icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हल्द्वानी के लालडांट में मजदूर क्वार्टरों को लेकर तनाव, सड़क तक पहुंचा विवाद

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के तल्ली बमौरी-लालडांट इलाके की शक्तिनगर फेज-वन कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में बड़ी संख्या में मजदूर क्वार्टर बनाए गए हैं, जहां रहने वाले लोगों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। शनिवार रात भी विवाद सड़क तक पहुंच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई,स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉलोनी में अलग-अलग प्लॉटों पर मजदूर क्वार्टर बने हुए हैं। आरोप है कि इन क्वार्टरों में रहने वाले मजदूरों के बीच आए दिन झगड़ा, मारपीट, गाली-गलौज और चाकूबाजी जैसी घटनाएं होती रहती हैं।शनिवार रात भी विवाद बढ़ते-बढ़ते सड़क तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही इन घटनाओं के चलते लालडांट इलाके का माहौल खराब हो रहा है। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि विवाद और अराजकता के चलते उन्हें और बेटियों को घर से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर परेशान स्थानीय लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया और मजदूर क्वार्टरों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पार्षद को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
0
0
Report

FDA ने मोदीनगर में छापा मारकर 27 लाख के फूड सप्लिमेंट जब्त किए

Ghaziabad, Uttar Pradesh:खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मोदीनगर स्थित जीएस फार्मब्यूटर परिसर में छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध फूड सप्लीमेंट जब्त किए हैं। भ्रामक दावों के तहत की गई इस कार्रवाई में करीब 27 लाख रुपये से अधिक मूल्य के पोषण उत्पाद सील किए गए हैं। जीटी रोड स्थित मोदी स्टील कंपाउंड स्थित जीएस फार्मब्यूटर के खाद्य कारोबार परिसर का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन फूड सप्लिमेंट के नमूने संग्रहित किए, जिनमें फूड फॉर स्पेशल डाइटरी यूज़ का एक नमूना तथा न्यूट्रास्यूटिकल्स श्रेणी के दो नमूने शामिल हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच के दौरान पैकेज्ड उत्पाद मैक्सविडा न्यूट्रास्यूटिकल्स पर व्होलसम डेली न्यूट्रिएंट फॉर एडल्ट का भ्रामक दावा अंकित पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने मौके से 400 ग्राम के कुल 7,794 यूनिट (कुल वजन लगभग 3,117 किलोग्राम) उत्पाद को जब्त कर लिया। जब्त किए गए इस माल की कुल अनुमानित कीमत 27 लाख 24 हजार 258 रुपये बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों और मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा: कार से टकराने पर बाइक सवारों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में कार से बाइक टच होने के विवाद में दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों युवक घायल हो गए हैं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार रात्रि की है, थाना क्षेत्र के साइट फोर में पीड़ित प्रशांत कुंदन और पुनीत भारद्वाज ढाबे पर खाना खाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक कार से हल्की सी टकरा गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि कार सवार लोगों ने युवकों पर रॉड से हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ लोग युवकों के साथ मारपीट करते और जमकर गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे है, वायरल वीडियो में इन लोगों के बीच जमकर लात और घुसे चल रहे हैं और फिर कार से मौके से फरार होते नजर आ रहे है। उसे दौरान यह सभी लोग शराब के नशे में धुत्त भी नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर गड्ढे में गिरी कार, युवक सुरक्षित बचा

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में एक गहरे गड्ढे में गिरी कार, बाल-बाल बचा युवक ओवरब्रिज निर्माण के चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, वीर विनय चौराहा पर हादसा बलरामपुर के वीर विनय चौराहा पर रविवार देर शाम ओवरब्रिज निर्माण के चलते बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में एक कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल कार में फंसे युवक को बाहर निकाला। दरअसल, शहर के विभिन्न चौराहों से लेकर अंबेडकर तिराहा तक ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण के चलते सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे और अवरोध बने हुए हैं। रविवार शाम एक कार वीर विनय चौराहा के पास पहुंची। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार के गड्ढे में गिरते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में मौजूद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। इसके बाद निर्माण कार्य में लगी मशीनों की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम और संकेतक पर्याप्त नहीं होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। रविवार को हुई घटना में गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के संगम विहार में घर में डकैती, लाखों के गहने गायब

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली रविवार रात संगम विहार के सैनिक बाजार इलाके में एक घर में बड़ी डकैती हुई। दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम सबूत इकट्ठा करने के लिए मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली पीड़ित मोमीना कहती हैं, "मेरा बड़ा बेटा घर पर था। मेरे पति सुबह ही चले गए थे... हम अपनी पोती का जन्मदिन मनाने सुंदर नर्सरी गए थे। फिर हम डिनर के लिए लाजपत नगर गए। इसके बाद, जब हम निकलने की तैयारी कर रहे थे, तो मेरी बेटी ने कहा कि घर लौटने से पहले हमें केक काटना चाहिए। इसलिए, हम हौज़ खास गए। मेरे बेटे को कहीं जाना था, तो वह चला गया, और मैंने अपने पति को फ़ोन किया। उन्होंने कहा कि वे लगभग 30-45 मिनट में घर पहुँच जाएँगे। मैंने उनसे कहा कि हमें थोड़ी देर हो रही है। उसी 45 मिनट के दौरान यह सब हुआ।" वह आगे कहती हैं, "जब मेरे पति (घर) पहुँचे, तो उन्होंने मुझे फ़ोन किया, मैं तब भी रास्ते में थी, सैनी फ़ार्म के पास। उन्होंने पूछा, 'क्या तुमने ऊपर वाला गेट या दूसरा गेट खुला छोड़ दिया था?' मैंने कहा, 'नहीं, फ़र्दीन, मेरा बड़ा बेटा वहाँ था; उसने ही लॉक किया होगा।' उन्होंने कहा, 'सब कुछ खुला पड़ा है; शीशा टूटा हुआ है, ऊपर वाला गेट टूटा हुआ है, और ड्रेसिंग एरिया और बाकी चीज़ों के लॉक तोड़ दिए गए हैं।'... मेरी बहू की चेन और कैश, उसकी चूड़ियाँ, मेरी चूड़ियाँ और मेरी बेटियों की ज्वेलरी, सब कुछ गायब था... मैं अभी कुछ नहीं कह सकती; यह पुलिस का काम है। वे पता लगाएँगे कि यह किसने किया...
0
0
Report

आज बीकानेर महापौर पद के लिए मतदान, कांग्रेस-बीजेपी में टकराव तेज

Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर से बड़ी राजनीतिक खबर मेयर चुनाव आज, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने जोधपुर में बाड़ेबंदी में मौजूद बीजेपी पार्षद अब बीकानेर के लिए रवाना बीजेपी खेमे से बस रवाना होने का वीडियो आया सामने वीडियो में विधायक जेठानন্দ व्यास जयकारे लगाते हुए पार्षदों को रवाना करते नजर आए बस में बीजेपी के तमाम पार्षद और प्रत्याशी मौजूद बताए जा रहे रवाना होने के दौरान बीजेपी खेमे में दिखा उत्साह, सामने आईं कई तस्वीरें आज बीकानेर नगर निगम में होगा महापौर पद के लिए मतदान कांग्रेस और बीजेपी दोनों खेमों की नजरें अब मेयर की कुर्सी पर, मतदान के बाद साफ होगी तस्वीर
0
0
Report

रावेर में गणेश विसर्जन के दौरान रास्ता रोकने पर दगडफेकी, 8 घायल; 14 गिरफ्तार

Jalgaon, Maharashtra:Anc : रावेर शहरात घरगुгती गणपती विसर्जनासाठी जात असताना रस्ता अडवण्यावरून वाद निर्माण झाला आणि त्याचे रूपांतर थेट दगडफेकीत झाले. रावेरच्या भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नगर आणि रजा कॉलनी परिसरात ही घटना घडली. माहितीनुसार, लता घेटे यांच्या घरी स्थापन केलेली गणेशमूर्ती रिक्षातून पूणखेडा येथील नदीपात्रात विसर्जनासाठी नेली जात होती. मात्र, रिक्षा रजा कॉलनी परिसरातून जात असताना काही महिलांनी रिक्षा अडवून या रस्त्यावरून गणपती नेऊ नका, असे सांगितल्याने वादाला सुरुवात झाली. पाहता पाहता परिसरात तणाव निर्माण झाला आणि दगडफेक झाली. या घटनेत चार महिलांसह आठ जण जखमी झाल्याची माहिती आहे.
0
0
Report
Advertisement

दीपेंद्र हुड्डा का दावा: हरियाणा के मुद्दे उठाने पर विपक्षी निशाने पर

Bhiwani, Haryana:भिवानी कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का बड़ा बयान हम जनता की आवाज उठाते हैं तो भाजपा, जेजेपी व इनेलो के निशाने पर है 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी गुजरात द्वारा करने पर उठाए सवाल बोले, बॉक्सिंग का आधुनिक स्टेडियम गुजरात की बजाय भिवानी में बने सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को गुजरात का समर्थन करने की बजाय हरियाणा के लिए Demand उठानी चाहिए CM सैनी को पंजाब की बजाय हरियाणा के किसानों को खाद व MSP का वादा करना चाहिए हरियाणा में गैंग बेखौफ, जनता खौफ में - दीपेंद्र दिल्ली छात्र संघ चुनाव व पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा बारे पूछे गए सवालों से बचते दिखे दीपेंद्र Anchor : कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा भिवानी जिला के बवानीखेड़ा हलके में ब्लॉक स्तरीय जनसभा करने पहुँचे। यहां उन्होंने सीएम से लेकर जेजेपी व इनेलो को निशाने पर लिया और एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी गुजरात द्वारा करने पर सवाल खड़े किये। Vo1. बवानीखेड़ा में हांसी चुंगी के पास कांग्रेस ने ब्लॉक स्तरीय जनसभा की। जिसमें रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य वक्ता के तौर पर पहुँचे। इस दौरान उनके साथ हिसार से सांसद जयप्रकाश, पूर्व सीपीएस राव दानसिंह, नरेश शेरवानी, ज़िला ग्रामीण अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी व शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया सहित अनेक नेता मौजूद रहे। Vo2. जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सहित जेजेपी व इ네लो द्वारा उनको ही टार्गेट करने पर कहा कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं, बस जनता की आवाज उठाने पर सभी के निशाने पर हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ की मेजबानी व लाखों करोड़ रूपये गुजरात में लगाने पर फिर सवाल उठाए और बोले कि CM सैनी व अर्चना गुप्ता को इसका समर्थन ना करके हरियाणा के लिए मांग उठानी चाहिए। साथ ही कहा कि हम ये मुद्दे उठाते हैं तो जवाब देने की बजाय व्यक्तिगत तौर पर निशाने पर लिया जाता है। बाइट- दीपेन्द्र हुड्डा (कांग्रेस सांसद) Vo3. सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश में बॉक्सिंग का बहुत बड़ा स्टेडियम भी भिवानी की बजाय गुजरात में बनाना प्रस्तावित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का हर कोना खेलों में आगे है, ऐसे में कॉमनवेल्थ हरियाणा में होते तो देश को फायदा होता। इसके साथ ही दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि CM नायब सैनी हरियाणा की बजाय पंजाब के किसानों को खाद और MSP का वादा कर रहे हैं। जबकी हरियाणा में खाद की कमी है और बाजरा व धान की फसल हरियाणा में MSP से एक हजार कम में बिक रही हैं। बाइट- दीपेन्द्र हुड्डा (कांग्रेस सांसद) Vo4. हरियाणा में बढ़ते अपराध व गायक दिलेर खरकिया को मिला धमकी पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में गैंग बेखौफ और जनता खौफ में है। उन्होंने कहा कि आज वही लोग फिरोती व धमकी की कॉल से बचे है जो अभी इन गैंग के रडार पर नहीं आये हैं। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनावों में कांग्रेस की हार दीपेन्द्र ने गोलमोल जवाब। साथ ही कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा के तेवरों के सवालों से वो बचते नजर आए। उन्होंने सिर्फ यही कहा कि कांग्रेस एक है और सभी को साथ लेकर चलेंगे। बाइट- दीपेन्द्र हुड्डा (कांग्रेस सांसद) Vo5. दीपेन्द्र हुड्डा ने खेल, खिलाड़ी व किसानों सहित बढ़ते अपराध के मुद्दों पर सीएम व सरकार दोनों को घेरा है। ऐसे में देखना होगा कि भाजपा की तरफ से कब और क्या प्रतिक्रिया आती है।
0
0
Report

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे अब कानपुर से सीधे जुड़ेगा, जाम घटेगा

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ-कKanpur एक्सप्रेसवे से सीधे कानपुर से जुड़ जाएगा। अभी कानपुर की सीमा पर उन्नाव में फिर हाईवे को कनेक्टर करता है। हाईवे से जाम से होते हुए कानपुर जाने वालों को एक घंटे से अधिक समय लग रहा है। इस वजह से एक्सप्रेसवे के महंगे सफर के बावजूद लोग समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। लखनऊ-कानपुर हाईवे और जाजमऊ पुल पर ट्रैफिक दबाव को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक्सप्रेसवे को कानपुर से सीधे कनेक्ट करने की योजना बनाई है। दो महीने पहले जुलाई में सर्वे शुरू कराया गया था। निजी कंपनी को सर्वे की जिम्मेदारी NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल के मुताबिक एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए पूर्वी और पश्चिमी हिस्से का सर्वे कराया जा रहा है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को प्रयागराज 6-लेन हाईवे से जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है। यह मार्ग गंगा नदी को क्रॉस करते हुए चकेरी और सरसौल के बीच प्रयागराज हाईवे से कनेक्ट होगा। फिलहाल भूमि अधिग्रहण में कोई बड़ी दिक्कत नहीं है。 आगे चलकर कानपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक लोड भी बढ़ेगा। कानपुर से कनेक्ट होने के बाद लोगों के लिए सफर आसान होगा। सर्वे की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी गई है。 13-14 हजार वाहन रोज गुजर रहे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक शुरू हो चुका है। शुरुआत में करीब 13 से 14 हजार वाहन रोजाना एक लेन से गुजर रहे हैं। लखनऊ से करीब 63 किलोमीटर टोल लिया जा रहा है। एक्सप्रेसवे बनने के बाद कानपुर पहुंचने में करीब 45 मिनट लग रहे हैं, लेकिन आगे जाकर फिर जाम में फंसना पड़ रहा है। कानपुर में जाम की समस्या को देखते हुए आउटर रिंग रोड भी बनाई जा रही है। एक्सप्रेसवे को आउटर रिंग रोड से जोड़ने का प्रस्ताव है। हालांकि NHAI अधिकारियों का मानना है कि आउटर रिंग रोड से जोड़ने पर भी भविष्य में दिक्कत खड़ी हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement

पिथौरागढ़ में संयुक्त टीम ने अवैध भांग की खेती नष्ट कर दी

Noida, Uttar Pradesh:पिथौरागढ़: नशा मुक्त अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस, अग्निशमन दल और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ाबे गांव में अवैध भांग की खेती के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। क्षेत्र में ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी करते हुए लगभग 10 से 11 नाली भूमि में फैली अवैध भांग की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अवैध नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

पिथौरागढ़ में खाई में गिरा पिकअप, एक व्यक्ति की मौत

Noida, Uttar Pradesh:पिथौरागढ़: कनालीछीना के पलेटा के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्गम और विषम परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने रोप और स्ट्रेचर की मदद से खाई में उतरकर शव को सुरक्षित बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद शव को मुख्य सड़क तक लाया गया और अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय दीपक चंद्र (पुत्र जगदीश चंद्र), निवासी थरकुला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) के रूप में हुई है।
0
0
Report

देहरादून: 24 घंटे में चोर कमलदीप को गिरफ्तार, लैपटॉप-आईफोन समेत नकद बरामद

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून : एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी कमलदीप देवराडी निवासी पटेलनगर को ठाकुरपुर के पास से गिरफ्त में लिया। वादी की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक डेल लैपटॉप, दो आईफोन, दो मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की थी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top