Back
राजनांदगांव के हाट बाजार चिकन मार्केट में चाकू हमला, युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार
KSKISHORE SHILLEDAR
Dec 10, 2025 04:15:25
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
राजनांदगांव शहर के हाट बाजार स्थित चिकन मार्केट में सोमवार को विवाद के बाद हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए, जब एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। यही नहीं, आरोपी ने हमले के बाद पीड़ित की स्कूटी पर भी आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने तेजी से स्कूटी की आग पर काबू पाया और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया。
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बाबू उर्फ मोहित गुप्ता के रूप में हुई है, जो पुलिस रिकॉर्ड में एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब दस आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिली है।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे मामले की जांच में जुटी हुई है और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।
घटना के बाद हाट बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थिति अब सामान्य है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowDec 10, 2025 05:35:260
Report
HBHemang Barua
FollowDec 10, 2025 05:35:100
Report
NJNaynee Jain
FollowDec 10, 2025 05:34:010
Report
NJNaynee Jain
FollowDec 10, 2025 05:33:320
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 10, 2025 05:32:31Noida, Uttar Pradesh:Stunning footage from the frontline: A Russian T-90M tank takes multiple hits from the M242 Bushmaster 25mm cannon mounted on a Ukrainian M2A2 Bradley ODS-SA IFV!
0
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowDec 10, 2025 05:32:090
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 10, 2025 05:31:320
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 10, 2025 05:31:100
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 10, 2025 05:30:580
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 10, 2025 05:30:390
Report
NMNilesh Mahajan
FollowDec 10, 2025 05:30:280
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 10, 2025 05:20:1191
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 10, 2025 05:19:51137
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 10, 2025 05:19:3192
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 10, 2025 05:19:05Noida, Uttar Pradesh:सनलाइट कॉलोनी क्राइम ब्रांच दफ़्तर से साकेत कोर्ट ले जाया जा रहा है अजय गुप्ता को
110
Report