Back
खैरागढ़ के स्कूल में जहरीले रतनजोत फल से 16-17 बच्चों की हालत बिगड़ी, तत्काल अस्पताल भेजे गए
KSKISHORE SHILLEDAR
Jan 06, 2026 15:15:37
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
एंकर। खैरागढ़ जिले के करमतरा स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में मंगलवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान अचानक हड़कंप मच गया, जब बच्चे एक–एक कर चक्कर खाकर जमीन पर गिरने लगे। जानकारी के अनुसार स्कूल खुलने से पहले पहुंचे बच्चों ने स्कूल परिसर के आसपास लगे रतनजोत के जहरीले पौधे का फल खा लिया था। इसके बाद 16 से 17 बच्चे बीमार पड़ गए। उन्हें लगातार उल्टियां होने लगी बच्चों की हालत देख स्कूल में मौजूद शिक्षकों के हाथ पांव फूल गए शिक्षकों ने बगैर देर किए सभी बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालबांधा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया। खैरागढ़ सिविल अस्पताल के डॉक्टर पंकज वैष्णव ने बताया कि चार बच्चों पर असर ज्यादा, जबकि बाकी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की खबर फैलते ही करमतरा गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पालक और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। स्कूल परिसर में लगे रतन जोत के पौधों पर लगे बीज को बच्चों ने फल समझ कर खा लिया लेकिन उन्हें पता नहीं था कि ये फल जहरीला होता है नुकसान पहुंचा सकता। स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को जल्द अस्पताल पहुंचाया जिसकी वजह से बच्चों का तत्काल इलाज मिलने से बच्चे पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने साफ किया कि विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report