Back
बालोद के माहुद में अंधविश्वास के चलते मासूम की कब्र खोदकर सिर ले गया मामला
DSDanvir Sahu
Feb 16, 2026 13:35:58
Raipur, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के माहुद गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं और कानून व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। हल्दी चौकी के ग्राम माहुद में अंधविश्वास के अंधे खेल ने एक मासूम बच्ची की रूह को भी चैन से सोने नहीं दिया। 4 महीने पहले दफन की गई 4 साल की मासूम प्रिया साहू की कब्र को खोदकर, उसका सिर गायब कर दिया गया है। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस जगह पर मासूम प्रिया को दफनाया गया था, वहां ताजे जलते हुए दीये, अगरबत्ती, नींबू और बिखरे हुए बाल दिखाई दिए। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। मामला इतना संवेदनशील था कि SDM की विशेष अनुमति ली गई और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब कब्र को खोदा गया, तो मंजर देख हर कोई सन्न रह गया। इस घटना के बाद से पूरे माहुद गांव और आसपास के इलाकों में डर और दहशत का माहौल है। ग्रामीण इस कृत्य को सीधे तौर पर तंत्र-मंत्र और अघोरी शक्तियों से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर मृत आत्माएं भी सुरक्षित नहीं हैं, तो जीवित बच्चों की सुरक्षा का क्या होगा? पुलिस ने मौके से तमाम साक्ष्य जुटा लिए हैं। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले सलाखों के पीछे होंगे। इस मामले में पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को खो दिया था, सोचा था वो मिट्टी में सुकून से होगी, पर इन दरिंदों ने उसकी लाश को भी नहीं बख्शा। उन्हें इंसाफ चाहिए, उन लोगों को फांसी होनी चाहिए। विज्ञान के इस युग में आज भी समाज के बीच छिपे ऐसे नरभक्षी मानसिकता वाले लोग कानून को चुनौती दे रहे हैं। अब देखना होगा कि बालोद पुलिस इन अंधविश्वासी अपराधियों तक कब तक पहुँच पाती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
एसडीएम सहित 4 गिरफ्तार: अवैध बॉक्साइट खनन विवाद में बुजुर्ग की मौत SDM Among 4 Arrested: Elderly Man
0
Report
0
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 16, 2026 15:01:51Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
भोपाल नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन के फर्जी अकाउंट से ठगी की कोशिश
फर्जी अकाउंट से निगम के ही एक
एई को किये मैसेज..मांगे रुपये
पिछले 4 महीने में दूसरी बार आईएएस संस्कृति जैन के नाम से बना फर्जी अकाउंट
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 15:01:41Kota, Rajasthan:JEE Mains 2026 के परिणाम जारी, NTA ने जारी किए परीक्षा परिणाम, 13 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 16, 2026 15:01:060
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 16, 2026 15:00:510
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 16, 2026 15:00:190
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 15:00:070
Report
0
Report
1
Report
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 16, 2026 14:48:170
Report