर्ट और शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्यवाही मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी जल्द हो सकती है गिरफ्तारी बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
भीलवाड़ा NH 48 पर बाइक-ट्रक भिड़ंत, दो की मौत एक गंभीर घायल
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा लोकेशन – NH 48, मांडल मांडल# भीलवाड़ा भीषण सड़क हादसे में दो की मौत एक गंभीर घायल, मृतकों में एक में पहनी हुई है पुलिस वर्दी, मांडल चौराहे स्थित नैशनल हाईवे 48 पर हुई बाइक और ट्रक में भीषण भिड़ंत, दो युवकों एक मौके पर ही मौत और एक को आई गंभीर चोटे, गंभीर घायल जो उपजिला अस्पताल से जिला अस्पताल किया रेफर, जबकि दोनों मृतकों के शवों को रखवाया मोर्चरी में, एनएच 48 के चौराहे स्थित हुई पुलिया पर हुई दुर्घटना से लगा लंबा जाम, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारू करने का किया प्रयास, अल सुबह 5 बजे बाद की है दुर्घटना,0
0
Report
Advertisement
सरकार ने सरकारी वाहन कम करने का फैसला लागू किया; अधिकारी पैदल चले
Haridwar, Uttarakhand:राज्य सरकार के निर्देश के बाद अधिकारी वाहनों का इस्तेमाल कम करते हुए नजर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को हरिद्वार में डीएम, सीडीओ और अन्य अधिकारी पैदल चलकर ऑफिस पहुंचे। जबकि कुछ अधिकारी इलेक्ट्रिक व्हीकल का भी इस्तेमाल करते हुए नजर आए। बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकारी वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करने से जुड़ा फैसला लिया गया था। डीएम मयूर दीक्षित ने अन्य अधिकारियों से भी सीमित ढंग से सरकारी वाहनों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। ताकि पेट्रोल और डीजल की खपत कम की जा सके।0
0
Report
लखीसराय में राजकुमार हत्या: SIT ने नीतीश और सौरभ को गिरफ्तार
Lakhisarai, Bihar:Anchor - लखीसराय। बीते पांच मई को कबैया थाना क्षेत्र में हुए राजकुमार हत्याकांड का एसआईटी ने खुलासा कर लिया है। इस हत्याकांड में शामिल नीतीश कुमार और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया है।नामजद आरोपी संजय यादव पुलिस दबीस से घबराकर कोट में आत्मसमर्पण किया है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि कबैया थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया।तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर नीतीश और सौरव को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान बताया गया कि संजय यादव को यह आशंका थी कि मृतक राजकुमार के द्वारा ही उसके पानी का मोटर की चोरी किया गया है। इसी को लेकर संजय यादव,उसके दोनों बेटा और अन्य लोगों ने मिलकर मटन पार्टी के लिए अपने बथान पर बुलाया और धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस अन्य लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। बाइट - शिवम कुमार, एसडीपीओ, लखीसराय। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
चतरा पुलिस ने अफीम के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता अभियान शुरू किया
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा पुलिस की अच्छी पहल: अफीम की खेती के खिलाफ छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक चतरा पुलिस ने जिले को नशामुक्त बनाने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान छेड़ा है। इसी कड़ी में कुंदा प्लस-2 उच्च विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के साथ साथ आम ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। एसपी के निर्देश पर एनडीपीएस और कुंदा थाना प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से अफीम की खेती और इसके सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान को प्रभावी ढंग से दिखाया गया। उन्हें बताया गया कि शॉर्ट कट में अधिक पैसे कमाने के लालच में आप अपनी ही नहीं बल्कि अपने आने वाले नश्ल को भी तबाह और बर्बाद कर रहे हैं। थाना प्रभारी शमी अंसारी ने युवाओं से अपील की कि वे अफीम के अवैध व्यापार के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजीव रंजन की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नशामुक्त समाज बनाने की शपथ ली।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार के कनखल में नया ट्रैक्टर गंगा में गया; ड्राइवर फरार, मालिक पर चालान
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में अजब गजब नजारा दिखाई दिया। जब शोरूम से निकलकर आया एक नया ट्रैक्टर गंगा में समा गया। दरअसल लक्सर के रहने वाले एक किसान ने नया ट्रैक्टर खरीदा था और बैरागी कैंप क्षेत्र की ओर से जाने वाले रास्ते के एक घाट पर ड्राइवर को ट्रैक्टर की पूजा करने के लिए भेजा। लेकिन घाट पर ड्राइवर ट्रैक्टर को कंट्रोल नहीं कर पाया और ट्रैक्टर सीधा गंगा में जा घुसा। गनीमत रही कि इस दौरान ट्रैक्टर की चपेट में कोई नहीं आया। कनखल कोतवाली प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को निकाला गया। हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर का ड्राइवर तो फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक का तगड़ा चालान काटा。0
0
Report
उदयपुर के पास भीषण एक्सीडेंट: 407 गाड़ी से पीछे घुसी तेज कार, दो की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर अंबेरी पुलिया के पास 407 गाड़ी के पीछे घुसी तेज रफ्तार कार, हादसे में दो लोगों की हुई मौत एक गंभीर घायल, ट tent के सामान से भरी 407 गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, देबारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार, सूचना पर सुखेर थानाधिकारी भरत योगी मय जाब्ता और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, पुलिस ने लोगो की मदद से दोनों शवों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला, शवों को मोर्चरी में रखवाया वहीं गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, हादसे के बाद 407 चालक मौके से हुआ फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू, कार सवार लोग झालावाड़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं,0
0
Report
हापुड़ - सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल।
Gulaothi, Uttar Pradesh:बड़ी खबर यूपी के हापुड़ से हैं। जहां बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई व दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने चलते पलट गई। जिसमें कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है व दो गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है। आपको बता दे कार सवार चारों युवक देर रात कार से जा रहे थे तभी बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में डेहरा कुटी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दो युवकों विशांत व मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ललित व रवि गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए गढ़ सीएचसी पहुंचाया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है। वहीं कार सवार दोनों युवाओं को विशांत में मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर अहियापुर पुलिस ने गांजा कारोबारियों को दबोचा, तीन गिरफ्तार
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर अहियापुर पुलिस की बड़ी कारवाई में गांजा कारोबारी गुलाबो समेत तीन गिरफ्तार किए गए. गुलाबो चाय नाश्ते की दुकान से गांजा का कारोबार चलाती थी जबकि सुनैना गांजा के कारोबार के लिए घर को ही बना लिया था. असल में मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने हाई लेवल बैठक की थी ताकि नशा के खिलाफ अभियान चले. अहियापुर थाना पुलिस ने बखरी टरमा क्षेत्र में छापेमारी कर बिक्री के लिए घर में छिपा कर रखी गांजा बरामद किया और कारोबारी संतोष साह और सुनैना देवी को गिरफ्तार किया. शिपाहपुर चौक स्थित चाय नाश्ते की दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के पुड़िया बरामद करते हुए महिला कारोबारी शांति देवी उर्फ गुलाबो को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने लगभग आधा किलो गांजा बरामद किया. एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने कहा अहियापुर थाना में दो जगहों पर छापामारी कर दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. दो जगहों पर गिरफ्तारी से नेटवर्क खंगालना जा रहा है कि इस कारोबार से कितने लोग जुड़े हैं.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा साइबर ठगी: छह गिरफ्तार, पीएमईजीपी लोन घोटाला का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:करोड़ों की साइबर ठगी करने वाली गिरोह का खुलासा ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सस्ती दरों पर सब्सिडी वाला होम और बिजनेस लोन दिलाने का झांसा देकर देश भर के लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले अंतर राज्य साइबर गिरोह का बिसरख थाना पुलिस और साइबर सेल पुलिस ने पर्दाफाश किया है इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के कब्जे से कीपैड मोबाइल फोन स्मार्टफोन कॉलिंग डाटा और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं。 * *सोसायटी की छत से चल रहा था साइबर नेटवर्क* बाइट शैलेंद्र सिंह डीसीपी सेंट्रल नोएडा डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस और साइबर सेल टीम ने मैन्युअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-1स्थित कृष्णा काउंटी सोसायटी की टावर A की छत से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मराज राठौर रवि कुमार किशन राठौर अक्षय किरन नायक और किरण बाबू राठौड़ के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार सभी आरोपी मूल रूप से कर्नाटक के बीजापुर और विजयपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं और ग्रेटर नोएडा में रहकर साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक विज्ञापन चलते थे विज्ञापनों में कम ब्याज दर पर सरकारी योजना के तहत लोन दिलाने का दावा किया जाता था ताकि बेरोजगार युवक छोटे कारोबारी और जरूरतमंद लोग आसानी से उनके झांसी में आ जाए।जैसे ही कोई व्यक्ति विज्ञापन पर क्लिक करता था उसके सामने आरोपियों का मोबाइल नंबर आ जाता था इसके बाद ग्रुप के सदस्य खुद को सरकारी योजना से जुड़े अधिकृत लोन अधिकारी बताकर बातचीत शुरू करते थे। * *फाइल चार्ज और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर वसूली* पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लोगों को भरोसे में लेकर बताते थे कि पीएमईजीपी योजना के तहत उन्हें सब्सिडी आधारित होम लोन या व्यावसायिक लोन बेहद कम ब्याज दर पर दिलाया जाएगा।इसके बाद फाइल चार्ज प्रोसेसिंग फीस बीमा एनओसी जीएसटी और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई जाती थी पुलिस के मुताबिक आरोपीय प्रत्येक व्यक्ति से दो लाख से चार लाख तक वसूलते थे। रकम जमा होने के बाद या तो आरोपी मोबाइल नंबर बंद कर देते थे या फिर नए बहाने बनाकर ग्राहक को टालते रहते थे। * *डिजिटल ट्रैकिंग से बचने के लिए अपनाते थे शातिर तरीका* पुलिस नहीं है अभी बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए गिरोह बेहद शातिर तरीका अपनाते था आरोपी अधिकतर कीपैड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे ताकि डिजिटल ट्रैकिंग काम हो सके इसके अलावा यह लगातार सिम कार्ड बदलते रहते थे जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था पुलिस ने आरोपियों के पास से eight कीपैड मोबाइल फोन 6 स्मार्टफोन और 15 रजिस्टर्ड बरामद की है इन रजिस्टरों में कॉलिंग डाटा संभावित शिकार लोगों की सूची बैंक खातों की जानकारी और लेन देन का रिकॉर्ड दर्ज मिला है। इनसे पूछताछ में यह भी सामने आएगी पूरे नेटवर्क का संचालन एक कथित बॉस के निर्देश पर किया जा रहा था गुरु के सदस्य मोबाइल फोन के जरिए उससे संपर्क में रहते थे और उसी के निर्देश पर लोगों को कॉल करते थे ताकि से प्राप्त रकम अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराई जाती थी ताकि जांच एजेंसी को वास्तविक स्त्रोत का पता ना चल सके। वही डीसीपी शैलेंद्र सिंह का यह भी कहना है कि पुलिस अफग्रो के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोग की तलाश में जुटी है साथ ही बरामद मोबाइल फोन बैंक खातों और सोशल मीडिया अकाउंट्स की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है थाना बिसरख पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है पुलिस का कहना है की जांच में कई अन्य राज्यों से जुड़े पीड़ितों और सहयोगियों की जानकारी भी सामने आ सकती है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले किसी भी लोन सरकारी योजना या सब्सिडी संबंधी विज्ञापन पर आंख बंद करके भरोसा ना करें किसी भी प्रकार की प्रोसेसिंग फीस फाइल चार्ज या अग्रिम भुगतान करने से पहले संबंधित संस्था बैंक किया सरकारी वेबसाइट की सत्यता की जांच जरुर करें।0
0
Report
खैरागढ़ शराब दुकान विवाद: ओवररेटिंग और गुंडागर्दी से प्रशासन पर सवाल
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ की सरकारी शराब दुकान एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। मामला सिर्फ शराब बिक्री का नहीं, बल्कि ओवररेटिंग, गुंडागर्दी और प्रशासनिक लापरवाही का बन गया है। लगातार सामने आ रही शिकायतों ने आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों का आरोप है कि दुकान के बाहर कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, जो भीड़ और अव्यवस्था का फायदा उठाकर ग्राहकों से निर्धारित कीमत से ₹10 से ₹20 तक अधिक वसूली कर रहे हैं। आरोप यह भी है कि जो ग्राहक इसका विरोध करते हैं, उन्हें डराने-धमकाने, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शराब दुकान के सामने रोजाना भारी भीड़ लगती है, लेकिन सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था लगभग नदारद है। यही वजह है कि कुछ लोग खुलेआम अपना दबदबा बनाकर अतिरिक्त वसूली का खेल चला रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम सरकारी दुकान के काउंटर सामने हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं दिखी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पहले भी इसी दुकान को लेकर कई विवाद सामने आ चुके हैं, तो आखिर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत क्यों नहीं की गई? क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? मामले पर खैरागढ़ आबकारी अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि शिकायत संज्ञान में आई है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। अब नजर आबकारी विभाग और प्रशासन पर है कि कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी सिर्फ जांच तक सीमित रह0
0
Report
Advertisement
इंदौर हाई कोर्ट आज भोजशाला को मंदिर या मस्जिद बताने वाला फैसला सुना देगा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल धार भोजशाला पर आज आ सकता है ऐतिहासिक फैसला धार भोजशाला में मंदिर है या मस्जिद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ फैसला सुनाएगी आज लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट तय करेगा कि भोजशाला मंदिर है या मस्जिद इंदौर हाईकोर्ट में इस मामले में पांच जनहित याचिकाएं और एक अपील पर सुनवाई हुई पूरी 6 अप्रैल से 12 मई 2026 तक नियमित सुनवाई हुई 12 मई को कोर्ट ने सभी याचिकाओं में निर्णय सुरक्षित रख लिया था न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी यह फैसला सुनाएंगे। इसके बाद ही तय होगा कि भोजशाला मंदिर है या मस्जिद। धार में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम。0
0
Report
दिल्ली से लौटे श्रमिकों के टोंककला-देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल, इलाज जारी
Noida, Uttar Pradesh:आज दिल्ली से लौटकर टोंककला, देवास की एक पटाखा फैैक्सी में हुए हादसे में घायल श्रमिकों का चोइथराम, एमवाय और अमलतास अस्पताल में कुशलक्षेम जाना। इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। पटाखा फैक्ट्री के दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रभावित नागरिकों की हर संभव सहायता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।0
0
Report
भिवंडी में पांच प्रभाग समितियों के सभापति बिनविरोध, भाजपा कांग्रेस को दो-دو जीत, NSC एक
Thane, Maharashtra:भिवंडीीत प्रभाग समिती निवडणुका बिनविरोध,काँग्रेस भाजपा प्रत्येकी दोन तर राष्ट्रवादी काँग्रेस (श.प.) गटाचा एका समितीवर विजय ॲकर:- भिवंडी महानगरपालिकेच्या पाच प्रभाग समिती त्यांच्या सभापती पदाच्या निवडणुका पार पडल्या असून यामध्ये भाजपा व काँग्रेस यांची प्रत्येकी दोन सभापती विजयी झाले असून राष्ट्रवादी काँग्रेस (श.प.) गटाला एक सभापती पद मिळवता आले आहे. गुरुवारी पालिका मुख्यालय सभागृहात पिठासन अधिकारी म्हणून ठाणे जिल्हा परिषदेचे मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत यादव यांच्या अध्याशी अध्यक्षते खाली पार पडलेल्या प्रभाग समिती सभापती पदाच्या निवडणुकीत उमेदवारी अर्ज दाखल करतानाच प्रभाग समिती क्रमांक एक प्रभाग समिती क्रमांक दोन व प्रभाग समिती क्रमांक चार या ठिकाणी एकच उमेदवारी अर्ज दाखल झाला होता. तर प्रभाग समिती क्रमांक तीन येथे दोन तर प्रभाग समिती क्रमांक पाच येथे तीन उमेदवारी अर्ज दाखल होते अर्ज माघारी घेण्याच्या पंधरा मिनिटांच्या वेळेमध्ये प्रभाग समिती क्रमांक तीन मधून शिवसेनेचे संजय भोईर यांनी माघार घेतली त्यामुळे या प्रभागातून भाजपाच्या रंजिता मोहन कोंडा बिनविरोध विजय झाल्या.तर प्रभाग क्रमांक पाच येतील दोन उमेदवाराने अर्ज माघार घेतल्यानंतर भाजपाचे एडवोकेट वैभव एकनाथ बिनविरोध विजय झाले आहेत. प्रभाग समिती क्रमांक १ - हसनने फारूखी - राष्ट्रवादी काँग्रेस ( श.प.) प्रभाग समिती क्रमांक २ - तबसुम झाकीर बेग - काँग्रेस प्रभाग समिती क्रमांक ३ - रंजीता मोहन कोंडा - भाजपा प्रभाग समिती क्रमांक ४ - समिना मोह.इमरान अन्सारी - काँग्रेस प्रभाग समिती क्रमांक ५ - अँड.वैभव एकनाथ भोईर - भाजपा0
0
Report
Advertisement
