गरियाबंद में जल जीवन मिशन के तहत बने पानी टंकी में लापरवाही, ग्रामीणों ने तोड़ने की मांग की
Gariyaband, Chhattisgarh:गरियाबंद के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पेंड्रा में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी टंकी में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आई है। करीब 2 साल पहले बने इस पानी टंकी से पानी लीक हो रहा है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली छात्रों को खतरा हो रहा है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण टंकी में जगह-जगह सीपेज हो गई है। ग्रामीण टंकी को तोड़कर नया निर्माण करने की मांग कर रहे हैं। पीएचई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
