497229
सूरजपुर में छुई खदान धंसने से 3 महिलाएं दबीं, एक की गई जान
Surajpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में गेतरा नाला के पास छुई खदान धंसने से तीन महिलाएं मिट्टी में दब गईं। घटना में एक महिला की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 9 महिलाएं घर लिपने के लिए मिट्टी लेने खदान गई थीं। ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेदांता अस्पताल में गिरी सीलिंग से दहशत, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मे़दांता हॉस्पिटल की सीलिंग गिरने मचा हड़कंप सुविधाओं से लेस मेदांता हॉस्पिटल की गिरी सीलिंग मरीज़ो तिमारदारों मे खौफ मेदांता हॉस्पिटल मे रिसेप्शन के पास ऊपरी हिस्से के साइड वाली सीलिंग गिरी सोशल मीडिया पर मेदांता वीडियो हुआ वायरल0
0
Report
ऊंटवालिया गांव में 11 केवी तारों की चपेट से भाई-बहन झुलसे, अस्पताल में भर्ती
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन—चूरू 11 हज़ार kv के झूलते तारों की चपेट में आने से भाई-बहिन झुलस गए। दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुँचाया गया। चूरू के ऊंटवालिया गांव में बड़ा हादसा हुआ जहां 11 हज़ार kv के तारों की चपेट में आकर बहन और भाई झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को राजकीय भर्तिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहाँ चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने डिस्कॉम से तारों की चपेट रोकने की मांग की है।0
0
Report
समस्तीपुर में शराबी कार चालक ने अधेड़ को कुचला, आरोपी फरार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में तेज रफ्तार कार का कहर। घर के बाहर पेशाब कर लौट रहे अधेड को कार सवार ने कुचला, शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप, आरोपी चालक फरार। समस्तीपुर के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभू पट्टी वार्ड तीन मोहल्ला में एक अनियंत्रित कार ने अधेड़ को कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शंभू पट्टी वार्ड तीन मोहल्ला के राजेंद्र पासवान उर्फ राजू (52) के रूप में की गई। अधेड़ अपने घर के पास पेशाब कर दरवाजे के सामने सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान मुख्य सड़क से तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित हो गई और उन्हें कुचल डाला। कार गांव के मिथिलेश कुमार की है. आरोप है कि मिथिलेश शराब के नशे में था और कार चला रहा था. हल्ला होने पर जुटे लोग अधेड़ को समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची करपुरीग्राम थाने की पुलिस ने शव को सदर अस्पताल से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी. एएसपी संजय पांडे ने बताया कि पिता की मौत हुई है, जबकि उनका बेटा घायल है. पुलिस मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है. मौके से फरार कार बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में महिला ने टेलीफोन एक्सचेंज के खंभे पर दो घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर गांव निवासिनी 32 वर्षीय मंजू आज शनिवार को सुबह करीब 11:50 बजे गांव स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के खंभे पर मोबाइल फोन लेकर चढ़ गई। खंभे पर चढ़ने के बाद उसने गांव के ही एक व्यक्ति जिसे वह अपने पुत्र का पिता बता रही के घर में रहने की मांग रखी। घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली से महिला उपनिरीक्षक और सब इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किया और उसकी बात सुनी। काफी देर तक समझाने-बुझाने और आवश्यक कार्रवाई के भरोसा दिलाने के बाद करीब दो घंटे बाद महिला खंभे से नीचे उतरने को तैयार हुई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौके पर तैनात रही और आसपास लोगों की भीड़ लगी रही। बताया गया कि वर्ष 2021 में युवती ने जीयनपुर कोतवाली में गांव के ही अनुग्रह सिंह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में मामला न्यायालय पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हुआ। इसके बाद वह व्यक्ति सऊदी चला गया जहां तीन-चार दिन पहले वह अब घर लौटा है। पुनः 5 साल बाद महिला उस व्यक्ति के घर में रहने की मांग पर अड़ गई। पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया और दोनों पक्षों को बुलाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।0
0
Report
सजूमा के वॉटर प्लांट फेल, 39 बच्चे बीमार, एक की मौत
Kaithal, Haryana:करोड़ों रुपए की लागत से बने वॉटर प्यूरीफायर प्लांट के बावजूद सजुमा गाँव के लोगों को मिल रहा दूषित पानी - स्वास्थ्य और जन स्वास्थ्य विभाग गांव में डेरा डालकर बैठा...करीब 1200 घरों से लिये सेम्पल। एंकर: कैथल के गांव सजुमा में करोड़ों रुपए की लागत से बने वॉटर प्यूरीफायर प्लांट के बावजूद ग्रामीणों को मिल दूषित पानी मिल रहा है जिसकी वजह से 11 साल की रितिका की Hepatitis-A से मौत हो गई और उसके छोटे भाई समेत करीब 39 बच्चों के बीमार होने से पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है। गांव में गंदे पानी के कारण 15-20 दिन से Hepatitis-A और पीलिया का प्रकोप बना हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब जब एक मौत और 39 के करीब बच्चे बीमार हैं तो गांव में जाकर खानापूर्ति की जा रही है। गांव के 3 बोरवेल के सेम्पल फेल है फिर भी उसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है उल्टा अधिकारी गांव वालों की ही गलती निकालने में लगे हुए हैं। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला आज सजूमा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, बच्चों का हालचाल जाना और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। विधायक ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि जब वे जनता को पीने का स्वच्छ पानी तक नहीं दे सकते, तो उन्हें सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। गांव के सरपंच ने बताया कि गांव में गंदे पानी की समस्या काफी समय से आ रही है लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई है जिसका नतीजा गांव के बच्चे भुगत रहे हैं। गांव में 3 बोरवेल हैं और तीनों के पानी के सेम्पल फेल हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हर दूसरी-तीसरी गली में ऐसा परिवार मिल जाता है, जहां कोई बच्चा पीलिया, Hepatitis-A या डायरीया से जूझ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में डेरा डाले बैठी हैं और सभी घरों से ब्लड सेम्पल लेकर जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लंबे समय से गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत की जा रही थी। विरोध-प्रदर्शन भी हुए, लेकिन व्यवस्था नहीं सुधरी। उनके अनुसार पहले बीमारी एक-दो घरों तक थी, लेकिन देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गई।0
0
Report
बीएसएल बोकारो में संयुक्त मॉक ड्रिल से कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने की तैयारी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बीएसएल में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन हेतु संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित बोकारो इस्पात संयंत्र में नियोजन एवं अन्य मांगों को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2026 को संयंत्र के所有 गेटों पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन एवं गेट जाम कार्यक्रम की घोषणा के मद्देनजर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (केऔसुब) इकाई, बीएसएल, बोकारो द्वारा सुरक्षा तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को सायं 5 बजे से 6:15 बजे तक संयंत्र के मुख्य द्वार पर एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया。 यह मॉक ड्रिल मो. नैयर आजम खान, वरिष्ठ कमाण्डेंट, केऔसुब इकाई, बीएसएल, बोकारो के नेतृत्व में आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के दौरान संभावित कानून-व्यवस्था की परिस्थितियों, जैसे आक्रामक प्रदर्शन, सुरक्षाकर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, प्रदर्शनकारियों द्वारा बांस की लाठियों एवं पथराव का प्रयोग तथा सुरक्षाबलों द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं, Force Continuum (बल प्रयोग की क्रमिक प्रक्रिया) एवं Rules of Engagement (बल प्रयोग के निर्धारित नियमों) के अनुरूप कार्रवाई का अभ्यास किया गया। इस संयुक्त मॉक ड्रिल में कुल 149 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 05 राजपत्रित अधिकारी, 20 अधीनस्थ अधिकारी, 89 अन्य रैंक के केऔसुब कार्मिक, 22 फायर विंग के कार्मिक, बीएस सिटी थाना के 02 पुलिसकर्मी, बीएसएल के 09 सुरक्षाकर्मी तथा 02 आईआर कार्मिक शामिल थे। मॉक ड्रिल के दौरान सभी संबंधित एजेंसियों के मध्य समन्वय, भीड़ नियंत्रण, त्वरित प्रतिक्रिया, संचार व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों में संयुक्त कार्रवाई का सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी, संयमित एवं कानूनसम्मत तरीके से निपटने हेतु सभी सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखना एवं सुदृढ़ करना था। केऔसुब इकाई, बीएसएल, बोकारो संयंत्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा औद्योगिक गतिविधियों के निर्बाध संचालन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है.0
0
Report
Advertisement
पटना: नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह छह साल के लिए जदयू से निष्कासित
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह को नागरिक परिषद के महासचिव पद से हटाया गया। पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के कारण 6 वर्षों के लिए जदयू से छोटू सिंह को किया गया था निष्कासित। नागरिक परिषद के महासचिव पद से हटाए जाने का मंत्रिमंडल सचिवालय ने नोटिफिकेशन किया जारी है。0
0
Report
बीकानेर को बॉर्डर टूरिज्म व डेस्टिनेशन वेडिंग हब बनाने पर मंथन
Bikaner, Rajasthan:Assign Desk feed through TVU Rounak Vyas Bikaner Story - पर्यटन और होटल उद्योग को नई दिशा देने की तैयारी, बीकानेर को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने पर मंथन, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वीडियो संदेश के जरिए दी शुभकामनाएं, जिला कलक्टर निशांत जैन, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम Pancharija, उपाध्यक्ष दीपक पारीक सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, प्रदेशभर से होटल, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े प्रतिनिधियों ने की भागीदारी, बीकानेर को ग्लोबल टूरिज्म, डेस्टिनेशन वेडिंग और बॉर्डर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर हुआ मंथन Intro - बीकानेर को पर्यटन और व्यवसाय के नक्शे पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल देखने को मिली जहाँ होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने न सिर्फ नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं बल्कि बीकानेर को बॉर्डर टूरिज्म, हेरिटेज टूरिज्म और डेस्टिनेशन वेडिंग हब बनाने का विजन भी सामने रखा। वही उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। वही होटल फेडरेशन के संभाग अध्यक्ष कुशाल पारीक और संरक्षक गोपाल अग्रवाल की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यटन और होटल व्यवसाय से जुड़े नए अवसरों पर भी मंथन किया गया समारोह में जिला कलक्टर निशांत जैन, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रदेशभर से होटल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में बॉर्डर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं उन्होंने कहा कि बीकानेर हजारों हवेलियों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों का शहर है हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे के दौरान भी बॉर्डर टूरिज्म के विस्तार पर चर्चा हुई थी। अब सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटक सुविधाएं, प्रशिक्षित गाइड और आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा。0
0
Report
दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह ने भाजपा पर हमला, जनता के भरोसे जीत तय
Datia, Madhya Pradesh:दतिया से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह का भाजपा पर हमला, बोले— जनता के भरोसे जीत तय दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक एवं दतिया राजघराने से जुड़े घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने उन्हें कार्यकर्ताओं की राय और सर्वे के आधार पर उम्मीदवार बनाया है तथा उनकी जन-जन तक मजबूत पकड़ है। घनश्याम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भ्रष्ट और विवादास्पद बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सेवढ़ा क्षेत्र में आशुतोष तिवारी ने व्यक्तिगत रंजिश के चलते कई लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कई रिश्तेदार भी उनसे नाराज हैं और जो लोग उनके साथ हैं, वे गलत गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। घनश्याम सिंह का दावा है कि दतिया में आशुतोष तिवारी का जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि आशुतोष तिवारी पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से भी अधिक विवादास्पद और भ्रष्ट हैं। घनश्याम सिंह ने विश्वास जताया कि इस उपचुनाव में जनता का पूरा समर्थन उन्हें मिलेगा और उनकी जीत सुनिश्चित है।0
0
Report
Advertisement
इ indौर में नाना पटवारी के ड्रग तस्करी मामले में हिरासत व पूछताछ जारी
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने ड्रग तस्करी की चल रही जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। नाना पटवारी के वकील जय HARDIA का कहना है, "एक महिला मीडिया के सामने आई और उसने बयान दिया, जिसमें उसने मेरे क्लाइंट कुलभूषण को बहुत अच्छा इंसान बताया... यह निश्चित रूप से शक पैदा करता है। न तो मेरे क्लाइंट कुलभूषण उन्हें जानते हैं, न ही हम जानते हैं कि वह महिला कौन है या उसका नाम क्या है... उन्हें (नाना पटवारी) कल भी बुलाया गया था। हमें बताया गया था कि आज कुछ बयान बाकी हैं, इसलिए बाकी बयान लेने के लिए उन्होंने हमें आज फिर बुलाया..."0
0
Report
दतिया उपचुनाव: बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया, भारी जीत का भरोसा
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बारे में राज्य अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा, "बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को चुनाव के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। मुझे पता चला है कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इस्तीफ़ा दिया है। हालांकि, मुझे कोई इस्तीफ़ा नहीं मिला है, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने तय किया है कि सभी कार्यकर्ता अपने काम में लगे रहें। इसलिए, हमने कोई इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। नरोत्तम मिश्रा हमारे वरिष्ठ नेता हैं; उनकी देखरेख में हम दतिया का चुनाव लड़ेंगे और भारी जीत हासिल करेंगे..."0
0
Report
आदित्य ठाकरे: UCC पर बहस से राम मंदिर मुद्दे पर बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:मुम्बई, महाराष्ट्र: शिवसेना (UBT) के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम भगवान राम को BJP से बचा रहे हैं। BJP अब बाबर जनता पार्टी बन गई है। BJP यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर बहस इसलिए छेड़ रही है ताकि देश का ध्यान राम मंदिर में कथित लूट से हटाया जा सके। हम ऐसा नहीं होने देंगे। आइए UCC पर उसकी खूबियों के आधार पर बहस करें, और हम उसका समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा, सुप्रीम कोर्ट को राम मंदिर में कथित लूट की निष्पक्ष जांच के लिए दखल देना चाहिए। बंगाल ने draft Uniform Civil Code बिल की समीक्षा के लिए उच्च-स्तरीय समिति गठित की। राम मंदिर दान चोरी के मामले में कड़ी जांच की मांग भी उठी।0
0
Report
Advertisement
गोंडा: सोलर कंपनी के नाम पर सैलरी अकाउंट बनवाकर 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में सोलर कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर सैलरी अकाउंट खुला करके देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिसई टिकरिया के रहने वाले वीरेंद्र प्रताप के साथ धोखाधड़ी और फ्राड किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। गोंडा देहात कोतवाली में तहरीर देकर वीरेंद्र प्रताप ने आज शनिवार दोपहर विजय सोनी, कृष्ण प्रताप सिंह,दीपक गोयल, सोनू उर्फ साहबान आलम और दो अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी,फ्रॉड ढाई करोड़ रुपए के अवैध ट्रांजैक्शन समेत 7 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। देहात कोतवाली पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2) और आईटी एक्ट 66 सी 66डी के तहत मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को दी गई है जिनہوں ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मुकदमे की कॉपी शनिवार देर रात 8:00 के करीब सामने आई है इसके बाद आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। वीरेंद्र प्रताप ने तहरीर देकर के आरोप लगाया है कि विजय सोनी, दीपक गोयल ने सोलर कंपनी में नौकरी के नाम मुझे प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक बड़गांव शाखा सैलरी अकाउंट खुलवाने के लिए 21 फरवरी को लेकर के गए। वहां पर मेरा करंट अकाउंट श्री श्याम इंटरप्राइजेज के नाम से खुलवाएं थे और बोले कि इसमें तुम्हारी सैलरी ₹15000 महीने आएगी और इसके बाद इन आरोपियों ने वीरेंद्र प्रताप को अपने सोलर दुकान पर नौकरी पर रख लिया। दो माह काम करने के बाद वीरेंद्र प्रताप ने सैलरी के लिए कहा तो आरोपियों ने कहा की सैलरी तुम्हारे खाते में जाएगी। जब मैं बैंक गया और खाता चेक कराया तो मुझे पता चला कि लोगों ने सैलरी अकाउंट नहीं खुलवाया था बल्कि बैंक मैनेजर के साथ साठ गांठ करके करंट अकाउंट खुलवा लिया था। जिसमें आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर ऐड करवा करके नेट बैंकिंग का यूजर आईडी, पासवर्ड भी ले लिया था और इन लोगों ने 21 फरवरी से लेकर के 6 मार्च 2026 तक ढाई करोड़ का गलत ट्रांजैक्शन किया है। जो पैसा खाते में आया है उसको इन आरोपियों ने आरटीजीएस के माध्यम से अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिया और कूट रचित तरीके से गुमराह करके सैलरी अकाउंट के नाम पर करंट अकाउंट खुला करके इन लोगों ने फ्रॉड किया है। करंट अकाउंट खुलवाने के पहले सोनू मोबाइल एंड कंप्यूटर कैफे स्टेशन रोड बड़गांव के यहां ले जाकर के मेरा फर्जी उद्यम का कागजात तैयार कर कर विजय सोनी द्वारा मेरा आधार और पैन कार्ड को लगवा करके बीके एंटरप्राइजेज भी जारी कराया गया था। उसके आधार पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा आवास विकास में एक नया करंट अकाउंट भी बीके इंटरप्राइजेज के नाम से खुलवाया गया था। सोलर कंपनी में अधिकारियों से मीटिंग करने के लिए मुझे दो अन्य साथी के साथ लखनऊ लेकर गए वहां चार से पांच दिन रखा था। सोनू उर्फ साहबान आलम के मोबाइल दुकान पर भी मैं आता जाता था इन लोगों ने फर्जी तरीके से कागजात तैयार करके मेरे साथ फ्रॉड किया है।0
0
Report
अलवर लूटकांड: जीएसटी अधिकारी के घर चार आरोपियों की गिरफ्तारी, फरार की तलाश जारी
Alwar, Rajasthan:अलवर अलवर सदर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार नगर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का अलवर पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने पुलिस अन्वेषण भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जीएसटी अधिकारी ओम प्रकाश के घर हुई लूट की वारदात पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दी गई थी। वारदात से पहले आरोपियों ने कई दिनों तक घर और इलाके की रेकी की थी। इसके बाद सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए वारदात के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सके। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सैकड़ों कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रामगढ़ और खैरथल-तिजारा क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ पहले से ही लूट, डकैती और हत्या जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। आरोपी कई बार जेल भी जा चुके हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पैदल और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल किया ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस के अनुसार, लूट की गई नकदी और जेवरात की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने लूट की रकम से एक बाइक भी खरीदी है। पुलिस ने दावा किया है कि मामले में शत-प्रतिशत रिकवरी का प्रयास किया जाएगा। अभी यह आकलन किया जा रहा है कि घर से कितनी नकदी और कितना सोना-चांदी लूटा गया था। एसपी सुधीर चौधरी ने कहा कि आरोपियों से हथियारों की बरामदगी के भी प्रयास किए जा रहे हैं और रविवार को उन्हें मौके पर ले जाकर वारदात का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इस बीच, जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश भी अलवर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया था कि पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा करेगी। अब अलवर पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सुनसान और पॉश कॉलोनियों में रहने वाले लोग अपनी सुरक्षा के लिए चौकीदार की व्यवस्था करें और घरों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। प्रेसवार्ता में एएसपी मुख्यालय दीपक शर्मा , एएसपी ग्रामीण प्रियंका रघुवंशी, सीओ सिटी अंगद शर्मा भी मौजूद रहे , गौरतलब है रेंज आई जी राहुल प्रकाश ने भी आज अलवर पहुंचकर पीड़ित ओमप्रकाश के घर पहुंचकर पूरी जानकारी ली थी । बाइट:सुधीर चौधरी एसपी अलवर0
0
Report
चाकसू में 9 करोड़ रुपए के गड़बड़झाले पर आमरण अनशन, वेद प्रकाश सोलंकी समर्थक
Dudu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) 9 करोड़ रुपए के गड़बड़झाले को लेकर दो दिन से सैकड़ों महिलाएं और पुरुष बैठें हैं अनशन पर। राजस्थान सहकारी समिति के जमाकर्ताओं के पैसे लौटाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी दो दिन से पीड़ितों व समर्थकों के साथ बैठे हैं आमरण अनशन पर। शीतला स्थित सिकोईडिकोन परिसर में संचालित राजस्थान महिला सहकारी समिति के पदाधिकारियों पर जमाकर्ताओं के करीब 9 करोड़ रूपये नहीं लौटाने के आरोप। समिति पदाधिकारियों के खिलाफ चाकसू थाने में दर्ज है केस। अधिकारियों ने अनशन पर बैठे जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों से की मुलाकात। समझाईंश के बाद भी नहीं हुआ हल, पूर्व विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी। पूर्व विधायक ने कहा - जब तक गरीबों के पैसे वापस नहीं देंगे तब तक हम अनशन पर बैठेंगे।0
0
Report
Advertisement
