Raipur
रायपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
Godhi, Chhattisgarh:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 अगस्त की रात रायपुर पहुंचे। वे नक्सल विरोधी अभियानों पर कई बैठकों की अध्य क्षता करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में टक्कर: स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवक की मौत, मां घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां स्कॉर्पियो और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बुजुर्ग मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक मुंबई में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। झंगहा थाना क्षेत्र के राजधानी शाहिद अब्दुल्ला टोला के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कूटी से अपनी मां को लेकर जा रहे 40 वर्षीय फिरोज की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 65 वर्षीय मां बदरू निशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि फिरोज अपनी मां को लेकर राजधानी चौराहे की तरफ किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान सीमेंट-बालू की दुकान के पास राजधानी की ओर से घटुली घाट जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने फिरोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी मां बदरू निशा की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के मुताबिक फिरोज मुंबई में मजदूरी का काम करता था और करीब एक महीने पहले ही घर आया था। बताया जा रहा है कि उसने दो दिन पहले ही नई स्कूटी खरीदी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी बेगम और पांच बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई रायपुर हवाई अड्डे पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:RAIPUR (CHHATTISGARH): CHHATTISGARH CM VISHNU DEO SAI ARRIVES AT RAIPUR AIRPORT / VISUALS/ VISHNU DEO SAI (CHHATTISGARH CM) S/B0
0
Report
चेन्नई में स्वास्थ्य मंत्री अरुणराज के साथ दवा संघ के प्रदर्शन पर अस्पतालों की समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): K.G. ARUNRAJ (TAMIL NADU HEALTH MINISTER) ON TAMIL NADU HEALTH & FAMILY WELFARE OFFICIALS MEET & PROTEST CALL FROM PHARMA ASSOCIATION/ TVK MLAS REVIEW GOVERNMENT HOSPITALS IN TAMIL NADU0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में एनसीओआरडी बैठक: नशा रोकथाम और अवैध खेती पर चर्चा
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में मंगलवार को नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर यानी एनसीओआरडी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, साइकोट्रोपिक दवाइयों की अवैध बिक्री और नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने पुलिस और चिकित्सा विभाग को नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही अफीम और गांजे की अवैध खेती पर विशेष निगरानी रखने, मेडिकल स्टोर्स की जांच बढ़ाने और स्कूल-कॉलेजों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
मुंबई: स्थानीय लोगों ने हिंदू परिवार के घर के सामने CHHABIL बनवाया, 3 दिन रोकने के बाद ढहाया
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: CHHABIL SET UP BY LOCALS IN FRONT OF HINDU FAMILY'S HOUSE DEMOLISHED AFTER IT BLOCKED HOME FOR 3 DAYS MANGAL PRABHAT LODHA (MAHARASHTRA MINISTER) S/B & VICTIM REAX0
0
Report
बारमेर विधायक रविंद्र सिंह भाटी की गिरफ्तारी अफवाह का खंडन, वार्ता जारी
Barmer, Rajasthan:विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को गिरफ्तार करने की खबर का खंडन बाड़मेर पुलिस की X पर अपील वार्ता का दौर है जारी कलेक्ट्रेट परिसर घटनाक्रम के बाद से वार्ता जारी गिरफ्तार करने की वायरल ख़बर का खंडन किया बाड़मेर कलक्टर कार्यालय में लंबे समय से जारी है बातचीत0
0
Report
Advertisement
हटा नगरपालिका कार्यालय में महिला द्वारा पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश, बवाल और रोकथाम
Damoh, Madhya Pradesh:महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पेट्रोल डालकर सुसाइड की कोशिश..एंकर/ दमोह जिले के हटा में आज एक महिला का है वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब महिला ने नगर पालिका के अंदर जमकर बबाल काटा और खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। दरअसल हटा नगर पालिका में सब कुछ सामान्य चल रहा था तभी एक महिला हांथ में पेट्रोल की बॉटल लेकर पहुंची और उसने बबाल करना शुरू कर दिया। दरअसल महिला हटा शहर के संजय वार्ड की रहने वाली है उसके ससुर अपना मकान बेचना चाहते है लेकिन महिला को ये मंजूर नहीं है और वो नगर पालिका आकर यहां से उसे असेसमेंट रिपोर्ट न देने के दबाव बना रही है ताकि बिना असेसमेंट रिपोर्ट के रजिस्ट्री न हो सके।इसी बात को लेकर महिला दबाव बनाने लिए पेट्रोल लेकर पहुंची और उसने खुद पर पेट्रोल डालने की कोशिश की लेकिन परिसर में मौजूद महिला कर्मचारियों ने उसे रोक लिया पुलिस को खबर की और डायल 112 की टीम ने पहुंच कर मामला शांत कराया और महिला को थाने ले गई। वहीं नगर पालिका सीएमओ और कर्मचारियों ने भी थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सीएमओ के।मुताबिक ये महिला कई महीनों से इसी तरह आकर परेशान करती है और इससे हर बार आफिस का माहौल खराब होता है।0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा से मंत्रियों-विधायकों की बैठक, विकास कार्यों पर जोर
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निवास पर मंत्री विधायकों ने सीएम से की मुलाकात मंत्री हीरालाल नागर, विधायक गोपीचंद मीणा, विधायक महंत बालक नाथ ,बाबूसिंह राठौड़ ,विक्रम बंशीवाल ,विश्वनाथ मेघवाल गुरबीर सिंह ,राम विलास ,भागचंद टाँकडा, आदूराम मेघवाल, राम सहाय वर्मा ,संदीप शर्मा हमीर सिंह भायल ,अरूण चौधरी मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सीएम से विकास कार्यों पर की चर्चा0
0
Report
बूंदी के स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छ बूंदी अभियान की सफलता के लिए अहम बैठक
Noida, Uttar Pradesh:स्वच्छ व स्वस्थ बूंदी के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, सीएमएचओ ने ली मैराथन बैठक जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देशन में संचालित स्वच्छ बूंदी अभियान को सफल बनाने के लिए सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर ने स्वास्थ्य भवन में अधिकारियों व कर्मचारियों की मैराथन बैठक ली। करीब चार घंटे चली बैठक में स्वच्छता और स्वास्थ्य को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए कार्यालयों व परिसरों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। 25 मई से 5 जून तक हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण व स्वच्छता गतिविधियां चलाने पर जोर दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं की मॉनिटरिंग मजबूत करने, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई।0
0
Report
Advertisement
नोएडा: पूर्व क्रिकेटर मदन लाल इंडिया के अफगानिस्तान के खिलाफ चयन पर क्या बोले
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA (UP): MADAN LAL (FORMER INDIAN CRICKETER) ON TEAM INDIA SELECTION AGAINST AFGHANISTAN0
0
Report
VIP दर्शन घोटाला: ओंकारेश्वर मंदिर में पांच आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Khandwa, Madhya Pradesh:ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं से VIP दर्शन के नाम पर ठगी के मामले में पांच लोगों के खिलाफ थाना में अपराध दर्ज किए गए हैं. इसमें चार मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी हैं और एक पंडित है. पिछले दस दिनों में ऐसे दो मामलों का खुलासा हुआ है, जिसमें सूरत और उड़ीसा के श्रद्धालुओं के साथ VIP दर्शन के नाम पर ठगी हुई थी. मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील है कि अनाधिकृत लोगों के झांसे में न आएं और सिर्फ omkareshwar.org अधिकृत वेबसाइट का उपयोग करते हुए ही VIP दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं. मंदिर में CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया. आरोप है कि सूरत के श्रद्धालुओं के लिए जारी किए गए कलाई बैंड अनाधिकृत रूप से नोएडा के यात्री को पहनाए गए. दूसरे मामले में ओडिशा से आये श्रद्धालुओं के साथ ऑनलाइन ठगी हुई थी; आरोपी पंडित घनश्याम शर्मा ने VIP दर्शन कराए जाने के नाम पर 17 श्रद्धालुओं से 6800 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए. श्रद्धालुओं का कहना है कि VIP दर्शन के नाम पर कुछ लोग भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की छवि भी खराब कर रहे हैं. खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि ठगी के मामलों में कार्रवाई की जा रही है और श्रद्धालुओं से अपील की कि VIP दर्शन पास सिर्फ shriomkareshwar.org वेबसाइट से ही 300 रुपए में जारी किए जाते हैं; अनाधिकृत लोगों से संपर्क से बचें.0
0
Report
वैशाली में दबंग ने थानेदार को मरने की धमकी दी, तनाव बना रहा
Hajipur, Bihar:ब्रेकिंग न्यूज़ वैशाली वैशाली में पुलिस को खुली चुनौती, थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार को जान से मारने की धमकी देकर सड़क पर उतरा दबंग। बिना नंबर की लावारिस गाड़ी जब्त करने पर बेलसर बाजार में 2 घंटे तक हाईवोल्टेज हंगामा। एसडीपीओ और इंस्पेक्टर के पहुंचने पर भी आरोपी का बवाल जारी, पुलिस से हुई तीखी बहस। थाना से महज 100 मीटर दूर सड़क जाम कर आरोपी ने दी गाड़ी चढ़ाकर हत्या की धमकी। भारी पुलिस बल ने हालात संभाले, इलाके में तनाव के बाद पुलिस अलर्ट पर0
0
Report
Advertisement
निम्बाहेड़ा में वृद्ध महिला से 7 लाख की धोखाधड़ी, ई-मित्र संचालक और भाई आरोपी
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा शहर में एक ई-mitra संचालक और उसके भाई पर वृद्ध महिला की बीमारी और अशिक्षा का फायदा उठाकर करीब 7 लाख रुपए हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। कर्मचारी कॉलोनी निवासी अन्नू खां पुत्र बशीर खां भिश्ती ने कोर्ट में इस्तगासा पेश कर बताया कि उनकी मां साईदा बेगम के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में करीब 10 लाख रुपए जमा थे और 2 लाख रुपए की एफडी भी थी। आरोप है कि रजा कॉलोनी निवासी ई-mitra संचालक मोहम्मद यासीन मंसूरी और उसके भाई मोहम्मद यामिन मंसूरी ने महिला का इक्विटास बैंक में खाता खुलवाकर 29 मई 2025 से लगातार धोखाधड़ी करते हुए करीब 7 लाख रुपए निकाल लिए। मामले का खुलासा होने पर आरोपियों ने 7 लाख रुपए का ICICI बैंक का चेक दिया, लेकिन वह भी बाउंस हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
सीआईडी ने ‘ऑपरेशन दानव’ के आरोपी अभयराज उर्फ दानव को गिरफ्तार किया
Jaipur, Rajasthan:ऑपरेशन दानव’ हत्या, फायरिंग और गैंगवार का आरोपी को पकड़ा सीआईडी ने 10 हजार का था ईनाम यूपी-उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-जयपुर तक ठिकाने बदलकर काट रहा था फरारी आरोपी अभयराज उर्फ दानव गिरफ्तार जानलेवा हमलों और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहा था आरोपी जयपुर के राजा पार्क इलाके से हुआ गिरफ्तार0
0
Report
सागर के कुएं में बीएससी छात्र रोहित अहिरवाल की लाश, इलाके में दहशत फैल गई
Sagar, Madhya Pradesh:दो दिन से लापता बीएससी के छात्र की कुएं में मिली लाश, इलाके में दहशत... दरअसल दो दिन पहले सागर में रहकर पढ़ाई करने वाला रोहित अहीरवाल अपने गांव खिमलासा थाना क्षेत्र के इनायतपुरा जाने के लिए निकला था, लेकिन अपने घर नहीं पहुंचा. परिवार वाले तलाश करते रहे और फिर उन्होंने सागर के कैंट थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस और परिवार उसकी तलाश में जुट गया था. इसी बीच रजबास गांव से खबर मिली कि यहां एक कुएं में शव पड़ा है. जब पुलिस ने कुएं से शव निकाला और पहचान की तो ये शव लापता रोहित का था. कुएं के पास रोहित के जूते, मोबाइल फोन और खून लगे कपड़े पड़े थे जबकि रोहित के गले पर चोट के निशान भी थे, जिससे पहली नजर में हत्या का मामला लग रहा है. रोहित सागर ने देखकर बीएससी की पढ़ाई के साथ कॉम्पटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था और उसका या उसके परिवार से ऐसा विवाद नहीं था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पहली नजर में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में लगी है.0
0
Report
Advertisement
