icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
492009
Dr Kamal Kishor SharmaDr Kamal Kishor SharmaFollow23 Jul 2024, 11:12 am

गोंचा पर्व पर बस्तर में भव्य तरीके से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आयोजित की जाएगी

Raipur, Chhattisgarh:

CM विष्णु के सुशासन में आदिवासियों की परंपराओं को छत्तीसगढ़ में नई पहचान मिल रही है। समृद्ध आदिवासी संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन पर खूब कार्य हो रहा है। जहां गोंचा पर्व पर बस्तर में भव्य तरीके से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आयोजित की जाएगी। गोंचा महापर्व बस्तर संभाग में मनाए जाने वाला एक प्रमुख पर्व है जो पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाता है। गोंचा महोत्सव के दिव्य आयोजन के लिए शासन द्वारा 5 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की जा रही है। शासन के इस निर्णय से बस्तरवासियों में खुशी की लहर है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में लेखपाल संघ का धरना: वेतन-ग्रेड पे और पदोन्नति की मांग तेज

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे लेखपाल, लंबित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरने पर बैठा लेखपाल संघ, लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम अभिनव कुमार को सौंपा ज्ञापन, वेतन विसंगति दूर करने, 2800 ग्रेड पे और लंबित पदोन्नति व स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग, भत्तों में वृद्धि और लैपटॉप-मोबाइल उपलब्ध कराने समेत उठाई अन्य मांगे, ज्ञापन सौंपकर लेखपाल संघ ने लंबित मांगों का जल्द सामाधन की मांग की, मांगे जल्द पूरी न होने पर लेखपालों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी, जालौन के कोंच तहसील परिसर का मामला।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान आबकारी राजस्व सितंबर में रिकॉर्ड, 23% वृद्धि

Jaipur, Rajasthan:हैडर- आबकारी राजस्व में 23 फीसदी ग्रोथ! सितंबर माह में आबकारी विभाग ने बनाया रिकॉर्ड पिछले वर्ष की तुलना में 22.71 प्रतिशत की ग्रोथ राजस्व लक्ष्य का 96.41 प्रतिशत राजस्व अर्जित 21 हजार करोड़ का राजस्व जुटाएगा विभाग? डूंगरपुर, सिरोही और करौली जिले टॉप पर एंकर आबकारी विभाग ने सितंबर माह में राजस्व अर्जन के लिहाज से रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। आबकारी विभाग ने पिछले साल सितंबर की तुलना में करीब 23 फीसदी की राजस्व ग्रोथ अर्जित की है. इसे सितंबर माह में विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 राजस्थान में मयखानों और मधुशालाओं से जुड़े महकमे का प्रदर्शन रिकॉर्ड स्तर पर रहा है। आबकारी विभाग को राज्य सरकार ने इस वित्त वर्ष में 21 हजार करोड़ का राजस्व जुटाने का लक्ष्य दिया है। विभागीय अधिकारी राजस्व के इस लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में जुटे हुए हैं। सितंबर माह के आंकड़ों ने विभागीय अधिकारियों को राहत देने का कार्य किया है। दरअसल विभाग ने सितंबर माह के लक्ष्य के विपरीत 96 फीसदी से अधिक राजस्व प्राप्त किया है। राज्य सरकार ने सितंबर माह में आबकारी विभाग को 1665 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य दिया था। इसके विपरित आबकारी विभाग ने सितंबर माह में 1605.31 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। यानी लक्ष्य की तुलना में आबकारी विभाग का प्रदर्शन 96.41 प्रतिशत रहा है। हालांकि विभाग के कुछ जिलों में परफॉर्मेंस चिंताजनक बनी हुई है। विभाग के 18 जिले ऐसे हैं, जिनका राजस्व प्रदर्शन विभागीय औसत से भी कम रहा है। वीओ- 2 सितंबर में यह रही है राजस्व अर्जन की स्थिति - डूंगरपुर जिला अव्वल, 126.80 फीसदी राजस्व अर्जित - करौली दूसरे पर, 107.13 फीसदी राजस्व किया अर्जित - झुंझुनूं तीसरे नम्बर पर, 106.19 फीसदी राजस्व अर्जित - जैसलमेर चौथे पर, 105.96 फीसदी राजस्व अर्जित - नागौर 5वें पर 104.79 प्रतिशत राजस्व अर्जित - जयपुर शहर 24वें नम्बर पर, 92.63 प्रतिशत राजस्व किया अर्जित - झालावाड़, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ बॉटम 3 में - प्रतापगढ़ जिले ने लक्ष्य का महज 71.12 प्रतिशत राजस्व किया अर्जित वीओ- 3 आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने विभाग में आबकारी निरोधक दल की भूमिका को भी बढ़ाया है। विभाग ने सितंबर माह में विशेष निरोधात्मक अभियान चलाकर अवैध शराब को कम करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग ने अभियान के दौरान 2 करोड़ 22 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब को जब्त किया, जिससे विभाग के राजस्व को बढ़ाने में सफलता मिली है। अब विभाग को उम्मीद है कि अक्टूबर और नवंबर में त्यौहारी सीजन में राजस्व को और अधिक बढ़ाया जा सकेगा।
0
0
Report

रात में लापता 10 साल के बच्चे का शव गाछी में मिलने से इलाके में सनसनी

Samastipur, Bihar:रात में लापता हुए 10 साल का मासूम, सुबह गाछी में मिला शव आंख पर चोट, शरीर पर कटे के निशान से स्वजनो ने हत्या की आशंका । एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य । समस्तीपुर जिले विद्यापतिनगर रात में घर से गायब 10 वर्षीय बच्चे का शव शनिवार की सुबह गाछी में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मधुवन टोल बढ़ौना वार्ड संख्या-3 निवासी मंटू साह के पुत्र सुधीर कुमार का शव फुलवंतो स्थान के आगे पूर्व मतखोंमा गाछी में मिला। शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशान को देखकर परिजन बच्चे की हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। बताया जाता है कि सुधीर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की सुबह करीब छह बजे शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर गाछी में पड़े बच्चे के शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के आंख के पास चोट के निशान बताए जा रहे हैं। वहीं शरीर के कई हिस्सों पर कटे के निशान भी mile हैं। इन परिस्थितियों ने घटना को संदिग्ध बना दिया है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हत्या कर शव को गाछी में फेंका गया है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने और साक्ष्य जुटाए तथा उन्हें जांच के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाके, संभावित साक्ष्यों और बच्चे के लापता होने के समय से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। सुधीर चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मंटू साह मजदूरी के साथ कबाड़ का काम करते हैं। परिवार में सबसे छोटे बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ परिजनों और ग्रामीणों से भी जानकारी ली। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। पुलिस अब बच्चे की मौत के पीछे की पूरी कहानी और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

सिमडेगा के सलीमा टेटे की टीम ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को दिलाया स्वर्ण

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा-जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम के इतिहास रचने पर सिमडेगा में जश्न मनाया गया । कप्तान सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारत ने फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है। चीन को बराबरी का मौका भी मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पुनिया ने शानदार बचाव करते हुए पेनल्टी स्ट्रोक रोक दिया। इसके बाद भारतीय डिफेंस ने आखिरी सीटी तक चीन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया और भारत ने 1-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। इस स्वर्णिम जीत के साथ भारत ने महिला हॉकी में एशियन गेम्स का स्वर्ण 44 साल बाद जीता है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने वर्ष 1982 में नई दिल्ली एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया था। अब इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधा स्थान भी सुनिश्चित कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत की खुशी झारखंड और खासकर सिमडेगा में देखने को मिल रही है। भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे सिमडेगा के बड़की छापर की रहने वाली हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम के स्वर्ण जीतने से सिमडेगा में खुशी का माहौल है। भारतीय टीम के इस ऐतिहासिक अभियान में झारखंड की सलीमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग भी टीम का हिस्सा रहीं। माता-पिता की खुशी सलीमा टेटे के माता-पिता सुबानी टेटे और सुलक्षण टेटे भी बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से बेहद खुश हैं। माता-पिता ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उसे आशीर्वाद दिया और कहा कि उनकी बेटी इसी तरह आगे बढ़े, तरक्की करे और जिला, राज्य तथा देश का नाम रोशन करे। बाइट — माता-पिता “बेटी ने देश का नाम रोशन किया है। हमें अपनी बेटी पर गर्व है। वह आगे भी इसी तरह तरक्की करे और देश का नाम रोशन करे, यही हमारा आशीर्वाद है।” सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम का यह स्वर्णिम प्रदर्शन न सिर्फ भारतीय हॉकी के इतिहास में दर्ज हो गया है, बल्कि सिमडेगा और पूरे झारखंड के लिए भी गौरव का क्षण बन गया है। 44 साल बाद मिला यह स्वर्ण अब लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक की राह भी खोल चुका है। झारखंड हॉकी के महासचिव मनोज कोनबेगी ने इस जीत को ऐतिहासिक और अविश्वरणीय बताया । मनोज कोनबेगी ने सिमडेगा की सलीमा टेटे सहित टीम में शामिल सिमडेगा की ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को भी बधाई भी साथ ही उम्मीद व्यक्ति की यह टीम ओलंपिक में जीत के आएगी। बाइट- 1- सलीमा टेटे के पिता- सुलक्षण टेटे बाइट-2- सलीमा टेटे की माता- सुबानी टेटे बाइट-3- हॉकी झारखंड के महासचिव- मनोज कोनबेगी
0
0
Report

स्वर्गीय करमा उरांव स्मृति अंतर आदिवासी छात्रावास फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ

Ranchi, Jharkhand:स्वर्गीय डॉक्टर करमा उरांव स्मृति अंतर आदिवासी छात्रावास फुटबॉल टूर्नामेंट का आज उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर संरक्षक बंधु तिर्की और कृषि मंत्री नेहा तिर्की फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारम्भ के मौके पर मौजूद रहे। झारखंड आदिवासी छात्रावास स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा शुरू हो रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में लड़कों की 16 टीमें और बालिकाओं की 10 टीमें पार्टिसिपेट कर रही हैं। 5 अक्टूबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हम स्वर्गीय करमा उरांव की स्मृतियों को भी याद करते हैं।
0
0
Report

गिरिडीह उपचुनाव को लेकर भाजपा-जेएमएम के दावे तेज, कांग्रेस का निशाना

Ranchi, Jharkhand:गिरिडीह के विधायक और झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद अब गिरिडीह विधानसभा में उपचुनाव होने हैं। हालांकि उपचुनाव को लेकर अभी नोटिफिकेशन नहीं आया है लेकिन दोनों ही खेमों ने अपनी-अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।दोनों तरफ से जीत के दावे किए जा रहे हैं गिरिडीह विधानसभा सीट पर उपचुनाव की आहट के साथ ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है।JMM की तरफ से संगठनात्मक गतिविधियां तेज हैं, तो BJP भी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। मुकाबला सिर्फ चुनावी मैदान में नहीं बल्कि दावों और राजनीतिक बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है।भारतीय जनता पार्टी का यह दावा है कि राज्य सरकार का 6 वर्षों का कार्यकाल गिरिडीह में उनकी हार का कारण बनेगा। पिछली बार के चुनाव में जो 3 साधे 3 हजार का गैप था उसे हम आसानी से पूरा कर लेंगे।
0
0
Report
Advertisement

राजगढ़ कॉलेज में एसी शॉर्ट सर्किट से आग, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ (अलवर) राजगढ़ कॉलेज के सेमिनार हॉल में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला राजगढ़ कस्बे के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बड़ा हादसा होने से टल गया। कॉलेज के दूसरी मंजिल पर स्थित सेमीनार हॉल में एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। इस दौरान सेमीनार हॉल में NS S ka bauddhik sattr चल रहा था। गनीमत ये रही की आग लगते ही बच्चो को बाहर निकाल दिया और कॉलेज कार्मिको ने स्थानीय स्तर पर आग पर करीब आधे घण्टे के बाद काबू पा लिया। आग की सूचना स्थानीय पुलिस व प्रशासन सहित अग्निशमक विभाग को दी गई। सूचना पर तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल व पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। प्राचार्य देशराज वर्मा ने बताया कि राजकीय महाविधालय में दूसरी मंजिल पर सेमीनार हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय बौद्धिक सत्र चल रहा था। जिसमे बच्चे बैठे हुए थे। तभी एसी में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग लगने से एसी में लगा कंप्रेसर फट गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। आग लगते ही सभी बच्चो को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नही हुआ। आग लगने से एसी व फर्श पर बिछा कार्पेट जल गए। आग पर कॉलेज के कार्मिको ने स्थानीय स्तर पर करीब आधे घण्टे बाद आग काबू पा लिया। उन्होंने बताया की आग की सूचना अग्निशमक, तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल व पुलिस मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। लेकिन फाटक लगने के कारण अग्निशमक वाहन आधे घण्टे देरी से पहुंची। उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल ने बताया कि कॉलेज में आगजनी की सूचना मिली और मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया आग का कारण एसी शार्ट सर्किट होना लगा। गनीमत रही की किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है। प्रत्येक कमरे में सुरक्षा उपकरण के लिए प्राचार्य को दिशा निर्देश दिए है。
0
0
Report

कोटा मेडिकल कॉलेज बाहर महिला से जेवर लूट, बदमाशों की पुलिस ढिलाई पर सवाल

Kota, Rajasthan:ko ta: मेडिकल कॉलेज के बाहर महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर पार, पहचान के बावजूद पुलिस ढील पर ​महावीर नगर थाना क्षेत्र की घटना; पीड़िता ने रिकॉर्ड फोटो से बदमाशों को पहचान आभूषण बरामदगी अधर मे कोटा। शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर बेखौफ बदमाशों का आतंक सामने आया है। अस्पताल में भर्ती बेटी की देखभाल करने पहुंची महिला को दो अज्ञात बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत कर दिया और गले से सोने का मंगलसूत्र व कान की बालियां लूटकर फरार हो गए। ​नया गांव (आवली रोजड़ी) निवासी पीड़िता धन कंवर पत्नी रामदयाल सुमन ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपनी पुत्री रिया से मिलकर सुबह करीब 11 बजे अस्पताल से बाहर आई थीं। उसी दौरान कान में बालियां व हाथ में कड़ा पहने दो युवक पीछे से आए और कोई पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह असहाय हो गईं। इसका फायदा उठाकर आरोपी जेवर समेटकर रफूचक्कर हो गए। ​मामले में थाना महावीर नगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़िता के अनुसार पुलिस रिकॉर्ड रूम में उपलब्ध तस्वीरों से उसने दोनों आरोपियों की स्पष्ट पहचान कर ली है। इसके बावजूद पुलिस की ओर से केवल "कोशिश करेंगे, देखेंगे" जैसा टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा है। ​पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने, आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी, चोरी गए मंगलसूत्र व बालियों की बरामदगी तथा लापरवाह पुलिसकर्मियों की कार्रवाई की समीक्षा करने की मांग की है。
0
0
Report

जैसलमेर में गोडावण संरक्षण के लिए ऐतिहासिक पहल; सूदासरी से आजादी की नई उड़ान

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में गोडावण संरक्षण की दिशा में जुड़ेगा ऐतिहासिक अध्याय, 4 अक्टूबर को सूदासरी से गोडावण भरेंगे आजादी की नई उड़ान पहली बार ब्रीडिंग सेंटर में पले गोडावण को प्राकृतिक पर्यावास में किया जाएगा रिलीज, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य मंत्री संजय शर्मा बनेंगे साक्षी जैसलमेर संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण की दिशा में जैसलमेर में एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। गोडावण संरक्षण के लिए वैज्ञानिकों और वन विभाग की वर्षों की मेहनत अब रंग लाती नजर आ रही है। 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय मरु उद्यान के सूदासरी क्षेत्र में पहली बार ब्रीडिंग सेंटर में पले-बढ़े गोडावण को प्राकृतिक पर्यावास में खुले आसमान के नीचे रिलीज किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा भी साक्षी बनेंगे। गोडावण को प्राकृतिक जीवन में सुरक्षित रूप से स्थापित करने के लिए वैज्ञानिकों ने विशेष तैयारियां की हैं। रिलीज किए जाने वाले गोडावण को 2 से 3 महीने तक विशेष रीवाइल्डिंग टनल में प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान गोडावण ने खुले वातावरण में उड़ान भरने, खुद भोजन तलाशने और प्राकृतिक परिस्थितियों में जीवन जीने का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के बाद उनकी सेहत और व्यवहार का वैज्ञानिक परीक्षण किया गया। स्वस्थ पाए जाने के बाद उन्हें प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ने का निर्णय लिया गया है। GPS टैग से 24 घंटे होगी निगरानी गोडावण की रिहाई के बाद उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उन्हें GPS टैग लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के वैज्ञानिक गोडावण की गतिविधियों की लगातार निगरानी कर सकेंगे। उनकी उड़ान, भोजन की तलाश, विचरण क्षेत्र और सुरक्षित ठिकानों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जाएंगी। इसके साथ ही हाईटेंशन बिजली की तारों और शिकारियों से गोडावण को सुरक्षित रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। वैज्ञानिकों की मेहनत से खुले आसमान में लौटेंगे गोडावण ब्रीडिंग सेंटर में जन्मे गोडावण को प्राकृतिक जीवन के लिए तैयार करना संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विशेष टनल में दिए गए प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें जंगल के जीवन के अनुकूल बनाया गया है। अब प्राकृतिक पर्यावास में उनकी गतिविधियों का अध्ययन कर यह समझने का प्रयास किया जाएगा कि वे खुले वातावरण में किस तरह खुद को स्थापित करते हैं। गोडावण संरक्षण की दिशा में यह पहल वन विभाग, वन्यजीव वैज्ञानिकों और संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। सूदासरी से गोडावण की आजादी की यह नई उड़ान न केवल जैसलमेर बल्कि देश में संकटग्रस्त वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयासों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगी।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर: कानून- व्यवस्था पर जनसुनवाई के दौरान अपराध रोकथाम पर चर्चा

Dudu, Rajasthan:लोकेशन बस्सी विधानसभा - बस्सी इनफॉर्मर - महेश शर्मा बस्सी- जयपुर जयपुर पुलिस कमिश्नर पहुचे कानोता, थाने पर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कानोता थाने में कर रहे है जनसुनवाई, बस्सी सर्किल के कानोता, बस्सी व तुंगा थानों के परिवादी है शामिल। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल आमजन की समस्याएं समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर कर रहे हैं जनसुनवाई। बस्सी सर्किल की होगी अपराध गोष्ठी, आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय कायम रखने पर रहेगा फोकस। इस दौरान, ACP हरजी लाल यादव, कानोता थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह, बस्सी थाना प्रभारी लिखमाराम और तुंगा थाना प्रभारी सज्जन सिंह है मौजूद।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top