497229
सूरजपुर में बाढ़ में पुलिया पार करते बाइक सवार की बची जान वहीं वीडियो हुआ वायरल
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर जिले के ओड़गी गांव के पास धरसेड़ी में एक व्यक्ति पुलिया पर बह रहे पानी से बाइक पार करते समय बाल-बाल बचा। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जान जोखिम में डालकर पुलिया पार कर रहे बाइक सवार को आसपास खड़े लोगों ने बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरनगर: गन्ने के भाव पर किसान नेता विनीत त्यागी का बड़ा बयान, बोले-'जो हमारा नहीं, हम उसके नहीं,
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:गन्ने के उचित मूल्य को लेकर किसान नेता विनीत त्यागी ने किसानों से की एकजुट होने की अपील, बोले- 'जो हमारा नहीं, हम उसके नहीं'; मुजफ्फरनगर में किसान सेवक विनीत कुमार त्यागी ने गन्ना किसानों के उचित मूल्य का मुद्दा उठाते हुए अपनी आवाज बुलंद की है। हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों को भी उनकी फसल का वाजिब मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने किसान संगठनों और किसानों से राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर अपने हक की लड़ाई लड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में दवाइयों की बिक्री और उनकी कीमतों को लेकर भी शिकायत उठाई। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग किए जाने की बात कही है। विनीत त्यागी ने कहा कि गन्ने से तैयार होने वाले उत्पादों की बाजार में कीमतें काफी अधिक हैं, जबकि किसानों को उनकी मेहनत और लागत के अनुरूप मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि किसानों की फसल से अच्छा मुनाफा कमाया जा रहा है तो किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने किसान नेताओं से भी इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान अपनी लड़ाई किसी दूसरे के भरोसे न छोड़ें, बल्कि प्रत्येक किसान अपने घर और गांव से ही आवाज बुलंद करे। उन्होंने किसानों को नारा देते हुए कहा, 'जो हमारा नहीं, हम उसके नहीं।' उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान न किसी पक्ष के हैं और न विपक्ष के, बल्कि उनकी प्राथमिकता अपनी फसल का उचित मूल्य और किसानों के हित हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि जो जनप्रतिनिधि उनके मुद्दों पर न्याय नहीं कर पाते, उनसे सवाल जरूर करें।0
0
Report
पतंग की डोर में फंसकर पेड़ पर फंसा कव्वा, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू हाइड्रोलिक मशीन से कव्वे को
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ पतंग की डोर में फंसकर पेड़ पर फंसा कव्वा, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू हाइड्रोलिक मशीन से कव्वे को सुरक्षित नीचे उतारा गया राजधानी लखनऊ में इंसान के साथ-साथ पेड़ पौधे पक्षी भी है सुरक्षित इंसानियत का मिसाल दिया फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लालबाग क्षेत्र की घटना0
0
Report
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पर प्रशासन की संदिग्ध जांच गरमाई
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन खड़े हनुमान का फिर दिखा चमत्कार, गुपचुप तरीक़े से खड़े हनुमान प्रतिमा की जांच करने पहुंचा जांच दल तो मशीन हुई खराब, दो दिन पहले सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात का मामला, एसडीएम की मौजूदगी में जांच दल ने प्रतिमा की गहराई और मजबूती को जांचा, वायरल वीडियो में एसडीएम एल एन गर्ग व 8 सदस्यी जांच दल दिखा, जांच के मामले पर प्रशासन मौन, भाजपा पार्षद ने कहा रात्रि 2 बजे तक चोरीछिपे खड़े हनुमान की मशीनों से स्क्रीनिंग हुई है, sdm, नगर निगम, प्रशासन व भोपाल का जांच दल मौजूद था, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष ने कहा प्रशासन यह स्पष्ट करें कि उसकी मंशा क्या है । आधी रात्रि को खड़े हनुमान मंदिर की मशीनों से जांच करना प्रशासन की नियत पर सवाल खड़ा कर रहा है, उज्जैन के चमत्कारिक खड़े हनुमान मंदिर का मामला फिर गरमा गया है। दरअसल इस बार मामला प्रशासन द्वारा चोरी छिपे प्रतिमा की जांच करना बताया जा रहा है। 2 दिन पहले रात्रि 2:00 बजे एसडीएम एल एन गर्ग, नगरनिगम का अमला और भोपाल से आया जांच दल प्रतिमा की स्क्रेनिग कर रहा था। इसके साथ ही प्रतिमा की मजबूती और गहराई को भी जांचा गया। इस जाँच के वीडियो और फोटो भी वायरल हुए हैं। एक वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि जांच अधिकारी कह रहा है कि मशीन खराब हो गई। वही मशीन खराब होना फिर एक चमत्कार की ओर इशारा कर रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि एसडीएम एल एन गर्ग के नेतृत्व में जांच दल द्वारा खड़े हनुमान मंदिर की जांच की जा रही है। यह जांच सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। यहाँ रात्रि करीब 12:30 बजे नगर निगम, प्रशासन व भोपाल से आए जांच दल की टीम पहुंचती है जो की रात्रि 2:00 बजे तक जांच करती है। खड़े हनुमान की प्रतिमा की जांच होने की पुष्टि खुद भाजपा के पार्षद शिवेंद्र तिवारी और विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश आंजना द्वारा की गई है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राजेश आंजना का कहना है कि प्रशासन यह स्पष्ट करें कि वह खड़े हनुमान को भगवान मानते हैं या नहीं । क्योंकि जिस समय रात्रि 2 बजे मंदिर में पुजारी साधु संत व आम लोगों का प्रवेश वर्जित रहता है उस समय चोरी छिपे मंदिर में जाना और तोड़फोड़ कर जांच करना यह प्रशासन की नियत पर सवाल उठा रहा है। प्रशासन का यह कृत्य सनातन के खिलाफ है। हम इस कार्य को लेकर विरोध जताएंगे। रात्रि 12:30 बजे एसडीएम एल एन गर्ग अपनी टीम के साथ खड़े हनुमान मंदिर जाते हैं। तोड़फोड़ करते हैं, ऐसे में मशीन खराब हो जाती है। प्रशासन अपनी नीति स्पष्ट करें। इसी मामले में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान पार्षद शिवेंद्र तिवारी का कहना है कि सोमवार रात को एसडीएम एल एन गर्ग के साथ नगर निगम, पुलिस प्रशासन की टीम व भोपाल से आया जांच दल मशीन के माध्यम से खड़े हनुमान की स्क्रीनिंग करता है । स्क्रीनिंग में बड़ा सवाल है की आधी रात्रि को स्क्रीनिंग क्यों करना पड़ रही है। दिन में भी यह कार्य हो सकता था । लोगों में आक्रोश है, प्रशासन चूहा बिल्ली का खेल खत्म करें। जन भावना व सनातन का सम्मान करें । खड़े हनुमान ने खुद अपनी उपस्थिति का प्रमाण दे दिया है । रात्रि 2:00 बजे तक चोरी छिपे स्क्रीनिंग हुई है। वही इस मामले को लेकर नगर निगम व प्रशासन के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा- अंटाली में थार से बेलगाड़ी टकराई, तीन घायल एक ही परिवार के
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा-अंटाली में बेलगाड़ी को थार ने मारी टक्कर तीन जने हुए गंभीर घायल, वोट देकर खेत पर जा रहे थे तीनों अंटाली से जिला अस्पताल किया रेफर घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सालय मे कराया भर्ती तीनों घायल एक ही परिवार के है तीन जने गंभीर घायल गनिया देवी पत्नी महेंद्र भील उम्र 25 वर्ष निवासी अंटाली घिसी देवी पत्नी रामा भील उम्र 60 वर्ष निवासी अंटाली सीता देवी पत्नी श्याम लाल उम्र 55 वर्ष निवासी अंटाली शंभुगढ़ थाना क्षैत्र का मामला0
0
Report
शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी रायबरेली पहुंचे, तीसरी बार जीत के बाद जोरदार स्वागत
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी शुक्रवार को पहली बार रायबरेली पहुंचे। भारी बारिश के बावजूद शिक्षकों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हरचंदपुर में न्यू नरेश होटल के सामने संजय सिंह के नेतृत्व में फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।0
0
Report
AIIMS पर पुष्पांजलि देकर पूर्व सांसद डॉ. आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:आज AIIMS पहुँचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भाजपा के स्थापना कालखंड से संगठन के विस्तार में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। SIS को पटना से वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार सृजन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही。 चित्रांश समाज के मार्गदर्शक के रूप में वे सदैव समाज के सुख-दुःख में साथ खड़े रहे। मेरे लिए भी वे एक अभिभावक समान थे तथा उनका जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। जीवन के अंतिम क्षणों तक संगठन और समाज के प्रति समर्पित डॉ. आरके सिन्हा जी की सरलता, निष्ठा और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता सदैव स्मरणीय रहेगी। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!0
0
Report
Advertisement
सासाराम में झमाझम बारिश से सरकारी दफ्तर पानी पानी, जनजीवन प्रभावित
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहाँ कल से हो रही झमाझम बारिश ने पूरे शहर का सूरत ए हाल बिगाड़ कर रख दिया है। सासाराम के कई सरकारी परिसर भी पानी पानी हो गया है। सासाराम के अनुमंडल कार्यालय परिसर, नजारत, रजिस्ट्री ऑफिस आदि के परिसर में पानी जमा हो गया है। ऐसे में आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। बता दे की लगातार रिमझिम बारिश से ही जल जमाव हो गया है। जबकि तेज बारिश नहीं हुई है। कल से ही हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। ऐसे में आज शुक्रवार है और कामकाजी लोगों को काफी दिक्कत महसूस हो रही है। सासाराम के अनुमंडल कार्यालय में अपने काम को लेकर आए लोगों ने बताया कि हल्की सी बारिश होने पर ही पूरा परिसर पानी पानी हो जाता है।0
0
Report
भोपाल के कोलार में पति पर कुल्हाड़ी हमले के बाद हत्या का केस दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल कोलार में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले पति पर हत्या का केस दर्ज इलाज के दौरान 38 वर्षीय किरण कंछिया की मौत पत्नी की मौत के बाद पति रमेश कन्नोज पर हत्या की धारा में केस दर्ज पत्नी पर कुल्हाड़ी से तीन वार करने का आरोप... कमरे का गेट अंदर से बंद था, बेटी ने गेट खोलकर लगाई थी मदद की गुहार... बेटी के बयान में पिता पर पहले भी मां के साथ मारपीट करने का आरोप... शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने की बात भी आई सामने... पुलिस को घटनास्थल से कुल्हाड़ी और ब्लेड मिले मेडिकल रिपोर्ट में Dangerous Injury और Multiple Cuts का जिक्र पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की नीयत से हमला करना पाया पत्नी की मौत के बाद मामले में हत्या का केस दर्ज चरित्र संदेह के चलते पति ने किया था पत्नी पर हमला अब्बास नगर स्थित घर में चार बच्चों के साथ रहता था परिवार सुबह बच्चों ने घर में मां को गंभीर हालत में देखा था0
0
Report
सासाराम कोर्ट ने चचेरे भाई भरत कुमार को 20 साल सजा, 3 लाख मुआवजे
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। वहीं सासाराम की कोर्ट ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ रेप के दोषी भाई को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपए की जुर्माना भी लगाई है। बताया जाता है कि तिलौथू थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल पहले एक 14 वर्षीय लड़की अपने चाचा के घर खाना बनाने जाती थी, जिसका फायदा उठाकर चाचा का लड़का यानि अपना ही चचेरा भाई भरत कुमार ने छह बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके उपरांत लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद मामले में तिलौथू थाना में केस दर्ज हुआ। बड़ी बात है कि इस मामले में छह गवाह पेश किए गए, लेकिन किसी गवाह ने लड़की का साथ नहीं दिया। यहां तक की लड़की के माता-पिता एवं भाभी ने भी लड़की के पक्ष में गवाही नहीं दी। इसके बावजूद 14 साल की पीड़ित लड़की ने खुद कोर्ट में अपनी बात को बड़े ही मजबूती से रखी। वहीं पुलिस तथा स्वास्थ्य जांच करने वाले डॉक्टर लड़की के साथ पूरी हिम्मत से खड़े रहे एवं लड़की को काफी मदद किया। जिससे आज पीड़ित बच्ची को न्याय मिल सका। बता दें कि कोर्ट ने पीड़ित लड़की को तीन लाख रुपए मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। वहीं आरोपी भरत कुमार पर दोस्त साबित होने पर उसे 20 साल की सजा सुनाई गई। साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।0
0
Report
Advertisement
सासाराम-औरंगाबाद-डेहरी में पेयजल योजना के लिए NABARD ने 1774 करोड़ 98 लाख मंजूर
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां अब रोहतास जिला के सासाराम, डेहरी के अलावा औरंगाबाद जिला में जलापूर्ति के लिए 2014 करोड रुपए खर्च होने वाले हैं। नाबार्ड द्वारा 1774 करोड़ 98 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि के अंतर्गत इस परियोजना की स्वीकृति हुई है। जिसमें औरंगाबाद, सासाराम एवं डेहरी क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। सोन नदी के सतही जल का समुचित उपयोग करते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सूचित करने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सोन नदी के पानी का उपयोग करने से एक तरफ पेयजल की उपलब्धता सुलभ होगी तो दूसरी ओर भूजल स्तर में भी सुधार होगा। मंत्री दीपक प्रकाश ने सासाराम के एक निजी होटल के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पेयजल सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार तथा जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर 2014 करोड़ 65 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। नाबार्ड ने जिस परियोजना की स्वीकृति प्रदान कर दी है。0
0
Report
नकली संसद: नलिन कोहली की तीखी टिप्पणी से राजनीतिक हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर 'नकली संसद' (मॉक पार्लियामेंट) आयोजित करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की। उन्होंने कहा, "यह एक मज़ाक है! यह किस कानूनी प्रावधान पर आधारित है? यह किस संवैधानिक प्रावधान का सहारा लेता है? एक राजनीतिक दल के नेता ने तय कर लिया है? कि वे खुद ही जज और अभियोजक (आरोप लगाने वाले) बन जाएंगे। वे खुद ही आरोप लगाएंगे, पूरी कार्यवाही चलाएंगे और खुद ही फैसला सुना देंगे। और किस कानूनी या संवैधानिक प्रावधान के तहत वे किसी को दोषी ठहरा सकते हैं? अगर यह मज़ाक नहीं है, तो फिर क्या है? यह कानूनी प्रक्रिया के दायरे से बाहर है..."0
0
Report
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत ललितपुर पुलिस का जागरूकता अभियान
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों/ एंटी रोमियो टीमों एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा बाजारों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से *महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव, महिला संबंधी कानूनों की जानकारी, यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, छेड़छाड़ एवं पीछा करने (Stalking) से बचाव, सोशल मीडिया की सुरक्षित उपयोगिता, कानूनी सहायता एवं हेल्पलाइन, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम आदि* से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला कल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में भी जागरूक किया गया।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में गन्ने की 15 रुपये बढ़ोतरी पर किसान संगठनों ने विरोध शुरू किया
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा सरकार द्वारा गत दिवस गन्ने के भाव में की गई 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को नाकाफी बतलाते हुए किसान संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) से जुड़े किसानों ने रादौर में प्रदर्शन कर कृषि मंत्री के आवास के नजदीक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का पुतला फूंक अपना रोष व्यक्त किया। यूनियन ने जल्द ही प्रदेश स्तरीय किसान महपंचायत कर बड़ा आंदोलन करने और भाजपा नेताओं के गाँव में घुसने जैसे फैसले लेने का भी एलान किया। किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कृषि मंत्री के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने पत्रकारों से बातचीत में सरकार की गन्ने के दामों में बढ़ोतरी को किसानों के साथ छलावा और भद्दा मजाक बताया। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने केवल 15 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे दिवाली का तोहफा बताया है। उन्होंने कहा कि जब चीनी के दाम 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं, तो किसानों को गन्ने का उचित भाव मिलना चाहिए। किसान नेता ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने गन्ने के रेट में उचित बढ़ोतरी नहीं की तो पूरे हरियाणा के किसानों की बैठक बुलाकर बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के तहत शुगर मिलें बंद करने, गन्ने की फसल उखाड़ने और भाजपा नेताओं व मंत्रियों के गांवों में प्रवेश का विरोध करने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।0
0
Report
रामलाल शर्मा ने गहलोत पर पलटवार किया, दिल्ली रैली कांग्रेस को निशाने पर लिया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 IAS शिखर अग्रवाल मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर बीजेपी के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने पलटवार किया। रामलाल शर्मा ने कहा कि कोई भी अधिकारी किसी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं होता है। अधिकारी जिस पार्टी की सरकार होती है, उस सरकार के अधीन काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में जितनी अभियोजन स्वीकृतियां नहीं दी गईं, उतनी भजनलाल सरकार ने तीन साल के अंदर दी हैं। सरकार निष्पक्षता से काम करेगी। कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि बिना प्रक्रिया के तत्काल सजा दे दी जाए। सरकार के ध्यान में जैसे ही यह प्रकरण आया, तुरंत अधिकारी को APO किया गया। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। कांग्रेस हमेशा भ्रष्ट लोगों के साथ खड़ी रहती थी。 दिल्ली में कांग्रेस की रैली पर रामलाल शर्मा का बयान。 रामलाल शर्मा ने कहा कि दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली को जनता का समर्थन नहीं है। वहां सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। यह राहुल गांधी की जिद की रैली है। कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी को प्रमोट करने के लिए रैली कर रहे हैं। राजस्थान को एक लाख कार्यकर्ताओं का टारगेट दिया गया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि राजस्थान से एक thousand कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंचेंगे। कांग्रेस टुकड़ों में बंटी हुई है। पार्टी में अलग-अलग नेता अपने आप को पावर सेंटर बनाए हुए हैं。0
0
Report
शहर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मासूम की हुई मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर परिजन के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि वह 28 तारीख को बच्ची को लेकर अस्पताल आया जहां बच्ची को एडमिट करके उसका इलाज किया गया थोड़ा आराम मिला उसके बाद बच्ची को आराम नहीं मिला 29 तारीख की रात से बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी जब डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा तो उन्होंने कहा डॉक्टर साहब सुबह 9:00 बजे आएंगे उसके पहले नहीं आएंगे। परिजनों ने कार्यवाही की मांग की है0
0
Report
Advertisement
