Back
ग्रामीण विरोध के बीच श्री सीमेंट प्रोजेक्ट: जमीन बचाने की मांग तेज
KSKISHORE SHILLEDAR
Dec 10, 2025 16:46:29
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
एंकर खैरागढ़ जिले में प्रस्तावित श्री सीमेंट कंपनी प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। 11 नवंबर को कंपनी की ओर से तय जनसुनवाई को भी ग्रामीणों के तीखे विरोध और भारी विरोध-प्रदर्शन के कारण जिला प्रशासन को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। आज विचारपुर गांव में ग्रामीणों की विशाल सामूहिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आस-पास के कई गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुँचे। मंच पर हलचल तब और बढ़ गई जब कांग्रेस पी सी सी अध्यक्ष दीपक बैज समर्थन देने पहुंचे ।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मंच से साफ कहा सरकार या कंपनी किसी के भी डंडे की मार पर ग्रामीणों की जमीन हड़पी नहीं जाएगी। लाठीचार्ज की घटना पर जांच कमेटी बनेगी। इस मुद्दे को विधानसभा में मैं खुद उठाऊँगा। बैज ने कहा कि भूमि अधिग्रहण या औद्योगिक परियोजना बनाते समय ग्रामीणों की सहमति सर्वोच्च होनी चाहिए, लेकिन यहां ग्रामीणों की आवाज को अनसुना किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। श्री सीमेंट प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित 404 हेक्टेयर भूमि क्षेत्र के गांवों में , विचारपुर, संडी, और आसपास के गांवों में कई दिनों से वातावरण तनावपूर्ण बना हुआ है। कुछ दिनों पहले हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर भी ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से जवाब मांगा। बैठक में लाठीचार्ज के वीडियो दिखाए गए, और कहा गया कि आंदोलन शांतिपूर्ण था, फिर भी ग्रामीणों पर बल प्रयोग किया गया। कांग्रेस ने संकेत दिए लड़ाई अब बड़े मंच पर दीपक बैज ने कहा कि यह सिर्फ स्थानीय आंदोलन नहीं रहेगा। मामला विधानसभा में उठेगा।राज्य स्तर पर प्रदर्शन होंगेकांग्रेस पूरी ताकत से ग्रामीणों के साथ खड़ी रहेगी सामूहिक बैठक में अपनाए गए प्रस्ताव में ग्रामीणों ने कहा जब तक परियोजना पूरी तरह वापस नहीं ली जाती, हमारा विरोध जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowJan 23, 2026 10:22:230
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 23, 2026 10:21:520
Report
RSRahul shukla
FollowJan 23, 2026 10:21:330
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowJan 23, 2026 10:21:170
Report
0
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowJan 23, 2026 10:20:570
Report
PGPARAS GOYAL
FollowJan 23, 2026 10:20:400
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 23, 2026 10:20:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 23, 2026 10:20:130
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 23, 2026 10:19:570
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowJan 23, 2026 10:19:390
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowJan 23, 2026 10:18:440
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 23, 2026 10:16:430
Report