492001
रायपुर में मनमोहक घटारानी झरना बना पर्यटकों का आकर्षण
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के निकट स्थित घटारानी झरना इन दिनों अपने पूरे सौंदर्य पर है। वनों की हरियाली और बारिश ने इसकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। गरियाबंद के इस पर्यटक स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। 40 फीट की ऊंचाई से गिरते झरने की कलकल ध्वनि मन को सुकून देती है। यहाँ स्थित माँ घटारानी का मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है। प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिकता का यह संगम पर्यटकों को भागदौड़ भरी जिंदगी से शांति प्रदान करता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं-गुढ़ा रोड पर डंपर से टक्कर, विद्युत विभाग कर्मी की हालत गंभीर
Jhunjhunu, Rajasthan:गुढ़ागौड़जी, झुंझुनूं झुंझुनूं-गुढ़ा रोड पर तेज रफ्तार डंपर का कहर बिजली विभाग कर्मचारी को डंपर ने मारी टक्कर ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी की हालत गंभीर हादसे का CCTV फुटेज आया सामने खींवसर बस स्टैंड के पास हुआ हादसा स्कूटी सवार कर्मचारी कई फीट दूर जा गिरा घायल कर्मचारी झुंझुनूं रेफर झुंझुनूं-गुढ़ा रोड स्टेट हाईवे-37 पर खींवसर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार डंपर ने ड्यूटी पर जा रहे बिजली विभाग के कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार गुढ़ागौड़जी निवासी किशोरीलाल स्वामी बिजली विभाग में कार्यरत हैं। वे रोजाना की तरह स्कूटी से बड़ागांव विद्युत निगम कार्यालय ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान खींवसर बस स्टैंड के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा बालाजी चौकी से करीब 300 मीटर दूरी पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोरीलाल स्कूटी सहित कई फीट दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को बड़ागांव के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने डंपर की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। घायल के परिजन सुनील स्वामी की शिकायत पर गुढ़ागौड़जी थाने में डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर डंपर चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
डूंगरपुर में ऑटो पलटा: 7 घायल, दो बच्चे समेत अस्पताल में भर्ती
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के पूंजपुर मार्ग पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 2 बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए। घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले के अनुसार चुंडीयावाड़ा गांव निवासी हितेन्द्र सिंह राठौड़ अपने परिवार के साथ ऑटो लेकर चुंडीयावाड़ा से गडा सियालिया अपने रिश्तेदार के गए थे। वही वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान लापिया के पास पूंजपुर रोड पर अचानक से ऑटो अनियंत्रित हो जाने से सड़क किनारे लगी बाड़ से टकरा गया और पलट गया। हादसे में हितेंद्र सिंह राठौड़ उसकी माता देवू कुंवर, बेटी झलक, सेजल, सहित 7 लोग घायल हो गए। जिसमें 3 लोगों को भी मामूली चोटें पहुंची। घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहा उनका इलाज चल रहा है।0
0
Report
मंडला CCTV फुटेज में स्कूटी चोर कैद, गिरफ्त से बाहर पुलिस
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में स्कूटी चोरी की वारदात का CCTV सामने आया है। घटना 2 जुलाई की है, जहां रानी अवंति बाई वार्ड में एक चोर स्कूटी लेकर फरार होता कैमरे में कैद हुआ। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। CCTV फुटेज में आरोपी बड़ी बेखौफी से स्कूटी चोरी कर ले जाता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं पुलिस CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। फिलहाल सवाल यही है कि कैमरे में कैद होने के बावजूद आखिर चोर पुलिस की पकड़ से कब तक दूर रहेगा।0
0
Report
Advertisement
हांसी की 61.44 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना पर रोक, एनएचएआई ने एनओसी मांगा
Hansi, Haryana:बड़ा फैसला चानौत टी प्रकरण के बीच हांसी की 61.44 करोड़ की पेयजल परियोजना पर लगी रोक हांसी शहर को बरवाला ब्रांच से नहरी पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शुरू की गई लगभग 61.44 करोड़ रुपये की अमृत-2 पेयजल परियोजना फिलहाल रुक गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी नहीं मिलने के कारण विभाग ने परियोजना के कार्य को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। हांसी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने बताया कि परियोजना का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बरवाला ब्रांच से हांसी शहर को स्थायी और बेहतर नहरी पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने जानकारी दी कि 24 जून 2026 को एनएचएआई की ओर से विभाग को पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्घ-148बी के चौड़ीकरण कार्य का हवाला देते हुए पाइपलाइन बिछाने का काम फिलहाल रोकने के निर्देश दिए गए। एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि जब तक सड़क की अंतिम चौड़ाई, राइट ऑफ वे और तकनीकी डिजाइन को अंतिम मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक पाइपलाइन डालने की अनुमति नहीं दी जा सकती। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने सवाल उठाया कि जब एनओसी प्राप्त नहीं हुई थी तो परियोजना का कार्य कैसे शुरू किया गया। इस पर विभागीय अधिकारियों ने कहा कि hांसी शहर में पेयजल की बढ़ती जरूरत और जनहित को देखते हुए कार्य शुरू किया गया था। विभाग को उम्मीद थी कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते एनओसी मिल जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि कई सरकारी परियोजनाओं में विभागों के बीच समन्वय और संभावित स्वीकृतियों के आधार पर कार्य प्रारंभ किया जाता है। एक्सईएन संजीव त्यागी ने स्पष्ट किया कि परियोजना को रद्द नहीं किया गया है, बल्कि केवल अस्थायी रूप से रोका गया है। विभाग ने एनएचएआई से एनओसी के लिए आवेदन किया हुआ है और स्वीकृति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनओसी मिलने में कुछ महीने से लेकर लगभग एक वर्ष तक का समय लग सकता है। यदि तकनीकी कारणों से मौजूदा मार्ग पर अनुमति नहीं मिलती है तो विभाग पाइपलाइन के रूट में बदलाव के विकल्प पर भी विचार करेगा। फिलहाल, एनएचएआई से औपचारिक मंजूरी मिलने तक हांसी शहर को बरवाला ब्रांच से नहरी पेयजल उपलब्ध कराने वाली यह महत्वपूर्ण परियोजना रुकी रहेगी। ऐसे में चानौत 'टी' प्रकरण और हांसी की पेयजल व्यवस्था को लेकर चल रही चर्चा के बीच इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है.0
0
Report
भाजपा का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम हरियाणा: मुखर्जी जयंती पर नड्डा, सैनी व गुप्ता मौजूद
Ambala, Haryana:कल अंबाला शहर में भारतीय जनता पार्टी एक भव्य प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में रखा गया है। बता दें कि यह कार्यक्रम अंबाला के हिसार रोड स्थित पामडेल बैंक्वेट में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से शिरकत करेंगे।इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता भी मौजूद रहेंगी।0
0
Report
सोनीपत हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक नीचे उतरकर हिरासत में, पुलिस पूछताछ शुरू
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग सोनीपत में बिजली के टॉवर पर चढ़ा युवक उतरा नीचे कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक टावर से नीचे उतरा युवक सरोज मूल रूप से यूपी का रहने वाला, कुंडली इलाके में किराए पर रहता था युवक पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की आज दोपहर कुंडली में बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया था युवक0
0
Report
Advertisement
शिवपुरी में 2500 करोड़ डिफेन्स फैक्ट्री का शिलान्यास, 10 हजार रोजगार की उम्मीद
Shivpuri, Madhya Pradesh:2500 करोड़ की डिफेंस फैक्ट्री का शिवपुरी में शिलान्यास: 10 हजार रोजगार, हथियार-मिसाइलों का होगा निर्माण शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे 2500 करोड़ रुपये की अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस की अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास किया गया। इस प्लांट में गोला-बारूद, हाईटेक हथियार, मिशन-रेडी मिसाइलें और अन्य आधुनिक रक्षा उपकरणों का निर्माण होगा। परियोजना से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है。 अदाणी समूह के निदेशक जीत अदाणी ने बताया कि समूह के चेयरमैन ने मध्य प्रदेश में 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश पंप हाइड्रो स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स और थर्मल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समूह का लक्ष्य 2030 तक प्रदेश में करीब 1.20 लाख रोजगार उपलब्ध कराना है。 अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "जब भी देश की रक्षा के लिए युद्ध होगा, तब शिवपुरी से हथियार और गोला-बारूद जाएंगे। यहां के युवाओं की मेहनत से बने हथियार दुश्मन का सीना चीरेंगे और गोला-बारूद दुश्मन को परास्त करेंगे।" उन्होंने मुख्यमंत्री से शिवपुरी के विकास के लिए चार प्रमुख मांगें भी रखीं。 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंधिया की सभी मांगें स्वीकार करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने शिवपुरी में 100 फीट से अधिक ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा, करीब 120 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना, नई तहसील तथा राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, कार्डियोलॉजी विभाग और सीटी स्कैन सुविधा शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिवपुरी के विकास से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी। शिलान्यास से पहले मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी में रखे हथियारों, मिसाइलों और अन्य डिफेंस उपकरणों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें प्रस्तावित फैक्ट्री में बनने वाले रक्षा उत्पादों, आधुनिक तकनीक और उत्पादन क्षमता की विस्तृत जानकारी दी। यह परियोजना शिवपुरी को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान देने के साथ-साथ औद्योगिक निवेश, स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी नई गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।0
0
Report
जळगाव-परोला मार्ग पर केमिकल टँकर की भीषण दुर्घटना, चालक की मौत
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,पारोळा जळगावच्या पारोळा धुळे राष्ट्रीय महामार्गावर केमिकल टँकरच्या भीषण अपघाताचा सीसीटीव्ही समोर आला आहे... पारोळा धुळे महामार्गावरील सबगव्हाण टोल नाक्यावर नियंत्रण सुटल्यानंतर केमिकल टँकरने उभ्या ट्रकला जोरदार धडक दिली होती.. नियंत्रण सुटलेला भरता वेगाने येणारा केमिकल टँकर, वाहनाला धडक दिल्यावर पेट घेताना पाहायला मिळत आहे.. या अपघातामध्ये केमिकल टँकरवरील चालकाचा जागीच मृत्यू झाला आहे.0
0
Report
SYL पानी नहीं मिला तो हरियाणा आगे नहीं बढ़ेगा: अभय चौटाला का आक्रामक विरोध
Hansi, Haryana:हांसी संबोधन : इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला चानौत पानी आंदोलन: धरने पर पहुंचे अभय चौटाला, बोले SYL का पानी मिले बिना हरियाणा का पानी आगे नहीं जाने देंगे अपने विधायकों समेत दिया समर्थन हांसी के गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने पर इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला पहुंचे और ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इनेलो पहले दिन से इस आंदोलन के साथ खड़ी है। और जब तक ग्रामीण एकजुट होकर मजबूती से संघर्ष करेंगे, तब तक सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेगी। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि हांसी जाने वाली पाइपलाइन में T लगाकर उखाड़ा गया। यहां से विनोद भयाना ने पार्टी के नेताओं से साथ जाकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास जाकर इस फैसले को वापिस करवाया। वहां से टी हटाने तथा प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने भाजपा विधायक विनोद भयाना पर भी तीखा हमला बोलते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए और कहा कि उनकी जगह जनता के बीच नहीं बल्कि जेल में होनी चाहिए। भिवानी की शहरी पाइपलाइन से भी इसी प्रकार टी लगाई गई। अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा का पानी राजस्थान भेजने की कोशिश की जा रही है, जबकि हरियाणा को अभी तक SYL के हिस्से का पूरा पानी नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस भी हरियाणा के हिस्से का पानी राजस्थान को देने के पक्ष में थी, लेकिन इनेलो ने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि इनेलो इस मुद्दे पर पार्टी की बैठक में सख्त फैसला लेगी। उनका कहना था कि जब तक हरियाणा को SYL का पूरा पानी नहीं मिलता, तब तक हरियाणा का पानी आगे नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए चाहे कितनी भी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े, इनेलो पीछे नहीं हटेगी।0
0
Report
Advertisement
गरीब परिवार को अब तक नहीं नसीब हुई छत,फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। बजट भी है, और संसाधन भी। इसके बावजूद गरीबों को एक अदद छत नहीं मिल पा रही है।केंद्र सरकार "सबके लिए आवास" का सपना साकार करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिले के इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोमरही के मजरा गांव तिवारीपुरवा का एक गरीब परिवार आज भी आवास योजना के लाभ से वंचित है।दलित समाज से संबंध रखने वाली कुसुमा देवी का परिवार बीते दस वर्षों से फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में इनकी झोपड़ी टपकने लगती है, दीवारों में दरारें आ चुकी हैं और मकान का दो तिहाई हिस्सा पहले ही गिर चुका है।कुसुमा देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार ब्लॉक के अधिकारियों से पक्के मकान की गुहार लगाई, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला।पीड़िता ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब है। न रहने के लिए सुरक्षित मकान है, न खाने के लिए पर्याप्त भोजन। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ऊपर से पानी टपकता है, और पूरा परिवार रातभर जागकर किसी अनहोनी की आशंका में रहता है।इस पूरे मामले में सवाल उठता है, कि आखिर पात्र होते हुए भी इस गरीब परिवार को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिल पाया? क्या योजनाओं का लाभ सिर्फ रसूखदारों तक सीमित रह गया है?0
0
Report
अमेठी में बंद कमरे रस्सी से लटककर युवक की मौत; पुलिस जांच शुरू
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - बंद कमरे के अंदर रस्सी के सहारे पंखे से लटकता मिला 22 वर्षीय युवक का शव परिजनों में मचा कोहराम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा मामला मृतक युवक की पहचान राजभवन वर्मा सुत माता फेर वर्मा के रूप में हुई जामों थाना क्षेत्र के जोरावर पुर गांव का मामला0
0
Report
बरौला जाफराबाद में महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, लोग चौंक उठे
Aligarh, Uttar Pradesh:बरौला जाफराबाद में कूड़ा डालने को लेकर महिलाओं के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। महिलाओं ने एक दूसरे के साथ जमीन पर गिराकर मारपीट की। स्थानीय लोगों के द्वारा बीच बचाव के बावजूद मारपीट नहीं रुकी। महिलाओं के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। थाना बन्ना देवी क्षेत्र के बरौला जाफराबाद की घटना।0
0
Report
Advertisement
बलरामপুর में स्कॉर्पियो की टक्कर से किसान की मौत, 200 मीटर तक घसीटा गया
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे स्कॉर्पियो की टक्कर से किसान की मौत, 200 मीटर तक घसीटने का आरोप गोंदीपुर के पास हादसा; सड़क पार करते समय मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू बलरामपुर। बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ग्राम पंचायत गोंदीपुर के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार किसान की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन नहीं रोक सका और मृतक करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए。 मृतक की पहचान अमरपाल सिंह (57) पुत्र मुनेश्वर सिंह, निवासी ग्राम पंचायत मखनहा गोदीपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपनी मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बलरामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (UP32MX6991) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय, बलरामपुर भिजवाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया; पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
भोपाल पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल अवैध शराब तस्कर के खिलाफ भोपाल पुलिस का बड़ा एक्शन थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार आरोपी पास से 60 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त किए गए पुलिस नेटवर्क के तलाश में जुटी0
0
Report
पंडित जी का बेटा हूं चुम्मा चपक कर लेता हूं गाने पर थिरक रहे जिले के दो प्रतिष्ठित डाक्टर
Gonda, Uttar Pradesh:जिले के प्रतिष्ठित नर्सिंग होम के मालिक और डॉक्टर ओ एन पांडेय,और पूर्योदय मिश्रा,पंडित जी का बेटा हूं चुम्मा चपक कर लेता हूं गाने पर थिरक रहे,इस गाने पर थिरकना कहीं से भी ठीक नहीं है,आप लोगों की क्या राय है,यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
