icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

HC के फैसले के बाद BJP ने सरकार पर निशाना साधा; JSSC-CGL रद्दीकरण को चुनौती

Ranchi, Jharkhand:JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में झारखंड हाई कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। झारखंड भाजपा के प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि हाई कोर्ट ने सरकार के फैसले को अनुचित और अन्यायपूर्ण करार देकर यह साबित कर दिया है कि हेमंत सोरेन सरकार ने बिना ठोस सबूत के हजारों निर्दोष युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया था। वर्णवाल ने कहा कि सरकार ने 18 अगस्त को सीआईडी जांच और पेपर लीक के आरोपों का हवाला देकर JSSC-CGL समेत 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी थी। इससे विज्ञापन संख्या 10/2023 के तहत चयनित करीब 1932 अभ्यर्थी जो विभिन्न विभागों में नौकरी कर रहे थे, उनकी नौकरी पर संकट आ गया था। आज अदालत ने उस अधिसूचना को निरस्त कर दिया और चयनित अभ्यर्थियों की सेवा को बिना किसी व्यवधान के निरन्तर मानने का आदेश दिया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कोर्ट ने साफ कहा है कि अधूरी जांच के आधार पर पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द करना न्यायसंगत नहीं है। सरकार अदालत में कोई ठोस तथ्यात्मक जांच या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी, जिससे यह साबित हो कि पूरी चयन प्रक्रिया सुनियोजित गड़बड़ी से प्रभावित थी। वर्णवाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं के आंदोलन और अपनी नाकामी छिपाने के लिए जल्दबाजी में यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि सरकार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी, न कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को एक ही लाठी से हांकना चाहिए था। कोर्ट ने भी सेग्रीगेशन की बात कही है, यानी दोषी अलग होंगे और निर्दोष अलग। उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार के लिए सबक है। भाजपा मांग करती है कि सरकार अब अभ्यर्थियों को सभी सेवा लाभ के साथ बहाल करे, और जो लोग वास्तव में पेपर लीक में दोषी हैं, उनके against सख्त कार्रवाई करे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो।
0
0
Report

रींगस में दीपोत्सव की रौनक, धनतेरस पर बाजार में खरीदारी और भीड़

Sikar, Rajasthan:रींगस में दीपोत्सव की छाई बहार, दुल्हन की तरह सजा बाजार धनतेरस पर दिनभर बाजारों में रही खरीदारी की धूम, सजावटी सामान और पटाखों की दुकानों पर उमड़ी भीड़; बार-बार लगने वाले जाम से लोग हुए परेशान सीकर जिले के शहर में दीपावली पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आने लगा है। दीपोत्सव के रंग में रंगा रींगस शहर रोशनी से जगमगा रहा है। बाजारों को आकर्षक लाइटिंग, रंग-बिरंगी सजावट और तोरण द्वारों से सजाया गया है। वहीं दुकानों पर सजे दीपावली के सजावटी सामान बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं। पूरा बाजार दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आ रहा है। धनतेरस के अवसर पर सुबह से ही बाजारों में खरीदारी का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, आभूषण, पूजन सामग्री और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। इसके साथ ही दीपावली की सजावट के लिए झालर, रंग-बिरंगी लाइटें, दीपक, मोमबत्तियां और अन्य सजावटी सामान की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ देखने को मिली। वहीं पटाखों की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लोग पहुंचते रहे। एक ओर जहां दीपोत्सव की रौनक से शहर का बाजार गुलजार रहा है, वहीं दूसरी ओर बार-बार लगने वाले जाम ने शहरवासियों और खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों की परेशानी बढ़ाई। बाजार के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही और भीड़ के चलते कई बार यातायात बाधित हुआ। ऐसे में त्योहार की खुशियों के बीच लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
0
0
Report
Advertisement

Ajmer में दीपोत्सव: बाजारों में ट्रैफिक बैरिकेड्स, पुलिस की सख्त निगरानी

Ajmer, Rajasthan:पाँच दिवसीय दीपोत्सव को लेकर अजमेर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है.. बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ के साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.. जिला पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त पुलिस जाब्ते की तैनाती की है... तो वहीं हर चौराहे पर भी पुलिस की पैनी निगाहें असामाजिक तत्वों की हर करतूत पर नजर बनाए हुए हैं... जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के मुताबिक कानून व्यवस्था को पुख्ता रखने के माकूल इंतजाम किए गए हैं.. शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है तो वहीं बाजारों में भी पुलिस की गश्त लगातार जारी है ... शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेड लगाकर चौपाइयां वाहनों के प्रवेश को रोका गया है... प्रमुख रूप से मुख्य बाजारों में यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई है तो वही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करने का भी मानस बना लिया है।
0
0
Report

दौसा के बाजारों में दीपोत्सव की रौनक, धनतेरस पर खरीदी की भीड़ तेज

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा दीपोत्सव त्यौहार की आज से हुई शुरुआत धनतेरस पर खरीददारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ वाहन,प्रॉपर्टी कारोबारी, ज्वैलर उत्साह में वही कपड़े और अन्य व्यापारियों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद पिछली साल जिले में हुआ था साढ़े तीन सौ करोड़ का कारोबार ऐसे में इस बार इससे अधिक के कारोबार की उम्मीद हालांकि पंचायत चुनाव ओर महंगाई का भी कारोबार पर असर धनतेरस से दीपोत्सव के त्यौहार की शुरुआत हुई दौसा जिले में भी बाजार सजे दिन भर बाजारों में लोगों की भीड़ दिखाई दी तो वहीं बार-बार सड़कों पर भीड़ के चलते जाम के हालात भी बने हालांकि पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातार मशक्कत करते रहे लेकिन त्यौहार के चलते लोगों की बड़े पैमाने पर आवाजाही होने से वाहन रेंग रेंग कर चलते दिखाई दिए दौसा जिला मुख्यालय स्थित बाजार का जायजा लिया जी मीडिया संवाददाता लक्ष्मी अवतार शर्मा ने आप देखिए दौसा के बाजार के भीड़ के नजारे
0
0
Report

एएसपी और सीओ सदर ने ने सर्राफा मार्केट व पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण

AJAnurag JaiswalFollow5m ago
Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:जिले में दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और सीओ सदर अंकुर गौतम ने नायब तहसीलदार सदर के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर तिराहा स्थित सर्राफा मार्केट एवं पटाखा दुकानों के क्लस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन करने, अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने की हिदायत दी।
0
0
Report
Advertisement

तीतरो थाने के माधोपुर में पुरानी रंजिश से प्रियंका हत्या: रोहित उर्फ बुद्धू गिरफ्तार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। तीतरों थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर में महिला प्रियंका की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही रहने वाले रोहित उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रियंका और आरोपी के बीच पिछले तीन महीने से मनमुटाव चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने कथित तौर पर प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना 29 अक्टूबर 2026 की है। ग्राम माधोपुर में प्रियंका का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। सूचना मिलते ही तीतरों पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्मॉदरिंग यानी मुंह और सांस रोकने से दम घुटना सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि पूछताछ के दौरान परिवार के लोगों से रोहित उर्फ बुद्धू का नाम सामने आया। जानकारी मिली कि घटना वाले दिन आरोपी प्रियंका के घर आया था और दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस ने इस पहलू पर जांच आगे बढ़ाई। तकनीकी साक्ष्यों और स्वतंत्र पूछताछ के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी उसी रात दोबारा प्रियंका के घर पहुंचा था। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान उसने कथित तौर पर प्रियंका का गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी देहात के अनुसार, आरोपी प्रियंका से रंजिश रखता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि विवाद के दौरान उसने प्रियंका का मोबाइल फोन छीनकर चेक करने का प्रयास किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोहित उर्फ बुद्धू को नानौता-तीतरों मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच जारी है।
0
0
Report

अमरौहा पुलिस ने दीपावली सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च निकाला

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर दीपावली से पहले अमरोहा पुलिस अलर्ट, एसपी और एएसपी ने पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च अमरोहा में दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए अमरोहा पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने पुलिस टीम के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के जरिए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, वहीं असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का कड़ा संदेश दिया गया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से दीपावली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top