icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
492015
PREM NIRMALKARPREM NIRMALKARFollow30 Apr 2025, 12:05 pm

Raipur - बर्खास्त बीएड शिक्षकों को बड़ी राहत, 2621 शिक्षकों का होगा पुन: समायोजन

Devpuri, Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनमें सबसे बड़ी राहत मिली बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों को। सरकार ने 2621 शिक्षकों को एक बार फिर नौकरी का मौका देने का फैसला किया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इन शिक्षकों को अब सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित किया जाएगा। यह समायोजन स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से राज्य में मौजूद 4,422 रिक्त पदों में से गैर विज्ञापित पदों पर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह निर्णय अंतर्विभागीय समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। साथ ही इस बैठक में प्रदेश की तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में भी एक बड़ा फैसला लिया गया है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top