icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रanchi के आजाद बस्ती में निगम की विध्वंस कार्रवाई पर विरोध, वार्ता शुरू

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित आजाद बस्ती में उस वक्त गहमागहमी बढ़ गई जब निगम की टीम जेसीबी और पूरे दल बल के साथ बस्ती स्थित बूचड़खाने को तोड़ने पहुंच गई। स्थानीय लोगों की विरोध के बाद निगम की कार्रवाई फिलहाल स्थगित है और प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत का दौर जारी है। राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में जिला प्रशासन की मदद से नगर निगम के द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए नगर निगम की टीम पूरे दलबल के साथ आजाद बस्ती पहुंच गई। लेकिन उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय पार्षद ने कहा कि वह विकास के विरोधी नहीं लेकिन जो जगह है निगम उसे तोड़ने आई है उसमें वर्षों से प्रोटेस्ट लोगों की दुकानें हैं। निगम पूरी दुकानों को तोड़ दे लेकिन पहले उन लोगों को नई दुकान आवंटित की जाए। वार्ड पार्षद ने यहां तक यह भी आरोप लगाए कि नोटिस 16 को इशू की गई है लेकिन कल रात अंधेरे में नोटिस चिपकाया गया है जो नियम विरोध है। अगर नियम के मुताबिक निगम आता है तो हम खुद तोड़ने में मदद करेंगे। इधर रांची नगर निगम की तरफ से नियुक्त मजिस्ट्रेट ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 19.3 डेसिमल निगम की जमीन है जिसमें लोगों के इस्तेमाल से जुड़े कम्युनिटी हॉल, हेल्थ सेंटर, हॉस्पिटल या फिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रपोजल है, जिसके लिए जगह क्लियर करने के लिए निगम की टीम यहां पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले प्रपोजल ले कर आइए, और अंदर जिनकी दुकान थी उन्हें पहले दुकान मिलना चाहिए, फिर तोड़ने देंगे। मजिस्ट्रेट ने कहा कि इलाके के डेवलपमेंट के लिए ही निगम काम करना चाह रही है।
0
0
Report

दिल्ली के शाहपुरा में सिलेंडर ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत; हादसे की पुलिस जांच शुरू

Delhi, Delhi:दिल्ली के तिलकनगर के शाहपुरा में एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट एक की मौत सिलेंडर ब्लास्ट के दौरान हुआ जोरदार धमाका आसपड़ोस में रहने वाले लोगों ने और लोगों की बचाई जान पुलिस मामले की जाँच में जुटी वेस्ट जिले के तिलक नगर थाना इलाके के शाहपुरा में शनिवार तड़के एक दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई ।आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई दरअसल मकान के ग्राउंड फ्लोर पर 64 साल का विजय नाम का एक व्यक्ति किराए पर रहता था और जानकारी के अनुसार उसका कंप्यूटर का काम था जबकि इसी मकान के ऊपर मंजिल पर पांच लोग एक ही परिवार के रहते थे आग लगने के बाद ऊपर के लोगों को पड़ोस में रहने वाले लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया ।लेकिन नीचे कमरे में जहां से आग की शुरुआत हुई थी विजय अंदर सोता रहा इस बात की किसी को भनक ही नहीं लगी और जब आग पर काबू पाया गया तो बाद में जांच के दौरान विजय की डेड बॉडी मिली जो पूरी तरह जल चुकी थी ।हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है की फायर ब्रिगेड की गाड़ी 1 घंटे देरी से आई साथ ही लोग यह भी चर्चाएं कर रहे हैं कि वह अकेला रहता था काफी परेशान था और उसने सुसाइड की है लेकिन पुलिस की तरफ से इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है ।फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ था इस धमाके की वजह फिर विभाग द्वारा दिए जानकारी में सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

रतनगढ़ के खुडèra में मिट्टी धंसने से दो भाइयों की मौत, एक गंभीर

Churu, Rajasthan:मवेशियों को चराने गए दो भाइयों मिट्टी में धँस गए; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर रतनगढ़। तहसील के गांव खुडेरा चारणान निवासी भगवानाराम नायक ने रिपोर्ट दी कि उसका पोता अमन व अंकित मवेशियों को लेकर गांव के जोहड़ के पास सरकारी भूमि पर गए थे। वहाँ रेत के टीले से अंकित व अमन नीचे गिर गए और मिट्टी धंस गई, जिससे वे मिट्टी में दब गए। पास में खेल रहे बच्चों ने ग्रामीणों को अवगत करवाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को मिट्टी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अंकित पुत्र मुकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमन पुत्र सुरेश कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। अमन का जयपुर में उपचार चल रहा है। घटना के बाद जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच सीआई संदीप कुमार कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

तखतपुर के खेत में करंट तार से चौकीदार की मौत, मर्ग जांच शुरू

Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर। तखतपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रात के अंधेरे में करील लेने निकला एक चौकीदार खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के आसपास बिजली का करंट प्रवाहित तार लगाया गया था। इसी तार की चपेट में आने से पेंड्री निवासी गंगाराम कोल की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के चनाडोंगरी का है, जहां पेंड्री निवासी गंगाराम कोल एक निजी फार्म हाउस में चौकीदारी का काम करता था। बताया जा रहा है कि रात के समय गंगाराम करील लेने के लिए दूसरे खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह चनाडोंगरी निवासी दिलहरण सूर्यवंशी के खेत में पहुंचा। खेत में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए करंट प्रवाहित तार लगाया गया था। रात के अंधेरे में गंगाराम इस तार को देख नहीं पाया और उसकी चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। हादसे के बाद तखतपुर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि खेत में करंट प्रवाहित तार किस तरह लगाया गया था, उसमें बिजली का करंट कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ। करील लेने के लिए घर से निकला गंगाराम शायद नहीं जानता था कि खेत की ओर जाने वाला यह रास्ता उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। एक खेत से दूसरे खेत की ओर जाते वक्त करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अब पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी परिस्थितियां और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

जेएमएम का MMDAR कानून के विरोध में झारखंड धरना

Sahibganj, Jharkhand:केंद्र सरकार के MMDAR कानून के खिलाफ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा आज पूरे प्रदेश में प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध कर रही है। इसी कड़ी में साहिबगंज के सदर प्रखंड मुख्यालय सहित जिले के सभी नौ प्रखंडों में JMM धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्त्ता शामिल हुए। धरना में शामिल हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार इस कानून के माध्यम से झारखण्ड के जनता का हक़ छीने रही है। खनिज-झारखण्ड की धरती में और टैक्स वसूलेंगे केंद्र सरकार और फिर भीख के रूप में हमें हमारा हिस्सा देंगे। यह झारखण्ड में नहीं चलेगा। केंद्र सरकार को कृषि कानून के जैसा इस कानून को भी वापस लेना होगा। इस धरना में जेएमएम के राजेश राम, युवा नगर अध्यक्ष आदित्य यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश साह, राकेश कुमार, आफताब आलम सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल हुए।
0
0
Report

हेमंत सोरेन ने दिवंगत विमला प्रधान को श्रद्धांजलि दी; झारखंड में शोक की लहर

Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति --308/2026 19 सितंबर 2026 लोअर करमटोली, रांची मुख्यमंत्री श हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज लोअर करमटोली, रोड नंबर-2, रांची स्थित झारखंड की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान जी के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्व० विमला प्रधान जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा उनका ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की पूर्व मंत्री आदरणीय श्रीमती विमला प्रधान जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा देने वाला है। सार्वजनिक जीवन में स्व० विमला प्रधान जी का योगदान एवं जनता के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सिमडेगा सहित पूरे राज्य के विकास के लिए लंबे समय तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका इस तरह चले जाना झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। पूर्व मंत्री स्व० विमला प्रधान जी समाज के हर वर्ग-समुदाय के कल्याण के लिए तत्पर रहने वाली एक सजग और कर्मठ राजनेता थीं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री श्रीमती विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और रांची स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने विगत शुक्रवार रात अंतिम सांस ली.
0
0
Report
Advertisement

बरनाला में महंगाई पर आम जनता की सीधी बातचीत: सरकार से उपायों की मांग

Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में पिंड दी सथ कार्यक्रम के तहत बढ़ती महंगाई को लेकर शहरवासियों, व्यापारियों और आम परिवारों से बातचीत की गई. लोग कह रहे हैं कि महंगाई ने परिवारों के बजट को बिगाड़ दिया है; रोजमर्रा की वस्तुएँ महंगी हो रही हैं; बच्चों की पढ़ाई और अन्य खर्च बढ़ रहे हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर महंगाई पर साफ दिख रहा है. व्यापारी मंदी और खरीदारी में कमी से प्रभावित हैं. जमाखोरी रोकने और जरूरी वस्तुओं की कृत्रिम कमी रोकने की मांग है. ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से कई चीजों की कीमतें बढ़ती हैं. महंगाई से सामान्य परिवारों की जीवनशैली पर असर पड़ रहा है; केंद्र और राज्य सरकारों को ठोस कदम उठाने चाहिए.
0
0
Report

कर्णप्रयाग के स्कूलों में शिक्षक कमी से बच्चों के भविष्य पर संकट

Karnaprayag, Uttarakhand:सरकारें भले ही सब पढो सब बढो का नारा दे रही है लेकिन जब स्कूलों में शिक्षक ही नही होने तो बच्चे आखिर कैसे पढ़ेंगे कैसे बढ़ेंगे , कर्णप्रयाग ब्लाक के अटल आदर्श राजकीय इंटर कालेज नैनिसेंण शिक्षकों की कमी जूझ रहा है । बच्चो के भविष्य की चिंता को लेकर अभिवावको ने कर्णप्रयाग में खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर तालेबंदी कर नारेबाजी कर जल्द शिक्षकों की तैनाती की मांग की । अटल आदर्श राजकीय इण्टर कालेज नैनिसेंण इन दिनों शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है । विद्यालय में लंबे समय से पांच विषयो में शिक्षकों की रिक्तियां बनी हुई है जिससे बच्चों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है । शिक्षकों की मांग को लेकर आज क्षेत्रीय जनता ने कर्णप्रयाग में खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर तालेबंदी कर नारेबाजी की, कहा कि लम्बे समय से शिक्षकों की कमी से विद्यालय जूझ रहा है । लेकिन न तो विभाग और न ही सरकारें इसका संज्ञान ले रहा है । विद्यालय में शिक्षकों की कमी से नोनिहालो का भविष्य चौपट हो रहा है । अभिवाहको ने चेतावनी दी कि जल्द शिक्षकों की नियुक्ति नही की तो आंदोलन किया जाएगा ।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल से फ्लाइट कनेक्टिविटी दोगुनी, BANKOK और मुंबई expansions

Jaipur, Rajasthan:जयपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से फ्लाइट संचालन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जयपुर से विभिन्न शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी बढ़ने जा رہی है। वहीं इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी में बैंकॉक के लिए फ्लाइट फिर से शुरू होने जा रही है। दरअसल अक्टूबर माह के अंतिम रविवार से देश-दुनिया में फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव होता है। देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर 25 अक्टूबर से फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल लागू हो जाएगा। इस नए शेड्यूल में जयपुर एयरपोर्ट पर एयर कनेक्टिविटी में एक साथ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि वर्तमान में एविएशन सेक्टर की स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। फरवरी में ईरान-अमेरिका युद्ध के हालात के बाद से ही एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी विमानों के ईंधन की दरों में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण एयरलाइंस ने फ्लाइट संचालन में कटौती कर दी है। जबकि हवाई किराए की दरें अधिक हो गई हैं। लेकिन अब विंटर शेड्यूल में जब राजस्थान में पर्यटन सीजन चलेगा, तब जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट कनेक्टिविटी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अभी जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना औसतन 47 फ्लाइट संचालित हो रही हैं। विंटर शेड्यूल में घरेलू फ्लाइट्स की संख्या ही 60 के पार होगी। वहीं कुल फ्लाइट संख्या 65 से अधिक रहने की संभावना है। आपको बता दें कि अभी सबसे अधिक 8 फ्लाइट मुम्बई के लिए चल रही हैं। विंटर शेड्यूल में मुम्बई के लिए रोजाना 13 फ्लाइट संचालित होंगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top